Blog

  • पंजाब: गाड़ी हटाने को लेकर हुआ खुनी टकराव, देखे CCTV  

    लुधियाना: शिमलापुरी इलाके में उस समय माहौल गरमा गया. जब गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक हैवी ट्रक इलाके में स्थित फैक्ट्री में सामान लेकर पहुंचा।  जिसके बाद दूसरे पक्ष ने सामान को कहा, इस बात दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये | मामला गाली-गलौज से शुरू होकर हाथापाई जा पहुंची।

    दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने का भी आरोप लगाया है। माहौल बिगता देख पुलिस बुलानी पड़ी। एक पक्ष ने कहा कि गाड़ी उन्हें फैक्ट्री मे माल देने   आयी थी, जबकि दूसरे पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी है | वहीं, दूसरे पक्ष ने कहा कि वाहन हटा कर माल को एक तरफ खड़ा करना चाहिए था या पहले बताना चाहिए था। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।  पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी |

  • पंजाब: SDM दफ्तर का मुलाजिम 20,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    अमृतसर: तहसील SDM 2  के दफ़्तर में तैनात मुलाजिम को विजिलेंस की टीम ने  रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को अमृतसर जिले के गाँव ठट्ठियां के निवासी अमृतपाल सिंह की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। 

    विजिलेंस को शिकायत की पड़ताल के दौरान पता चला कि उक्त आरोपी ने शिकायतकर्ता की नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया की तरफ से अधिग्रहित की ज़मीन का 77,92,000 रुपए मुआवज़ा दिलाने के लिए मदद करने के बदले रिश्वत के तौर पर 30,000 रुपए की माँग की थी। 

    विजीलैंस यूनिट अमृतसर द्वारा जाल बिछाया गया और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 147 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 147 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 42,000/- रूपये वसूल किए गए हैंI वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों का चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किया गया व जुर्माने के रूप में 200/- रूपये वसूल किए गए।
  • किशनपुरा में  ब्रह्मलीन बाबा दशहरापुरी की बरसी मनाई

    आश्रम में हुआ संत संमागम

    भंडारे का किया आयोजन

    बद्दी: किशनपुरा स्थित महामंडलेश्वर वीरपुर ने ब्रह्मलीन बाबा दशहरा पुरी की बरसी धूमधाम से मनाई। इस मौके हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के संत उन्हें श्रद्धाजंलि देने आए हुए है। काशी जी के श्री पंच दशनाम जूनाअखाड़ा के महामंडलेश्वर वीरपुर महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुज्य गुरू महाराज ब्रह्मलील दशहरा पुरी महाराज की बरसी मनाया गई। इस मौके पर साधु संतों को भोजन कराया गया।

    इसके अलावा स्थानीय लोगों के लिए भी भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आर्शिवाद प्राप्त किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर के शिष्य महंत रामपुरी महाराज, नाभा, पटियाला, फतेह$ग व हिमाचल मंडल के संतों ने अलावा पूर्व विधायक परमजीत सिंह, भाजपा के जिला सदस्य कृष्ण कौशल, पंचायत प्रधान सुरजन सैणी, नरायण दास, खुशमन खंटाना, संजीव ठाकुर, पूर्व उपप्रधान बलजीत नेगी, गायक चन्ना किशनपुरिया समेत गांव के सैंकड़ों लोगों ने भंडारे में योगदान दिया। 

  • चिट्टे सहित दो काबू

    ऊना/ सुशील पंडित: पलिस थाना अम्व के मुलाजिमों ने 15.52 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम पुलिस थाना अम्ब के मुलाजिम शक्ति स्टील कम्पनी मुवारिकपुर के पास यातायात चेकिंग कर रहे थे। तो गुप्त सूचना के आधार पर युवकों की तलाशी लेने पर 15.52 ग्रांम चिट्टा  बरामद किया गया।

    आरोपितों की पहचान अभिनव ठाकुर पुत्र राजेश ठाकुर, प्रतापनगर हमीरपुर व अन्य के रुप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • ऊना पुलिस ने दो सरिया चोर पकड़े

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने गांव झलेडा से सरिया चोरी करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अशिवनी कुमार निवासी बढेडा राजपूतां तह 0 घनारी ने बताया कि इसने झलेड़ा में होटल का काम चला रखा है यहाँ पर रखा सरिया चोरी हो गया है I

    जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सरिया चोरी करने वाले दो युवकों को हिरासत में ले लिया। आरोपित युवकों की पहचान प्रवीन कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी पोढी गडबाल उत्तराखंड हाल रिहायश गाँव झलेडा तहसील व जिला ऊना व अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।   
  •  ब्लूटूथ ईयरफोन में गाना सुनते  पटरी पर सो गए दो दोस्त, मौ’त

    राजस्थान: जैसलमेर के पोखरण में रेलवे में इलेक्ट्रिफिकेशन का काम चल रहा है. इसमें रॉ मेटेरियल की सुरक्षा में दो लड़के तैनात थे. दोनों ट्रेन की पटरियों पर सो रहे थे. उन्होंने गाने सुनने के लिए कान में ब्लूटूथ इयरफोन लगा रखे थे. इसी बीच उनके ऊपर से ट्रेन गुजरने से दर्दनाक मौत हो गई. जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, उसकी रूह कांप गई. 

    ये हादसा सेल्वी गांव के पास ओढानिया पुल पर रात 2.30 से 3 बजे के बीच हुआ. इसको लेकर पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह ने बताया कि दोनों युवक जिले के पोखरण के रहने वाले थे. रानीखेत एक्सप्रेस से पहले पोखरण रेलवे स्टेशन से जैसलमेर के लिए रात 2:30 बजे मालगाड़ी निकली थी. ऐसे में हादसा संभवत: रात 2:30 से 3 बजे के बीच हुआ है. सुबह करीब 5 बजे रेलवे पुलिस ने पुलिस को सूचना दी थी.

  • चिट्टे सहित एक काबू

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के मुलाजिमों ने 15.52 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारबीती शाम पुलिस थाना अम्ब के मुलाजिम शक्ति स्टील कम्पनी मुवारिकपुर के पास यातायात चेकिंग कर रहे थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी लेने पर 15.52 ग्रांम चिट्टा  बरामद किया गया । आरोपित की पहचान अभिनव ठाकुर पुत्र राजेश ठाकुर, प्रतापनगर हमीरपुर के रुप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • चुनाव आयोग द्वारा जालंधर के डिप्टी कमिशनर का तबादला करने के निर्देश जारी

    रोपड़ रेंज और बार्डर रेंज के पुलिस अधिकारियों को भी हटाने के निर्देश

    जालंधर, ENS: भारतीय निर्वाचन आयोग ने एक शिकायत के आधार पर जालंधर के डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल को तबदील करने के निर्देश दिए हैं। इस सम्बन्धी जारी हुए पत्र में कहा गया है कि उनको मौजूदा पोस्टिंग से हटा कर किसी अन्य जगह तबदील किया जाये, जोकि उनका गृह ज़िला न हो। साथ ही यह भी लिखा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाये कि उनको ज़िले से कहीं बाहर लगाया जाये जो कि जालंधर लोक सभा हलके में न हो। जालंधर का नया डिप्टी कमिशनर तैनात करने के लिए निर्वाचन आयोग ने 3 अधिकारियों के पैनल की माँग की है। 

    इसी तरह रोपड़ रेंज के एडीजीपी जसकरन सिंह और बार्डर रेंज के डीआईजी नरिन्दर भार्गव को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इन दोनों अधिकारियों को भी मौजूदा जिलों से बाहर लगाने के लिए कहा गया है और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि नयी तैनाती वाले जिले मौजूदा तैनाती वाले ज़िले या लोक सभा सीट के अधीन न आते हों। उक्त दोनों अधिकारी क्रमवार अप्रैल और जून 2024 में सेवामुक्त हो रहे हैं। दोनों स्थानों पर नये अधिकारियों की तैनाती के लिए आयोग ने 3-3 नामों वाले पैनलों की माँग की है। 
    ———

  • हटली कल्ब में श्री राम कथा को सुनने के लिए उमड़ रहा जन सैलाव

    राम भरत मिलाप आज के युग के लिए सबसे बड़ा उपदेश,आचार्य: डॉ सुमन शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली में कल रही श्री राम कथा के सप्तम दिवस पर प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने कहा कि जब प्रभु श्री राम जी 14 वर्षो के लिए बनवास के रूप में जंगल गए। तो महाराजा दशरथ की पुत्र वियोग में मृत्यु हो गई। और मंत्रियों द्वारा भारत और शत्रुघ्न को ननिहाल से बुलाकर राजा दशरथ का अंतिम संस्कार किया। और फिर युवराज भरत प्रभु श्री राम जी को बापिस लाने के लिए जंगल चले गए। और चित्रकूट में प्रभु श्री राम और भरत का मिलाप हुआ। और आखिर में प्रभु श्री राम जी की चरण पादुकाएं लेकर युवराज भरत अयोध्या पहुंच गए।

    और राज गद्दी पर प्रभु श्री राम जी की चरण पादुकाओ को रखकर एक सन्यासी भेष में राज पाठ चलाने लगे। बही कथा में पूर्व मंत्री एवम राज्य भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिरेंद्र कंवर ने शिरकत की। और कथा व्यास द्वारा बिरेंद्र कंवर को स्मृतिचिन्ह टोपी और पटका देकर समानित किया गया। कंवर ने कहा कि श्री राम नाटक कल्ब बीते कई वर्षो से प्रभु श्री राम जी की मर्यादाओं को मंच से दर्शा रहा है। और कभी भागवत तो कभी श्री राम कथा का आयोजन करके समाज को मर्यादाओं का पाठ पढ़ा रहा हैं। उसके लिए हटली कल्ब बधाई का पात्र है।

    ज्ञात रहे श्री राम नाटक क्लब हटली बीते 66 वर्षो से शुद्ध रामायण मंचन करता आ रहा है। और हर वर्ष नवरात्रों में श्री राम जी की मर्यादाओं का मंच से लीलाओं का बखान करता है। और हर वर्ष मार्च माह में श्री राम कथा का आयोजन करवाता है। इस मौके पर क्लव के निदेशक बिपन साजन,  प्रधान सुरेंद्र हटली, महिला बिग की अध्यक्ष ज्योति वर्जाता,हंसराज वर्जाता अंकुश बरजाता, कोषाध्यक्ष, सुरेश शर्मा, महासचिव , कामलदेव शास्त्री,  मदन गोपाल, रिंकू रिवाड, पूर्ण सिंह राणा, विवेकशील शर्मा, किशन देव शर्मा, सुरेंद्र राणा, संजय सोनी के अलावा सभी सदस्य मौजूद रहे।