Blog

  • पंजाब : नहर में छलांग लगा युवती ने की आत्मह’त्या

    फरीदकोट : पंजाब में आत्महत्याओं के मामले तेजी से बढ़ते जा रहें हैं। किसी ने घरेलू परेशानी, कोई आर्थिक तंगी और कुछ ने डिप्रेशन के चलते मौत का रास्ता चुन लिया। आत्महत्याओं का जो आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है वो परेशानी का विषय है। ऐसा ही मामला फरीदकोट से सामने आया है। जहां नहर में एक 28 वर्षीय युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला शव का फरीदकोट जिले के गांव फिड्‌डेकलां के पास से नहर के अंदर से निकाल लिया गया है।

    मृतक की पहचान माईखाना मोहल्ला निवासी नेहा के रूप में हुई है। थाना सदर फरीदकोट के मुखी गुरविंदर सिंह ने बताया कि मृतका के कपड़े तलवंडी भाई रोड़ को क्रास करती नहर के पास से मिला है, मृतका अविवाहित है, हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि मृतका ने आत्महत्या क्यों की। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमॉर्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  • पंजाबः स्वाइन फ्लू के मामले आने से सेहत विभाग में मचा हड़कंप, दी ये चेतावनी

    होशियारपुरः पंजाब में एक बार फिर से स्वाइन फ्लू के केस सामने आने लगे है। वहीं होशियारपुर में बीते दिन 3 नए केस सामने आए है। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखवीर सिंह ने कहा कि संक्रमण के दिनों में आम लोग खसरे से संक्रमित हो गए हैं और वर्तमान में जिले में स्वान फ्लू के 3 मामले भी सामने आए हैं। इस वजह से सभी खाद्य सामग्री बेचने वालों और निर्माताओं को दस्ताने, मास्क और टोपी पहननी चाहिए। वहीं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखवीर सिंह ने होशियारपुर में खाद्य सामग्री बेचने वाले व्यवसाय संचालकों को चेतावी दी है।

    दरअसल, डॉ. लखवीर ने अपनी खाद्य सुरक्षा टीम के साथ औचक निरीक्षण किया और फूड स्ट्रीट में खाद्य विक्रेताओं की सफाई में सुधार लाने और मानक और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर रहने वाले लोगों को टोपी, दस्ताने और मास्क बांटे। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि अगर टोपी, दस्ताने और मास्क के बिना खाने-पीने की चीजें बेचते हुए पकड़े गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी रेहड़ी-पटरी वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा के सभी मानक पूरे होने चाहिए। लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है।
     
    इस मौके पर उन्होंने शहर के लोगों से अपील की कि स्वाइन फ्लू के केस आ रहे है।सेहत विभाग के अधिकारी ने कहा कि कोई भी खाद्य पदार्थ खरीदते समय सबसे पहले  रेहड़ी, ढाबा और दुकानदार के पास खाद्य सुरक्षा लाइसेंस की कॉपी, सिर और टोपी, हाथ और दस्ताने, मुंह और मास्क पहने हुए होने चाहिए। अगर उनके पास ये सामान नहीं है और उनसे सामान न खरीदें। खाने-पीने का सामान बनाने और बेचने वाले हर दुकानदार, चाहे वह रेहड़ी-पटरी वाला हो, ढाबा वाला हो, उसे लाइसेंस की जरूरत नहीं है, बड़े पैमाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने यह भी बताया कि जब फूड स्ट्रीट की जब शुरुआत की गई थी और उन्हें नियमित प्रशिक्षण दिया गया था कि खाद्य सुरक्षा मानकों को पूरा किया जाना चाहिए लेकिन कुछ दिनों तक इसका असर होता था। कुछ दिनों के बाद फिर वही स्थिति हो जाती थी लेकिन खाद्य टीम द्वारा भी ऐसे लोगों को सुधारने का निश्चय किया हुआ है। उन्होंने सभी रेहड़ी-पटरी वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा के सभी मानक पूरे होने चाहिए। लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है।

  • पंजाब : भारी मात्रा में चाईना डोर सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना :  पंजाब में लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं लोहड़ी के त्योहार पर कई युवा पतंग भी उड़ाते हैं और पिछले कुछ समय से इस पतंगबाजी में चाइना डोर का दबदबा रहा है। चाइना डोर से आम लोगों और पक्षियों की जान का खतरा बना रहता है। चाइना डोर को अब पंजाब में पूरी तरह से बैन कर दिया गया है और चाइना डोर से गुड़िया को उड़ाने वाले व्यक्ति के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां नारकोटिक्स सेल की टीम ने दरेसी में मार्किट के इलाके में गश्त के दौरान चेकिंग करते हुए एक युवक को चाइना डोर बेचते हुए काबू कर लिया।

    युवक के खिलाफ थाना डिवीज़न  नंबर 4 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान पुलिस ने बस्ती जोधेवाल के कुणाल अरोड़ा उर्फ काकू के रूप में हुई है। एडीसीपी-1 रुपिंदर कौर सरां ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की दरेसी रोड पर दुकान नंबर 80 कपूर मार्केट में उक्त आरोपी चाइना डोर बेच रहा है। जिसके बाद टीम ने रेड कर युवक को काबू कर उसके कब्जे से 30 गट्टू बरामद किए। बाद में आरोपी के निशानदेही पर उसके घर से 300 गट्टू और बरामद किए गए। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है कि आरोपी डोर कहां से लाकर बेचता था।

  • शराब की दुकानें रहेंगी बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

    अयोध्या: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की स्थापना करेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सरकार के साथ-साथ राम जन्मभूमि ट्रस्ट भी काम कर रहा है। ट्रस्ट ने देश की 6 हजार से ज्यादा हस्तियों को न्योता भेजा है। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कई खास तैयारियां की गई हैं। वहीं प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को पूरे प्रदेश सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ ही सरकार ने इस दिन पूरे प्रदेश में शराब के ठेकों को बंद करने का आदेश जारी किया है। आबकारी विभाग ने प्रदेश के सभी आबकारी आयुक्तों और जिलाधिकारियों को पत्र लिखते हुए कहा है कि 22 जनवरी को सभी शराब के ठेके बंद रखे जाएं।

    प्रदेश के आबकारी आयुक्त की तरफ से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे देखते हुए प्रदेश की सभी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। इस पत्र में कहा गया है कि इस बंदी के लिए लाइसेंसधारी किसी प्रतिकार या दावे का हकदार नहीं होगा। आबकारी आयुक्त ने कहा है कि सभी जिला आबकारी अधिकारी इस आदेश का कड़ाई से पालन कराएं। इस कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे। इसके लिए यूपी पुलिस ने अभी से ही तैयारी शरू कर दी है। उस तैयारी के बाबत यूपी पुलिस के स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए यूपी पुलिस ने विशेष तैयारी की है। प्रशांत कुमार ने बताया कि अयोध्या आने-जाने वाली सभी सड़कों को सुरक्षित किया जा रहा है। 

    यहां किसी भी तरह की दिक्कत ना हो, इसका भी खेल रखा जा रहा है। सड़कों पर नियमित अंतराल के बाद गस्त लगे जा रही है। कॉल 112 की गाड़ियां भी तैनात हैं। इसके साथ ही ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से भी हर जगह नजर रखी जा रही है। प्रशांत कुमार ने बताया कि अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि डीजीपी और शासन के आदेश पर सिर्फ और सिर्फ अयोध्या जिले में ही 10 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही अयोध्या नगरी में कई आधुनिक संसाधन लगाए जा रहे हैं, जिससे पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को मदद मिले। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में किसी तरह का व्यवधान नहीं आएगा। 

  • श्री नैना देवी माता के दरबार से पंजाब का धुंध से ढका दृश्य, वीडियो वायरल

    हिमाचल प्रदेश : हिमाचल की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित माता नैना देवी के दरबार से कोहरे ओर बादलों से ढका पंजाब का दृश्य देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इस दृश्य की वीडियो भी काफी वायरल हो रही है। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की ऊंची पहाड़ी पर स्थित माता श्री नैना देवी के दरबार से आजकल सुबह एंव शाम के समय पंजाब पूरी तरह धुंध की आगोश में समाया रहता है। कई बार ऐसा मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है जब ऐसा लगता है मानो पूरा पंजाब ही धुंध की सफेद चादर में ढक गया हो या पूरे पंजाब के ऊपर बादल ही बादल छाए हो।

  • पंजाबः कोहरे के कारण पुल पर कई गाड़ियों की हुई टक्कर, 4 की मौत , देखे वीडियो 

    हरिके पतनः घने कोहरे के कारण देर रात नेशनल हाईवे 54 अमृतसर-बठिंडा रोड पर हरिके बाईपास बुह पुल पर हुए भयानक हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान रोबिन सिंह पुत्र रेशम सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र गुरमेज सिंह और राजबीर सिंह पुत्र गुरु हरसहाय निवासी बेदी चारो के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि सड़क किनारे एक खराब कैंटर खड़ा था। तभी उसके पीछे एक ट्राला आकर उसमें टकरा गया।


    इस दौरान ट्रॉली के पीछे ही  स्विफ्ट कार आकर टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार में सवार गुरु हरसहाय निवासी 5 लोग अमृतसर के धार्मिक स्थल से माथा टेककर वापस गुरु हरसहाय जा रहे थे, तभी करीब 12 बजे हरिके बाईपास पुल पर कार खड़ी ट्राली से जा टकराई। रात दो बजे हुई इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हरिके पुलिस मौके पर पहुंची। 

  • 40 करोड़ की कोकीन के साथ महिला गिरफ्तार

    मुंबईः पुलिस ने वीरवार को ड्रग फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। वहां से करोड़ों की ड्रग्स भी बरामद की गई है और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई की मालवणी पुलिस ने कांदिवली थाना क्षेत्र के लालजीपाड़ा इलाके की झुग्गी बस्ती में चल रही एक ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 1.18 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए गए।

    इस बीच थाईलैंड की राष्ट्रीयता वाली 21 वर्षीय महिला को मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है। उसके सामान से भारी मात्रा में कोकीन जब्त की गई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के मुताबिक, महिला को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। महिला ने अदीस अबाबा से यात्रा की थी।

  • सुबह सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती

    नई दिल्लीः अफगानिस्तान के उसी हिंदुकुश इलाके में शुक्रवार को फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए जहां वीरवार दोपहर में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर आ गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप आज सुबह 4 बजकर 51 मिनट पर आया। फिलहाल इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले वीरवार दोपहर भी भारत,पाकिस्तान सहित अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद रहा था और इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई थी। 

    यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप 201 किमी की गहराई पर था। बुधवार को भी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बता दें कि अफगानिस्तान में बीते साल अक्टूबर 2023 में भयंकर भूकंप आया था। इस भूकंप ने वहां भयकंर तबाही मचाई थी। तालिबान ने तब 4000 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी और तकरीबन 9000 लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा 1,300 से ज्यादा घर तबाह होकर मलबे में बदल गए थे।

  • पंजाब : कांग्रेस विधायक Sukhpal Khaira को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

    चंडीगढ़ : कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा एक बार फिर हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है। उन्हें एक मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत के बाद उनके खिलाफ कपूरथला में एक और एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में आरोप हैं कि सुखपाल खैहरा ने उनके खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले में गवाह को धमकाया और सबूतों को मिटाने के प्रयास किए हैं। खैहरा ने उनके खिलाफ दर्ज इस एफआईआर को बदले की भावना बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है।

    साथ ही उक्त एफआईआर को लेकर फैसला आने तक किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। वीरवार को उक्त याचिका सुनवाई के लिए जस्टिस विकास बहल की कोर्ट में आई थी लेकिन उन्होंने सुनवाई करने से इंकार कर दिया क्योंकि वह खैहरा के खिलाफ एक मामले में पहले वकील रह चुके हैं। अब याचिका पुनः चीफ जस्टिस के पास जाएगी, जहां से किसी दूसरी कोर्ट को भेजी जाएगी

  • पंजाबः टोल प्लाजा के पास भयानक सड़क हादसे में 2 की मौ’त

    मानसाः जिले के भीखी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्थानीय सुनाम रोड पर टोल प्लाजा के पास हुए सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य नौजवान गंभीर रूप में जख्मी हो गया है। जिसे इलाज के लिए बाहरी अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। मिली जानकारी अनुसार 3 मोटरसाइकिल सवार नौजवान मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक नौजवान मुखबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई व दूसरे नौजवान मोहित अरोड़ा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि तीसरा नौजवान विक्रम कुमार गंभीर रूप में जख्मी हो गया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ भीखी मनप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि जहां मृतक नौजवानों की लाशें सिविल अस्पताल मानसा की मोर्चरी में रखवा दी है, वहीं जख्मी नौजवान को भी सिविल अस्पताल मानसा में भेज दिया गया है। हादसा इतना भयानक था कि एक मृतक की तो टांग टूट कर दूर जा गिरी। उन्होंने बताया कि उक्त तीनों नौजवान ढंडारी कलां लुधियाना के बताए जाते हैं। भीखी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतकों की लाशें कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।