Punjab News: कर्ज में डूबे व्यक्तियों ने HDFC Bank और Bank of Baroda में दिया वारदातों को अंजाम, गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

Social Media पर वीडियो देखकर बनाई थी लूट की योजना

फिरोजपुरः पुलिस ने बैंक को लूटने और चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए एसएसपी अमनीत कोंडल ने बताया कि आरोपियों ने फिरोजपुर के कस्बा जीरा में एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा की कैश सैफ और लॉकर को तोड़ने की कोशिश की, मगर नाकाम रहने पर बैंक के लैपटॉप चुरा कर ले गए। वहीं दूसरी बार इन आरोपियों ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा को निशाना बनाया, मगर वहां भी यह सेफ लॉकर को तोड़ने में नाकाम रहे। इसके बाद वह सिक्योरिटी गार्ड की पड़ी दुनाली और जिंदा कारतूस चुरा लिया और फरार हो गए। पुलिस को पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन वारदात को अंजाम देने वाला सरगना अलग-अलग बैंकों से कर्ज ले चुका था और कर्ज न चुकाने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बैंक को ही लूटने की कोशिश की। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर बैंक को लूटने के लिए अलग-अलग वारदात को बार-बार देखा और फिर फिरोजपुर के कस्बा जीरा के एचडीएफसी बैंक को अपना निशाना बनाया। बैंक में तीनों आरोपी गेट को तोड़कर अंदर तो चले गए, मगर बैंक के कैश सैफ और लॉकर को तोड़ने में असफल रहे। इसके बाद उन्होंने बैंक में से सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर व लैपटॉप चोरी करके फरार हो गए। कर्ज को चुकाने के लिए एक बार फिर उन्होंने जीरा के ही बैंक ऑफ़ बड़ौदा को लूट का निशाना बनाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी वहां भी घटना को अंजाम देने में असफल रहे। इस दौरान बैंक के अंदर पड़ी सिक्योरिटी गार्ड की दुनाली और 6 जिंदा कारतूस लेकर आरोपी फरार हो गए। आरोपियो ने सोशल मीडिया पर चोरी और लूटपाट की वारदात को बार-बार देखा और 2 बैंकों को निशाना बनाया मगर उसमें कामयाब नहीं हो पाए। जिसके बाद फिर उन्होंने बैंक में पड़े लैपटॉप और दुनाली चोरी कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *