Blog

  • कनाडा में एक और 31 वर्षीय पंजाबी युवक की मौत

    कनाडा में एक और 31 वर्षीय पंजाबी युवक की मौत

    डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

    फतेहगढ़ साहिबः कनाडा से एक बार फिर बुरी खबर आई है। ब्लॉक अमलोह के गांव सलानी के युवक हरप्रीत सिंह (31) की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता बलबीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा हरप्रीत सिंह जो (पीएचडी) की पढ़ाई पूरी करके कनाडा (अलबर्टा) पीआर लेकर 22 जून 2023 को गया था। 

    वह वहां अलबर्टा में अपने छोटे भाई लवप्रीत सिंह के साथ रह रहा था। वहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। पिता ने नम आंखों से बताया कि हरप्रीत सिंह की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। हरप्रीत सिंह की मौत की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई। परिवार का कहना है कि जवान बेटे की मौत से उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    बता दें कि खरौड़ी गांव में रहने वाले 32 वर्षीय हनदीप सिंह की 2 दिन पहले कनाडा के एडमिंटन में दिल का दौरा पड़ने से मौत की खबर मिली थी। मृतक के पिता हरभिंदर सिंह ने बताया कि करीब 6 महीने पहले उनका बेटा हनदीप सिंह वर्क परमिट पर कनाडा गया था। वहां वीरवार रात दिल का दौरा पड़ने से उसका निधन हो गया। हनदीप सिंह शादीशुदा था, परिवार ने कनाडा से मृतक का शव लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

    गौरतलब है कि आए दिन हम सुनते हैं कि किसी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कोरोना महामारी के बाद दिल के दौरे के मामले बढ़ रहे हैं। कम उम्र में ही लोग इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। विदेश गए पंजाबी युवा भी दिल के दौरे का शिकार हो रहे हैं। वहीं कुछ समय से विदेश से दिल का दौरा पड़ने से मौत के आकंड़ों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है।

  • बददी-शीतलपुर-नवांनगर- मार्ग उद्योगों के लिए साबित होगा संजीवनी: चिरंजीव

    बददी-शीतलपुर-नवांनगर- मार्ग उद्योगों के लिए साबित होगा संजीवनी: चिरंजीव

    फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री की बैठक में उठे कई मुददे

    टुटे हुए पुलों को दुरुस्त करने के साथ वैकल्पिक मार्गों की तरफ ध्यान दे सरकार
    बददी/सचिन बैंसल: फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री हिमाचल इकाई की बैठक अंतरा होटल बददी में राज्याध्यक्ष चिरंजीव सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बीबीएन के उद्योगों को आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख तौर पर बीबीएन के टूटे हुए पुलों पर बंद पडे रास्तों पर चर्चा हुई। बैठक में यह मुददा प्रमुखता से गूंजा की केंद्र सरकार व एन.एच.ए.आई ने अब तक पुलों को लेकर कोई भी काम गंभीरता से नहीं किया। न ही हिमाचल से जुडे केंद्रीय मंत्री व सांसद ऐसे मुददों को उठा रहे हैं न ही नेशनल हाईवे आथोरिटी आफ इंडिया की खिंचाई की जा रही है ऐसी ढिलाई पर।
    एनएचएआई आथोरिटी आफ इंडिया के चेयरमैन भी शिमला से आकर वापिस चले गए जबकि उनको हिमाचल की आर्थिक राजधानी बीबीएन में बाढ से उत्पन्न हुए हालातों का जायजा लेना चाहिए था कि यहां पर अर्थ व्यवस्था को कितना गहरा झटका लगा है। रोजाना 100 करोड रुपये जीएसटी बीबीएन से जाता है लेकिन उसी हिसाब से यहां पर आपदा प्रबंधन नहीं हो रहा है। प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव सिंह ठाकुर, सचिव अनिल मलिक, हरिओम सिंह त्रिदेव, रमेश दूबे, हरीश शर्मा, सत्तपाल जस्सल व कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि अगर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार से सीमांत इंडस्ट्रियल एरियों जिसमें बीबीएन के अलावा पावंटा साहिब, काला अंब व दभोटा आदि नहीं संभल रहा तो अस्थाई पुल लगाने के लिए सेना की मदद लेनी चाहिए। आज भी बाल्द नदी पुल पर वैकल्पिक अस्थाई पुल नहीं बना है।
    इसी प्रकार फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के सदस्यों ने बददी-शीतलपुर-नवांनगर तक नया रोड बनाने का कार्य शुरु करने पर सीपीएस रामकुमार चौधरी व कालका के विधायक प्रदीप चौधरी के प्रयासों की सराहना की। उन्होने कहा कि अगर इस एक सप्ताह में यह नवांनगर-शीतलपुर रोड कच्चा भी बन जाता है तो बरोटीवाला रोड पर रोजाना लगने वाले भारी जाम से निजात मिलेगी। बैठक में संगठन की सदस्यता बढ़ाने की मुहिम भी शीघ्र शुरु की जाएगी। उन्होने एक बार फिर आरोप जडा कि केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ही एनएच पुल टुटा और यहां की अर्थव्यवस्था को भारी धक्का लगा है जिसकी भरपाई होने में समय लग जाएगा।
  • जालंधरः SHO नवदीप के मामले में आया नया मोड़, परिवार का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः SHO नवदीप के मामले में आया नया मोड़, परिवार का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ब्यास नदी में छलांग लगाने वाले दो भाइयों में से एक जशनदीप का शव बीते दिन बरामद कर लिया गया था। जिसके बाद एसएचओ की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। जशनदीप के शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पूर्व एसएचओ नवदीप सिंह, महिला पुलिस अधिकारी जगजीत कौर और पुलिस स्टेशन मुंशी बलविंदर के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। लेकिन अब इस मामले को लेकर नया मोड़ आ गया है । परिवार ने पूर्व एसएचओ के खिलाफ धारा 295 ए दर्ज करने की मांग रखी है। परिवार की मांग है कि पूर्व एसएचओ नवदीप सिंह के ऊपर पगड़ी की बेअदबी करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 295 में भी केस दर्ज किया जाए। इससे पहले मामले की जानकारी देते हुए मृतक जशनदीप के पिता जतिंदरपाल ढिल्लों ने कहा था कि जब तक एसएचओ नवदीप समेत अन्य कर्मचारियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती और जब तक उनके दूसरे बेटे मानवजीत की कोई खबर या उसका शव बरामद नहीं होता, तब तक वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

    मृतक के परिवार द्वारा शव की पहचान करने तथा पुलिस को दिए बयान के आधार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए पूर्व एसएचओ सहित 3 पर FIR दर्ज कर ली है। इस बात की पुष्टि तलवंडी चौधरियां थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने भी की है। पुलिस ने पूर्व एसएचओ नवदीप सिंह, महिला कॉन्स्टेबल जगजीत कौर और मुंशी बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि एसएचओ सहित 3 लोगो के खिलाफ यह एफआईआर मानवजीत सिंह ढिल्लों के दोस्त मानवजीत सिंह उप्पल के बयानों पर दर्ज की गई है, क्योंकि जब ये दोनों भाई ब्यास नदी में कूदे तो मानवजीत सिंह उप्पल वहीं मौजूद थे।

  • व्यक्ति की सफलता में अध्यापकों व अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका

    व्यक्ति की सफलता में अध्यापकों व अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका

    कभी भी नशा न करने का संकल्प ले युवा पीढ़ी: उपमुख्यमंत्री
    ऊना/सुशील पंडित: स्थाई सफलता व्यक्ति को केवल निरंतर परिश्रम व प्रयासो से ही हासिल हो सकती है, इसलिए युवा पीढ़ी को जीवन में परिश्रम के साथ निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए तभी मनवांछित लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। यह विचार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला मुख्यालय ऊना में एक निजी मीडिया संस्था द्वारा आयोजित शाइनिंग स्टार अवॉर्ड कार्यक्रम में उपस्थित जिला भर के मेधावी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सफलता के सफर में कई बार असफलताओं का सामना भी करना पड़ता है बावजूद इसके हमें लक्ष्य से भ्रमित हुए बिना निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। जिला के विभिन्न स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत व इससे अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला भर के 64 सरकारी व निजी विद्यालयों के 171 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

    उप मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प लें तथा इसके बारे में अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन द्वारा नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया गया है तथा नशे के कारोबार में संलिप्तता पाए जाने वाले किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह किसी भी विचारधारा का क्यों ना हो। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि 5 ग्राम से कम मात्रा में चिट्टा पकड़े जाने पर भी दोषी की जमानत न हो। इसके लिए केंद्र सरकार से मामला उठाया गया है। 
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए अनेक सार्थक कदम उठा रही है तथा गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा में समान अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव मदद मुहैया करवा रही है।
    उन्होंने कहा कि जिला ऊना में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, 15 सौ करोड रुपए की लागत से जिला की नदी व खड्डों का तटीकरण होना तथा नेस्ले व क्रीमिका जैसी औद्योगिक इकाइयों का होना जिला वासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जुलाई और अगस्त माह में भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में हुए नुकसान की तुलना में ऊना जिला में तटीकरण की बदौलत कम नुकसान हुआ है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला मुख्यालय ऊना में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का कार्य रिकॉर्ड समय में पूर्ण किया जाएगा ताकि यथाशीघ्र क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलना आरंभ हो सके। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से ऊना जिला के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में लठियाणी-मंदली के मध्य एक बड़े पुल का निर्माण किया जा रहा है जिससे ऊना-हमीरपुर जिलों के मध्य में लगभग 20 किलोमीटर की दूरी कम होगी तथा हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को भी इसका लाभ होगा।
    इसे पूर्व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा व द न्यूज़ रडार की ओर से गोपाल पुरी ने भी उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्वी कला मंच जलग्रां के कलाकारों ने अनेक मनोरंजन व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
    कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, हिमकैप्स कॉलेज के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद बिट्टू सहित आयोजक संस्था के पदाधिकारी तथा शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत अनेक निजी संस्थाओं के पदाधिकारी व प्रतिनिधि गण तथा विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र, शिक्षक व अभिभावक भी उपस्थित थे।
  • पंजाबः सीएम आवास के सामने पुलिस और अध्यापकों के बीच झड़प

    पंजाबः सीएम आवास के सामने पुलिस और अध्यापकों के बीच झड़प

    संगरूरः पंजाब में एक बार फिर से कच्चे अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज मुख्यमंत्री के संगरूर आवास की ओर बढ़ने को लेकर पुलिस और 8736 कच्चे अध्यापक यूनियन के बीच तीखी नोकझोंक होने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस और कच्चे अध्यापकों में झड़प होने की सूचना भी मिली है।

    बताया जा रहा है कि कच्चे अध्यापकों द्वारा आगे बढ़ने के लिए बैरिकेड तोड़ दिए गए हैं। इस दौरान 2 महिला अध्यापकों ने आग लगाकर आत्महत्या करने की चेतावनी देते हुए खुद पर पेट्रोल भी डाला है।

  • मीट-मछली से भी ज्यादा ताकत देती है यह सब्जी

    मीट-मछली से भी ज्यादा ताकत देती है यह सब्जी

    नई दिल्ली : लूंगडू, भारत के हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में उगने वाली एक अद्भुत प्रकृतिक सब्जी है जिसे वहां के लोग खाने का आनंद लेते है। यह खासतर गर्मियों के मौसम में प्राकृतिक रूप से पैदा होता है और इसका स्वाद बेहद मजेदार होता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह एक बहुत पौष्टिक सब्जी भी है। इसमें विभिन्न लाभकारी गुण होते हैं, जो हमारे शरीर के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वह खासकर के लूंगडू का उपयोग कर सकते है। लूंगडू में विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, पोटाशियम, कॉपर, आयरन, फैटी एसिड, सोडियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, कैरोटिन और मिनरल्स के बहुत अच्छे स्रोत होते हैं. यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है और आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधार ने में मदद करता है।

    1.विटामिन और खनिज लूंगडू में विटामिन

    A, विटामिन B-कॉम्प्लेक्स, पोटाशियम, कॉपर, आयरन, सोडियम, फास्फोरस, और मैग्नीशियम जैसे विटामिन और खनिज होते हैं, जो हमारे शरीर के सही फंक्शन के लिए महत्वपूर्ण होते है।

    2. इम्यूनिटी को बढ़ाता है

    लूंगड़ू में मौजूद विटामिन C और अंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद करता हैं और आपको संक्रमणों से भी बचाता है।

    3. पाचन क्रिया

    लूंगड़ू में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को सुधार सकता है और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। 

    4. स्वस्थ त्वचा और बाल

    विटामिन A और कैरोटिन का स्रोत के रूप में, लूंगड़ू स्वस्थ त्वचा और बाल के लिए भी फायदेमंद होता है. 

  • दो अलग-अलग मामलों में दड्डा सट्टा पर्ची व 15020 रुपए सहित दो काबू

    दो अलग-अलग मामलों में दड्डा सट्टा पर्ची व 15020 रुपए सहित दो काबू

    ऊना/सुशील पंडित: मैहतपुर थाना पुलिस ने रायपुर सहोडा गुरुद्वारा के पास में एक व्यक्ति को पर्ची दड्डा सट्टा व 6000 रुपये सहित पकड़ा है। आरोपित अशविन्द्र सिह (43) पुत्र अवतार सिह निवासी कलसेहडा तह. नंगल व जिला रोपड़ (पंजा) के विरुद्ध पुलिस ने जुआ अधिनियम मे केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।
    वहीं दूसरे मामले में थाना ऊना के पुलिस मुलाजिमों ने राकेश कुमार (41) पुत्र जनक राज निवासी गांव मौजोवाल थाना नंगल जिला रूपनगर (पंजा) से आवकारी वैरियर अजौली के पास से पर्ची दड्डा सट्टा व 9020 रुपए सहित पकड़ा है।पुलिस द्वारा जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही कर रही है।
  • चिट्टे सहित दो युवक काबू

    चिट्टे सहित दो युवक काबू

    ऊना/ सुशील पंडित: थाना गग्रेट के पुलिस मुलाजिमों ने कांगड़ा के दो युवकों को 3.23 ग्राम चिट्टे सहित काबू कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गगरेट के अंतर्गत पुलिस ने कलोह बेली चौक में नाकाबंदी कर रखी थी और बाहनों कि चैकिंग की जा रही थी। चैंकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल संख्या (HP 40 इ-9658)को रोका गया तो बाइक पर सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर 3.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।
    आरोपी युवकों की पहचान सचिन चौधरी पुत्र सरूप चन्द गाँव पलवाना डाकघर सकोत जिला कागड़ा व अमन शर्मा (34) पुत्र नरिंदर शर्मा निवासी हाउस नंबर 1513 वार्ड नंबर पांच मिशन रोड़ कांगड़ा के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गग्रेट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • सरकार ने राज्य भर में 2 हफ्ते तक कंस्ट्रक्शन पर लगाई रोक

    सरकार ने राज्य भर में 2 हफ्ते तक कंस्ट्रक्शन पर लगाई रोक

    शिमला : मानसून के सीजन में प्राकृतिक आपदा के कारण हजारों करोड़ की क्षति के बाद हिमाचल सरकार ने भवन निर्माण गतिविधियों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। शनिवार को राज्य सरकार ने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा 24(1) का इस्तेमाल करते हुए अगले दो सप्ताह के लिए हिमाचल में सभी तरह की कंस्ट्रक्शन बंद कर दी है। इस अवधि में सिर्फ आपदा प्रभावित भवनों और सडक़ों को दोबारा बनाने का ही काम होगा। साथ ही हिमाचल के छह जिलों में किसी कामर्शियल या टूरिज्म यूनिट को दी गई प्लानिंग परमिशन भी प्रतिबंधित रहेगी। शनिवार को स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष और मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने ये आदेश जारी किए।

    इन आदेशों के अनुसार आपदा प्रभावित इमारतों और सडक़ों के पुनर्निर्माण कार्यों को छोडक़र किसी भी प्रकार के निजी विकास और निर्माण गतिविधि के लिए पहाडिय़ों के कटान पर पूरे राज्य में 16 सितंबर तक प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अतिरिक्त शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, सोलन और चंबा जिलों में वाणिज्यिक, पर्यटन इकाइयों के निर्माण के संबंध में 16 सितंबर तक नई योजना अनुमति एवं भवन अनुमति पर प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय प्रदेश में भारी बरसात के कारण आई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत मानवीय जीवन, आधारभूत संरचना, पारिस्थितिकी की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। यह आदेश जारी होने की तिथि से तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और इनकी अवहेलना पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • जालंधरः तेज रफ्तार थार चालक ने सड़क क्रॉस कर रहे बच्चे की ली जान

    जालंधरः तेज रफ्तार थार चालक ने सड़क क्रॉस कर रहे बच्चे की ली जान

    100 मीटर दूरी पर गिरने से बच्चे का खुला सिर

    जालंधर, ENS: जंडू सिंघा के पास रामा मंडी-होशियारपुर रोड पर भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां गांव हजारा के पास तेज रफ्तार थार चालक ने 12 वर्षीय बच्चे की जान ले ली। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 12 वर्षीय बादल के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि हादसे में बादल 100 मीटर सड़क पर जाकर गिर गया और हादसे में उसका सिर खुल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बारे में बात करते हुए थाना हजारा क्षेत्र में हेयर ड्रेसर का काम करने वाले हजारा निवासी प्रिंस बंगे ने बताया कि गांव हजारा निवासी मृतक बादल कुमार पुत्र दिशु अपने एक दोस्त के साथ पास की मोटर से स्नान करके घर लौट रहा था। तब रवि बैंक्वेट हॉल के पास सड़क पार करने के दौरान यह हादसा हो गया। प्रिंस ने कहा कि दोनों बच्चे पहले ही सड़क पार कर चुके थे कि बादल सड़क की डिवाइडर के कोने पर थार से टक्कर हो गई।

    उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान थार गाड़ी के एक तरफ का अगला बंपर भी टूटकर गिर गया, लेकिन टक्कर के बाद थार सवार लोग नहीं रुके और गाड़ी को भगाकर ले गए। प्रिंस ने बताया कि एक राहगीर महिला ने बच्चे के शव को अपनी चुन्नी से ढक दिया और राहगीर की मदद से उसने बच्चे के शव को सड़क से उठाकर एक किनारे पर रख दिया। उन्होंने बताया कि बच्चे की मौत की खबर सुनते ही मृतक के पिता और परिजन मौके पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पतारा थाने के एएसआई दया चंद ने बताया कि बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृत बच्चे के पिता दिशु का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जारी है। उन्होंने कहा कि बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे और जल्द ही थार सवार को गिरफ्तार कर धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।