Blog
-

Punjab News : अवैध संबंधों के चलते Fauji को Wife ने उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो
अमृतसर : गांव बालिया मंजपुर में एक विवाहिता द्वारा अवैध संबंध के चलते पूर्व फौजी पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। शादीशुदा महिला के एक नहीं बल्कि दो व्यक्तियों के साथ प्रेम संबंध बनाए। लेकिन उनके प्यार के रास्ते में महिला का फौजी पति रोड़ा बन रहा था। इसलिए उसने पति को जान से मार दिया। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। सुखदेव सिंह सेना का सेवानिवृत सैनिक था। इस घटना को महिला ने अपने दोनों आशिकों के साथ मिलकर अंजाम दिया।
यह घटना अमृतसर के कस्बा बाबा बकाला साहिब की है, जहां एक विवाहिता ने अपने दो प्रेमियों के हाथों अपने ही सुहाग फौजी पति की हत्या करवा दी। जानकारी के अनुसार जसविंदर कौर के कथित प्रेम संबंधों का उसके पति सुखदेव सिंह को पता चल गया था। इस वजह से दोनों के बीच मतभेद था। महिला का पति उसके प्रेम संबंधों के बीच रोड़ा बन रहा था। महिला को यह बात रास नहीं आ रही थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला समेत उसके दोनों आशिकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मृतक की पत्नी जसविंदर कौर और उसके दो आशिक कुलवंत सिंह और कुलविंदर सिंह के तौर पर हुई है।
महिला ने पति को मारने के लिए दोनों प्रेमियों को घर बुलाया था। आरोपी कुलवंत सिंह और कुलविंदर सिंह देर महिला के घर पहुंचे और सुखदेव की हत्या कर दी। घटना की यह सारी वारदात घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला जसविंदर कौर सहित उसके कथित दोस्तों कुलवंत सिंह और कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
-

Jalandhar News: कांग्रेस सांसद चन्नी के विवादित मामले को लेकर परगट सिंह का आया बयान, देखे वीडियो
जालंधर, ENS: पंजाब में बीते दिन 4 सीटों पर हुए उपचुनावों को लेकर कांग्रेस विधायक परगट सिंह का बयान सामने आया है। बीते दिन हुए उप चुनाव को लेकर परगट सिंह ने आप पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में आप पार्टी ने सारी हदे पार कर दी। वहीं डेरा बाबा नानक में जग्गू भगवानपुरिया के भाई के साथ विवाद के साथ अन्य घटनाओं को लेकर परगट सिंह ने कहा कि इस चुनाव में किसी पार्टी को कुछ ज्यादा फायदा नहीं होने वाला है, लेकिन इस घटनाओं से नेताओं में कड़तन जरूर पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की राजनीति को एक मैच्योर और अच्छी दिशा की ओर ले जाने की सभी पार्टियों को कोशिश करनी चाहिए।
कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी को महिला आयोग द्वारा लगातार दूसरी बार नोटिस जारी किए जाने को लेकर परगट सिंह ने कहा कि अगर किसी ने गलती की है और उसने पब्लिक के सामने माफी मांग ली है तो मामले को तूल नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहाकि बाकी महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली द्वारा जारी नोटिस की प्रक्रिया की बात है तो वह आने वाले समय में उसका जवाब दे देंगे। परगट सिंह ने कहा कि किसी भी नेता को ऐसी बाते पब्लिक के समक्ष नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे उन्होंने जाने अनजाने में बात कही है, लेकिन ऐसे नेता को पब्लिक में बात नहीं करनी चाहिए।
वहीं अकाली दल के सुखबीर बादल के इस्तीफा देने को लेकर परगट ने कहा कि अकाली दल सुहिरद (अच्छा) होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंटरनल ड्रैमोक्रेसी पर बातचीत होनी जरूरी है। जत्थेदारों की बीते दिन हुई मीटिंग को सुखबीर बादल की सजा को लेकर परगट सिंह ने कहा कि पंजाब के फैसलों के हित को ध्यान में रखते हुए वह जल्द सजा सुनाने पर फैसला लेंगे। राजोआना के 3 घंटे की मिली पैरोल में सिख समुदाय को एकजुट होने के बयान पर परगट सिंह ने कहा कि सिर्फ सिख समुदाय को नहीं बल्कि प्रत्येक उस सिटीजन को जो देश के सविधान को मानता है। परगट सिंह ने कहा कि किसी एक समुदाय के लिए कानून अलग नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपने किए हुए काम की सजा का भुगतान कर लिया है तो उसे ऐसी सजा नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर एजेंसी सोचती है कि शायद उक्त व्यक्ति के बाहर आने से उसे हैंडल करना मुश्किल हो जाएंगा तो ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई व्यक्ति देश की किसी प्रक्रिया से बड़ा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा कोई व्यक्ति गलत काम करेंगा तो दोबारा सजा का हकदार होगा। वहीं भाजपा ने नवजोत सिद्धू के जाने को लेकर परगट सिंह ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सिद्धू के साथ अच्छी दोस्ती है, लेकिन हम दोनों का सोचने का नजरिया अलग हो सकता है।
-

Punjab News : 6.498 किलो हेरोइन और अवैध हथियार सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो
अमृतसर : पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मलकीत सिंह, बलजिंदर सिंह उर्फ तोता, गुरभेज सिंह, फ्रेंको मसीह और अर्श मसीह के तौर पर हुई है। पुलिस ने हेरोइन और हथियार सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 6 किलो 498 ग्राम हेरोइन, 2 मोबाइल फोन एक पिस्टल, 4 जिंदा रोंद और एक मैगजीन बरामद की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि थाना लोपेके पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर हेरोइन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी मलकीत सिंह और बलजिंदर सिंह उर्फ तोता को 2 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार एक अन्य मामले में थाना लोपोके पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरभेज सिंह पुत्र बलविंदर सिंह से 3 किलो हेरोइन और 2 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया है। जिसके संबंध में पुलिस ने लोपोके थाने में मामला दर्ज किया है। इसी तरह पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर जगरूप सिंह उर्फ साजन पुत्र कुलवंत सिंह के घर से 1 किलो 498 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
पुलिस ने आरोपी जगरूप सिंह के खिलाफ थाना घरिंडा में मामला दर्ज किया गया था। इसी तरह रामदास पुलिस स्टेशन ने फ्रेंको मसीह और अर्श मसीह से 32 बोर की पिस्टल, मैगजीन और 4 को जिंदा रोंद बरामद हुए है। एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बलजिंदर सिंह उर्फ तोता के खिलाफ पहले ही रोपड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है, गुरभेज सिंह से 3 किलो हेरोइन बरामद हुई है, इस पर पहले भी मामला दर्ज है और फ्रेंको मसीह पर पहले मामला दर्ज है।
-

Punjab News: कत्ल केस में काबू विदेशी छात्र ने लॉकअप में की आत्महत्या
मोहालीः खरड़ पुलिस ने कत्ल केस में देर रात विदेशी छात्र को गिरफ्तार किया था। दरअसल, खरड़ के अधीन आती सनी एनक्लेव पुलिस चौकी की टीम ने कत्ल केस में तजानिया के रहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तजानिया की छात्रा नूरु मारी की हत्या उसके बैचमेट ने कर दी जिसके बाद आरोपी जाम्बिया के छात्र सवियर चिकोपेला ने पुलिस लॉकअप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगा रही है कि किस वजह से वारदात को अंजाम दिया गया।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एक विदेशी छात्रों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। पहली घटना में दो दिन पहले तंजानिया की छात्रा नूरु मारी की उसके बैचमेट ने हत्या कर दी। इसके बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार जाम्बिया के 24 वर्षीय छात्र सवियर चिकोपेला ने पुलिस लॉकअप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सवियर चिकोपेला को बुधवार को तंजानिया की छात्रा नूरु मारी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे खरड़ के सनी एन्क्लेव पुलिस चौकी में रखा गया था। बुधवार रात करीब 1 बजे सवियर ने लॉकअप की सलाखों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसे तुरंत खरड़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद खरड़ पुलिस चुप्पी साध ली है। पुलिस चौकी के दरवाजे आज सुबह से बंद है। इस संबंध में मोहाली के एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि उनके संज्ञान में ये मामला है। आरोपित को बुधवार शाम को ही गिरफ्तार किया गया था, जिस ने आत्महत्या कर ली है। हत्या और आत्महत्या के इन मामलों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के आला अधिकारी अब यह जांच कर रही है कि सवियर ने आत्महत्या क्यों की और क्या लॉकअप में पर्याप्त निगरानी नहीं थी।
साथ ही, नूरु मारी की हत्या के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। दोनों छात्रों की मौत ने विश्वविद्यालय परिसर में गहरी चिंता और तनाव पैदा कर दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने घटना से संबंधित सभी पहलुओं की गहन जांच शुरू कर दी है।
-

एनसीसी दिवस पर ‘आश्रय’ स्कूल का दौरा: सेवा और समावेशिता का जश्न
ऊना/सुशील पंडित: एनसीसी सप्ताह के अंतर्गत एनसीसी दिवस का उत्सव मनाने के लिए सरकारी कॉलेज ऊना के एनसीसी कैडेट्स ने देहलां गांव स्थित ‘आश्रय: विशेष बच्चों के स्कूल’ का दौरा किया। यह दौरा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा की पहल पर आयोजित किया गया। डॉ. शर्मा, जो आश्रय स्कूल की संस्थापक सदस्य भी हैं, ने इस आयोजन का उद्देश्य कैडेट्स को सामाजिक सेवा और समावेशिता के महत्व से जोड़ना बताया।
स्कूल परिसर का दौरा और विशेष सुविधाएं
आश्रय स्कूल के प्राचार्य मोहिंदर गोपाल ने एनसीसी कैडेट्स का स्वागत किया और स्कूल परिसर का दौरा कराया। उन्होंने विशेष बच्चों की जरूरतों के अनुसार स्कूल में तैयार की गई विशेष सुविधाओं की जानकारी दी, जिनमें उनकी शिक्षा और दैनिक गतिविधियों में मदद करने वाले उपकरण शामिल थे।
श्रमदान और मनोरंजक गतिविधियां
कैडेट्स ने स्कूल परिसर में श्रमदान किया, जिसमें उन्होंने परिसर की सफाई और फूलों के बगीचों के रखरखाव में सहयोग दिया। इसके बाद, उन्होंने विशेष बच्चों के साथ समय बिताया और डांस, दौड़ और अन्य खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। कैडेट्स ने बच्चों के साथ मिलकर उनके दिन को खास बनाया और उन्हें खाने-पीने की चीजें भी परोसीं।
विशेष अतिथि का आगमन और जागरूकता सत्र
इस अवसर पर ऊना जिला न्यायालय की न्यायाधीश श्रीमती अंकिता शर्मा भी स्कूल पहुंचीं। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स से बातचीत की और उन्हें न्यायपालिका से संबंधित कई ज्वलंत मुद्दों, जैसे मोटर वाहन अधिनियम, नशा उन्मूलन और सामाजिक न्याय के बारे में जागरूक किया। कैडेट्स ने इस सत्र को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।
एनसीसी अधिकारियों की भूमिका
इस दौरे में कैडेट्स का नेतृत्व सरकारी कॉलेज ऊना के एनसीसी अधिकारी कैप्टन अश्विनी कुमार और कैप्टन मोनिका खन्ना ने किया। उन्होंने कैडेट्स को इस कार्यक्रम के महत्व और समाज में उनकी जिम्मेदारी के बारे में जागरूक किया।
डॉ. मीता शर्मा का संदेश
डॉ. मीता शर्मा ने कहा, “एनसीसी दिवस के अवसर पर इस प्रकार की पहल न केवल हमारे कैडेट्स को सामाजिक सेवा से जोड़ती है, बल्कि उन्हें संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाती है। आश्रय स्कूल में समय बिताने से कैडेट्स ने समाज के उन वर्गों के प्रति अपनी समझ बढ़ाई है, जिन्हें विशेष देखभाल की जरूरत है।”
समावेशिता और सेवा का संदेश
यह दौरा एनसीसी कैडेट्स के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ। उन्होंने विशेष बच्चों के साथ समय बिताकर सेवा और समावेशिता के महत्व को समझा। आश्रय स्कूल के प्राचार्य ने एनसीसी टीम की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की अपेक्षा जताई।
एनसीसी सप्ताह के तहत यह आयोजन समाज सेवा और जागरूकता फैलाने का एक उत्कृष्ट उदाहरण बना और युवाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी।
-

पुलिस ने काटे 489 चालान करीब 1 लाख 20 हजार जुर्माना वसूला
ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 489 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 1,19,500/- रूपये वसूल किए गए।
वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 07 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 1400/- रूपये वसूल किए गए।
इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना अम्ब, हरोली व वंगाणा के पुलिस मुलाजिमों द्वारा 07 वाहनों का चालान काटा गया व जुर्माने के रूप में 85,115/- रुपये वसूल किए गए।
-

ओवरटेक कर रही तेज रफ्तार कार व थार टकराईं, सवार घायल
ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल अम्व थाना के अंतर्गत आते गांव धुसाडा में तेज़ रफ़्तार कार चालक ने थार से पास ले रहा था तो थार चालक ने भी स्पीड बढ़ा दी जिससे दोनों कारें आपस में टकराते हुए दूसरी साइड जा घुसीं जिसमें दोनों गाड़ीयों में सवार लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों कार चालकों पर मामला दर्ज करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अरुण लट्ठ निवासी गांव धुसाड़ा ने बताया कि वह क्षेत्रीय अस्पताल ऊना जा रहे थे तो करीब 2:15 बजे कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा के थोड़ा पीछे इनकी गाड़ी के आगे लाल रंग की कार तथा उस कार के आगे थार (Thar) गाड़ी चल रही थी दोनों आगे जा रही गाड़ियां काफी तेज रफ्तार में थी, जैसे ही लाल रंग की कार ने थार गाड़ी को ओवरटेक करना चाहा तो थार गाड़ी के चालक ने अपनी गाड़ी की स्पीड बड़ा दी ।
जिस से दोनों गाड़ियां एक दूसरे को ओवरटेक करती हुईं एक दूसरे के साथ तेज रफ्तारी से टकरा कर सड़क के दाहिने तरफ दूसरी दिशा में पहुंच गई । जिस कारण दोनों गाडियों में बैठे व्यक्तियों को काफी चोटें लगी I पुलिस ने शिकायत के आधार पर पंकज शर्मा पुत्र देव राज निवासी शाहतलाई त0 झण्डूता जिला बिलासपुर व अमन कुमार पुत्र प्रकाश चन्द निवासी घंडावल जिला ऊना के विरुद्ध धारा 281, 125(1) भा0न0स0 के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
-

Punjab News: तेल से भरे टैंकर में हुआ धमाका, लोगों में दहशत का माहौल
लुधियाना: वर्धमान सब्जी मंडी के पास चंडीगढ़ रोड पर अचानक तेल से भरे टैंकर का टायर फटने की घटना सामने आई। टैंकर का टायर फटने के दौरान अचानक जोरदार धमाका होने से लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। धमाके की आवाज सुनते ही अचानक दुकानदार दुकानों के बाहर आ गए।

दुकानदारों को कुछ देर बाद पता लगा कि टैंकर का टायर फटने के कारण धमाका हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि टायरों के ऊपर स्टील की शीट लगी होने के कारण बचाव हो गया। उन्होंने कहा कि धमाका इतना भीषण था कि अगर धमाके के दौरान टैंकर में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कुछ देर बाद टैंकर चालक द्वारा टायर बदला गया और मौके से रवाना हो गए।
-

Punjab News: National Highway पर पलटी स्कूल बस, कई घायल
रोपड़: नवांशहर के नजदीक मेहंदीपुर के पास नेशनल हाईवे पर स्कूल बस पलटने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल बस को पीछे से दूसरी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूल बस सड़क में पलट गई। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान बस में स्कूली बच्चे सवार नहीं थे, जबकि अन्य लोग सवाल थे।
बस में करीब 30 यात्री थे, जिनमें कई बच्चे भी मौजूद थे। बस में सवार होकर यात्री तरनतारन से श्री आनंदपुर साहिब किसी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बस में सवार बच्चों सहिक कई महिलाएं इस हादसे में घायल हो गई।
