Blog

  • नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ मामले में अदालत का फैसला

    नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ मामले में अदालत का फैसला

    आरोपी व्यक्ति को दोषी करार देते हुए सजा व जुर्माना 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला के विशेष न्यायाधीश (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) ऊना श. भुवनेश अवस्थी की अदालत ने सोमवार को अहम फैसला सुनाते हुए नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपित व्यक्ति को दोषी करार देते हुए सजा व जुर्माना किया गया। जिला न्यायवादी सोहन सिंह कौंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि गगरेट क्षेत्र के अंबोटा गांव के व्यक्ति राज कुमार उर्फ ​​रिंकू पुत्र रशपाल निवासी वार्ड नंबर, तहसील घनारी को नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर अदालत में तेरह गवाहों का परीक्षण किया गया।

    दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एल.डी. विशेष अदालत ने आरोपित को भादंस की धारा 354-ए और पोक्सो अधिनियम की धारा 8, 12 के तहत दोषी ठहराते हुए सजा सुनाने के साथ ही जुर्माना किया गया हैं। अदालत द्वारा आरोपित को एक साल का कठोर कारावास और पांच हजार रुपए जुर्माना किया गया हैं। जुर्माना अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास होगा। जबकि इस मामले में ही आरोपित को तीन साल का साधारण कारावास और 500 रुपए जुर्माना की सजा सुनाई। पोक्सो एक्ट की धारा आठ के तहत 10 हजार रुपए जुर्माना किया गया।

    जुर्माना अदा न करने पर 3 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास होगा। इसके अलावा एक वर्ष का साधारण कारावास और 1000 रुपए का जुर्माना देना होगा। पोक्सो की धारा 12 के तहत पांच हजार रुपए जुर्माना किया गया। जुर्माना अदा न करने पर दो महीने के साधारण कारावास की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। आरोपित ने 28 दिसंबर 2020 को एक नाबालिगा को अपनी दुकान पर जबरन पकड़ लिया। जिस पर नाबालिगा ने काफी शोर मचाया था। आरोपित ने नाबालिगा को काफी डराया धमकाया। उसके बाद पीड़िता के स्वजनों ने चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर संपर्क करके इस घिनौनी घटना की जानकारी दी और पीड़िता ने पुलिस में शिकायत सौंपी। उसके बाद गगरेट पुलिस थाना में पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस संबंध में आरोपित के खिलाफ 4 जनवरी 2021 को शिकायत दर्ज करके कार्रवाई शुरु की थी। 

  • जालंधरः कैंट विधानसभा हल्के में निगम की कार्रवाई, कांग्रेसी नेता के करीबी की अवैध कालोनी और इमारतों पर चली डिच, देखें वीडियो

    जालंधरः कैंट विधानसभा हल्के में निगम की कार्रवाई, कांग्रेसी नेता के करीबी की अवैध कालोनी और इमारतों पर चली डिच, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने अवैध इमारतों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए आज कांग्रेस विधायक के हल्के में कार्रवाई की है। यह कार्रवाई निगम की टीम ने कांग्रेस के विधायक के करीबी के खिलाफ की है। एमटीपी नीरज भट्टी ने कमिश्नर अभिजीत कपिलश के आदेश पर कैंट के धीना गांव में अवैध कालोनी पर कार्रवाई करते हुए डिच मशीन चलाई। इसी तरह निगम की टीम ने सुभाना में एचटी लाइनों के नीचे बनाए गए क्वार्टरों को लेकर मालिक को नोटिस दिया गया था। लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जिस पर कार्रवाई करते हुए निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने इस इमारत पर मशीन चला कल गिरा दिया। 

    मामले की जानाकारी देते हुए एटीपी सुखदेव ने बताया कि सुभाना में सुख जनरल स्टोर के सामने और संधू प्रॉपर्टी डीलर के बैक साइड कांग्रेस शासन में अवैध रूप से काटी गई 8 एकड़ कॉलोनी पर भी निगम ने डिच चला दी। यह कॉलोनी बिना सीएलयू के काटी गई थी। इसका कोई नक्शा इत्यादि पास नहीं करवाया गया था और ना कॉलोनी को अप्रूव करवाया गया था। नगर निगम ने इस अवैध कॉलोनी में चल रहे अवैध निर्माण को गिरा दिया। सीवरेज-वाटर सप्लाई को नष्ट कर डाला और सड़कें भी खोद दी। उन्होंने कहा कि कालोनाजरों को पहले ही इमारत को लेकर नोटिस जारी कर निर्माण रोकने के लिए कहा गया था। इसी के साथ इमारतों के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया था, लेकिन नोटिस के बावजूद कुछ लोगों ने निर्माण कार्य नहीं रोके और ना ही निर्माण संबंधी उन्होंने निगम के पास दस्तावेज लेकर आए। जिस पर आज निगम कमिश्नर अभिजीत कपिलश के आदेश पर उन्होंने यह कार्रवाई की है। एटीपी सुखदेव ने बताया कि आज कार्रवाई दौरान उन्हें लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा, लेकिन उनका कहना था कि वह अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। यदि उनके पास सारे दस्तावेज हैं तो वह निगम में अधिकारियों के साथ जाकर बात करें।

    गौरतलब है कि करीब एक माह पूर्व सुभाना में अकाली नेता के सरंक्षण में काटी गई अवैध कालोनी पर निगम अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए डिच चलाई थी। इस कार्रवाई दौरान एटीपी सुखदेव विशिष्ट को धमकियां भी मिली थी। लेकिन इसके बावजूद एटीपी ने उक्त कालोनी पर कार्रवाई करते हुए कुछ इमारतों को धवस्त कर दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ समय बीत जाने के बाद अब इस अवैध कालोनी पर दोबारा से निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। लगता है कि निगम अधिकारियों को डराना कालोनाइजरों को रास आ गया तभी तो सुभाना में कार्रवाई करने  गई निगम टीम ने इस कालोनी की ओर कार्रवाई का रुख नहीं किया।

  • आई टी आई प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में 50 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ

    आई टी आई प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में 50 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में सोमवार को औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में जिला ऊना के विभिन्न इकाइयों ने भाग लिया था। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथी के रूप में एस डी एम बंगाणा योगराज धीमान ने शिरकत की। जिला ऊना के अनेक राजकीय एंव निजी औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षण इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।इस मौके पर प्रधानाचार्य,जिला रोजगार अधिकारी तथा डी जी टी की तरफ से मोहिंद्र लाल मेले में उपस्थित हुए।

    इस कार्यक्रम में में विभिन्न व्यवसायों के 87 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।जिनका पंजीकरण अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर किया गया था।इस मेले में अलेना ग्रुप ने भी भाग लिया था।इन कम्पनियों ने 50 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ।कंपनी द्वारा इन प्रशिक्षुओं को 9910—10600 का वेतनमान दिया जाएगा।साथ में अन्य सभी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

  • 11.57 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार पांच युवक गिरफ्तार 

    11.57 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार पांच युवक गिरफ्तार 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना पुलिस ने11.57 ग्राम चिट्टे सहित पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती पुलिस टीम विश्राम गृह के समीप गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान डीसी कॉलोनी की ओर से एक कार आई जिसे पुलिस ने रोका। पुलिस को देख कार सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया जिन्हे कुछ दूरी पर पुलिस ने पकड़ लिया।

    पुलिस टीम ने कार सवार युवकों से पूछताछ की उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर कार की चैकिंग की गई जिस पर 11.57 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। 
    आरोपित युवकों की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव कस्वाड तह0 बडसर जिला हमीरपुर ,मुनीष कुमार निवासी गांव वुनहाणी डा0 घंगोट तह0 वड़सर जिला हमीरपुर, वरूण सरीन पुत्र निवासी वार्ड न0 2  रोटरी चौक ऊना तह0 व जिला ऊना, उतम चन्द गांव व ड़ा0 सोहारी तह0 वड़सर जिला हमीरपुर, रवि कुमार निवासी गांव रंगड़ तह0 वड़सर जिला हमीरपुर रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पकड़े गए पांचों आरोपियों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

  • बसाल में बनने वाले डेयरी उत्कृष्ट केन्द्र स्थल का टीम सदस्यों ने किया दौरा

    बसाल में बनने वाले डेयरी उत्कृष्ट केन्द्र स्थल का टीम सदस्यों ने किया दौरा

    ऊना/ सुशील पंडित :  जिला ऊना के बसाल में 44.12 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले उत्कृष्ट डेयरी केन्द्र की निर्माण से सम्बंधित प्रक्रिया शुरू हो गई है। 9 जनवरी को उप निदेशक, पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन ऊना कार्यालय में इण्डो डैनिश सेंटर आफ एक्सीलेंस डेयरी फार्म बसाल की स्थापना के सम्बंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डेनमार्क की बाईगरी और तकनीक फर्म से हैलज कोमन व पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. अविनाश शर्मा, उप निदेशक डाॅ. जय सिंह सेन, सहायक निदेशक डाॅ. मुकेश महाजन, सहायक निदेशक प्रसार डाॅ.  उपिन्द्र, सहायक निदेशक परियोजना डाॅ. राजीव वालिया, डाॅ. विनोद शर्मा ने विभिन्न तकनीकी पहलुओ बारे गहन विचार विमर्श किया।

    पशुपालन विभाग के उप निदेशक डाॅ. जय सिंह सेन ने बताया कि यह सेंटर आफ एक्सीलेंस ऊना जिला के गांव बसाल में डेनमार्क के सहयोग से बनाया जा रहा है, जिसके लिए भारत व डेनमार्क सरकार के मध्य एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ है। इस केन्द्र में रोबोट व स्वःचलित मशीनों व उपकरणों का इस्तेमाल होगा तथा यह उत्तर भारत में अपनी तरह का पहला केन्द्र होगा । उन्होेंने बताया कि इस केन्द्र में किसानों को दुग्ध उत्पादन की आधुनिक तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।

     उल्लेखनीय है कि डेनमार्क के सहयोग से बनाए जा रहे इस केन्द्र पर 44.12 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा 12.92 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बसाल में 10 हैक्टेयर भूमि में बनाए जा रहे इस केन्द्र में प्रथम चरण मॅ डेनमार्क द्वारा उन्नत किस्म की 200 गऊएं उपलब्ध करवाई जाएंगी । इस इकाई के स्थापित होने से ऊना जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में डेयरी आधुनीकीकरण व दुग्ध उपादन को बढावा मिलेगा जिसके परिणाम स्वरूप किसानों की आय में वृद्धि  होगी। इससे पूर्व सभी सदस्यो ने प्रस्तावित एक्सीलेंस केन्द्र डेयरी स्थल बसाल का दौरा किया, इस अवसर पर एसडीएम ऊना निधि पटेल, अधिशाषी अभियंता एचपीएसआईडीसी, अधिशाषी अभियंता हाईड्रोलाॅजी, अधिशाषी अभियंता विद्युत व एसडीओ लोक निर्माण विभाग उपस्थित रहे।

  • पंजाबः ठग ट्रैवल एजेंट अमित को भारी पड़ी एक तरफा आशिकी, मामला दर्ज

    पंजाबः ठग ट्रैवल एजेंट अमित को भारी पड़ी एक तरफा आशिकी, मामला दर्ज

    कुछ माह पहले अमित साथियों सहित खा चुका है जेल की हवा

    जालंधर, वरुण/हर्षः लुधियाना, फगवाड़ा और जालंधर में लोगों को विदेश भेजने की आड़ में बिना लाइसेंस के दफ्तर खोलकर ठगी करने वाला ट्रैवेल एजेंट अमित का एक और कारनामा सामने आया है। इस बार लोगों से पैसे ठगने का नहीं बल्कि अपने दफ्तर की लड़की के साथ एक तरफा प्यार जताने का विवाद सामने आया है। अमित के दफ्तर में काम करने वाली लड़की काल्पनिक नाम पिंकी ने लुधियाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 7 जनवरी को शाम जालंधर से लुधियाना जा रही थी। जब बस लुधियाना में जालंधर बाईपास पहुंची तो वह बस से उतर गई। जहां अमित पहले ही अपनी गाड़ी में उसका इंतजार कर रहा था।

    अमित ने पिंकी को जबरन कार में बिठा पति को किया फोन

    पीड़ित पिंकी ने बताया कि अमित ने उसे जबरन गाड़ी में बिठाया और उससे मारपीट व छेड़खानी करने लगा। जब पिंकी ने उसका विरोध किया तो अमित ने उसके पति को फ़ोन कर कहा कि तेरी पत्नी के साथ मेरे नाजायज संबंध है और वह मेरे साथ मेरी गाड़ी में बैठी है। इतना कहकर अमित ने पिंकी को गाड़ी से उतार दिया। जिसके बाद पिंकी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमित के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    536 पास्पोर्ट के मामले में अमित साथियों सहित जा चुका है जेल

    गौर हो कि ठग ट्रैवल एजेंट अमित और उसके साथियों को 536 पास्पोर्ट और नगदी सहित 6 जुलाई 2022 को कमिशनरेट पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस गिरोह में अमित वासी बस्ती जौधेवाल, लुधियाना, नितिन उर्फ नितीश वासी महावीर जैन कालोनी, लुधियाना, साहिल वासी हैबोवाल, लुधियाना द्वारा जालंधर में वीवी ओवरसीज़ विज़िटर वीज़ एंड टूर पैकेज, अरोड़ा प्राईम टावर, लैंडमेज ओवरसीज़, अरोड़ा प्राईम टावर, पंजाब टू अब्रोड कंसलटैंसी, एल्फा स्टेट, वर्ल्ड वाईड ओवरसीज़, ग्रैंड माल, वीज़ा सिटी कंसलटैंसी, बी.एम. टॉवर फुटबाल चौक जालंधर खोल रखे थे। इन लोगों द्वारा लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी की जा रही थी। उस दौरान पुलिस कमिश्नर ने बताया था कि गिरफ्तार नितिश उर्फ नितिन घई पर विभिन्न थानों में 105 केस, अमित शर्मा पर 4 केस, साहिल घई पर 3 केस, तेजिन्द्र सिंह पर 8 केस दर्ज थे।

    स्वयंभू हिन्दू नेता के संरक्षण में चलता है ठगी का कारोबार…

    महानगर में ठग ट्रैवल एजेंटों के फैले हुए सम्राज्य को हिन्दु नेताओं का संरक्षण होने के कारण इन एजेंटों पर कार्रवाई जल्द नहीं हो पाती। यह एजेंट बिना किसी लाईसेंस के जगह-जगह पर दफ्तर खोल कर सरेआम भोलेभाले लोगों को विदेश भेजने का सपना दिखाकर लुटते है। इसी कमाई का कुछ हिस्सा नेताओं तथा पुलिस की कुछ काली भेडों को भी जाता है। जिस कारण पर्चे होने के बावजूद यह ठग ट्रैवल एजेंट अपने दफ्तरों का नाम बदल कर सक्रिय हो जाते है। यदि कमिश्नरेट पुलिस ने ठग ट्रैवल एजेंटों को संरक्षण देने वाले इन नेताओं पर जल्द कार्रवाई न की तो विदेश भेजने की आड़ में ठगी का कारोबार निरंतर जारी रहेगा। 

  • अवैध खनन में जुटे माफिया के खिलाफ कार्रवाई, देखें वीडियो

    अवैध खनन में जुटे माफिया के खिलाफ कार्रवाई, देखें वीडियो

    एक पोकलेन, दो टिप्पर, एक ट्रैक्टर, टैंकर, दो बिजली के जनरेटर व छानणा पकड़ा 

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पड़ते सिंगा गांव की पहाड़ी पर रात के समय में अवैध खनन में जुटे माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई हैं। खनन विभाग के अधिकारियों की तरफ से की गई छापेमारी में एक पोकलेन, दो टिप्पर, एक ट्रैक्टर टैंकर, दो बिजली के जनरेटर व छानणा (स्क्रीनर ) बरामद किया गया हैं। जबकि अवैध खनन में जुटे आरोपी मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगा गांव के पास पड़ती खडड से सटे एक स्टोन क्रेशर के पास रात के समय में कुछ लोग पोकलेन मशाीन से अवैध खनन में लगे थे। खनन विभाग के सहायक निरीक्षक गुरदयाल सिंह, सहायक निरीक्षक रामदास, खनन रक्षकों मोहन लाल व सतनाम सिंह पर आधारित टीम ने रात को दविश दी।

    जिस समय खनन विभाग की टीम ने खडड में जाकर देखा कि पोकलेन मशीन के साथ व्यापक स्तर पर पहाड़ी पर अवैध खनन किया जा रहा था। विभागीय टीम के अचानक छापेमारी करने से पोकलेन, टिप्परों व ट्रैक्टर के चालक मौके से फरार हो गए। जबकि मौके पर मौजूद भूमि मालिक जसवीर सिंह निवासी गांव सिंगा ने अधिकारियों को जानकारी दी की उसने हरियाणा के तीन लोगों को लीज पर भूमि दी हैं। यह रात के समय अवैध खनन कर रहे हैं। इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। खनन विभाग की टीम ने इस संबंध में अपने आलाधिकारियों को सूचना देने के साथ ही पुलिस चौकी टाहलीवाल से संपर्क किया। सूचना मिलने के कुछ समय बाद ही पुलिस चौकी की टीम सिंगा गांव में पहुंंची।

    पुलिस ने खनन विभाग की शिकायत पर भूमि मालिक समेत हरियाणा के तीन लोगों के खिलाफ माइनिंग एक्ट समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं। वहीं हरोली उपमंडली के डीएसपी अनिल पटियाल ने कहा कि अवैध खनन को लेकर पुलिस व खनन विभाग की टीमें अपने-अपने स्तर पर कड़ी कार्रवाई में जुटी हैं।

  • बद्दी पुलिस ने 16 घण्टे में दबोचे गुल्लरवाला वर्कशाप में चोरी करने वाले दो आरोपी 

    बद्दी पुलिस ने 16 घण्टे में दबोचे गुल्लरवाला वर्कशाप में चोरी करने वाले दो आरोपी 

    दोनों को अदालत ने न्याययिक हिरासत भेजा

    बददी / सचिन बैंसल :  बद्दी पुलिस ने गुल्लरवाला में एक वर्कशाप से चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 16 घण्टे के भीतर चोरो को पकड़ दबोच लिया। पुलिस ने दो नाबालिगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया यह भी चोरी में शामिल थे। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्याययिक हिरासत भेज दिया गया है। जबकि दो नाबालिगों को अभी कोर्ट पेश करना है।

    बद्दी के गुल्लरवाला में कुछ दिन पूर्व एक वर्कशाप से चोरी हुई थी। चोर बिजली की मोटरें और वेल्डिंग सेट चुरा कर ले गए थे। बद्दी पुलिस इस मामले में दो चोर सचिन और अशीष को गिरफ्तार किया। इनके साथ दो नाबालिग भी चोरी में शामिल थे। पुलिस ने उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस ने इन चोरों से चोरी की हुई  13 मोटरें और वेल्डिंग सेट को बरामद किया है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने सचिन और अशीष को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन के न्याययिक हिरासत भेज दिया गया है। दो अन्य नाबालिगों को अभी पेश करना बाकी है।

  • बेटियां किसी से कम नही , उड़ने दे उन्हें अपनी ऊँचाई की उड़ान

    बेटियां किसी से कम नही , उड़ने दे उन्हें अपनी ऊँचाई की उड़ान

    साधारण परिवार की रचना चौधरी ने डाक्टर बन स्व. पिता का सपना किया साकार

    नालागढ़ के डाडी कानियां गांव की पहली महिला डाक्टर होने का मिला गौरव

    बददी/ सचिन बैंसल : साधारण व आम परिवार की बेटियां भी बडा मुकाम छू सकती हैं है अगर उनको मौका मिले तो। नालागढ़ के निकट छोटे से गांव डाडी कानियां की बेटी ने मैडीकल के क्षेत्र में नाम कमाते हुए अपनी डाक्टरी की डिग्री हासिल की है। रचना चौधरी ने कठिन मेहनत से बैचलर आफ आर्युेवेदा मैडीसिन एंड सर्जरी की डिग्री हासिल की है। एक किसान और ट्रांसपोर्टर परिवार जिसमें बेटियों की पढ़ाई पर ज्यादा फोक्स नहीं होता और युवा होते ही उसको शादी के बंधन में बांध दिया जाता है से संबधित रचना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पीरस्थान के निजी स्कूल से 10वीं पास की वहीं उसके बाद जमा दो की पढाई शिवालिक सांईस स्कूल से पास की।

    रचना जो कि अपने पिता से बहुत ज्यादा अटैच थी जहां घर के हर कार्य में हाथ बंटाती थी वहीं बिना किसी टयूशन के बिना साधनों के पढ़ाई भी जारी रखी । उसके बाद रचना ने जब टैस्ट दिया तो उसका 80वां रैंक दिया और उसकी सिलेकशन शिवा आयुर्वेवेदिक मैडीकल कालेज चंादपुर जिला बिलासपुर के लिए हुआ। उसमें उसने साढे पांच साल की कडी मेहनत के बाद अपनी बीएएमएस की डिग्री हासिल की। रचना ने अपनी यह डिग्री अपने स्व पिता रोशन लाल को समर्पित की है जिनका सपना था कि उनकी बेटी उच्च पर पर जाए और गांव का नाम रोशन करे।

    डिग्री प्राप्त करने के बाद रचना ने कहा कि वह साधनो के अभाव में इस मुकाम पर पहुंची है लेकिन इसके पीछे उनके स्व पिता की प्रेरणा व भाई का विक्रम सिंह का प्यार है। उन्होने कहा कि चूंकि डाक्टरी पेशा एक पवित्र और लोग इस पर भगवान जितना विश्वास करते हैं इसलिए वह जीवन में कभी भी मरीजों से खिलवाड नहीं करेंगी और न ही कभी रिश्वत लेगी। गौरतलब है कि कोविड से एक महीना पहले रचना के पिता का साया सिर से उठ गया और उसको बुरी तरह तोड दिया फिर भी इस बेटी ने जहां अपने को संभाला औरी पढ़ाई को जारी रखा। कोविड के दौरान कुछ समय रचना ने अपनी पढ़ाई घर से आनलाईन पूरी की और बाकी समय रोगियों की सेवा में लगाया और अपना खर्चा भी उठाया।

    बेटियों को उडान उडनें दें: भाई

    इस विषय में खुशी जाहिर करते हुए रचना के भाई विक्रम सिंह ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं है और उनको अपने पंखों से उडान भरने देना चाहिए तभी बेटी है अनमोल का नारा सार्थक हो सकता है। उन्होने बताया कि उनका सपना है कि उनकी बहन अब मास्टर डिग्री एमडी करे जिसके लिए वह जी जान लगा देंगे। भाई ने कहा कि हमारे परिवार का 30-35 साल से ट्रकों का व्यवसाय रहा है और मैं खुद भी ट्रक चलाता हूं लेकिन यह देखा जाता है कि चूंकि हम महीना महीना बाहर रहते हैं और यह धारणा है कि हमारे बच्चे कुछ बडा नहीं कर सकते लेकिन अब यह धारणा भी रचना की मेहनत से टूट गई है। मेरा यही कहना कि बेटियां समाज का प्रमुख अंग है और उनको उनके लक्ष्य हासिल करने में समय दीजीए वो जरुर कुछ बडा कर सकती है।

  • पंजाबः सरकारी कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपए की वसूली करने वाले 3 गिरफ़्तार

    पंजाबः सरकारी कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपए की वसूली करने वाले 3 गिरफ़्तार

    चंडीगढ़:  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान एक सरकारी कर्मचारी को ब्लैकमेल करके उसके पास से 1,50,000 रुपए जबरन वसूली करने के दोष अधीन तीन प्राईवेट व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया है।   इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि कथित दोषियों में नाभा, पटियाला का एक प्रॉपरटी एजेंट उमरदीन, सलीम और एक निजी चैनल का रिपोर्टर रुपिन्दर कुमार उर्फ डिम्पल शामिल हैं। इनको तहसील नाभा में तैनात रजिस्टरी क्लर्क रुपिन्दर सिंह निवासी पटियाला की शिकायत पर नाभा शहर से गिरफ़्तार किया गया है।  

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया कि मुलजिम उमरदीन और उसके साथी उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं और 500 रुपए की कथित रिश्वत लेते हुए की वीडियो वायरल न करने और विजीलैंस ब्यूरो को शिकायत न करने के बदले 5,00,000 रुपए माँग रहे हैं। शिकायतकर्ता ने स्पष्ट किया कि उसने रजिस्टरी के दौरान कोई भी रिश्वत नहीं ली, जिसमें उमरदीन एक गवाह था बल्कि वह एक व्यक्ति को छोटे नोट देने के बदले उसके पास से 500 रुपए वापस ले रहा था। इस दौरान उक्त मुलजिम ने उससे पैसे वसूलने के इरादे से अपने मोबाइल से वीडियो बना ली। शिकायतकर्ता ने यह भी दोष लगाया कि इस मामले में सौदा 2,50,000 रुपए में तय हुआ है और उक्त मुलजिम उमरदीन उससे पहली किस्त के तौर पर 50,000 रुपए भी ले चुका है।  

    उपरोक्त शिकायत की पड़ताल करने के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो के उडन दस्ता पंजाब की टीम ने जाल बिछाया और मुलजिम उमरदीन को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से दूसरी किस्त के तौर पर 1,50,000 रुपए की जबरन वसूली करते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उसके पास से शिकायतकर्ता से पहली किस्त के तौर पर लिए 50,000 रुपए में से 40,000 रुपए भी बरामद कर लिए। इसके उपरांत उक्त मामले के अन्य सह-मुलजिम सलीम और रुपिन्दर कुमार उर्फ डिम्पल को भी नाभा से गिरफ़्तार कर लिया गया।   उन्होंने आगे बताया कि इस सम्बन्धी आई.पी.सी. की धारा 419, 420, 384, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो, उडन दस्ता-1, एस.ए.एस. नगर, पंजाब में एफ.आई.आर. नं. 02 तारीख़ 08-01-2023 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया और इस मामले की अगली जांच जारी है।