फतेहगढ़ साहिबः सरहिंद पटियाला रोड पर गांव नौलखा के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिनी ट्रक और कार के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, इस हादसे में डेराबस्सी निवासी दलबीर सिंह और उनकी पत्नी सुनीता देवी की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए राजेंद्र अस्पताल पटियाला में दाखिल करवाया गया है। मृतकों का शव सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना मूलेपुर के सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Blog
-

खाई में कार गिरने से 2 युवकों की मौ+त
सिरमौरः हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बीती शाम को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार 200 मीटर नीचे खाई में गिरने से इसमें सवार 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को बीती रात पांवटा से अंबाला के मुलाणा अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा पांवटा के पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत, कांटी मशवा में बीती शाम 6.30 बजे के करीब पेश आया। गाड़ी गिरते ही स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुट गए और सभी घायलों को पांवटा अस्पताल पहुंचाया। इस केस में जांच अधिकारी समीर ने बताया कि प्रदीप नाम के युवक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा, जबकि दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हुई।
पांचों युवक पांवटा के रहने वाले है। तीन अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पांचों युवक पांवटा के कांटी मशावा में झरने में नहाने गए हुए थे। शाम के वक्त घर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। इनकी कार HP-17-B-0373 कांटी मशवा में सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। मृतक युवक की पहचान प्रदीप कुमार (28 साल) निवासी अमरगढ़, पुरुवाला पांवटा साहिब, अजय चौधरी (22 साल) पुत्र सतीश कुमार गांव ज्वालापुर पांवटा साहिब के तौर पर हुई है। वहीं घायलों की पहचान मनीष कुमार (29 साल) पुत्र जगदीश सिंह गांव अमरगढ़ पुरुवाला पांवटा साहिब, अनीश कुमार (26 साल) पुत्र जगदीश सिंह गांव अमरगढ़ पांवटा साहिब, सौरव चौधरी (22 साल) पुत्र रघुवीर सिंह गांव अमरगढ़ पांवटा साहिब के रूप में हुई है।
-

जालंधरः मंत्री बलकार सिंह के साथ नामाकंन भरने पहुंचे पवन टीनू, देखें Live
जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज आप पार्टी के उम्मीदवार पवन टीनू नामकांन भरने के लिए डीसी दफ्तर की और मंत्री बलकार सिंह और समर्थकों के साथ पहुंच रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बलकार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव का अंतिम पढ़ाव पंजाब में होने जा रहा है। इसी के चलते आज वह आप पार्टी के उम्मीदवार पवन टीनू के साथ नामाकंन भरने के लिए डीसी दफ्तर की ओर जा रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप पार्टी में के कार्यों से प्रभावित होकर लोगों द्वारा उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा आप पार्टी पर विदेशों से हो रही फंडिंग के लगाए आरोपों पर बलकार सिंह ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, यह सब आरोप लगाए जा रहे है। उन्होंने कहाकि आप पार्टी गरीबों की पार्टी है।
-

पंजाब : पूर्व एयरफोर्स अधिकारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो
सोने के आभूषण, लाखों की नकदी सहित कीमती सामान ले हुए फरार
गुरदासपुर : चुनाव प्रचार के दौरान चोरों ने शहर में एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अमेरिका गए पूर्व एयरफोर्स अधिकारी के घर में घुसकर चोरों ने लाखों की नकदी, सोने के आभूषण और इनवर्टर, बैटरी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। घर की हालत देखकर यह स्पष्ट है कि चोरों ने बेखौफ होकर इस घटना को अंजाम दिया है, और घर के हर कमरे, हर अलमारी और यहां तक कि बैंड बॉक्स को भी तसल्ली से खंगाला है। चोरों ने घर के नलों को भी नहीं छोड़ा।
इतना ही नहीं इसी मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले निजी स्कूल के प्रिंसिपल संदीप अरोड़ा के घर को भी चोरों ने खंगाला और इनवर्टर बैटरी व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। जानकारी देते हुए पीड़ित के भाई नरिंदर कुमार और रिश्तेदार संजीव शर्मा लक्की ने बताया कि प्रेम सागर शर्मा, जो पहले एयरफोर्स से रिटायर और बाद में सिंचाई विभाग और रणजीत सागर बांध से एक्सियन के पद से रिटायर हुए, राजिंदरा गार्डन कॉलोनी बहरामपुर रोड पर रहते है। जो पिछले 20-25 दिनों से वह अपनी पत्नी के साथ अपनी बेटी के पास अमेरिका गये हुए है। बीती रात उनके घर के ऊपर किराये पर रहने वाले प्रिंसिपल संदीप अरोड़ा भी जम्मू गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि प्रेम सागर शर्मा से फोन पर हुई बातचीत के अनुसार पता चला है कि चोरों ने घर से करीब 5 लाख रुपए नकद, लाखों रुपये के नोटों के हार, सोने के आभूषण, इन्वर्टर बैटरी और यहां तक कि घरेलू नल भी ले गए है। जांच अधिकारी एएसआई राज मसीह ने फोन पर बताया कि उन्होंने घटना स्थल का दौरा किया है, लेकिन फिलहाल चोरी गये सामान की सूची पीड़ित के परिजनों की ओर से नहीं दी गई है। सूची मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। लेकिन उन्होंने कैमरे के सामने यह बात कहने से इनकार कर दिया।
-

पंजाबः ट्रॉली के नीचे आन से बाप-बेटी की मौ+त
डेराबस्सीः मोहाली के अधीन आते डेराबस्सी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार को ट्रॉले ने कुचल दिया।

इस हादसे में जिससे पिता, बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी को डेराबस्सी अस्पताल के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक मोटरसाइकिल चालक की पहचान विजय कुमार, उसकी बेटी विशाली के रूप में हुई, जो गुरु नानक कॉलोनी का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

पंजाबः पद्मश्री सुरजीत पातर का आज होगा अंतिम संस्कार, फूलों से सजाई गई गाड़ी, देखें वीडियो
लुधियानाः पंजाबी कवि और प्रसिद्ध लेखक पद्मश्री सुरजीत सिंह पातर का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं उनके संस्कार को लेकर गाड़ी को फूलों से सजाया जा चुका है। इस दौरान सुरजीत सिंह पातर के समर्थक नम आंखों से उन्हें विदाई देने के लिए पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि आज सुरजीत पातर के संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने आज उनके परिवार से मुलाकात करके दुख व्यक्त किया। वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रधान एवं लुधियाना लोकसभा हलके से पार्टी उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज अपने नामांकन से पहले निकाले जाने वाले रोड शो का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

अब कांग्रेस के जिला प्रधान समेत कुछ वरिष्ठ नेता ही मिनी सचिवालय में जिला चुनाव अधिकारी के दफ्तर में नामांकन के वक्त राजा वड़िंग के साथ होंगे। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस प्रधान डॉ. सुरजीत पातर के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजा वड़िंग ने कहा कि डॉ. पातर ने पंजाबियत, पंजाब और पंजाबी भाषा को पूरे विश्व में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने जीवन भर पंजाबियत का झंडा बुलंद रखा।
-

पंजाबः गेहूं की पर्चियां ना काटने को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो
तरनतारनः पंजाब के ज़िला तरनतारन के गांव ततले के लोग एससी समुदाय की ओर से गुरुद्वारे में एकत्रित हुए और कहा कि डिपो होल्डर मुख्तार सिंह उर्फ मक्खन की ओर से गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट की गई थी कि 11 बजे आकर अपनी गेहूं की पर्चियां कटवाएं। लेकिन जब वह सुबह 9 बजे मक्खन सिंह के घर आते तो वह अपने घर में बेठकर जनरल सुमदाय की पर्चियां काट रहा था और एससी समुदाय की महिलाएं पर्चियां काटने के लिए धूप में लाइनों में खड़ी थीं।
जब एस.सी. समाज को पता चला तो माखन सिंह अपने घर में बैठा पर्चियां काट रहा है, तो एससी समाज के लोग उसके घर पहुंचे । उन्होने का कि यह बेइनसाफी है कि हमारे लोग धूप में खड़े हैं और आप घर में बेठकर जनरल समाज की गेहूं की पर्चीयां काट रहे हैं तो डिपो होल्डर द्वारा एससी समुदाय के साथ दुर्व्यवहार किया गया, उन्होने कहा कि पर्ची काटने वाली मशीन खराब हो गई है। इस बात को लेकर एस.सी. सुमदाय ने डीपू होलडर के खिलाफ नारेबाज़ी की। एससी समुदाय ने सरकार से मांग की कि हमारे डिपो को अलग कर दिया जाए, जिससे हमें कोई परेशानी न हो सके।
दूसरी और जब डिपू होल्डर मुख्तार सिंह मक्खन से बात की तो उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि पर्चियां काटने वाला लड़का कल आया था लेकिन मशीन काम नहीं कर रही थी, आज हम लाइन में लगाकर पर्चियां काट रहे हैं, और उन्होंने कहा कि मुझे भेदभाव करने की कोई जरूरत नहीं है, जो भी पर्ची लेने आएगा, उससे कोई भेदभान नहीं किया जाएगा।
-
पंजाबः अकाली-कांग्रेस को बड़ा झटका, इन नेताओं सहित 30 से ज्यादा कार्यकर्ता AAP में हुए शामिल
लुधियानाः समराला में आम आदमी पार्टी से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष रहा दिग्गज नेता सोहन लाल शेरपुरी और उसका परिवार पार्टी छोड़कर अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया। बताया जा रहा है कि वह अकाली दल के महासचिव रहे मनमोहन सिंह खेड़ा भी आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अब वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं और उन्हें समराला हलके में आम आदमी पार्टी के प्रति प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। यहीं नहीं बल्कि सरपंच पंच समेत 30 से ज्यादा परिवारों ने आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम लिया है।

इस दौरान हलका विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने कहा कि समराला हलके का एक बहुत बड़ा परिवार है जो आज हमारे साथ चल रहा है क्योंकि उनके पास राजनीति का काफी अनुभव है और वे आज मेरे साथ जुड़े हुए हैं। आज मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मेरा परिवार बड़ा हो गया है। हलका विधायक ने सुखबीर बादल और तंज कसते हुए कहा कि सुखबीर बादल अब तक गायब हैं और अब पंजाब बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन इस दिखावे की यात्रा से उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा।
आज मेरे क्षेत्र की जनता उनके साथ वैसा ही व्यवहार करेगी जैसा उन्होंने मेरे क्षेत्र के साथ किया था। वहीं, 70 साल तक पार्टी में शामिल रहने वाले कांग्रेस परिवार के सदस्य सोहन लाल शेरपुरी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस सरकार अब तक काम नहीं कर सकी, वह काम सीएम भगवंत मान की सरकार ने दो सालों में करके दिखाए है। जिससे प्रभावित होकर हमने कांग्रेस छोड़ दी और आप पार्टी का झाड़ू थाम लिया। अकाली दल में महासचिव रहे मनमोहन सिंह खेड़ा ने कहा कि भगवंत मान सिंह की सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर हमने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।
-

6 स्कूलों को मिली बम ब्लास्ट की धमकी, मचा हड़कंप, डॉग-बम क्वाड का सर्च ऑपरेशन, देखें वीडियो
जयपुरः दिल्ली-NCR और गुजरात के स्कूलों के बाद राजस्थान के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। आज सुबह 6 प्राइवेट स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल पहुंचे तो हड़कंप मच गया। बम और डॉग स्कवाड के साथ स्कूलों का कोना-कोना खंगाला जा रहा है। स्कूल खाली करा लिए गए हैं। बच्चों को बिना बैग के घर भेज दिया गया है। हालांकि अभी तक सर्च में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन एक अज्ञात व्यक्ति ने स्कूलों के प्रिंसिपल को ईमेल भेजा, जिसमें लिखा कि आज स्कूल की बिल्डिंग को बम से उड़ा दिया जाएगा।
आनन-फानन में ईमेल की सूचना पुलिस विभाग को दी गई। पुलिस टीमें बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आईं। बच्चों को उनके मां-बाप को बुलाकर उनके साथ घर भेज दिया गया। बता दें कि बीते दिन भी राजस्थान के जयपुर में तिलक नगर स्थित MPS स्कूल को धमकी मिली थी। स्कूल के ऑफिशियल मेल आईडी पर बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। बगरू स्थित MPS, माणक चौक, विद्याधर नगर, वैशाली नगर, निवारू रोड स्थित स्कूलों और मालपुरागेट बम्बाला पुलिया स्थित स्कूल को भी धमकी भरे ईमेल पहुंचे।
जानकारी मिलते ही मोती डूंगरी पुलिस और आदर्श नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग और बम स्कवाड की टीमों ने कोना-कोना खंगाला, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हालांकि अब गर्मियों की छुट्टियां पड़ गई हैं, लेकिन स्कूल में स्टाफ आता रहेगा। इनके अलावा दिल्ली के 2 सरकारी अस्पतालों समेत IGI एयरपोर्ट, अहमदाबाद, लखनऊ, अगरतला, पटना, गुवाहाटी, जम्मू, औरंगाबाद, जयपुर,कालीकट, बागडोगरा के एयरपोर्ट को भी उड़ाने की धमकी मिली थी।
-

गुरुद्वारा साहिब में लंगर की सेवा करते दिखे PM नरेंद्र मोदी, देखें वीडियो
पटनाः बिहार दौरे के दूसरे दिन सोमवार को पीएम मोदी पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे पहुंचे। पीएम ने यहां माथा टेका। अरदास की और लंगर भी खाया। पीएम ने यहां लंगर में सेवा भी दी। पंगत में बैठे लोगों को पीएम ने खाना खिलाया। पीएम यहां करीब 20 मिनट रुके। उनके साथ रविशंकर प्रसाद और अश्विनी चौबे भी थे। यह पहला मौका है, जब कोई पीएम पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे हैं। पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचने के दौरान सड़क की चौड़ाई कम होने से पीएम का कारकेट फंस गया। बैरिकेडिंग हटाकर कारकेट को आगे निकाला गया।
पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला आयकर गोलंबर होते हुए राजभवन की ओर निकल गया। जाथेदार बलदेव सिंह ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब पटना सिटी स्थित गुरुद्वारे में कोई प्रधानमंत्री आए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पटना सिटी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सिख समुदाय के लोगों में काफी उत्साह दिखा। तख्त श्री हरविंदर साहिब गुरुद्वारा को रंग रोगन के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया था। इससे पहले पीएम मोदी पटना के इको पार्क पहुंचे। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
