Blog

  • पंजाबः रिश्वत के आरोप में इस तहसील के सेवादार के खिलाफ मामला दर्ज

    पंजाबः रिश्वत के आरोप में इस तहसील के सेवादार के खिलाफ मामला दर्ज

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान तहसील कार्यालय-2, अमृतसर में तैनात सेवादार गुरधीर सिंह द्वारा एक लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में रिश्वतख़ोरी का मुकदमा दर्ज किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सेवादार के खि़लाफ़ शिकायतकर्ता जयबीर सिंह निवासी गांव कक्का कंडियाला, जि़ला तरन तारन द्वारा ब्यूरो के पास दर्ज करवाई गई एक ऑनलाइन शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि उक्त कर्मचारी ने उसकी सास के प्लॉट की रजिस्टरी करवाने के लिए एनओसी मुहैया करवाने के एवज़ में एक लाख रुपए की रिश्वत ली थी, जोकि एनओसी ना देने के कारण उसने वापस कर दी है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के साथ पेश किए गए तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत उक्त कर्मचारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत रिश्वतख़ोरी का मामला ब्यूरो के थाना अमृतसर में दर्ज किया गया है और अगली पड़ताल जारी है। विजीलैंस ब्यूरो के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस भी भेज दिया गया है।

  • पंजाबः रोडवेज के जनरल मैनेजर सहित चार कर्मचारी Suspended

    पंजाबः रोडवेज के जनरल मैनेजर सहित चार कर्मचारी Suspended

    चंडीगढ़ः परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के आदेश पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते करते हुए आज पंजाब रोडवेज़ के जनरल मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को अनियमितताओं और भ्रष्ट गतिविधियों के दोषों के अंतर्गत तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब रोडवेज़ के श्री मुक्तसर साहिब डीपू में हो रही अनियमितताओं सम्बन्धी उनको शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिस सम्बन्धी प्राथमिक पड़ताल करवाने के लिए जांच टीम गठित की गई थी।

    उन्होंने बताया कि जांच टीम द्वारा पेश की गई परीक्षक रिपोर्ट के आधार पर श्री मुक्तसर साहिब डीपू के जनरल मैनेजर रणजीत सिंह बग्गा, सब-इंस्पेक्टर बलविन्दर सिंह, सीनियर सहायक परगट सिंह और कंडक्टर गुरशरन सिंह को सरकारी खजाने को वित्तीय नुकसान पहुंचाने और भ्रष्टाचार गतिविधियां चलाने के गंभीर दोषों के अंतर्गत निलंबित किया गया है।

    उन्होंने बताया कि यह अधिकारी और कर्मचारी प्राईवेट बसों की अड्डा फीस तो ले लेते थे परन्तु उसकी पर्ची नहीं देते थे, और बनती रकम सरकारी खजाने में जमा करवाने की जगह अपनी जेबों में डाल लेते थे। इन कर्मचारियों को पंजाब सिविल सेवाओं (सजा और अपील) रूल्ज, 1970 के नियम 4 (2) (ए) के अंतर्गत तुरंत ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारियों का निलंबन समय के दौरान हैड-क्वार्टर कार्यालय डायरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट, पंजाब, चंडीगढ़ होगा।

  • जालंधरः किला मोहल्ला फायरिंग मामले में शिवम के पिता को कोर्ट ने ज्यूडीशियल कस्टडी में भेजा जेल

    जालंधरः किला मोहल्ला फायरिंग मामले में शिवम के पिता को कोर्ट ने ज्यूडीशियल कस्टडी में भेजा जेल

    जालंधर/हर्ष कुमार:  दीवाली की रात किला मोहल्ला में शिवम चौहान उर्फ तोता और उसके साथियों द्वारा हिंदू नेता सुभाष महाजन तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इस दौरान गोलियां भी चलाई गई। गनीमत रही कि गोली किसी के लगी नहीं। इस घटना में सुभाष महाजन और दिनेश महाजन घायल हुए। सुभाष शर्मा ने आरोप लगाए कि तोता सहित 5 से 6 अज्ञात युवकों ने तेजधार तलवारों से उन पर हमला किया और हथियारों के साथ वहां खड़ी गाड़ी सहित कुछ बाइकों को भी तोड़ा है। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है।

    जिसके बाद थाना 3 की पुलिस ने सुभाष महाजन के बयानों पर इरादा ए कत्ल का मामला दर्ज किया था। वहीं मामले में जानकारी देते थाना 3 के प्रभारी बताया कि इस मामले में शिवम चौहान उर्फ तोता के पिता अजय कुमार चौहान को अरेस्ट किया था। आज उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने अजय कुमार चौहान को 14 दिन के लिए ज्यूडीशियल रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

    पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में दो हमलावरों के नाम दर्ज किए गए है। थाना नंबर 3 के प्रभारी कमलजीत ने बताया कि सभी आरोपियों की तलाश जारी है। जैसे-जैसे आरोपी पकड़े जाएंगे, धाराओं में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है और हमलावरों के नाम भी बढ़ सकते हैं।

  • नुक्कड़ सभाओं में जुटीं सियासी पार्टियां

    नुक्कड़ सभाओं में जुटीं सियासी पार्टियां

    ऊना/ सुशील पंडित: विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं क्षेत्र कुटलैहड़ कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने अपील करते हुए कहा कि अगर मुझे कुटलैहड़ की जनता के आशीर्वाद से विधायक बनता हूं, उन्होंने कहा कि मेरे दिल की इच्छा क्षेत्र के गरीब लोगों की सेवा करना रहा है। इसी के चलते मैं राजनीति में आया हूं। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में कुछ चुनिंदा लोगों का ही विकास हुआ है। अगर किसी के घर में पानी के कनेक्शन लगाने हो, तो मंत्री के चक्कर काटने पड़ते है। भुट्टो ने कहा कि ऐसे राज को खत्म करने का समय आ गया है। इस दौरान कुटलैहड़ ब्लॉक के नवनियुक्त अध्यक्ष राम आसरा भी मौजूद रहे। 

    वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री वरिंदर कंवर अपने 20 वर्ष का लेखा-जोखा लेकर जनता के समक्ष रख केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विकास की जननी है और कांग्रेस रोड़ा अटकाने का काम कर रही है। आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष तौर से कुटलैहड़ में चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे। वरिंदर कंवर ने अपना अभियान लाठियानी से शुरू कर धुंधला, अरलू, छपरोह,मंदली, रायपुर मैदान,चताडा,लोअर बसाल, टक्का, अजनोली, कुरियाला में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया।

  • पंजाबः मामूली विवाद को लेकर चली गोलियां, एक घायल

    पंजाबः मामूली विवाद को लेकर चली गोलियां, एक घायल

    फिरोजपुरः जिले के गांव बेटू कदीम से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां गांव बेटू कदीम में रंजिश के चलते गोलियां चलाई गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस को दिए बयान में गांव निवासी आकाश धवन पुत्र इंद्रपाल ने बताया कि वह रात में अपने घर में था तभी अचानक पटाखों की आवाज सुनी और बाहर आकर देखा तो राकेश कुमार, रविंदर कुमार उर्फ ​​बब्बू  दोनों पुत्र सतपाल वहां खतरनाक पटाखे चला रहे थे। आकाश ने उक्त लोगों को पटाखे चलाने से रोका तो वे बहस करने लगे।

    जिसके बाद आरोपी घर से पिस्टल लेकर आए और फायरिंग करने लगे। उन्होंने आकाश और उसके पिता को मारने के इरादे से 4 गोलियां चलाईं, जिनमें से एक उसके कंधे पर लगी और उसे घायल कर दिया। इसके बाद वे सभी धमकी देकर भाग गए। आकाश ने कहा कि उक्त लोगों से उसकी आपसी रंजिश है, जिसके तहत मामला भी चल रहा है। रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। घायल आकाश का इलाज गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। ममदोट थाना क्षेत्र के एएसआई दविंदर सिंह ने कहा कि 5 लोगों के खिलाफ 307, 506, 148, 149 आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

  • जिला ऊना से कुल 37 उम्मीदवारों ने दाखिल किए अपने नामांकन पत्र

    जिला ऊना से कुल 37 उम्मीदवारों ने दाखिल किए अपने नामांकन पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा चुनाव-2022 के लिए जिला ऊना से कुल 37 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरें। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि 43-हरोली निर्वाचन क्षेत्र से कुल सात उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, नरेश कुमार ने बहुजन समाज पार्टी, रविंद्र पाल सिंह मान ने आम आदमी पार्टी, जय दत्ता ने निर्दलीय, राम कुमार व सब्सिच्यूट उम्मीदवार सतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी तथा अश्वनी कुमार राणा ने राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
    41-चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र से कुल आठ उम्मीदवारों ने अपने नामाकंन पत्र दाखि किए हैं जिसमें बलबीर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, वीरेंद्र कुमार ने बहुजन समाज पार्टी, सुदर्शन सिंह व सब्सिच्यूट उम्मीदवार बलविंदर सिंह ने इंडियन नेशन कांग्रेस, केवल कुमार ने निर्दलीय, राम पाल व सब्सिच्यूट उम्मीदवार पूरण चंद ने आम आदमी पार्टी तथा कुलदीप कुमार ने निर्दलीय से अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
    42-गगरेट निर्वाचन क्षेत्र से कुल सात उम्मीदवारों ने अपने नामाकंन पत्र दाखिल किए हैं जिसमें राजेश कुमार भारतीय जनता पार्टी से, चैतन्य शर्मा इंडियन नेशनल कांग्रेस से, मनोहर लाल व सब्सिच्यूट उम्मीदवार सुरेश कुमार आम आदमी पार्टी से, रघुवीर सिंह हिमाचल जन क्रांति पार्टी से, विनोद कुमार ने राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से व लेख राज कतनौरियां ने बहुजन समाज पार्टी से नामांकन दाखिल किए हैं।
    44-ऊना निर्वाचन क्षेत्र से कुल नौ उम्मीदवारों ने अपने नामाकंन पत्र दाखिल किए हैं। राघव शर्मा ने बताया कि सतपाल सिंह रायजादा व सब्सिच्यूट उम्मीदवार अंजना देवी ने इंडियन नेशनल कांगे्रस, रमेश चंद ने बहुजन समाज पार्टी, कमल कुमार ने निर्दलीय, सतपाल सिंह सत्ती व सब्सिचयूट उम्मीदवार हरपाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, राजीव गौतम व सब्सिच्यूट उम्मीदवार रिषी गौतम ने आम आदमी पार्टी व चंद्र मोहन ने निर्दलीय से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
    इसके अलावा 45-कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र से वीरेंद्र कंवर व सब्सिच्यूट उम्मीदवार सूरम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, दविंदर कुमार ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, अनिल कुमार मनकोटिया ने आम आदमी पार्टी, अरूण भारद्वाज ने बहुजन समाज पार्टी व कैप्टन जय दयाल सिंह पाल ने निर्दलीय से अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
  • माडल टाउन पुलिस की रेड, सट्‌टा खेलते 17 कारोबारी काबू, लाखों रुपए बरामद

    माडल टाउन पुलिस की रेड, सट्‌टा खेलते 17 कारोबारी काबू, लाखों रुपए बरामद

    लुधियानाः जिले में सट्टेबाजो के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 17 लोगों को सट्टा खेलते दबोचा है। पुलिस ने मोहल्ला संत फतेह सिंह नगर में रेड दौरान आरोपियों को पकड़ा है। 17 कारोबारी संत फतेह सिंह नगर की कोठी नंबर 17 में सट्‌टा खेल रहे थे। पुलिस रेड के दौरान लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

    रेड में आरोपियों से करीब 12.50 लाख रुपए बरामद हुए। वहीं, तालाशी के दौरान 41 हजार मिले। आरोपियों की पहचान कमल अरोड़ा, सुमित कुमार,सुनील गुप्ता, अनिल कुमार, इंद्रपाल सिंह,सन्नी चोपड़ा, राज कुमार, सचिन उर्फ सोनू, रवि कुमार, नवीन कुमार, अंकित अरोड़ा, रवि कुमार, प्रभजोत सिंह, अभिषेक कुमार, राज कुमार, रबसिमरन सिंह चावला के रूप में हुई।

    एडीसीपी रूपिंदर कौर सरां और सीआईए इंचार्ज राजेश शर्मा ने बताया कि शहर में दड्‌डा सट्‌टा खेलने व चलाने वालों पर पुलिस की दबिश जारी रहेगी। आने वाले दिनों में इसी तरह सट्‌टेबाजों को दबोचा जाएगा। थाना माडल टाउन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर गुप्ता सूचना के तहत एंटी नारकोटिक्स स्टाफ ने रेड की। इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए 17 आरोपी अलग-अलग फैक्ट्रियों के मालिक हैं।

  • पूर्व सरपंच को ठगने पहुंचा जालंधर का फर्जी NIA इंस्पेक्टर, साथी सहित गिरफ्तार

    पूर्व सरपंच को ठगने पहुंचा जालंधर का फर्जी NIA इंस्पेक्टर, साथी सहित गिरफ्तार

    आरोपियों ने अदालत का फर्जी समन दिखा मांगें 50 हजार रुपए 

    पटियालाः एनआइए दिल्ली का फर्जी इंस्पेक्टर बन पूर्व कांग्रेस सरपंच के घर ठगी करने पहुंचे आरोपी को पुलिस ने उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अदालत का फर्जी समन दिखाकर थाना शंभू इलाके में रहने वाले पूर्व सरपंच से 50 हजार रुपये मांग रहे थे। आरोपियों की पहचान अंकुश शर्मा निवासी शहीद भगत सिंह कालोनी जालंधर और उसके साथी दिनेश कुमार निवासी शहीद भगत सिंह कालोनी जालंधर के रूप में हुई है। इनका तीसरा साथी मास्टरमाइंड परमजीत सिंह फरार है। गिरफ्तार दोनों आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। फरार चल रहे मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

    शिकायतकर्ता अजीत सिंह निवासी गांव मदनपुर चलहेड़ी ने बताया कि वह पूर्व सरपंच हैं। उसकी बेटी की शादी साल 2008 में हुई थी लेकिन साल 2015 में तलाक हो गया। तलाक केस के बाद बेटी विदेश चली गई थी। आरोपी अंकुश शर्मा जून में उनके पास आया और बताया कि वह एनआइए दिल्ली में इंस्पेक्टर लगा हुआ है। उसके पास शिकायतकर्ता की बेटी के नाम का अदालती समन है। आरोपी ने परिवार को धमकाने के बाद 25 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद कभी साहब आइफोन मांग रहे हैं तो कभी पैसे कहकर फोन काल करने लगा।

    23 अक्टूबर को आरोपी 3 साथियों के साथ दोबारा उनके घर पहुंचा और अदालत का समन दिखाते हुए कहने लगा कि मामले को अगर रफा-दफा करना है तो 50 हजार रुपये देने होंगे। समन को चेक किया तो उस पर किसी जज के साइन नहीं थे। पुलिस को सूचित किया तो आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने अकुश और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उनके तीसरे साथी की तलाश जारी है। 

  • उपायुक्त ने जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण

    उपायुक्त ने जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए गत सायं जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निगरानी टीमों में डयूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ विचार विमर्श कर उन्हें कत्र्तव्य निष्ठा के साथ अपनी डयूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
  • विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ तथा चिंतपूर्णी में चुनाव डियूटी से जुड़े 1215 कर्मचारियों को करवाया गया प्रथम पूर्वाभ्यास 

    विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ तथा चिंतपूर्णी में चुनाव डियूटी से जुड़े 1215 कर्मचारियों को करवाया गया प्रथम पूर्वाभ्यास 

    ऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत बुधवार को विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी में चुनाव डियूटी देने वाले कर्मचारियों को प्रथम दौर का चुनावी पूर्वाभ्यास करवाया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने चुनाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने चुनाव डियूटी में तैनात कर्मचारियों से आहवान किया कि वे चुनावी रिहर्सल के दौरान दी जानी वाली व्यवहारिक जानकारी को बखूवी ग्रहण करें तथा चुनावों से संबंधित अपनी डियूटी को पूर्ण लगन व निष्ठा से निभाएं। राजकीय महाविद्यालय अंब में आयोजित इस पूर्वाभ्यास प्रक्रिया में 615 अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
    इस क्रम में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी डयूटी देने वाले 600 अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में प्रथम चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस चुनावी रिहर्सल कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ अमित कुमार शर्मा तथा मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान प्रक्रिया तथा इस दौरान इस्तेमाल होने वाली सामग्री के अलावा ईवीएम के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। 
    इस अवसर पर अंब में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा, एसडीएम अंब, डाॅ मदन कुमार तथा बंगाणा में अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ अमित कुमार शर्मा, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा सहित मतदान प्रक्रिया से जुडे विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।