Blog

  • किसानों के रेलवे ट्रैक जाम करने से शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रूकी

    ऐलानः इस दिन चंडीगढ़ की सड़कों पर उतरेंगे किसान

    जालंधर, ENS: किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया है। इसी के तहत किसानों ने हाईवे के बाद अब रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। इस दौरान किसानों का कहना है कि उनका रेलवे ट्रैक अनिश्चितकाल के धरना लगाया गया है। किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक पर बैठने से शताब्दी एक्सप्रेस को कपूरथला के फगवाड़ा में रोक दिया है। यह प्रदर्शन जालंधर कैंट स्टेशन के पास हो रहा है। इसलिए आम्रपाली एक्सप्रेस को जालंधर सिटी स्टेशन पर रोका जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलविंदर सिंह मल्ली ने कहा धरने में कोई बदलाव नहीं होगा। रेलवे ट्रैक पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, ठीक 11:30 बजे रेल रोकने की अनाउंसमेंट बार-बार मंच से हो रही है।

    रेलवे के मुताबिक इस ट्रैक से रोजाना चौबीस घंटे में 120 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। वीरवार को 40 ट्रेनें निकल चुकी थीं, अब 80 ट्रेनों को डायवर्ट करने के लिए रेल अफसरों की मीटिंग शुरू हो गई है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने 26, 27 और 28 नवंबर को चंडीगढ़ का घेराव करने का ऐलान किया है। इसलिए गांव-गांव तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसमें अलग-अलग जगहों से हजारों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली और अन्य वाहनों के काफिले के साथ पहुंचेंगे।

    दशमेश किसान-मजदूर यूनियन की कार्यकारिणी की एक अहम बैठक अध्यक्ष गुरदयाल सिंह तलवंडी की अध्यक्षता में हुई। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 26, 27 व 28 नवंबर को देश की सभी राजधानियों में किए जाने वाले घेराव की शृंखला में चंडीगढ़ घेराबंदी की कार्रवाई पर गंभीरता से विचार किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव जसदेव सिंह लालटन, बलजीत सिंह सवद्दी, सुखदेव सिंह तलवंडी, रणजीत सिंह गुड़े, डाॅ. गुरमेल सिंह, गुरसेवक सिंह सोनी और अवतार सिंह बिल्लू ने कहा कि देश के किसानों-मजदूरों से किए गए वादों को पूरा करने के अलावा न्यूनतम 200 रुपये की सरकारी सहायता सुनिश्चित करने समेत अन्य मांगों को लेकर पंजाब भर से काफिला चंडीगढ़ घेराव में जल्द रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को सुबह 8 बजे संगठन का एक बड़ा कारवां चौकीमान टोल प्लाजा से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगा।

    इस बीच, अखिल भारतीय किसान सभा (कुल हिंद किसान सभा 1936) जिला लुधियाना की बैठक के दौरान अध्यक्ष जसवीर झाज, महासचिव चमकौर सिंह बरमी और तकनीकी सलाहकार डॉ. गुलजार सिंह पंधेर ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चंडीगढ़ में 3 दिवसीय धरना दिया जा रहा है। इसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य साधनों से हजारों किसानों का काफिला पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली किसान मोर्चा के अंत में जो वादे किए थे, वे अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं।

  • पंजाबः अवैध माइनिंग के मामले में मौके पर पहुंचे बिक्रम सिंह मजीठिया, देखें वीडियो

    रोपड़ः पंजाब सरकार द्वारा भले ही अवैध माइनिंग के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद विपक्ष द्वारा लगातार अवैध माइनिंग को लेकर सरकार पर निशाने साधे जा रहे है। हाल ही में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने भी आप पार्टी का अवैध माइनिंग को लेकर घेराव किया था। वहीं आज अवैध माइनिंग को लेकर अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया मीडिया के साथ रोपड़ में हो रही अवैध माइनिंग वाली जगह पर पहुंचे।

    इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में रोपड़ जिले में तबादला किए गए विवेकशील सोनी और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की टीम ने बड़े पैमाने पर अवैध खनन को अंजाम दिया है। इस दौरान उन्होंने इस अवैध माइनिंग को लेकर सीबीआई ने इन दोनों की बेनामी संपत्तियों के साथ-साथ उनके द्वारा किए गए अवैध खनन को लेकर जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन सभी लोगों की विदेशों में बनाई गई संपत्तियों समेत सभी बेनामी संपत्तियों की जांच होनी चाहिए।

    बता दें कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने भी 3 दिन पहले अवैध माइनिंग को लेकर आप सरकार के खिलाफ धावा बोला था। इस दौरान सिद्धू ने आरोप लगाए थे कि पंजाब में सरकार की देखरेख में अवैध माइनिंग हो रही है। जिसमें कोई किसी पूर्व मंत्री का रिश्तेदार तो कहीं, जेई खुद बैठ माइनिंग करवा रहा है। नवजोत सिंद्धू ने कहा कि 15 सितंबर को हाई कोर्ट ने रूप नगर के एसएसपी को बुला फटकार लगाई कि वे अवैध माइनिंग रोकने में फेल साबित हुआ है। एसएसपी सरकार का ही नुमाइंदा है। ये तब की बात है, जब एसएसपी तरनतारन के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। क्योंकि स्थानीय विधायक ने शिकायत की थी। नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि 15 सितंबर के बाद 23 अक्टूबर को विशाल सैनी ने हाईकोर्ट का रुख किया था। जिसमें उन्होंने सरकार की पॉलिसी को भी अटैच किया गया।

  • जालंधरः हाईवे के बाद अनिश्चित काल के लिए रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में किसानों द्वारा हाईवे पर लगातार तीसरे दिन से धरना जारी है। वहीं आज रेलवे ट्रैक जाम करने का किसानों द्वारा ऐलान किया गया था। इस दौरान डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। जहां कुछ समय के लिए किसान तो रेलवे ट्रैक जाम करने के लिए रुक गए थे। जिसके बाद उन्होंने 12 बजे तक समय प्रशासन को दिया था। वहीं 12 बजे के बाद किसानों ने हाईवे के बाद रेलवे ट्रैक अनिश्चितकाल के जाम कर दिया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है।

    जिसमें देखा जा सकता है कि हाईवे के बाद अब रेलवे ट्रैक पर किसान बैठ गए है। दरअसल, बीते दिन किसानों के हाईवे जाम करने को लेकर सीएम भगवंत मान ने किसानों को चंडीगढ़ दफ्तर में बात करने का कहा था। वहीं किसानों ने भी कल रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया था। वहीं दूसरी ओर किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम करने को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। दरअसल, किसानों ने 12 बजे धन्नोवाली फाटक पर ट्रेनें रोकने का ऐलान किया है। अभी तक किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक नहीं रोका गया है। जबकि दूसरी ओर किसानों का कहना है कि वह लोगों को परेशान नहीं करना चाहता है।

    इस दौरान किसान नेता ने कहा कि कल सीएम साहब के साथ मीटिंग पहले 11 बजे थी जिसके बाद 2 बजे का समय दिया गया उसके बाद 4 बजे का समय दिया गया। किसान नेता ने कहा कि रात 8 बजे पता चला कि सरकार के साथ किसानों की मीटिंग नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह है कि वह किसानों के लिए गंभीर नहीं है। किसान नेता ने कहा कि हम जब तक प्रदर्शन नहीं करेंगे तो सरकार को हमारी परेशानी का कैसे पता चलेगा। इस दौरान किसान रेलवे ट्रैक जाम करने की मांग पर अड़े हुए है। वहीं जालंधर के गांव धन्नोवाली गांव के पास दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों का धरना भी जारी है। किसानों ने तीसरी रात भी सड़क पर सोकर गुजारी। 

    बता देंकि गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने लुधियाना की तरफ जाते वक्त पीएपी चौक से कुछ दूरी पर धन्नोवाली फाटक के पास ही रेलवे ट्रैक और नेशनल हाईवे को बंद कर दिया है। फिलहाल हाईवे पर सर्विस लेन से ट्रैफिक चलने की छूट दी गई है। नाराज किसानों ने ऐलान किया कि जब तक सरकार गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग नहीं मान लेती, तब तक धरना जारी रहेगा। रेलवे ट्रैक रोकने का फैसला आज ही बैठक कर लिया जाएगा। जबकि संगठन 26 नवंबर को चंडीगढ़ कूच करेगा।

  • 24 मंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    मुंबई :  गुरूवार को एक 24 मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। जिसके बाद कम से कम 135 लोगों को वहां से सुरक्षित बचाया गया. स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी अधिकारियों ने बताया कि आग घोडपदेव इलाके में महाराष्ट्र आवासीय एवं क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण कॉलोनी में न्यू हिंद मिल कंपाउंड में स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर सुबह तीन बजकर 40 मिनट पर लगी इस जगह पर सरकार ने लोगों, मुख्य रूप से मिल श्रमिकों को फ्लैट दिए हैं उन्होंने बताया कि इमारत की विभिन्न मंजिलों से कम से कम 135 लोगों को सुरक्षित बचाया गया अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों में से 25 को छत से, 30 को 15वीं मंजिल के आश्रय क्षेत्र से और 80 लोगों को 22वीं मंजिल के आश्रय क्षेत्र से निकाला गया

    दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पांच दमकल गाड़ियों और तीन पानी के टैंकर को घटनास्थल पर भेजा गया और सुबह सात बजकर 20 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है हालांकि, ऐसा जान पड़ता है कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी रिपोर्ट में कहा गया है कि आग इमारत की पहली से 24वीं मंजिल तक इलेक्ट्रिक मीटर केबिन, वायरिंग, केबल, इलेक्ट्रिक डक्ट में स्क्रैप सामग्री, कचरा और कचरा डक्ट में मौजूद सामग्री तक ही सीमित थी

  • पुलिस ने रेप और हत्या के आरोपी का किया एनकाउंटर, जाने मामला

    नई दिल्ली :  कौशांबी जिले में रेप पीड़िता की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया आरोपी का एक साथी भी पकड़ा गया है वहीं आरोपी के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकले उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह तलाश कर रही है पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है आरोपी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लीआरोपी पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था पुलिस ने 48 घंटे बाद मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया हत्याकांड में शामिल अभी भी 3 आरोपी फरार चल रहे हैं

    जानकारी के मुताबिक पुलिस मुठभेड़ महेवाघाट थाना क्षेत्र के रामनगर यमुना कछार में हुई है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोमवार को 20 साल की लड़की से रेप के बाद उसकी हत्या करने वाले आरोपी राम नगर के कछार इलाके में छिपे हुए हैं और वह नदी पार कर मध्य प्रदेश भागने के फिराक में हैं सूचना मिलते ही महेवाघाट पुलिस ने कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ कछार इलाके पर सर्च ऑपरेशन चलाया इस दौरान पुलिस और एसओजी ने आरोपियों को घेर लिया आरोपियों ने पुलिस से अपने आप को घिरता देख उनकी टीम पर फायरिंग करना शुरू दिया

    पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे आरोपी अशोक निषाद के दोनों पैर पर 3 गोली लग गईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गयासाथ ही पुलिस ने एक अन्य सहयोगी गुलाब चंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य भागे हुए आरोपियों की तालाश में जुट गई है। रेप मामले में आरोपी सुलह समझौते का दबाव बना रहे थे। जब रेप पीड़िता ने सुलह समझौते से इनकार किया तो अशोक, पवन, प्रभु और लोक चन्द्र ने मिलकर रेप पीड़िता को दिन दहाड़े बीच सड़क पर पकड़ा। फिर कुल्हाड़ी से रेप पीड़िता के सिर के 3 और एक बार गर्दन में वार कर मौत के घाट उतार दिया। फिर घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतका की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू कर दी।

  • सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट्स 

    सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट्स 

    नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। वीरवार सुबह 6 बजे के करीब WTI क्रूड 76.71 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 81.96 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 49 पैसे सस्ता हो गया है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 86 और डीजल में 77 पैसे की गिरावट है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में भी पेट्रोल व डीजल की कीमत में करीब 30 पैसे की गिरावट है। दूसरी ओर, झारखण्ड में पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 25 पैसे महंगा हो गया है। हरियाणा और गोवा में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्की तेजी दिख रही है।

    चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर।
    • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर।
    • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।
    • चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर।

    इन शहरों में कितने बदले दाम

    • नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • पटना में पेट्रोल 107.42 रुपये और डीजल 94.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

    सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

    ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

    आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

  • 5 जिलों के सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

    नई दिल्ली: भारत के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत में सर्दी का प्रभाव देखने को मिल रहा है वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का कहर अभी भी जारी है। बता दें कि तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा समेत कई राज्यों में बीते दिनों बारिश हुई है और आगामी दिनों में भी बारिश के अनुमान जताया है। बता दें कि तमिलनाडु के कई इलाकों में बीते रात से भारी बारिश हो रही है।

    तमिलनाडु के इरोड जिले में जोरदार बारिश हुई है। बारिश के कारण इरोड के निचले आवासीय इलाकों में पानी घरों और बाजारों में घुस गया है। जिससे आम जनजीवन काफी अस्त व्यस्त हो गया है। तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण, 5 जिलों के जिला कलेक्टरों के आदेश के अनुसार, आज (23 नवंबर) तिरुनेलवेली, तेनकासी, थेनी, थूथुकुडी और कन्याकुमारी जिलों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

    केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को राज्य के दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने इडुक्की और पतनमतिट्टा जिलों में दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने राज्य के कन्नूर और कासरगोड को छोड़कर शेष सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, तमिलनाडु के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले पांच दिनों के दौरान केरल में गरज और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य में 22-24 नवंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

    वहीं पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में लगातार बारिश हुई जिसके कारण सरकार को बुधवार को क्षेत्र के स्कूलों में छुट्टी घोषित करनी पड़ी। बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और निचले इलाकों में पानी भर जाने से यातायात बाधित रहा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पुडुचेरी में सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों में 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई जबकि कराईकल में नौ सेंटीमीटर बारिश हुई। आईएमडी के ऑरेंज अलर्ट के अनुसार 12 सेंटीमीटर (सेमी) से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश हो सकती है जबकि येलो अलर्ट में छह से 11 सेमी के बीच भारी बारिश होने का अनुमान होता है।

  • पंजाब : कोर्ट में पेश हुआ गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब के बठिंडा जेल से पूरी सुरक्षा के साथ पंचकूला कोर्ट में लाया गया। पंचकूला में ब्लैक कैट कमांडो की सुरक्षा के साथ पंचकूला कोर्ट लाया गया। सुरक्षा में पंचकूला के डीसीपी सुमेर प्रताप, एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज, एसीपी कालका जोगिंदर कुमार, सीआईए इंचार्ज 26 अंकित ढांढा और डिक्टिव स्टाफ के इंचार्ज निर्मल सिंह और पूरी पुलिस फोर्स मौजूद थी। जेल बस में बठिंडा से पंचकूला करीब 8 गाड़ियों के काफिले के साथ दिलप्रीत बाबा को पंचकूला कोर्ट पेश किया गया। करीब 1:20 से करीब 2:10 तक दिलप्रीत बाबा की पेशी के समय कोर्ट के अंदर किसी को भी कोर्ट में जाने नही दिया गया। कोर्ट के चारों तरफ पुलिस के सख्त पहरा था। कोर्ट के अंदर सिर्फ दिलप्रीत बाबा के इलावा पुलिस के बड़े अफसर माजूद थे। दिलप्रीत बाबा को पूरी सुरक्षा के साथ सुनील कुमार एडिशनल सेशन जज के सामने पेश किया गया।

    जहां से दिलप्रीत बावा को 4 दिसंबर को द्वारा पेश होने को कहा। पंचकूला कोर्ट को चारों तरफ से सील किया गया। डीसी ऑफिस के साथ वाली रोड से कोर्ट के गोलचक्कर रोड तक पुलिस ने पूरी तरह से नाकेबंदी रखी हुई थी। कोर्ट के बाहर भी किसी अनजान व्यक्ति को रुकने नही दिया जा रहा था। कुख्यात गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पर क्रिमिनल रिकॉर्ड, पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल से फिरौती मांगना, पंजाबी गायक परमिश वर्मा के ऊपर जानलेवा हमला करना, मनी एक्सजेर से लूट का मामला, कारोबारियों से फिरौती मांगने का मामला, पंजाब हरियाणा के अलग अलग शहरो से गन पॉइंट पर कार स्नैच का मामला, सुपारी किलिंग और हाईवे रॉबरी के कई मामलें दर्ज है। बता दें कि पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन करके दीलप्रीत बाबा को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। दिलप्रीत की पुलिस के साथ चंडीगढ़ के बस स्टैंड सेक्टर 43 के पास मुठभेड़ हुई थी।

    जिसमें कुख्यात गैंगस्टर को 2 गोलियां लगी थी। ये गैंगस्टर इतना खतरनाक था। कि जज खुद कोर्ट से बाहर आ गए थे। ऐसा एक बार नही दो बार हुआ। एक एंबुलैंस ही कोर्ट रूम बन गया था। क्योंकि दिलप्रीत बाबा चलने की हालत में नही था। दिलप्रीत बावा ने पुलिस को बताया कि वो चंडीगढ़ में ही रह रहा था। पर पुलिस पंजाब हरियाणा में नाके लगाकर पुलिस गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को ढूंढती रही। ब्रैंडेड कपड़े जूतों और आलीशान हस्सी के साथ पेश हुआ पंचकूला कोर्ट में पेश गैंगस्टर दिलप्रीत बावा पंचकूला कोर्ट में जब गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को पेश किया गया। दिलप्रीत के मुंह पर एक हस्सी थी और कंपनी के जूते कपड़े थे।

  • सुबह-सुबह पैदल जा रही महिला से हुई स्नेचिंग, देखें CCTV

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में दिन दहाड़े हो रही लूट की वारदातों के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ताजा मामला दिलशाद गार्डन एल-पॉकेट से सामने आया है। जहां आज सुबह 9 बजे महिला से स्नेचर फोन छीनकर फरार हो गया। इस छीना झपटी में महिला सड़क पर गिर गई। गनीमत यह रही कि घटना में महिला को गंभीर चोटे नहीं आई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि पैदल जा रही महिला के पास स्नेचर आता है और कदम चल महिला के पीछे-पीछे चलने लगता है। जिसके बाद कुछ कदम दूरी पर जाकर स्नेचर महिला महिला से फोन छीनता है और उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा देता है। जिसके बाद उक्त स्नेचर घटना स्थल से दौड़ जाता है। 

  • मुस्लिम युवक के साथ की मारपीट, मुंडवाया सिर, वीडियो वायरल

    नई दिल्ली : हरिद्वार में धार्मिक संगठन से जुड़े युवकों की दबंगई सामने आई है। यहां नगर कोतवाली क्षेत्र के विष्णु घाट पर 2 युवतियों के साथ घाट पर बैठे एक मुस्लिम युवक की पिटाई कर उसके बाल मुंडवा दिए। इतना ही नहीं दबंग युवकों ने युवक और युवतियों का वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है, जब काशीपुर से आया एक मुस्लिम युवक अपनी दो दोस्तों के साथ विष्णु घाट पर बैठा हुआ था।

    तभी वहां पहुंचे कुछ स्थानीय युवकों ने उन पर गंगा घाट पर अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और युवक के बाल मुंडवा दिए। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। युवकों की पहचान की जा रही है। इस घटना को अंजाम देने वालों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।