Blog

  • जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिल्डिंग की बालकनी टूटने से कई घायल, देखें वीडियो

    जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिल्डिंग की बालकनी टूटने से कई घायल, देखें वीडियो

    अहमदाबाद:  दरियापुर के करियानाका रोड पर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान हादसा हो गया। रथ यात्रा के गुजरते समय एक घर की बालकनी टूटने से कई लोग घायल हो गए। दरअसल लोग बिल्डिंग की बालकनी में खड़े होकर रथ यात्रा देख रहे थे। इसी दौरान अचानक तीसरे मंजिल की बालकनी टूटकर गिर गई। हादसे के वक्त बालकनी में बच्चे और महिलाएं भी खड़ी थीं। अचानक हुए हादसे से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और सभी मलबे के साथ नीचे गिर गए। वहीं बताया जा रहा है कि नीचे खड़े लोगों के ऊपर भी इमारत का मलबा गिरा जिससे लोगों को गंभीर चोटें आईं।

    हादसे में 10 से 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा अहमदाबाद में दरियापुर काडिया नाका के पास हुआ यहां एक इमारत का स्लैब गिर गया। पटिया टूटने की घटना में 10 से 15 लोगों के घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। तीसरी मंजिल का छज्जा गिरने से नीचे के फ्लोर से रथ यात्रा को देख रहे लोगों को भी चोट पहुंचे।

    यह घटना उस वक्त हुई जब यात्रा कुछ ही किलोमीटर बाद खत्म होने वाली थी। मिली जानकारी के अनुसार, घायलों में 2 बच्चे, 3 महिलाएं और 6 पुरुष भी शामिल हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। दमकल की 2 गाड़ियों को लेकर टीम मौके पर पहुंची और फंसे लोगों को निकाला जा रहा है।

  • जालंधरः अवैध रेत खनन के मामले में एक गिरफ़्तार

    जालंधरः अवैध रेत खनन के मामले में एक गिरफ़्तार

    जालंधर, वरुण/हर्ष : थाना बिलगा की पुलिस ने एक आरोपी को अवैध रेत खनन मामले में गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान रूपान चौधरी निवासी मनसा देवी नगर फगवाड़ा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम ने गाव वुरज हसन, मंड के पास रेत से भरी ट्राली ले जा रहे व्यक्ति को रोक कर दस्तावेज़ चैक किए तो आरोपी रेत से भरी ट्रॉली के संबंधी कोई दस्तावेज़ नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर और रेत से भरी ट्राली को जप्त कर लिया है।

  • जालंधरः इंसानियत शर्मसार, पोते ने की बुजुर्ग से मारपीट, देखें  CCTV

    जालंधरः इंसानियत शर्मसार, पोते ने की बुजुर्ग से मारपीट, देखें CCTV

    जालंधर,वरुण/हर्ष: महानगर में इंसान ही तो शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां 85 साल के बुजुर्ग के  साथ पोते ने घर में घुसकर मारपीट की गई। बुजुर्ग केवल किशन की इसकी शिकायत थाना-2 के एसएचओ से की है। केवल किशन का कहना है कि नशे की हालत में उसके घर में घुसकर अमित हंस ने मारपीट की। इस संबंध में केवल किशन ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि अमित हंस चिट्टे का आदी है।

    उन्होंने बताया कि रात में नशे की हालत में वह उनके घर में आया और नशे की आपूर्ति के लिए पैसे मांगने। लगा। आरोप है कि पैसे न दिए जाने से गुस्साए अमित ने उनके साथ मारपीट की और उनकी पत्नी के ऊपर साइकिल उठाकर मारा। उन्होंने कहा कि जाते समय अमित ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने पुलिस से अपनी जानमान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाब : 21 लाख रिश्वत लेकर नशा तस्कर को छोड़ा, SHO-चौकी इंचार्ज नामजद

    पंजाब : 21 लाख रिश्वत लेकर नशा तस्कर को छोड़ा, SHO-चौकी इंचार्ज नामजद

    सुभानपुर(कपूरथला): 21 लाख रुपये रिश्वत लेकर तस्कर को छोड़ने के आरोप में थाना सुभानुपर के तत्कालीन एसएचओ व चौकी बादशाहपुर के इंचार्ज को जिला पुलिस ने नामजद किया है। थाना सुभानपुर में दर्ज केस में डील करवाने वाला बिचौलियां भी शामिल है। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब बीते 12 जून को सुभानपुर एरिया से जालंधर देहाती की पुलिस ने छह किलो हेरोइन व तीन हजार रुपये की ड्रगमनी समेत नशा तस्कर को दबोचा। जिसे जिला कपूरथला पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की तो एसएचओ व चौकी इंचार्ज की रिश्वत लेकर छोड़ने का मामला साफ हो गया।

    आरोपों में घिरा एसएचओ इस समय थाना कोतवाली में तैनात था और फरार है। जबकि चौकी इंचार्ज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, जिला पुलिस इस मामले की प्रेसकांफ्रेंस करने की तैयारी कर रही है। 12 जून को जालंधर देहाती पुलिस ने नशा तस्कर गुजराल सिंह उर्फ जोगा निवासी गांव बूट थाना सुभानपुर को छह किलो हेरोइन, तीन हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ पकड़ा था। तफ्तीश दौरान अमनदीप सिंह उर्फ अमना निवासी ठट्ठा थाना सरहाली तरनतारन और जोगिंदर सिंह उर्फ भाई निवासी गांव बूट थाना सुभानपुर को नामजद करके प्रोडक्शन वारंट पर लाकर रिमांड हासिल किया गया तो पूछताछ में गुजराल सिंह उर्फ जोगा व जोगिंदर सिंह उर्फ भाई ने बताया कि 12 मार्च 2023 को चौकी बादशाहपुर जिला कपूरथला की पुलिस ने गुजराल सिंह उर्फ जोगा को पकड़ा था।

    उस समय एसआई हरजीत सिंह वहां आ गया, जोकि थाना कोतवाली में तैनात थे। जोगा ने बताया कि वह 11 फरवरी 2022 में थाना सुल्तानपुर लोधी में दर्ज एनडीपीएस एक्ट केस में वांछित था। उसकी पत्नी (जोगा) जगजीत कौर मैंडी गरेवाल ने गुजराल सिंह उर्फ जोगा को पुलिस से छुड़वाने के लिए चौकी बादशाहपुर इंचार्ज और थाना कोतवाली के एसएचओ के साथ 21 लाख रुपये में सौदा तय किया और एक लाख रुपये एसएचओ हरजीत सिंह ने चौकी में ही लिए और अगले दिन एसएचओ और चौकी इंचार्ज परमजीत सिंह ने जोगा के पिता जोगिंदर सिंह और सरपंच राजपाल सिंह के भाई ओंकार सिंह उर्फ कारी निवासी गांव बूट की मौजूदगी में चौकी बादशाहपुर में 19 लाख रुपये ले लिए और एक लाख रुपये चौकी इंचार्ज परमजीत सिंह ने अलग से लिए।

    रिश्वत के पैसे लेने के बाद एसएचओ और चौकी इंचार्ज ने गुजराल सिंह उर्फ जोगा को पिता जोगिंदर सिंह उर्फ भाई व ओंकार सिंह के हवाले कर दिया। इसका खुलास होने पर जालंधर देहाती पुलिस की ओर से एसएसपी कपूरथला राजपाल सिंह संधू को सूचित किया गया तो एसएसपी ने खुद कमान संभालते हुए मामले की जांच में दोनों को आरोपी पाते हुए एसएचओ एसआई हरजीत सिंह, तत्कालीन चौकी बादशाहपुर इंचार्ज परमजीत सिंह और डील करवाने वाले गांव बूट के सरपंच के भाई ओंकार सिंह के खिलाफ थाना सुभानपुर में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7, आईपीसी की धारा 222 और 120-बी के तहत केस दर्ज करवाया।

    पुलिस ने आरोपी चौकी इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एसएचओ हरजीत सिंह फरार है। एसपी-जांच रमनिंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द प्रेसकांफ्रेंस करके मीडिया को जानकारी दी जाएगी। इस मामले के सामने आने से कई पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। जांच के बाद एक डीएसपी सहित और भी कुछ पुलिस वालों के नाम सामने आने की संभावना है। बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत की तरह इस मामले की भी पूरी गहनता से जांच की जानी चाहिए कि उक्त हरजीत सिंह किस किस थाने में तैनात रहा और वहां एनडीपीएस एक्ट के कितने पर्चे दर्ज हुए और इसको किस किस पुलिस अधिकारी का संरक्षण प्राप्त था।

  • पंजाब : पुलिस एक्ट संशोधन बिल को विधानसभा में मिली मंजूरी, अब सरकार अपनी मर्जी का DGP कर सकेगी नियुक्त

    पंजाब : पुलिस एक्ट संशोधन बिल को विधानसभा में मिली मंजूरी, अब सरकार अपनी मर्जी का DGP कर सकेगी नियुक्त

    चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में अपनी मर्जी के पुलिस अफसर को डीजीपी नियुक्त कर सकेगी। विधानसभा में मंगलवार को आप सरकार ने पंजाब पुलिस एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव रखा, जिसे मंजूरी मिल गई है। यह बिल तब पास किया गया है, जब पंजाब में नियुक्त कार्यकारी डीजीपी गौरव यादव को एक साल पूरा होने वाला है। विधानसभा में पास बिल के अनुसार राज्य में एक कमेटी बनेगी, जिसमें 7 सदस्य होंगे।

    जिसके अध्यक्ष पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस होंगे। कमेटी पुलिस अफसरों का पैनल फाइनल करके राज्य सरकार को भेजेगी। सरकार पैनल में से किसी एक अफसर को पंजाब का डीजीपी नियुक्त कर सकेगी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो रहा था। अभी तक राज्य सरकार नए डीजीपी के लिए केंद्र को सीनियर मोस्ट पुलिस अफसरों के नाम भेजती है। इसके बाद UPSC उनमें से तीन अफसरों का पैनल सलेक्ट करके राज्य सरकार को वापस भेजती है।

    फिर UPSC के पैनल में शामिल तीन में से किसी एक अफसर को राज्य सरकार डीजीपी नियुक्त करती है। पास हुए एक्ट के अनुसार कमेटी में 7 सदस्य होंगे। जिसमें मुख्य सचिव, पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन के एक नॉमिनेटिड सदस्य, गृह विभाग का प्रबंधकीय सचिव, केंद्रीय विदेश मंत्रालय द्वारा नॉमिनेटिड और पंजाब पुलिस का एक सेवामुक्त डीजीपी इस कमेटी के सदस्य होंगे।

    बिल में कहा गया है कि चुने गए तीन नामों में से मेरिट के आधार पर चुनाव किया जाएगा। चुने गए नए डीजीपी का कार्यकाल कम से कम तीन साल का होगा। इसके अलावा डीजीपी का पद खाली होने की स्थिति में, राज्य सरकार बराबर के किसी भी अधिकारी को अतिरिक्त चार्ज दे सकती है।

  • जालंधरः अवैध शराब और नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ़्तार

    जालंधरः अवैध शराब और नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ़्तार

    जालंधर, वरुण/हर्ष : थाना शाहकोट की पुलिस ने अलग अलग मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्जे से 20 बोतलें अवैध शराब और 205 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रवि उर्फ राम लुभाया निवासी मोहल्ला डेरियां शाह कोर्ट और जसपाल सिंह उर्फ़ पाला निवासी शाहकोट के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी अमनप्रीत कौर ने बताया कि उनकी टीम की एएसआई सलिनदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान परजीआ मोड के पास मौजूद थे जहां उन्होंने आरोपी था और रवि को दबोच कर उसके क़ब्जे से 205 नशीली गोलियां बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

    इसी तरह उनकी टीम के एएसआई दलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान गांव बल्ला के पास मौजूद थे जहा उन्हें एक व्यक्ति वजनदार कैन को उठाकर जाता हुआ दिखाई दिया। जिसे रोककर पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के क़ब्जे से 20 बोतलें अवैध शराब की बरामद कर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • बेटी ने किया पिता का कत्ल

    बेटी ने किया पिता का कत्ल

    रायपुर : राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक बेटी ने अपने ही पिता को डंडे से पीटकर हत्या कर दी है। घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा कि पिता अपनी बेटी को बुरी नजर से देखता था। पिता की ये हरकत बेटी को रास नहीं आई। जिसके चलते तिल्दा थाना क्षेत्र में एक बेटी ने अपने ही पिता की हत्या डंडे से मार-मार कर कर दी। मृतक का नाम हूबलाल भारती है। पुलिस ने आरोपी बेटी कल्पना भारती को गिरफ्तार कर लिया है।

    तिल्दा थाना क्षेत्र में बेटी ने अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच करने पर पता चला कि मृतक का नाम हूबलाल भारती है। उसके 10 बच्चे है जिसमे 9 बेटियां और एक बेटा है। आए दिन घर में किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था। पिता बेटियों पर ताने भी मारता था।

    मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को किसी बात पर विवाद शुरू हुआ तो कल्पना भारती ने डंडे से पीटपीट कर हत्या कर दी। हालांकि, घर में मौजूद अन्य लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा न सके। आरोपी कल्पना भारती 26 वर्षीय है वह मृतक की तीसरे नंबर की बेटी है। मृतक हुबलाल अपने ही बेटियो पर बुरी नजर रखता था। जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया है। बहरहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

  • पंजाब : रेल यात्रियों के लिए अहम खबर, अब 15 रुपए में मिलेगा खाना

    पंजाब : रेल यात्रियों के लिए अहम खबर, अब 15 रुपए में मिलेगा खाना

    फिरोजपुर : भारतीय रेल द्वारा ट्रेनों में सफर करने वाले साधारण श्रेणी के यात्रियों को सस्ता एवं ताजा खाना उपलब्ध कराया जाता है, जिसे जनता खाना कहते है। वे स्टेशन जहाँ कैटरिंग स्टाल अर्थात् वैसे स्टाल जहां पका हुआ खाना तैयार किया जाता है, वहां रेल यात्रियों के लिए जनता खाना उपलब्ध होता है। फिरोजपुर मंडल के जम्मू तवी, अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, उधमपुर, फिरोजपुर कैंट आदि रेलवे स्टेशनों पर रेल यात्रियों के लिए जनता खाना की सुविधा उपलब्ध है। 

    फिरोजपुर मंडल में खान-पान बेचने वाले सभी स्टाल पर जनता खाना उपलब्ध है। जनता खाना पैकेट बंद होता है। मानक के अनुसार, इस खाने के पैकेट में 175 ग्राम पूड़ी (7 पूड़ी), 150 ग्राम सब्जी और आचार होते है। इसकी कीमत प्रति पैकेट 15 रुपया होता है। मंडल के सभी खान-पान स्टाल पर जनता खाना उपलब्ध होने पर ट्रेन में सफर करने वाले रेल यात्री आसानी से इसे खरीद सकते है। रेल यात्री जनता खाने के अलावा अपनी इच्छा अनुसार अन्य खाना भी खरीद सकते हैं।

    ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में रेल यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में रेलयात्रियों की सुख-सुविधाओं का खास ख्याल रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शुभम कुमार के निर्देशानुसार खान-पान स्टाल की लगातार औचक निरिक्षण अधिकारियों एवं वाणिज्य निरीक्षकों द्वारा की जा रही है। साथ ही प्रतिदिन उच्च अधिकारियों द्वारा भी इसका अवलोकन किया जा रहा है ताकि रेल यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता, सही मात्रा एवं उचित रेट पर खान-पान की सुविधा उपलब्ध हो सके।

  • पंजाब : दिन दहाड़े गांधी नगर मार्किट में चली गोली, एक घायल

    पंजाब : दिन दहाड़े गांधी नगर मार्किट में चली गोली, एक घायल

    लुधियाना : पंजाब में गोली चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे।  वहीं  गांधी नगर मार्किट में दिनदहाड़े गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां हमलावरों ने, मनु नायक युवक पर गोली चला दी गई। इस घटना में युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक गांधी नगर मार्किट में दोपहर के समय एक्टिवा सवार युवक का कुछ युवक पीछा कर रहे थे।

    अपनी जान बचाने के लिए एक्टिवा सवार युवक एक दुकान में घुस गया, जिसका पीछा करते आ रहे युवकों ने उसके पेट पर गोली चला दी, इसके बाद उसके सिर तेजधार हथियार से वार कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर घायल हो गया। वहीं आस-पास के लोग जैसे ही इकट्ठे हुए तो हमलावर भाग गए। लोगों ने तुरंत युवक को डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचाया। मौके पर डिवीजन नंबर.4 की पुलिस पहुंच चुकी है, जिन्होंने घटनास्थल से एक खोल बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

    थाना दरेसी प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया कि हरीश नाम का लड़का दुकान के बाहर कोई सामान लेने आया था। हमलावर उसे फॉलो करते हुए मनु तक पहुंचे थे। मनु आज भाजपा नेता महेश दत्त शर्मा के भाई राजू की दुकान पर बैठा था। राजू ने मनु की बहन की ससुराल में कलह को लेकर ससुराल पक्ष वालों को बुलाया था। कुछ देर बाद जब राजू घर पर खाना खाने जाने लगा तो इतने में 4 से 5 बाइक सवारों ने उसके दफ्तर पर हमला कर दिया।

    मनु पर बदमाशों ने तलवार से पहले वार किया। तलवार के वार को राजू ने रोकने के लिए आगे हाथ कर दिया। इतने में दूसरे बदमाश ने पिस्टल निकाल ली। पता चला है कि बदमाशों ने मनु पर तीन गालियां दागी थीं, जिनमें से एक गोली उसे लगी है।

  • पंजाब : माल रोड पर इमारत को लगी आग, देखें वीडियो

    पंजाब : माल रोड पर इमारत को लगी आग, देखें वीडियो

    कपूरथला: शहर के माल रोड पर मंगलवार की सुबह एक इमारत के ऊपरी हिस्से में अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला आग पर काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इसकी पुष्टि करते हुए इमारत के मालिक हरिंदर सिंह ने बताया कि जिस हिस्से में शॉर्ट सर्किट हुआ वह कई महीनों से खाली था उसमें पड़ें फर्नीचर तथा वायरिंग को नुकसान हुआ है।

    हालांकि इस इमारत के नीचे के हिस्से में स्थित कोटक महिंद्रा बैंक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जानकारी अनुसार कपूरथला शहर के माल रोड पर स्थित एक इमारत में सुबह लगभग 9 बजे धुआं निकलता हुआ लोगों ने देखकर फायर बिग्रेड को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने इमारत के उक्त हिस्से में लगी आग पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तुरंत काबू पा लिया।

    इमारत में आग से फैले धुएं के कारण इमारत के शीशों को भी तोड़ना पड़ा। इमारत के मालिक हरिंदर सिंह ने बताया कि उक्त हिस्से में पड़ा फर्नीचर तथा वायरिंग को नुकसान हुआ है। इसके अलावा इमारत के अन्य हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।