Blog

  • T-20 में Zimbabwe से हारी टीम India

    T-20 में Zimbabwe से हारी टीम India

    नई दिल्ली। शुभमन गिल की अगुआई वाली युवा भारतीय टीम बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण शनिवार को यहां पांच मैच की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में कम अनुभवी जिम्बाब्वे से 13 रन से पराजित हो गई। इस मैच में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया इस सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई। यह साल 2024 में भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल में पहली हार थी। इससे पहले भारत ने अपने सभी सीरीज और वर्ल्ड कप के मैचों में जीत हासिल की थी। लगातार 12 मैचों में मिली जीत की कड़ी को अब जिम्बाब्वे की टीम ने तोड़ दिया है और टीम इंडिया लगातार सबसे ज्यादा मैचों में जीत हासिल करने के रिकॉर्ड से चूक गई।

    टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद जिम्बाब्वे ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से रवि बिश्नोई ने चार विकेट झटके। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने दो विकेट, मुकेश कुमार और आवेश खान ने एक-एक विकेट हासिल किया।

    मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया के सामने जीत के लिए सिर्फ 116 रनों का टारगेट था। जिसे भारतीय टीम बड़ी आसानी से हासिल करने के इरादे के साथ मैदान पर उतरी पर भारतीय टीम, लेकिन इस टारगेट को हासिल नहीं कर सकी और वह 19.5 ओवर में 102 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गए।

  • ऊना में पायलट आधार पर चलेगा विंग्स प्रोजेक्ट: एम सुधा देवी

    ऊना में पायलट आधार पर चलेगा विंग्स प्रोजेक्ट: एम सुधा देवी

     प्रोजेक्ट कार्यान्वयन को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक
     
    ऊना/ सुशील पंडित: सचिव स्वास्थ्य एर्वं परिवार कल्याण विभाग एम सुधा देवी ने कहा कि जिला ऊना में विंग्स प्रोजेक्ट को पायलट आधार पर चलाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत संभावित गर्भवती महिलाओं तथा दो वर्ष तक के शिशुओं व बच्चों को विशेष पोषणयुक्त आहार दिया जाएगा तथा निगरानी भी की जाएगी। एम सुधा देवी आज जिला परिषद् हॉल ऊना में विंग्स प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन को लेकर आयोजित बैठक में बोल रही थीं। इस दौरान सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग आशीष सिंघमार, उपायुक्त ऊना जतिन लाल, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. गोपाल बेरी भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
    एम सुधा देवी ने कहा कि WINGS (Women and infant Integrated Interventions in Growth Study) प्रोजैक्ट पूरे देश भर में सर्वप्रथम हिमाचल प्रदेश को प्राप्त हुआ है और राज्य में ज़िला ऊना से पायलट आधार पर लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्ट के अन्तर्गत आने वाले समय में ग्रामीण स्तर पर संभावित गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ दो वर्ष तक की आयुवर्ग के शिशुओं और बच्चों के पोषण की निगरानी की जाएगी। साथ ही इन दोनों वर्गों को विशेष पोषणयुक्त आहार भी मुहैय्या करवाया जाएगा ताकि उनके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
    उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस प्रोजैक्ट के संचालन में आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्त्ताओं की अहम भूमिका रहेगी, जिनके माध्यम से न केवल लक्षित जनसंख्या की पहचान की जाएगी, बल्कि प्रोजैक्ट के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। उन्होंने इस प्रोजैक्ट के सफल कार्यान्वयन के लिए सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किये। साथ ही उम्मीद जताई कि ज़िला ऊना इस प्रोजैक्ट के लक्षित उद्देश्यों को पूर्ण करने में कामयाब होगा।
    बैठक में हेल्थ तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों सहित आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहीं।
     एम सुधा देवी ने किया क्षेत्रीय अस्पताल का दौरा, जांची व्यवस्थाएं
    इसके उपरान्त सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का भी दौरा किया तथा अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिये। इसके अलावा ज़िला अस्पताल में मातृ-शिशु केयर यूनिट बारे भी जानकारी हासिल की तथा इस सम्बन्ध में अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किये।
    इस दौरान सीएमओ ऊना डॉ. संजीव वर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
  • एसडीएम बंगाणा व पुलिस की संयुक्त टीम ने दी दविश,दुकानदारों में मचा हड़कंप

    एसडीएम बंगाणा व पुलिस की संयुक्त टीम ने दी दविश,दुकानदारों में मचा हड़कंप

    दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाने के आदेश,दो पहिया चालकों को पढ़ाया नियमों का पाठ
    बंगाणा बाजार में दुकानदार दुकान के बाहर सड़कों या फुटपाथ पर न रखें समान:सोनू गोयल
    ऊना/सुशील पंडित: 
    उपमंडल बंगाणा बाजार में उपमंडलाधिकारी नागरिक बंगाणा सोनू गोयल के साथ थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय की सयुक्त टीम ने शनिवार को फील्ड में उतर कर चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। और चालान भी काटे। वहीं बंगाणा बाजार में दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर किए अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दिए। ताकि जाम की स्थिति न हों। एस डी एम बंगाणा सोनू गोयल ने कहा कि बंगाणा बाजार उपमंडल या फिर बंगाणा बाजार में कोई हुडदंगबाजी सहन नहीं होगी। और न ही यातायात नियमों के उलंघन करने वाले बक्शे जाएंगे। उन्होंने कहा कि बंगाणा बाजार में सभी दुकानदार फुटपाथ से पीछे अपनी दुकानों का समान लगाएंगे। सड़क के साथ बने फुटपाथ को जनता के लिए पैदल चलने के लिए छोड़ेंगे। और अगर कोई दुकानदार आदेशों की अवहेलना करेगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा  पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाया है। लेकिन दुकानदार या तो अपना समान फुटपाथ पर रख रहे है। या फिर अपनी दो पहिया गाड़ियों को फुटपाथ पर खड़ा कर रहे हैं। लेकिन अब कोई मनमानी नहीं चलेगी। उपमंडलाधिकारी बंगाणा सोनू गोयल ने थाना प्रभारी बंगाणा अनिल उपाध्याय को भी आदेश दिए है कि उपमंडल बंगाणा मुख्यालय पर कानून को अपने हाथ में लेने बालों को चाहे वह दुकानदार है या फिर गाड़ी चालक है उन पर सख्त करवाई अमल में लाई जाए। ताकि बंगाणा में न जाम की स्थिति बने। और न ही अवैध कब्जे हों। बताते चलें कि उपमंडलाधिकारी नागरिक बंगाणा सोनू गोयल ने पुलिस दस्ते के साथ शनिवार शाम पांच बजे बंगाणा में दस्तक दी और दुकानदारों के पास जाकर अवैध कब्जों को लेकर पूछताछ शुरू कर दी। जिससे बंगाणा दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने आनन फानन में फुटपाथ या फिर दुकान के बाहर सड़कों पर सजाया समान तुरंत उठा लिया।
            बंगाणा चौक पर नहीं होगा बस का ठहराव,उसके लिए बनाए अलग जगह
    उपमंडलाधिकारी बंगाणा सोनू गोयल ने कहा कि बंगाणा चौक के दोनों छोर पर उना और हमीरपुर जाने वाली निजी और सरकारी वस का कोई ठहराव नही होगा। उसके लिए अलग जगह चयनित की जाएगी। और बंगाणा चौक पर नादौन से आने वाली किसी बस को मोड़ने के कोई आदेश नहीं होंगे। उसके लिए हमने आर एम उना से बात कर ली है। सोनू गोयल ने कहा कि अगर यातायात को सुचारू रखना है और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है तो कानून व्यवस्था को सुचारू रूप देना होगा।
    सोनू गोयल ने कहा कि बंगाणा बाजार में किसी प्रकार का दुकानदार कोई अवैध कब्जा नही कर सकता है। और हमने दुकानदारों को सख्त हिदायत दे दी है। और अगर फिर भी कोई दुकानदार आदेशों की अवहेलना करेगा तो हमने बंगाणा पुलिस को आदेश दे दिए है। कि उन पर सख्ती से कार्रवाई अमल में लाई जाए। बंगाणा में शांति पूर्वक माहौल बनाने के लिए हर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
  • Jalandhar : निगम की लापरवाही दे रही हादसों को न्यौता, देखें Video

    Jalandhar : निगम की लापरवाही दे रही हादसों को न्यौता, देखें Video

    जालंधर। शहर के जालंधर-होशियारपुर रोड पर कई जगह संड़क धंस गई है। जिससे हादसा होने का खतरा बना हुआ है। वहीं, बरसात शुरू होते ही सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने शुरू हो गये हैं। आपको बतादें कि लम्मा पिंड चौक से जंडू सिंघा तक कई जगह रास्ते में गड्ढे मिलेंगे। इस वजह से आगर आप इस रास्ते से गुजर रहे हैं तो सतर्क हो जाएं नहीं तो कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से गड्ढे को भरे जानें की मांग की है।

  • बजरंग दल बददी ने शिव मंदिर बिरला में लगाए पौधे

    बजरंग दल बददी ने शिव मंदिर बिरला में लगाए पौधे

    पर्यावरण संरक्षण के लिए सबको आगे आना होगा बददी/ सचिन बेंसल: बजरंग दल बददी ने शिव मंदिर बिरला में पौधारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर अध्यक्ष बजरंग दल बददी ठाकुर हरिओम सिंह  ने बताया कि गलोबल वार्मिंग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होने कहा कि हमने स्थानीय लोगों व दो दर्जन बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए। सभी लोगों ने एक एक पौधा लगाया और अपने पूर्वजों को याद किया। ठाकुर हरिओम सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह हर नागरिक का परम कर्तव्य है। अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा वृक्षारोपण किया गया । इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल बददी नगर के अध्यक्ष ठाकुर हरिओम सिंह ठाकुर, सोनिया सिंह, सचिव कमलेश मेवाड़ा, जितेंद्र , राम तिवारी, अजय मिश्रा, अजय सिंह , अरुण सिंह ,अरुण पांडे, सोमदत्त पांडे, व्यास , हरिमोहन यादव, चंदन शाही, कमलाकर, सुनील राय, सुनील सिंह, भारती , सुरेश टाइगर, अरुण बाबा, नीतीश , नवल कुमार, विशाल प्रदीप राय, सुनील राय, अशोक राय, राजा गुर्जर, विक्की गुर्जर, हंस गुर्जर और भी भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
  • एक्शन मोड़ में आई सेना, 4 आतंकी मार गिराए, एक जवान शहीद

    एक्शन मोड़ में आई सेना, 4 आतंकी मार गिराए, एक जवान शहीद

    जम्मू कश्मीर। कुलगाम जिले के चिन्नीगाम गांव में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में चार आतंकियो के मारे जाने की सूचना है। इनमें हिजबुल मुजाहिदीन का डीविजन कमांडर फारूक नल्ली भी शामिल बताया जा रहा है। वहीं, आज आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में देश का एक सैनिक भी शहीद हो गया है।

    अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के मोडरगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिससे इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

  • 10 जुलाई से शुरू होगा पीएनबी आरसेटी का जूट बैग व कृत्रिम आभूषण निर्माण प्रशिक्षण

    10 जुलाई से शुरू होगा पीएनबी आरसेटी का जूट बैग व कृत्रिम आभूषण निर्माण प्रशिक्षण

    ऊना/ सुशील पंडित : जूट बैग और कृत्रिम आभूषण निर्माण का प्रशिक्षण आगामी 10 जुलाई से पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी) ऊना में शुरू हो रहा है। इसमे ऊना जिला के 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक उम्मीदवार भाग ले सकते हैं तथा यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निःशुल्क है। इस संबंध में जानकारी देते हुए निदेशक पीएनबी आरसेटी ऊना पारूल विरडी ने बताया कि आगामी 10 जुलाई से जूट बैग और कृत्रिम आभूषण निर्माण का प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में ऊना जिला के 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने आधारकार्ड, राशनकार्ड की फोटोकापी तथा तीन पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निःशुल्क है तथा प्रशिक्षण उपरान्त सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अपना काम शुरू करने के लिए बैंक से ऋण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
    उन्होंने इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार से आगामी 9 जुलाई तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकरी के लिए पीएनबी आरसेटी ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-223147 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटे 152 चालान

    ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटे 152 चालान

    ऊना/सुशील पंडित : ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर ऊना पुलिस का एक्शन निरंतर जारी है। पुलिस ने शुक्रवार को जिला के अलग अलग स्थानों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 152 वाहनों के चालान किए। इनमें से कुछ लोगों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। जिससे पुलिस को 27800 रु की कमाई हुई है। पुलिस ने अवैध खनन करने वाले दो वाहनों पर भी कार्रवाई की है। पुलिस ने उन दोनों से जुर्माने के रूप में 10115 रू प्राप्त किए हैं। साथ ही धुम्रपान निषेध अधिनियम के तहत भी पुलिस ने 6 लोगों पर 600 रू जुर्माना डाला है। जिसका भुगतान मौके पर ही कर दिया गया।
  • मुबारिकपुरः खड़े ट्रक से टकराई बाइक

    मुबारिकपुरः खड़े ट्रक से टकराई बाइक

    ऊना/सुशील पंडित : मुबारिकपुर में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार बाइक सड़क के किनारे ट्रक से जा टकराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्ब थाने में शिकायत देने वाले कोहाड़ छन्न गांव निवासी इकबाल सिंह पुत्र हरदेव सिंह ने दावा किया है कि शुक्रवार रात तकरीबन साढ़े 9 बजे मुबारिकपुर स्थित लिवगार्ड फैक्ट्री के पास एक तेज गति से आई मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। कार्रवाई करते हुए अम्ब पुलिस ने अंदौरा गांव के रहने वाले बाइक चालक अजय पुत्र चैन सिंह के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
  • जालड़ा कोड़ीः शैड में खड़ी कार चोरी

    जालड़ा कोड़ीः शैड में खड़ी कार चोरी

    ऊना/सुशील पंडित : गगरेट के जालड़ा कोड़ी गांव में एक जुलाई को चोरी हुई कार का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 2 के रहने वाले संजीव कुमार ने गगरेट थाने में शिकायत की थी कि एक जुलाई की रात वह अपनी कार को दुकान के शैड में खड़ा करके आया था। सुबह उसने देखा तो कार चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी तालाश शुरू कर दी है।