Blog

  • धुसाडा: ट्रक- टैक्सी टक्कर में चार घायल

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना अम्व नैशनल हाइवे पर स्थित गांव धुसाड़ा में ट्रक और टैक्सी की टक्कर हो गई। इस हादसे में टैक्सी सवार चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया जहां से डॉक्टर ने रिशी, शमी व रिद्धि को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला कर लिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक राम निवासी मोहाली, चंडीगढ़ से सवारियां लेकर धर्मशाला जा रहा था। जब टैक्सी गांव धुसाड़ा पुल के पार पहुंची तो अम्व की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने गलत दिशा में आकर टैक्सी को टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी घूमकर सड़क किनारे बने लोहे के पैराफीट से टकरा गई। हादसे में टैक्सी में सवार सभी लोग घायल हो गए।

    जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया। वहीं पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला कर लिया है।
  • हिमाचल के डा. राजेश गुप्ता बने रसायन उर्वरक मंत्रालय की फार्मा कमेटी के सदस्य

    हिमाचल के डा. राजेश गुप्ता बने रसायन उर्वरक मंत्रालय की फार्मा कमेटी के सदस्य

    भारत के फार्मा उद्यमियों की मांगो को करेंगे बुलंद

    बददी/ सचिन बैंसल : हिमाचल प्रदेश के बददी के फार्मा उद्यमी डा. राजेश गुप्ता को केंद्र सरकार की रसायन उर्वरक मंत्रालय की फार्मा कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती की अनुशंषा पर हुई है क्योंकि इस समय राजेश गुप्ता संगठन के आल इंडिया फार्मा हैड हैं। मंत्रालय ने देश के हर प्रमुख उद्योग संगठन व दवा ट्रेडरों के सदस्यो को कमेटी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। राजेश गुप्ता इस फार्मा कमेटी में लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    वहीं राजेश गुप्ता हिमाचल प्रदेश ड्रग मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर भी तैनात है जिससे हिमाचल के 700 उद्यमियों को आस जगी है कि उनकी मांगों को कोई तो केंद्र सरकार में बुलंदी से उठाएगा। इस अलावा इस कमेटी में प्रो. बैंजो कुमार मिश्रा, आल इंडिया ड्रग एक्शन नेटवर्क से डा मीरा शिवा, हैल्थ केयर फेडरेशन आफ इंडिया से सिद्वार्थ भटटाचार्य, इंडियन मैडीकल एसोसिएशन से डा अनिल जे. नायक, आल इंडिया आर्गेनाईजेशन आफ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट से राजीव सिंघल, लघु उद्योग भारती से डा राजेश गुप्ता के अलावा मैडीसिन सैंस फ्रंटियर्स इंडिया को प्रतिनिधित्व दिया गया है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार के दवाईयों और मैडीकल उपकरणों के रॉ मटीरियल के आयात और एमआरपी पर यह कमेटी कार्य करेगी। डा. राजेश गुप्ता ने कहा कि वह इस कमेटी में हिमाचल के साथ सथ पूरे भारत के फार्मा सैक्टर के उद्यमियों की समस्याओं को उठाने का प्रयास करेंगे।

  • Punjab : Golden Temple में योग करने वाली लड़की पर मामला दर्ज, देखें Video

    Punjab : Golden Temple में योग करने वाली लड़की पर मामला दर्ज, देखें Video

    लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई।

    अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में परिक्रमा के अंदर एक लड़की द्वारा योग आसन करने और उसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट शेयर करने को लेकर कड़ा संज्ञान लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर को शिकायत भेजी है। इसके साथ ही शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा से न करने पर प्रक्रमा के तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। इस अवसर पर दरबार साहिब प्रबंधक भगवंत सिंह ने कहा कि सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में किसी को भी गुरु मती के खिलाफ कार्य करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक लड़की द्वारा किए गए कृत्य से सिख भावनाओं और नैतिकता को ठेस पहुंची है।

    इस बारे में जानकारी देते हुए श्री दरबार साहिब के महाप्रबंधक. भगवंत सिंह धंगेरा ने बताया कि कल अर्चना मकवाना नाम की लड़की ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में योगासन करते हुए अपनी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। सीसीटीवी कैमरा खंगालने करने पर पता चला कि करीब 5 सेकेंड ही लड़की ने यह हरकत की थी, जिसके लिए लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मचारियों में से दो को निलंबित कर दिया गया है और एक कर्मचारी को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है। पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और गुरुद्वारा गढ़ी साहिब गुरदास नंगल में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लड़की के व्यवहार से सिखों और संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिसके चलते लड़की के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

    लड़की ने ट्वीट कर मांगी माफी 

    मामले बारे लड़की ने ट्वीट कर माफी मांगी है, उसका कहना है कि मैं किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती, मुझे नहीं पता था कि योग करने से किसी की भावनाएं आहत होंगी, इसके लिए मैं सभी से माफी मांगती हूं।

  • Jalandhar: 2 किलो हेरोइन, 12 लाख ड्रग मनी और गाड़ियों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar: 2 किलो हेरोइन, 12 लाख ड्रग मनी और गाड़ियों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नरेट स्वपन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 लाख की ड्रग मनी, 2 किलो हेरोइन सहित वाहन बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी आदित्य वारियर ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इस दौरान पुलिस पार्टी लमा पिंड से जंडू सिंघा रोड के पास नाका लगाकर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल नंबर पीबी 08-डीएक्स-7821 पर व्यक्ति को जाते हुए देखा गया, जिसे शक के आधार पर रोका गया।

    पुलिस ने तालाशी के दौरान सतीश पुत्र लहिंबर राम निवासी गुरु रविदास मंदिर गन्ना पिंड जालंधर से एक किलो हेरोइन बरामद की। एसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि सुमन बलकार सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी गांव लखनपाल थाना सदर जालंधर और अब निवासी गुरु रविदास नगर आकाश कॉलोनी नजदीक गली नंबर 1 होशियारपुर के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने बलकार को गिरफ्तार कर 720 ग्राम हेरोइन, 12 लाख रुपये ड्रग मनी, एक आई-20 कार (पीबी36-जे-9289) और एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की।

    एसीपी ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी को काबू किया है। आरोप की पहचान कुलवंत राम पुत्र मक्खन लाल निवासी गांव किला बरुण राम कॉलोनी कैंप बजवाड़ा थाना सदर होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 280 ग्राम हेरोइन, I-20 कार (PB07) -BH-2493) और एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि सतीश सुमन अपने गांव के रहने वाले लकी के संपर्क में आया था। लक्की इस समय अमेरिका में रहता है। जिसके बाद वह इस कारोबार से जुड़ गया और लकी उसे खेप भेजता था। एसीपी ने कहा कि बलकार को पहले एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था और वह तिहाड़ जेल में इस मामले में बंद था, लेकिन पैरोल पर रिहा होने के बाद वह वापस जेल नहीं गया।

    एसीपी ने बताया कि वहीं कुलवंत राम अपने जीजा बलकार सिंह के साथ मिलकर हेरोइन की तस्करी करता था। उन्होंने कहा कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन लक्की अभी भी फरार है और एफआईआर नंबर 125 दिनांक 18-06-2024 21सी-61-85 एनडीपीएस एक्ट पुलिस स्टेशन डिवीजन 8 जालंधर के तहत दर्ज की गई है। एसीपी ने कहा कि सतीश सुमन की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है जबकि बलकार और लक्की के खिलाफ चार-चार मामले जबकि कुलवंत के खिलाफ दो मामले लंबित हैं।

  • Jalandhar: NEET मुद्दे पर AAP सासंद Malvinder Kang का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: NEET मुद्दे पर AAP सासंद Malvinder Kang का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: NEET एग्जाम को लेकर देश भर में मुद्दा गरमाया हुआ है। वहीं जालंधर उप चुनाव को लेकर होटल इंद्र परस्त पहुंचे आप पार्टी के सासंद मलविंदर कंग का बयान सामने आया है। मलविंदर कंग ने कहा कि हरियाणा में देखा गया कि पेपर लीक होने का मामला सामने आया है, वहीं गुजरात में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। मलविंदर कंग ने NEET एग्जाम लीक होने के मामले में भाजपा की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह बार-बार पेपर लीक होने के मामले सामने आना देश के बच्चों के साथ खिलवाड़ है, धोखा है, धांधली है।

    उन्होंने कहा कि आप पार्टी इस मामले में पहले दिन से ही प्रोटेस्ट कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब देश के नौजवान भाजपा को सबक सिखाएंगे। दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर हरियाणा के सीएम ने पंजाब में पानी को लेकर आप पार्टी निशाना साधा है। इस मामले को लेकर मलविंदर कंग ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार में पंजाब के प्रति काफी नफरत है। उन्होंने कहा कि हर बार पंजाब के किसानों और जनता के साथ गलत व्यवहार किया है। कंग ने कहाकि यही कारण है कि पंजाब में भाजपा की सरकार विफल रही है। पंजाब सरकार द्वारा दी गई 43 हजार नौकरियों को लेकर शीतल अंगुराल ने जालंधर में एक भी नौकरी ना दिए जाने को लेक आप पार्टी पर निशाना साधा था।

    वहीं इस मामले को लेकर कंग ने कहा कि मैरिट और बच्चों की काबलियत पर नौकरी दी गई है। उन्होंने कहाकि उसमें जालंधर, नवांशहर, लुधियाना सहित पंजाब का कोई भी शहर हो आप पार्टी बच्चों की काबलियत के आधार नौकरी दे रही है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। वहीं बिट्टू द्वारा केंद्र के फंड का आप पार्टी द्वारा दुरप्रयोग करने को लेकर कंग ने कहा कि बिट्टू को चाहिए कि अगर वह पंजाब  हितैशी है तो वह सबसे पहले पंजाब के डेढ साल से पेडिंग पड़े रूलर डिवेलपमेंट फंड को लेकर वह पीएम मोदी के सामने मुंह खोले और उनके आवास के बाहर धरना लगाए। उन्होंने कहाकि पंजाब के हक में वह खड़े हो। उन्होंने कहाकि वह पंजाब का पैसा है और उसमें रवनीत बिट्टू का गांव भी आता है।

  • Jalandhar: खिंगरा गेट के पास युवक से मारपीट, युवक ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar: खिंगरा गेट के पास युवक से मारपीट, युवक ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: खिंगरा गेट के पास छबील खत्म होने के बाद युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए कृष्णा तलवाड़ ने आरोप लगाए है कि छबील खत्म होने के बाद जब वह सामान रखने के गए। जिसके बाद खिंगरा गेटे के नीचे खड़े साहिल सहोता ने उसकी बाजू पकड़ ली। जिसके बाद मनु ने उसे एक्टिवा से खींचकर फोन छीन लिया। कृष्णा ने बताया मनु कपूर साहिल सहोता सहित 2 से लड़कों ने उसे घेर लिया। इस दौरान युवकों ने उनके साथ मारपीट की और फोन छीनकर फरार हो गए।

    जिसके बाद कुछ देर बाद वह वापिस आए और फोन से सारा डाटा डिलीट कर 2 लड़के वापिस दे गए। कृष्णा तलवाड़ ने कहा कि घटना वहां डॉक्टर कोहली के कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन वह कैमरे की रिकार्डिंग नहीं देगा। पीड़ित का आरोप है कि उक्त व्यक्ति गुंडागर्दी कर रहे है और उसे धमकी दे रहे है कि वह क्यों भाजपा पार्टी के साथ लगा हुआ है। भाजपा नेता आशीष सहगल ने बताया कि कृष्णा उनकी पार्टी से जुड़ा हुआ है। आज दोपहर जब वह किसी काम के सिलसिल से खिंगरा गेट से जा रहे थे तो उसके पास मनु कपूर सहित 3 लड़के खड़े हुए थे।

    उन्हें लगा कि वह आपस में कोई बात कर रहे है। लेकिन बाद में कृष्ण से पता लगा कि उन्होंने उससे मारपीट की है और उसका फोन छीनकर ले गए थे। जिसके कुछ देर बाद 2 युवक वापिस आए और फोन का डाटा डिलीट करके फोन दे गए। कृष्णा ने बताया कि उक्त युवकों के साथ पहले भी झगड़ा हो चुका है। उस दौरान कुछ व्यक्तियों ने मिलकर थाना 3 में राजीनामा करवा दिया था। लेकिन आज फिर उन्होंने उस पर हमला कर दिया। लेकिन आज दोबारा हुए हमले के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है।

  • Punjab : Bus और Car में हुई भीषण टक्कर,  5 घायल

    Punjab : Bus और Car में हुई भीषण टक्कर, 5 घायल

    बटाला: जिले के सैनी स्टार मोड़ जी.टी रोड पर आज दोपहर के समय एक बोलैरो कार का अचानक टायर फटने के चलते उसका संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर पार कर एक मिनी बस से जा टकराई। जानकारी के अनुसार एक बोलैरो कार जो अमृतसर से काहनूवान की तरफ जा रही थी। इस दौरान जब वह सैनी स्टार मोड़ जी.टी रोड बटाला पर पहुंची तो अचानक कार का टायर फट गया। इसके चलते कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी तरफ चल गई। 

    इस दौरान बटाला से फतेहगढ़ चूड़ियां की तरफ जा रही मिनी बस उक्त कार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पार कर सड़क किनारे एक बिजली के पोल से जा टकराई। इस सड़क हादसे में कार चालक मलकीत सिंह व एक महिला गंभीर घायल हो गई। जबकि बस में सवार कुलबीर कौर पत्नी परगट सिंह निवासी अलीवाल, कोमल पुत्री जगदीश सिंह निवासी रसूलपुर, कमलेश पत्नी अवतार मसीह निवासी तलवंडी व अन्य को भी चोटें लगी हैं।

    बता दें कि जिस बिजली के पोल से मिनी बस टकराई, उसके समीप एक बिजली का ट्रांसफार्मर भी है। यदि बस इस ट्रांसफार्मर से टकरा जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा कार सवार महिला और व्यक्ति को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से डाॅक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख उन्हें अमृतसर रैफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिविल लाइन की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab: तालाशी दौरान तस्कर ने पुलिस कर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, गिरफ्तार

    लुधियानाः खन्ना के माछीवाड़ा साहिब में चलाए जा रहे आपरेशन ईगल-4 के तहत नशा तस्कर ने पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना के दौरान गनीमत रही कि कांस्टेबल ने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। वहीं घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने भाग रहे नशा तस्कर को पीछा करके काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी की कार से तालाशी के दौरान 5 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। आरोपी की पहचान गुरो कालोनी माछीवाड़ा साहिब के रहने वाले रमन कुमार शैरी के तौर पर हुई। सब इंस्पेक्टर तारा राम ने बताया कि पुलिस पार्टी समेत नशों के खिलाफ आपरेशन ईगल-4 के तहत सर्च कर रहे थे।

    इस दौरान पुलिस पार्टी टी प्वाइंट रोपड़ रोड नजदीक शक्ति स्कूल मौजूद थी, तभी चरण कंवल चौक की तरफ से आ रही सफेद रंग की सविफ्ट डिजाइर कार को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया गया। इस दौरान कार चला रहे रमन कुमार शैरी ने रफ्तार तेज कर दी और पुलिस कर्मियों को मारने की नीयत से उनके ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना में कांस्टेबल मनप्रीत सिंह ने छलांग लगाकर जान बचाई। घटना में उसे चोट भी लगी है। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो शक्ति स्कूल की बैकसाइड गली में कार अचानक बंद हो गई। इस दौरान आरोपी ने कार छोड़ भागने की कोशिश की, लेकिन वहां पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।

    तलाशी लेने पर कार से 5 ग्राम नशीला पाउडर मिला। माछीवाड़ा साहिब एसएचओ भिंदर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि रमन कुमार शैरी के खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं। वर्ष 2018 में माछीवाड़ा साहिब में जुआ एक्ट का केस दर्ज है। 2023 में साहनेवाल में नशा तस्करी और 2015 में माछीवाड़ा साहिब में नशा तस्करी का केस दर्ज है। ताजा घटना में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (जान से मारने की कोशिश), 353, 332, 186 (सरकारी ड्यूटी में बाधा डालना और चोट पहुंचाना) के साथ साथ एनडीपीएस (नशा तस्करी) एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

  • Punjab : पुलिस ने लापता नाबालिक बच्चे को ढूंढकर परिजनों को सौंपा, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस ने लापता नाबालिक बच्चे को ढूंढकर परिजनों को सौंपा, देखें वीडियो

    जीरा : पुलिस ने लापता नाबालिग बच्चे को ढूंढकर परिजनों को सौंपने का मामला सामने आया है। गांव बहिक पछाड़िया में नाबालिग लापता बच्चे को पुलिस ने कुछ ही देर में ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया गया कि बहिक पछाड़िया निवासी गुरविंदर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह ने हमें शिकायत दी थी कि एक 13 साल का लड़का है जो कक्षा 6 में पढ़ता है।

     बीते कल कल घर से गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी तलाश के लिए सदर जीरा थाने में लिखित शिकायत दी थी, जिसे कुछ ही देर में पुलिस ने ढूंढ कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार ने पुलिस का धन्यवाद दिया।

  • Punjab: दूध देने आए Auto चालक ने खेल रहे बच्चे को मारी टक्कर, लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    Punjab: दूध देने आए Auto चालक ने खेल रहे बच्चे को मारी टक्कर, लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः गगनदीप कॉलोनी भट्टी से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां तेज रफ्तार दूध की गाड़ी के नीचे एक बच्चा आ गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा हैकि इस मामले में लोगों ने जमकर ऑटो चालक की धुनाई की। लोगों का आरोप है कि ऑटो चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था और गली में खेल रहे बच्चे को वह घसीट कर ले गया। हादसे में बच्चे की बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटे आई है। मामले की जानकारी देते हुए जसविंदर ने बताया कि मोहल्ले में रोजाना व्यक्ति दूध देने के लिए जाता है।

    इस दौरान गली में एक दम बच्चा भाग कर उसके ऑटो के सामने आ गया। इस घटना में बच्चे को चोटें आई है। जसविंदर ने कहाकि बच्चों के परिजनों को भी उनकी देखभाल करनी चाहिए कि घर से एकदम बच्चे भागकर बाहर निकल आते है। जसविंदर ने कहाकि उनका साथी ड्राइवर गलती मान रहा है कि उसके कारण बच्चे को चोट आई है, लेकिन लोगों ने मिलकर ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। उन्होंने कहाकि इस मारपीट में ड्राइवर को गहरी चोटे लग सकती है। जसविंदर ने कहा कि इस घटना में बच्चे के उपचार के लिए ईलाज का खर्चा उठाने के लिए तैयार है।

    हालांकि दूसरे पक्ष का कहना है कि ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा था। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। इस मामले को लेकर जसविंदर ने कहा कि अगर ड्राइवर गाड़ी तेज गति से चलाता है तो गाड़ी पर नंबर लिखा हुआ है वह इस संबंध में सूचित कर सकते है। लेकिन अब घटना के बाद ऐसी बाते होती रहती है। वहीं जसप्रीत ने कहा कि बच्चा खेल रहा था, इस दौरान ऑटो चालक बच्चे को घसीटकर ले गया। जसप्रीत का कहना है कि वह आए दिन तेज गति से ऑटो चलाता है। उनका कहना है कि मोड़ पर कैमरा लगा है कि लेकिन घटना स्थल वाली जगह पर कैमरा नहीं लगा हुआ है। उन्होंने कहाकि इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन उन्होंने कहा कि पहले बच्चे का ईलाज करवा लें उसके बाद शिकायत दर्ज कर दी जाएगी।