Blog

  • जालंधरः अमृतपाल ने बदली शादी की लोकेशन, अब इस गुरुघर में हुआ आनंद कारज 

    जालंधरः अमृतपाल ने बदली शादी की लोकेशन, अब इस गुरुघर में हुआ आनंद कारज 

    जालंधर, वरुण/हर्षः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। अमृतपाल ने इंग्लैंड की रहने वाली एनआरआई किरणदीप कौर के साथ शादी की है। दरअसल, इससे पहले अमृतपाल ने आनंद कारज के लिए पहले स्थान जालंधर के फतेहपुर दोनां स्थित छठी पातशाही श्री हरगोबिंद साहिब जी की चरण स्पर्श धरती के ऐतिहासिक गुरुघर तय किया था। लेकिन अंतिम में उनकी शादी की लोकेशन बदली गई।

    बताया जा रहा है कि अमृतपाल की किनणदीप के परिवार से पुरानी पहचान है। किरणदीप के पिता प्यारा सिंग मूल रूप से जालंधर जिला के तहत ही आते गांव कुलारां जो कि नकोदर के पास पड़ता है के रहने वाले हैं, लेकिन अब वह परिवार के साथ इंग्लैंड में सेटल हो गए हैं उनके पास नागरिकता भी इंग्लैंड की है। इंग्लैंड से आई किरणदीप और उनका परिवार गांव कुलारां से सुबह चार बजे गाड़ियों से गुरुघर फतेहपुर दोनां की तरफ निकलने की बजाय बाबा बकाला की तरफ निकल गया। दोनों का आनंद कारज आज बाबा बकाला के पास पड़ते गांव जल्लूपुर खेड़ा के गुरुघर में हुआ।

    अमृतपाल सिंह के शादी कार्यक्रम को पूरी तरह से सीक्रेट रखा जा रहा है। गुरुघर की मैनेजमेंट से लेकर अमृतपाल के परिवार और नजदीकियों तक कोई भी कुछ नहीं बता रहा है। गुरुघर में भी शादी की बुकिंग उनके नाम से नहीं है, बल्कि किसी और के नाम से करवाई गई है। आनंद कारज बहुत ही साधारण तरीके से किया जा रहा है। गुरुघर में कोई विशेष टेंट या फिर अन्य सजावट के प्रबंध नहीं किए गए हैं। हालांकि अमृतपाल सिंह के विवाह के बारे में सारी जानकारियां गुप्त रखी जा रही हैं, लेकिन सूत्रों के हवाले से पता चला है कि शादी की कार्यक्रम के लिए गुरुघर में बुकिंग सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक की गई है। आनंद कारज का कार्यक्रम और उसके बाद लंगर का प्रबंध गुरुधर में ही किया गया है।

  • अंधेरे में फोन का इस्तेमाल करने से गई आंखें, जानें वजह 

    अंधेरे में फोन का इस्तेमाल करने से गई आंखें, जानें वजह 

    नई दिल्ली : आज के समय में टेक्नोलॉजी और स्मार्ट गैजेट्स किसी नशे से कम नहीं है। यह अब एक एडिक्शन बन चुका है जो आपकी हेल्थ पर भी गलत असर ड़ाल सकता है। हैदराबाद की एक महिला को भी ऐसा ही नशा था। यह स्मार्टफोन को रात को इस्तेमाल किया करती थी। सोशल मीडिया को रात को स्क्रॉल करने की उनकी आदत उनके लिए मुसीबत बन गई। इसके कारण उनकी आंखों की रोशनी चली गई।

    क्या थे लक्षण?

    इस ट्विटर थ्रेड में डॉक्टर ने बताया कि उनकी एक पेशेंट जिनका नाम मंजू है, उनके पास कुछ लक्षण लेकर आई। ये लक्षण फ्लोटर्स दिखना, लाइट की तेज फ्लैशेस, डार्क जिग-जैग पैटर्न और कभी-कभी विजन का कम होना थे। जब उन्होंने अपना चेकअप कराया तो यह पता चला की उन्हें स्मार्टफोन विजन सिंड्रोम (SVS), जो आंखों से जुड़ी परेशानी पैदा करता है और इससे अंधापन भी हो सकता है।

    अंधेरे में फोन यूज करना पड़ा भारी

    डॉक्टर के अनुसार, उनकी आंखों की रोशनी जाने के पीछे का कारण उनका अंधेरे में फोन पर अधिकतर समय बिताना था। यह रूटीन और आदत वो लगभग साल-डेढ़ साल से फॉलो कर रही थी। डॉक्टर सुधीर ने अपने ट्विटर थ्रेड में लिखा- ”मैंने हिस्ट्री चेक की और उनके लक्षण तब आना शुरू हुए जब उन्होंने अपने अपने बच्चे का ध्यान रखने के लिए जॉब छोड़ी। इसके बाद उन्हें रोज घंटों तक अपने समर्टफोन को ब्राउज करने की आदत लग गई। इसमें रोजाना 2 घंटे अंधेरे में स्मार्टफोन इस्तेमाल शामिल था।

    हालांकि, उनके रूटीन के बारे में जानने के बाद डॉक्टर ने उन्हें दवाई दी और स्क्रीन टाइम कम करने को कहा। दवाई और स्क्रीन के कम इस्तेमाल के बाद उनका विजन वापस आने लगा। 1 महीने के बाद मंजू ठीक हो गई थी। डेढ़ साल से उन्हें दिखने में जो परेशानी आ रही थी, वो ठीक हो गई। अब उनकी आइसाइट नार्मल है और कुछ समय के लिए जो उन्हें रात को दिखना बन्द हो गया था, वो भी ठीक हो गया।

  • जालंधरः पैसे न देने पर लुटेरों ने कर दी व्यक्ति की हत्या

    जालंधरः पैसे न देने पर लुटेरों ने कर दी व्यक्ति की हत्या

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में चोरी और लूटपाट के बढ़ रहे मामलों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि चोरी वारदात के दौरान वह किसी की हत्या भी करने लगे है। वहीं ऐसा ही एक मामला दमोरिया पुल से सामने आया है। जहां 3 प्रवासी मजदूर देर रात ट्रेन में यूपी से जालंधर पहुंचा। इस दौरान पैदल जा व्यक्ति को लुटेरों ने दमोरिया पुल के पास घेर लिया। लुटेरों प्रवासी मजदूरों से पैसे मांगने लगने लगे।

    जिसके बाद 2 प्रवासी मजदूरों ने तो लुटेरों को पैसे दे दिए लेकिन एक मजदूर ने लुटेरों ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद लुटेरों ने महज 400 रुपए के लिए चाकू मारकर व्यक्ति की हत्या कर दी। लुटेरों वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मृतक व्यक्ति की पहचान प्रवीन शुक्ला निवासी गोंडा यूपी के रूप में हुई है। प्रवीण के परिजनों ने बताया कि उसे ईलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि प्रवीण पहली बार जालंधर आया था। 

  • Earthquake : मलबे में दबे पूर्व फुटबॉलर को जिंदा निकाला बाहर

    Earthquake : मलबे में दबे पूर्व फुटबॉलर को जिंदा निकाला बाहर

    नई दिल्ली: तुर्की में आए विनाशकारी जलजले में सबकुछ बिखर गया।  कई जिंदगियां फना हो गईं। अभी भी सैकड़ों लोग मलबे में दबे हैं। लेकिन कुछ खुशकिस्मत हैं, जिन्हें दोबारा जिंदगी नसीब हुई। ऐसे ही एक किस्मतवाले हैं घाना के पूर्व इंटरनेशनल फुटबॉल खिलाड़ी क्रिश्चियन अत्सु। घाना का ये विंगर उस वक्त तुर्की में ही था, जब रिक्टर स्केल पर 7 से अधिक तीव्रता का भूकंप आया। वो एक इमारत के 9वें फ्लोर पर था. भूकंप के झटके से इमारत ताशों के पत्तों की तरह गिर गई और वो मलबे में दब गया था।

    राहत और बचाव दल ने मलबे से कोई लोगों को निकाल लिया था। लेकिन, अत्सु की कोई खोज खबर नहीं मिल पा रही थी। हालांकि, अब यह खबर आई है कि अत्सु को भी मलबे से जिंदा निकाल लिया गया है। कई घंटों तक मलबे के नीचे दबे होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार बचाव दल ने उन्हें खोज निकाला और जिंदा बाहर निकाल लिया। वो आखिरी बार 2019 में घाना की तरफ से खेलने के लिए चुने गए थे. लेकिन, अब तक आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास नहीं लिया है। 

  • पंजाबः चलती स्कूल वैन से सड़क पर गिरी बच्ची, देखें CCTV

    पंजाबः चलती स्कूल वैन से सड़क पर गिरी बच्ची, देखें CCTV

    बठिंडाः जिले में स्कूल वैन में बच्चे के साथ हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, चलती स्कूल वैन से एक बच्ची सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। जानकारी के मुताबिक वीरवार को गांव कोठा गुरू में एक प्राइवेट स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस बीच दरवाजा खुला होने से एक बच्ची सड़क पर जा गिरी। बच्ची के गिरने का पता ड्राइवर को नहीं लगा। वह वैन चलाता रहा।

    इस बीच सड़क पर गिरी बच्ची खुद उठी और वैन के पीछे दौड़ी। उसको भागता देख वैन में बैठे बच्चों ने इसके बारे में ड्राइवर को बताया। इसके बाद उसने वैन रोकी और फिर उसे बैठाया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद हो गई। बताया जा रहा है वैन में बच्चों के बैठने की क्षमता 7 से 8 है, लेकिन ड्राइवर ने उसमें 10 से ज्यादा बच्चे बैठा रखे थे। इस घटना को लेकर लोगों का कहना स्कूल वाहनों को लेकर सख्ती से कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसका कारण है कि ड्राइवर की लापरवाही से यह घटना हुई है। 

  • खबर का असरः मंडी फैंटनगंज में रिपेयर की आढ़ में बनाई जा रही अवैध बिल्डिंग पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    खबर का असरः मंडी फैंटनगंज में रिपेयर की आढ़ में बनाई जा रही अवैध बिल्डिंग पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    जालंधर/अनिल वर्मा/वरुण अग्रवाल। सैंट्रल हल्के आधीन मंडी फैंटनगंज रोड पर आज सुबह तड़के बिल्डिंग विभाग ने बड़ी कारवाई की जहां सैंट सोल्जर स्कूल के सामने एक पुराने घर को रिपेयर करने की आढ़ में वहां कमर्शिय़ल बिल्डिंग तैयार की जा रही थी जिसका नक्शा नगर निगम से मंजूर नहीं करवाया गया था बिल्डिंग विभाग के एटीपी सुखदेव वशिष्ट की ओर से प्राप्टी मालिक को नोटिस जारी कर काम बंद करने के लिए कहा गया था मगर न तो काम बंद हुआ और न ही नोटिस का ज्वाब मिला। प्राप्टी मालिक ने मौखिकतौर पर कहा कि वह पुराने घर को रिपेयर करवा रहे है तथा कोई नया निर्माण नहीं कर रहे मगर मौके पर बड़े बड़े पिल्लर खड़े करके शटरिंग की जा रही थी और बीते सप्ताह यहां लैंटर डाल दिया गया।

    एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने मामले की पूरी रिपोर्ट कमिशनर अभिजीत कपिलेश को भेजी जिसके बाद अवैध बिल्डिंग को डिमोलिश करने के आदेश दिए गए। आज सुबह 6 बजे बिल्डिंग विभाग के अधिकारी भारी पुलिस फोर्स लेकर लक्ष्मी सिनेमा वाली सड़क पर पहुंचे इस कारवाई को पूरी तरह से गुप्त रखा गया था टीम को यह भी नहीं बताया गया था कि कारवाई कहां की जानी है तांकि मौके पर कोई विरोध का सामना न करना पड़े। जब डिच मशीने सैंट सोल्जर स्कूल के पास पहुंची तो वहीं रुकने के लिए कहा गया और कोर्नर वाली बिल्डिंग पर दोनो डिच मशीनों ने कारवाई शुरु कर दी।

    एनकाऊंटर न्यूज ने किया था खुलासा

    मामले संबधी एनकाऊंटर न्यूज ने खुलासा किया था कि यहां बिना नक्शा पास करवाए एक रिहायशी मकान को कमर्शियल इस्तेमाल करने के लिए अवैध निर्माण किया जा रहा है जिसके  बाद कमिशनर अभिजीत कपिलेश ने मामले का क़ड़ा संज्ञान लिया और तुरंत अवैध निर्माण को डिमोलिश करने के आदेश जारी किए।

    कविता जिंदल के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई हुई तेज

    इसी रोड पर कुछ दूरी पर पूर्व एटीपी रजिंदर शर्मा तथा पूर्व बिल्डंग इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर की मिलीभगत की वजह से दो पुराने घरों को तोड़ कर वहां तीन मंजिला अवैध बिल्डिंग बनवाई गई थी जहां एक बेसमैंट का भी निर्माण किया गया था मामले सबंधि कई शिकायतें निगम दफ्तर पहुंची मगर तत्तकालीन एटीपी रजिंदर शर्मा ने कोई कारवाई नहीं की उनके तबादले के बाद इस मामले की फाईल को ज्वाईंट कमिशनर शिखा भगत ने दोबारा खुलवाया और प्राप्टी मालिक कविता जिंदल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश जारी किए इस मामले में निगम की ओर से पुलिस कमिशनर दफ्तर को बिल्डिंग संबधि सारा रिकार्ड सौंप दिया गया है जल्द इस मामले में भी पुलिस तथा निगम प्रशासन बड़ी कारवाई कर सकता है।

  • पंजाबः सड़क पर पलटा डीजल से भरा टैंकर, बाल्टी-कैनियां लेकर भरने में जुटे लोग, देखें वीडियो

    पंजाबः सड़क पर पलटा डीजल से भरा टैंकर, बाल्टी-कैनियां लेकर भरने में जुटे लोग, देखें वीडियो

    रुपनगरः पंजाब के जिला रुपनगर में आनंदपुर साहिब गढ़शंकर मार्ग के समीप झज्ज चौक टी पॉइंट पर एक टैंकर के पलटने का मामला सामने आया है। डीजल से भरे टैंकर के पलटने पर लोगों ने ड्राइवर को बचाने या उसकी मदद करने की नहीं सोची बल्कि टैंकर से डीजल गिरने के चलते बाल्टियों-तसलों और कैनियों लेकर वहां पर पहुंच गए। इस दौरान लोगों डीजल इकट्ठा करने की होड़ में जुट गए। बताया जा रहा है कि टैंकर चालक पेट्रोल पंप पर सप्लाई लेकर जा रहा था।

    रास्ते में टैंकर के पलटते ही टैंक के ऊपर लगा ढक्कन लीक को गया। उसमें से तेल बहने लगा। लोगों ने तेल बहता देख बाल्टी-तसले कैनी-ड्रम समेत जो हाथ में आया वह लेकर तुरंत टैंकर के पास पहुंच गए। इसके बाद वहां से तेल भरना शुरू कर दिया। मुफ्त में कुछ भी दे दो लोग उसके लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं करते।

    ऐसा ही झज्ज चौक पर टैंकर पलटने के बाद भी देखने को मिला। जब टैंकर पलटा तो चालक ने तुरंत इसकी सूचना अपने मालिक को दी। मालिक ने तुरंत एक जेसीबी मौके पर टैंकर सीधा करने करने के लिए भेजी। जब टैंकर को सीधा किया जा रहा था उस वक्त भी एक शख्स तसला लेकर तेल भरने पहुंच गया। जब एकदम टैंकर घूमा तो वह बाल-बाल बचा। वहां पर टैंकर सीधा कर रहे लोगों ने डीजल भरने आए व्यक्ति को कड़ी फटकार भी लगाई।

  • आज का राशिफल, 10 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 10 फरवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिससे आपकी अपने पार्टनर से भी कहासुनी हो सकती है। आपको आज अपनी माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आज आप उनसे वापस मांग सकते हैं।

    वृष राशिफल। आज का दिन कुछ मुश्किलों भरा रहने वाला है, लेकिन भाग्य का पूरा साथ मिलने से कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको  कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे आपको बचना होगा। परिवार के लोगों का साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलता रहेगा। आप अपने किसी काम को लेकर अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। आपके व्यवसाय में  आप कुछ नए उपकरणों की शुरुआत करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ  मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने घर किसी भजन, कीर्तन व पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में पूरी रुचि रखेंगे जिससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के सदस्य आपके लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद से आप किसी नए काम में हाथ आजमाने की पूरी कोशिश करेंगे। जो लोग शेयर बाजार अथवा सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें भी आज अच्छा मुनाफा मिलने की पूरी संभावना है।

    कर्क राशिफल। आज के दिन आप के चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिसमे आपको प्रसन्नता बनी रहेगी। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने की योजना बना रहे थे, तो वह भी आज पूरी हो सकती है। किसी सरकारी अधिकारी की मदद से आपका कोई कानूनी काम पूरा हो सकता है। आप आज अपने मन में चल रही कुछ बातों को लेकर परेशान रहेंगे, जिससे आप कोई निर्णय समय पर नहीं ले पाएंगे, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकते हैं।  आज आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे।

    सिंह राशिफल। आज आपको  साझेदारी में किसी काम को करना बेहतर रहेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में किसी पर भी भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करें। आप यदि सोच समझकर कोई निर्णय लेंगे, तो  वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।  यदि आपने जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया है तो वह तो आपके लिए समस्या बन सकता है। माता-पिता को आज आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। संतान से आज कोई गलती हो सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है।  ऑनलाइन काम कर रहे  लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से उनकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी इनकम में भी आज थोड़ी वृद्धि होगी।  आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि अटका हुआ है, तो वह आज पूरा हो सकता है। आपको  संतान के करियर की चिंता को लेकर किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। आपको एक दूसरे को बेहतर जानने की पूरी कोशिश करनी होगी।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी जरूरी कार्य को करने के लिए रहेगा। आपको कुछ व्यवसायों की चिंताओं से दूर रहना होगा। जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें आज कोई बड़ा पद मिल सकता है। घर परिवार में चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए सुलझाएं और दोनों पक्षों की बात अवश्य सुने। आप  किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर दबाव अधिक रहने के कारण वह परेशान रहेंगे। अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आपको एक साथ कई काम मिलने से आपकी व्यग्रता बढ़ेगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी पुरानी गलती से सबक अवश्य ले, नहीं तो आप उसे दोहराने की पूरी कोशिश करेंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे । आपकी अपने भाइयों से कुछ गलतफहमी के कारण रिश्तों में दूरी आ सकती है, जिसे आप को दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके कार्य क्षेत्र में शत्रुओं को आसानी से मात दे पाएंगे, जिससे आपके काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। आप अपने व्यापार की कुछ योजनाओं की फिर से शुरुआत कर सकते हैं।

    मकर राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में उनका मान सम्मान और बढ़ेगा। उन्हें कोई नया पद भी मिल सकता है। यदि आज अपने किसी मित्र से कोई अनबन की स्थिति उत्पन्न हो तो आपस में धैर्य बनाए रखें। आपको आज अपने मन में किसी भी बात को नहीं रखना है। यदि कोई बात आपको परेशान कर रही है तो आज आप उसे अपने माता-पिता के सामने अवश्य रखें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बनी रहेंगी। 

    कुंभ राशिफल। आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहे हैं। अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको पेट दर्द आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है। व्यापार कर रहे लोग  अपने पार्टनर के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको  किसी बेवजह की बात को लेकर तनाव बना रहेगा, जो आपकी समस्या का कारण बनेगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए चिंताओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा।  किसी काम को पूरा होने से आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। आप यदि कुछ नया करने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर दरार आ गई थी, तो आप उसे भी दूर करने मे कामयाब रहेंगे। आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आपको किसी महत्वपूर्ण जानकारी को किसी से साझा करने से बचना होगा, नहीं तो वह उसे लीक कर सकते हैं।

  • लतीफपुरा मामला में प्रशासन ने पुनर्वास के लिए मांगी परिवारों की जानकारी

    लतीफपुरा मामला में प्रशासन ने पुनर्वास के लिए मांगी परिवारों की जानकारी

    इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष ने नए स्थान पर पुनर्वास कि दिया आश्वासन

    जालंधर (वरूण): लतीफपुरा मामले को लकर आज इंप्रूवमेंट ट्रस्ट व जिला प्रशासन ने लतीफपुरा पुनर्वास संयुक्त मोर्चा के सदस्यों के साथ विस्तृत बैठक की, जिसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष जगतार सिंह संघेडा ने कहा कि इन परिवारों की जानकारी समिति को दी जाए ताकि वैकल्पिक स्थान पर पुनर्वास की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर जल्द पूरी की जा सके।

    लतीफपुरा मामले में स्थानीय निकाय विभाग के सचिव द्वारा गठित कमेटी ने मोर्चा के सदस्यों से इन परिवारों की सूची जल्द जिला प्रशासन को देने का आग्रह किया है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। इस समिति का नेतृत्व कर रहे डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने मोर्चा के सदस्यों से दोनों पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर सावधानी पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि इन परिवारों का पुनर्वास किया जाएगा।

    करीब ढाई घंटे तक चली बैठक के दौरान चेयरमैन जगतार सिंह संघेडा, डिप्टी कमिश्नर विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा, पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल, पंजाब स्टेट कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा की मौजूदगी में हुई बैठक में मोर्चे के सदस्यों के साथ इन परिवारों के पुनर्वास के लिए विस्तृत विचार किया गया। मोर्चे के सदस्यों का नेतृत्व जसकरन सिंह , कहान सिंह , कश्मीर सिंह घुगशोर सहित अन्य सदस्य कर रहे थे।

  • जालंधरः अलग-अलग मामलों में 2 वांछित भगोड़े गिरफ्तार

    जालंधरः अलग-अलग मामलों में 2 वांछित भगोड़े गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः पीओ स्टाफ की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वांछित भगोड़ो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सिकंदर उर्फ बिट्टू पुत्र जीत राम निवासी एकता नगर और रिंकू पुत्र सतवीर सिंह निवासी बस्ती मिट्ठू के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया थाना रामामंडी में 22 जुलाई 2019 को एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 158 दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत में आरोपी सिकंदर को 23 दिसंबर 2022 को भगोड़ा करार कर दिया था।

    इसी तरह थाना बस्ती बावा खेल में 26 जुलाई 2020 को मुकदमा नंबर 208 आरोपी रिंकू के खिलाफ दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत ने आरोपी को 21 जनवरी 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने अपनी टीम के साथ घर से दबोच लिया।