Blog

  • जालंधर : भाजपा नेता अरविंद मिश्रा की बडी मुश्किलें, अब दंपति के खिलाफ FIR दर्ज

    जालंधर : भाजपा नेता अरविंद मिश्रा की बडी मुश्किलें, अब दंपति के खिलाफ FIR दर्ज

    जालंधर/वरुण: भाजपा नेता अरविंद मिश्रा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों बाथ कैसल के मालिकों से रंगदारी वसूलने के मामले में विजिलेंस के हत्थे चढ़े अरविंद मिश्रा और उसके साथियों के खिलाफ मोहाली में मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद जालंधर कमिशनरेट पुलिस ने अरविंद मिश्रा और उसके साथी हरमीत बावा के खिलाफ कविता घई की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

    पीड़ित कविता घई मिश्रा और बावा के ऊपर आरोप लगाए थे की दोनो ने जालंधर हाइट में स्थित उसके फ्लैट पर कब्जा किया है। पुलिस ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज कर आरोपी हरमीत बावा को गिरफ्तार कर ज्यूडिशल कस्टडी में जेल भेज दिया था। आज जालंधर पुलिस ने अरविंद मिश्रा के खिलाफ एक और एफ आई आर दर्ज की है। इस मुकदमे में मिश्रा की पत्नी सपना मिश्रा को भी नामजद किया गया है।

    यह मामला agi ग्रुप के एमडी सुखदेव सिंह के पास काम करने वाले प्रोजेक्ट मैनेजर वरिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ है। वरिंदर ने 24 नवंबर को शिकायत दर्ज करवाई थी कि अरविंद मिश्रा और उसकी पत्नी ने झूठी अफवाह फैलाई थी कि ट्विन टॉवर्स की तरह जालंधर हाइट्स के टावर भी गिर जाएंगे। जिसका विरोध करने पर अरविंद मिश्रा ने वरिंद्र को धमकाया था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मिश्रा और उसकी पत्नी पर Fir no. 47 आईपीसी की धारा 387,459,506 30 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

  • बड़ी खबर : Amritpal  Singh के Live वीडियो का हुआ खुलासा

    बड़ी खबर : Amritpal Singh के Live वीडियो का हुआ खुलासा

    जाने किस राज्य से जारी हुआ था यह वीडियो

    नई दिल्ली: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पुलिस और अन्य एजेंसियों के लिए अभी भी पहेली बना हुआ है। पंजाब पुलिस अमृतपाल को ढूंढने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी और सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस बीच अमृतपाल सिंह ने एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस से जुड़े सूत्रों को कहना है कि अमृतपाल ने यह वीडियो इसलिए जारी किया है क्योंकि वह पंजाब में रहकर ही आत्मसमर्पण करना चाह रहा है।

    इस वीडियो के सामने आने के बाद पंजाब पुलिस ने उन संभावित जगहों पर छापेमारी और जांच शुरू कर दी है जहां अमृतपाल सिंह के छिपे होने की संभावना ज्यादा है। सूत्रों के अनुसार अमृतपाल का यह वीडियो विदेश से अपलोड किया गया है। अमृतपाल द्वारा जारी किया गया यह वीडियो 3 आईपी पते (कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और दुबई) के माध्यम से प्रसारित किया गया था और एक दिन पहले यूपी में रिकॉर्ड किया गया था।

    वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि जिस हैंडल से इस वीडियो को भेजा गया है वो यूके का है। साथ ही वीडियो एक दिन पुराना लग रहा है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो यूपी में बनाया गया था। अमृतपाल ने जिस यूट्यूब एकाउंट से इस वीडियो को भेजा था उसे इस वीडियो के सामने आने के तुंरत बाद ही सरकार ने बैन कर दिया है।

    अमृतपाल सिंह पिछले 12 दिनों से फरार है और पुलिस के बड़े पैमाने पर जारी तलाशी अभियान के बावजूद पकड़ा नहीं जा सका है। उसने बुधवार को एक वीडियो जारी किया। यह वीडियो तब सामने आया जब पुलिस के सूत्रों ने दावा किया कि अमृतपाल सिंह पंजाब लौट आया है और आत्मसमर्पण करने की योजना बना रहा है।

     

  • वसदेहडा में युवा सेवा क्लब द्वारा बेटी की शादी करवाई

    वसदेहडा में युवा सेवा क्लब द्वारा बेटी की शादी करवाई

    ऊना/सुशील पंडित : गांव बसदेडा में युवा सेवा क्लब द्वारा गुरु रविदास मंदिर में निर्धन परिवार की बेटी की शादी करवाई गई। क्लब के प्रधान मोहनलाल मोहनी ने बताया कि इस शादी में लड़का बीटन से और लड़की बसदेड़ा गांव से है। लड़की के परिवार की मांग पर इनकी शादी इन्हीं के गांव में करवाई गई। इस शादी में हरोली क्षेत्र के बाबा बिट्टू व बरमोती के महेश गिरी व राकेश भारतीय इनकम टैक्स ऑफिसर, नगर परिषद चेयरमैन अंजू बाला वर वधु को आशीर्वाद देने विशेष रूप से पहुंचे। आए हुए अतिथियों का तिलक व सिरोपा देकर मान सम्मान किया गया।
    चेयरमैन अंजू बाला ने बताया कि क्लब द्वारा करवाई गई लगभग 20 शादियों में भाग ले चुकी है उन्होंने क्लब की जमकर तारीफ की।  वहीं बिट्टू बाबा जी ने बताया कि आज के टाइम में दिल से लोकहित में कार्य करना बहुत मुश्किल है। उन्होंने इस क्लब द्वारा किए कार्य की सराहना की और बताया कि क्लब द्वारा उनसे जो भी सहायता बोलेंगे वह उसे जरूर पूरी करेंगे। वहीं आपको बता दें कि यह क्लब लगभग कई वर्षों से लोकहित कार्य कर रहा है। इस क्लब द्वारा अट्ठारह सौ के ऊपर शादियां करवाई गई हैं गरीब महिलाओं को सिलाई मशीनें बाटना व हर संभव सहायता करना इस क्लब का उद्देश्य रहा है क्लब द्वारा किसी से कोई पर्ची नहीं काटी जाती और न ही किसी से कोई डोनेशन ली जाती है सिर्फ मेंबरों की सहायता से ही यह लोगों का भला कर रहे हैं।
    इस क्लब द्वारा कोरोना काल में काफी गरीब लोगों की सहायता की गई। क्लब के प्रधान मोहन लाल  मोहनी ने बताया कि कोई भी गरीब कन्या यह सोचती है कि मेरी शादी भी एक अच्छे तरीके से हो लेकिन उनके परिवारिक हालात अच्छे न होने के कारण उनके माता-पिता कन्या की इच्छा पूरी नहीं कर सकते तो हमारे क्लब द्वारा शादी को बहुत अच्छे ढंग से किया जाता है कि गरीब कन्या भी अपने आपको ऐसा महसूस न करें कि किसी चीज में कोई कमी रह गई। बरात आने पर ब्रेकफास्ट से लेकर लंच तक उनकी पूरी सेवा की जाती है।  मोहनी ने बताया कि शादी में  6 –7 सब्जियां, पूरी, चावल, तंदूरी रोटी, फ्रूट ,स्वीट डिश, यह सब इंतजाम युवा सेवा क्लब द्वारा किया जाता है। भविष्य में और भी ज्यादा इस क्लब द्वारा लोक हित में कार्य किए जाएंगे उन्होंने बताया कि करने वाला तो खुद भगवान है हम तो सिर्फ एक जरिया मात्र हैं।
  • 500 ग्राम हेरोइन के साथ चार गिरफ़्तार

    500 ग्राम हेरोइन के साथ चार गिरफ़्तार

    जालंधरःवरुण/हर्षः एंटी नार्कोटिक्स सैल की टीम ने चार व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से पाँच सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ़ पम्मा पुत्र रूपलाल निवासी बस्ती शेखा, फ़िरोज़पुर,साजन पुत्र शामलाल, अमन पुत्र साराज, सन्नी पुत्र चंना के रूप में हुई है। डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि ए़डीसीपी कंवलप्रीत सिंह चाहल की अगुवाई में एसीपी परमजीत सिंह कि देखरेख में एंटी नार्कोटिक्स सैल के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने टीम सहित  मक़सूदा सब्ज़ी मंडी के पास नाकाबंदी कि हुई थी।
    इस दौरान स्विफ्ट डिज़ायर कार में बैठे नौजवान पुलिस मुलाजिमों को नाके पर खड़े देख घबरा गए और गाड़ी भगीने की कोशिश करन लगे तभी मौक़े पर मौजूद एंटी नार्कोटिक्स सैल की टीम ने कार को रोक लिया गाडी की तलाशी के दौरान 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है पुलिस ने सभी आरोपियों के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना 1 में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि यह पता चल सके कि आरोपी नशे की खेप कहाँ सप्लाई करने जा रहे थे।
  • जालंधरः 400 ग्राम हेरोइन सहित 3 व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधरः 400 ग्राम हेरोइन सहित 3 व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधरः वरुण/हर्षः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रगवीर सिंह उर्फ़ लल्ली पुत्र किरपाल सिंह निवासी तेज मोहन नगर, करण कुमार उर्फ़ बिल्ला पुत्र राज कुमार निवासी बस्ती शेख और माणिक डाकिया के रूप में हुई है। 

    डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया की ए़डीसीपी कंवलप्रीत सिंह चाहल और एसीपी परमजीत सिंह कि निगरानी में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अशोक कुमार और उनकी टीम ने नाका बंदी के दौरान 40 क्वार्टर के पास मौजूद थे इसी दौरान रेलवे स्टेशन की ओर से स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रुकवा कर जब  तलाशी ली  तो कार चालक रगवीर के कब्ज़े से 100 ग्राम हेरोइन साथ वाली सीट पर बैठे करण कुमार से 150 ग्राम और माणिक डाकिआ से 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट  के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः प्रेमिका के पिता से परेशान व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम

    पंजाबः प्रेमिका के पिता से परेशान व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम

    पटियालाः जिले में प्रेमिका के पिता से परेशान होकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर आरोपी को नामजद कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। धरमिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके लड़के सिमरनजीत सिंह की पड़ोस में ही रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे।  दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के पिता इस बात पर सहमत नहीं थे।

    आरोपी ने सिमरनजीत सिंह को अपने घर बुलाकर मारपीट की और धमकी भी दी। बेटे ने घर आकर यह बात मुझे बताई थी। कुछ समय बाद जब आरोपी को पता लगा कि सिमरनजीत सिंह दोबारा उसकी लड़की के संपर्क में है तो उसने फिर लड़के को धमकी दी। इस बीच उनके लड़के सिमरनजीत सिंह को पता लगा कि आरोपी ने अपनी लड़की की शादी कहीं और तय कर दी है। इस पर सिमरनजीत सिंह ने आरोपी से परेशान होकर घर में ही पंखे से फंदा लगा जान दे दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह गिरफ्त से बाहर है।

  • कई इलाकों में हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज, देखें वीडियो

    कई इलाकों में हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला है। शाम के समय दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हो गई। खास बात है कि बीते दो दिनों से गर्मी के तेवर में नमी देखी जा रही है। बुधवार की शाम को मौसम में एकाएक बदला और दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश होने लगी। कई हिस्सों में तो तेज आंधी भी चली। साहिबाबाद में तो आंधी के कारण बिजली गुल हो गई।

    बता दें कि मौसम विभाग ने मंगलवार को अनुमान लगाया था कि बृहस्पतिवार से दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। वीरवार और शुक्रवार को तेज हवा के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके चलते तापमान में भी थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही विभाग की ओर से बुधवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया था। IMD के अनुमान के बाद बुधवार की शाम को बारिश शुरू हो गई है।

  • माता पिता का साथ नशे से दूर रखता है- सुनील साख्यान

    माता पिता का साथ नशे से दूर रखता है- सुनील साख्यान

    लॉ कॉलेज में नशे के खिलाफ शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली के बढेड़ा स्थित लॉ कॉलेज में मंगलवार को नशे के खिलाफ जागरुकता शिविर लगाया गया। इसमें हरोली थाने के प्रभारी सुनील साख्यान ने नौजवानों से कई विषयों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आज के दौर में किसी भी आम नागरिक को पुलिस से घबराने की आवश्यक्ता नहीं है। कोई भी आम नागरिक पुलिस के पास जाकर अपने मन की बात कर सकता है। पुलिस से डरने का काम तो भय का माहौल बनाने वालों और चोरों का है। उन्होंने बताया कि समाज में नशे का प्रकोप युवाओं को अंधेरे में धकेल रहा है।
    कई युवा इसके शिकार हो चुके हैं। नशे से दूर रहकर ही कोई भी व्यक्ति जीवन में उन्नति कर सकता है। इसलिए नशे के खिलाफ चल रही जंग में अपने दायित्व को संभालते हुए इस सामाजिक कूरीति से हम सबको लड़ना है। हम सबने उड़ता पंजाब तो देखा है लेकिन अब हम उड़ता हिमाचल की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ आंकड़े कहते हैं कि कोरोना के बाद नशे में फंसने वाले युवाओं में 30 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो चुकी है। परिवारजनों को भी बच्चों पर नजर रखनी चाहिए। माता पिता अपने जवान होते बच्चों को अधिक से अधिक समय दें। अगर बच्चे माता-पिता की ओट में रहेंगे तो वह नशे से दूरी बनाए रखेंगे। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन विक्रमजीत सिंह, प्रिसिंपल डा. जंसवत व अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।
  • विक्ट्री इंडिया नेशनल ऑर्गेनाइजेशन को जिला स्तरीय सम्मान पुरस्कार 

    विक्ट्री इंडिया नेशनल ऑर्गेनाइजेशन को जिला स्तरीय सम्मान पुरस्कार 

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने किया सम्मानित

    बच्चों व समाज के उत्थान के लिए संस्था कर रही है अथक प्रयास 

    बद्दी /सचिन बैंसल : बच्चों ओर समाज के उत्थान के लिए लीक से हटकर ज़मीनी स्तर पर काम करने वाली एनजीओ विक्ट्री इंडिया नेशनल ऑर्गेनाइजेशन को जिला स्तरीय सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया है। यह संस्था बच्चों व समाज के उत्थान के साथ साथ लोगों को नशे, स्वास्थ, शिक्षा, यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में प्रवासी लोगों को स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए जागरूकता शिविर लगाए जाते हैं। इसके अलावा जानलेवा रोगों, नशे व ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए संस्था पुलिस के साथ मिलकर शिविर आयोजित करती है।
    विक्ट्री इंडिया नेशनल आर्गेनाइजेशन संस्था को शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने पर  जिला स्तरीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया । यह पुरस्कार विक्ट्री इंडिया नेशनल आर्गेनाइजेशन संस्था को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बशीमा की जोहरी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिल्ली (जिला सोलन) में स्कूलों के भवन की जीर्णोद्धार व नए भवन के निर्माण कार्य के लिए दिया गया। इस उपलक्ष पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से नेगी जी ने संस्था प्रबंधक रजनीश आंगरा को जिला स्तरीय सम्मान से पुरस्कृत किया व उनकी संस्था द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। संस्था के प्रबंधक रजनीश आंगरा ने कहा के उनकी पूरी टीम समाज के लिए समर्पित है और आगे भी संस्था ज़मीनी स्तर पर बच्चों व समाज के उत्थान को काम करती रहेगी। इस मौके पर डाइट संस्था के जिला परियोजना अधिकारी शिव कुमार व कॉर्डिनेटर राम कुमार शर्मा समेत संस्था के सदस्य मौजूद रहे।
  • पंजाबः विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने पत्रकारों के साथ की मीटिंग, देखें वीडियो

    पंजाबः विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने पत्रकारों के साथ की मीटिंग, देखें वीडियो

    कोटकपुरः पंजाब विधानसभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवा ने कोटकपुरा शहर के सभी पत्रकारों के साथ एक निजी होटल में मीटिंग की है। इस मीटिंग में उन्होंने शहर की समस्याओं को लेकर पत्रकारों के साथ बात की। 

    इस मौके पर सरदार कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि बातचीत से हर मसले का हल निकाला जा सकता है, शहर के कई काम रुके हुए हैं और उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। सरकार का फोकस स्वास्थ्य और शिक्षा पर है।