Blog

  • भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती 

    कोलकाताः देश के कई हिस्सों में हर दिन भूकंप आ रहा है। वहीं, आज सुबह 10:51 बजे पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार! 5 दिन के मासूम को बाथरूम के बाहर छोड़कर माता-पिता हुए फरार 

    चंडीगढ़: सेक्टर- 16 जनरल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अस्पताल के बाथरूम के बाहर माता-पिता 5 दिन की मासूम बच्ची को तौलिए में लपेट कर वहां रखकर फरार हो गए। इस दौरान बच्ची की रोने की आवाज सुनकर सफाईकर्मी बाथरूम की तरफ गया। जहां उसने तौलिए में लिपटी हुई बच्ची देखी। जिसके बाद उसने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और अस्पताल स्टाफ को दी। सेक्टर-25 निवासी गगन ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर 17 जनरल अस्पताल की 5वीं मंजिल पर प्राइवेट वार्ड में सफाई कर रहा था। इस दौरान बाथरूम के पास बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। बाथरूम के पास बच्ची तोलिए में लिपटी हुई थी।

    उसने बच्ची को उठाकर मामले की सूचना पुलिस और अस्पताल स्टाफ को दी। डाक्टरों ने बच्ची का चैकअप किया तो वह बिल्कुल ठीक है। इस घटना के बाद 5 दिन के मासूम बच्ची को तुरंत नर्सिंग वार्ड में शिफ्ट किया गया। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने सफाईकर्मी सेक्टर-25 निवासी गगन की शिकायत पर अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा अस्पताल में एक सप्ताह के अंदर पैदा बच्चों और माता-पिता के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਝਗੜੇ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਹੋਈ ਵਾਇਰਲ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪਿਛਲੇ ਦਿਨ ਹੀ ਛੇਹਾਰਟਾ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੂੰ ਛੇਹਾਰਟਾ ਦੇ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਪਤਾ ਲੈਣ ਆਏ ਕੁਝ ਲੋਕ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਹੀ ਲੜ ਪਏ। ਜਿਸ ਦੀ ਕਿ ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਕਾਫੀ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਿ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਅਖਬਾਰ ਨੇ ਖਬਰ ਲਗਾਈ। ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਮਿਲ ਕੇ ਇੱਕ ਪੰਜਾਬੀ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕੁਟਮਾਰ ਕੀਤੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਹੁਣ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਲੋਕ ਵੀ ਕੈਮਰੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਏ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਇੱਕ ਸਾਥੀ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਜੋ ਕਿ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਅਚਾਨਕ ਹੀ ਛੇਹਾਟਾ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਖੰਡ ਵਾਲਾ ਦੇ ਕੋਲ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਸਨੂੰ ਛੇਹਾਰਟਾ ਦੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਦੇ ਸੰਪਰਕ ਚ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਬਾਰੇ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਦਾ ਪਤਾ ਲੈਣ ਵਾਸਤੇ ਉਥੇ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆ ਕੇ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਵੀ ਹੱਥੋਂ ਭਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸਕੂਟਰੀ ਦੀ ਵੀ ਤੋੜਫੋੜ ਕੀਤੀ। ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮੋਬਾਇਲ ਵੀ ਖੋਹ ਕੇ ਲੈ ਗਏ।  ਜਿਸ ਦੀ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਰਖਾਸਤ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਮਾਨਵ ਅਧਿਕਾਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਹਰੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਝਗੜੇ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਿ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਵਿਅਕਤੀ ਇਨਸਾਫ ਦੇ ਲਈ ਮਾਨਵ ਅਧਿਕਾਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਕੋਲ ਆਏ ਹਨ। ਹਰੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਭਰਾਵਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਖੜੇ ਹਾਂ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਵਾ ਕੇ ਰਹਾਂਗੇ।

    ਜ਼ਿਕਰ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਐਤਵਾਰ ਦੇਰ ਰਾਤ ਖੰਡ ਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਮਜ਼ਦੂਰ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਨਾਮਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਕਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਬੁਰੀ ਤਰੀਕੇ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਸਨੂੰ ਜਖਮੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਤੇ ਉਸ ਦੇ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਵਿੱਚੋਂ ਨੰਬਰ ਲੈ ਕੇ ਉਸ ਦੇ ਸੰਪਰਕ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜੋ ਕਿ ਰਵੀਸ਼ੰਕਰ ਦਾ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ ਤਾਂ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਲੋਕ ਉੱਥੇ ਆ ਕੇ ਇਸ ਲਈ ਝਗੜਨ ਲੱਗ ਪਏ ਕਿ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਤੋਂ ਕੰਮ ਛੱਡਿਆ ਕਾਫੀ ਸਮਾਂ ਹੋ ਗਿਆ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣ ਬੁੱਝ ਕੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇਨਵੋਲਵ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਨਣ ਪਹੁੰਚੇ ਵਿਅਕਤੀ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਹੀ ਝਗੜ ਗਏ ਸਨ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਦੂਸਰੀ ਧਿਰ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਆਪਣਾ ਪੱਖ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

  • राष्ट्रपति पर हुआ जानलेवा हमला, काफिले पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

    वेस्ट बैंक: फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास पर बुधवार को जानलेवा हमला हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के काफिले की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या करने की कोशिश की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्बास को ‘सन ऑफ अबु जंदाल’ ने इजरायल के खिलाफ जंगा का एलान करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इस आतंकी संगठन ने ऐसा न करने पर अब्बास को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। कल इस डेडलाइन खत्म होने के बाद अब्बास के काफिले पर हमला किया गया जिसमें फिलिस्तीन के राष्ट्रपति बाल-बाल बच गए। बता दें कि ‘सन ऑफ अबु जंदाल’ ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है।

    आतंकी गुट के हमलावरों द्वारा राष्ट्रपति के काफिले पर हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह ‘सन ऑफ अबू जंदाल’ के आतंकी राष्ट्रपति अब्बास के काफिले पर गोलीबारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक घर के सामने खड़े गाड़ी के आसपास कुछ बंदूकधारी मौजूद थे। हमलावरों द्वारा चलाई गई एक गोली खुले में मौजूद अब्बास के एक बॉडीगार्ड को लगी, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। इस बीच इजरायली सेना ने मंगलवार को कहा था कि उसके सैनिक अब गाजा शहर के ‘अंदरूनी इलाकों’ में हमास से लड़ रहे हैं, जिसके बाद जंग के और तेज होने की आशंका बलवती हो गई है।

    हमास के साथ युद्ध के एक महीना पूरा होने पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इस जंग के बाद इजरायल गाजा में अनिश्चित काल तक के लिए ‘समग्र सुरक्षा जिम्मेदारी’ लेगा। उनके इस बयान के बाद माना जा रहा है कि इजरायल गाजा पट्टी को पूरी तरह से अपने कब्जे में लेना चाहता है। एक इंटरव्यू के दौरान नेतन्याहू ने यह भी कहा था कि वह हमलों को ‘थोड़ी-थोड़ी देर के लिए रोकने’ को तैयार हैं, ताकि हमास द्वारा 7 अक्टूबर को इजरायल पर किए गए हमले के दौरान बंधक बनाए गए 240 से अधिक लोगों की रिहाई सुनिश्चित की जा सके।

    गाजा में इजरायल लगातार हवाई हमले कर रहा है और यहां की करीब 23 लाख आबादी में से अधिकांश लोग इजरायली आदेश के अनुसार अपने घर छोड़कर दक्षिणी भाग की ओर चले गये हैं, लेकिन वहां भी बमबारी जारी है। पूरे इलाके में खाने-पीने के सामान, दवाइयों, ईंधन और पानी की भारी कमी है। हमास शासित गाजा पट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि गाजा में मृतकों की संख्या बढ़कर करीब 10 हजार हो गई है, जिनमें 4100 से ज्यादा बच्चे हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਫੂਡ ਸਪਲਾਈ ਅਫਸਰ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਜਗ੍ਹਾ-ਜਗ੍ਹਾ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਰੇਡ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਅਫਸਰਾਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਅਤੇ ਡੇਰੀ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਕਿ ਦਿਵਾਲੀ ਦੇ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਮਠਿਆਈਆਂ ਦੇਣੀਆਂ ਹੁੰਦੀਆਂ ਨੇ, ਪਰ ਕੁਝ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਹਨ ਜੋ ਚੰਦ ਪੈਸਿਆਂ ਕਰਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦੇ ਨਾਲ ਖੇਲਦੀ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਨੇ। ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਟੀਮ ਨੇ ਏ.ਸੀ.ਐਫ ਰਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਐਫਐਸਓ ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸ਼ਾਮਲ ਸਨ, ਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੇ ਆਧਾਰ ‘ਤੇ ਮਠਿਆਈਆਂ ਦੇ 5 ਸੈਂਪਲ ਲਏ।

    ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਚਮਚਮ, 2 ਬਰਫੀ, ਗੁਲਾਬ ਜਾਮੁਨ, ਲੱਡੂ, 50 ਕਿਲੋ ਗੁਲਾਬੀ ਚਮਚਮ, 50 ਕਿਲੋ ਚਿੱਟੇ ਰਸਗੁੱਲੇ ਅਤੇ ਕਰੀਬ 10 ਕਿਲੋ ਗੁਲਾਬੀ ਰਸਗੁੱਲੇ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਨਸ਼ਟ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। 1 ਇੱਕ ਮਿਠਾਈ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਦਾ ਅਣਪਛਾਤਾ ਚਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਇਸ ਸਮੇਂ ਰੋਡ ਸਾਈਡ ਵੇਲਨ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

  • जालंधरः चुनावों से पहले सुशील रिंकू कर सकते है बड़ा धमाका, जाने मामला 

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनाव और आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों ने तैयारियां कर ली है। इससे पहले ही सियासी पार्टियों में जोड़ तोड़ का सिलसिला जारी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आप पार्टी से एमपी सुशील रिंकू चुनावों से पहले बड़ा धमाका कर सकते है। सूत्रों के अनुसार सुशील रिंकू के संपर्क कई कांग्रेस पूर्व पार्षद और नेता है। दरअसल, सुशील रिंकू लोकसभा चुनाव को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते है। हालांकि इस मामले को लेकर रिंकू ने अपने पत्ते नहीं खोले है, लेकिन वह किसी भी समय विपक्ष को झटका देकर नेताओं को पार्टी में शामिल कर सकते है। वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं का आप में शामिल होना आप विधायक के वफादारों को रास नहीं आ रहा है और उन्हें अपनी कुर्सी खतरे में दिखाई दे रही है।

    यह वो वफादार हैं जिन्होंने आप की सरकार बनाने और विधायक बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी। उन्हें लगता है कि अगर पूर्व कांग्रेसी कौंसलर आप में आ रहे हैं तो वे सिर्फ चुनाव लडऩे के लिए ही आ रहे हैं और ऐसे हालात में उनके द्वारा की हुई मेहनत किसी काम की नहीं रहेगी। वहीं इस बार निगम चुनावों को लेकर एक हल्के में दो या दो से अधिक नेता दावेदारी पेश कर रहे है। बहुत से ऐसे वार्ड हैं जहां निगम चुनाव लडऩे के लिए दो-दो मजबूत दावेदार लोगों से तालमेल करने में जुटे हुए हैं। इतना ही नहीं होर्डिंग्स भी दो-दो उम्मीदवारों के लगे हुए हैं। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में आए पूर्व कौंसलरों ने अपनी सरगर्मी को तेजी से बढ़ाना शुरू कर दिया है और मीटिंगों में लोगों की बड़ी संख्या एकत्रित कर पार्टी को अपना असल रसूख दिखने में भी वे कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 

  • पंजाब : पुलिस ने नकली देसी घी बनाने के आरोपी का लिया रिमांड, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : एक दिन पहले जिला सेहत विभाग की टीम ने यहां के गांव संधवां के रिहायशी क्षेत्र में नकली देसी घी बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड करके वहां से भारी मात्रा में नकली देसी घी, कच्चा मटीरियल, मशीनरी व रैपर बरामद किए थे और पुलिस को शिकायत सौंप दी थी। शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने फैक्ट्री मालिक कोटकपूरा के मुक्तसर रोड निवासी प्रदीप कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया और सोमवार को उसे फरीदकोट की अदालत में पेश करके 4 दिन के रिमांड पर ले लिया है।

    इस मामले में डीएसपी कोटकपूरा शमशेर सिंह शेर गिल ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल के दौरान सामने आया है कि आरोपी पिछले लंबे से समय डालडा घी में फ्लेवर डालकर नकली देसी घी तैयार कर रहा था। पुलिस द्वारा रिमांड के दौरान आरोपी के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर अभिभावकों ने की विभाग को शिकायत

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों को लेकर गाईडलाइंस जारी की जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद स्कूलों की मनमानी के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब चंडीगढ़ में एक निजी स्कूल की तरफ से बच्चों को एक खास दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने का मैसेज देने का मामला सामने आया है। अभिवावकों का आरोप है कि बच्चों को व्हाट्सएप ग्रुप पर विंटर यूनिफॉर्म खरीदने का संदेश दिया गया है। यह सेक्टर-27 के एक निजी स्कूल का मामला है। जिसके बाद अभिभावकों की तरफ से शिक्षा विभाग को ईमेल कर इसकी शिकायत की गई है।

    स्कूल के छात्रों के अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधकों की तरफ से जिस दुकान का नाम बताया गया है, उस दुकान पर यह यूनिफॉर्म महंगे दामों पर बेची जा रही है। स्कूल प्रशासन को यूनिफॉर्म का ड्रेस कोड बताना चाहिए। यह यूनिफॉर्म शहर की सभी दुकानों पर उपलब्ध होनी चाहिए ताकि कोई भी दुकानदार अतिरिक्त शुल्क न वसूल सके। ​​​​​​​चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग की तरफ से सभी निजी स्कूलों को एक गाइडलाइन जारी की गई है। इस गाइडलाइन के अनुसार किसी भी स्कूल के परिसर में पुस्तक, यूनिफॉर्म आदि नहीं बेची जा सकती है। साथ ही किसी भी किताब, कॉपी व अन्य सामग्री पर स्कूल का नाम भी नहीं लिखा जा सकता है। अभिभावकों पर किसी विशेष दुकान से यूनिफॉर्म और पुस्तक खरीदने का दबाव भी नहीं बनाया जा सकता है। गाइडलाइन की पालना न करने पर स्कूल की मान्यता भी रद्द करने का प्रावधान है।

    ​​​​​​​शिक्षा विभाग के निदेशक स्कूल एजुकेशन हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ ने बताया कि मामला उनके ध्यान में नहीं है।अगर अभिभावकों को इस तरह का कोई सर्कुलर जारी किया गया है, तो इस शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। गाइडलाइन को सख्ती से लागू करने के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जल्द ही नियम बनाकर निजी स्कूलों को भेजे जाएंगे। ​​​​​​​स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर सीमा ने कहा कि स्कूल की तरफ से कोई भी आधिकारिक सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। अगर किसी शिक्षक ने व्हाट्सएप पर इस तरह का कोई मैसेज भेजा है। तो उसकी जांच की जाएगी।

  • पंजाब में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर आए लोग

    पंजाब में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर आए लोग

    रूपनगरः पंजाब में बुधवार रातभूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 3.2 रही। वहीं राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र (एनएसएमसी) के अनुसार अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके 1 बजकर 13 मिनट पर महसूस किए।  भूकंप के झटके महसूस करते ही घरों में सो रहे लोगों की नींद टूट गई और कुछ जगह लोग अपने घरों से बाहर सड़क पर उतर आए।

    नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि पंजाब के रूपनगर में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। जिसकी गहराई 10 किमी थी। लोग अभी भी दहशत में हैं। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। एनसीएस ने एक ट्वीट में कहा कि झटके लगभग 1:13 बजे आए और भूकंप की गहराई 10 किमी थी। ट्वीट में लिखा गया कि भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई है।  

    बता दें कि मंगलवार शाम 6 बजकर 52 मिनट पर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके तीव्रता 3.5 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NSC) के मुताबिक, भूकंप मंगलवार शाम 6.52 बजे आया था। भूकंप का केंद्र अयोध्या से 215 किमी उत्तर में 10 किमी की गहराई पर था।

  • मानव तस्करी से जुड़े मामले में NIA की 10 राज्यों में छापेमारी

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक छापेमारी कर रही है। एनआईए जम्मू-कश्मीर के जम्मू और सांबा शहरों में कई जगह पर छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी असम के गुवाहाटी में भी चल रही है। गुवाहाटी में फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में एनआईए के अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं। एनआईए कुल मिलाकर 10 राज्यों में छापेमारी कर रही है। ये कार्रवाई मानव तस्करी से जुड़े मामलों को लेकर हो रही है।

    जानकारी के मुताबिक एएनआई, मानव तस्करी मामले में एनआईए जिन राज्यों की छापेमारी कर रही है, उनमें त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, पुडुचेरी, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर शामिल हैंष इनमें से ज्यादातर राज्य ऐसे हैं, जिनकी सीमाएं पड़ोसी मुल्कों से लगती हैं। त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, असम अपनी सीमाएं बांग्लादेश के साथ साझा करते हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर की सीमा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से लगती हैष