पंजाब : माल रोड पर इमारत को लगी आग, देखें वीडियो

कपूरथला: शहर के माल रोड पर मंगलवार की सुबह एक इमारत के ऊपरी हिस्से में अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला आग पर काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इसकी पुष्टि करते हुए इमारत के मालिक हरिंदर सिंह ने बताया कि जिस हिस्से में शॉर्ट सर्किट हुआ वह कई महीनों से खाली था उसमें पड़ें फर्नीचर तथा वायरिंग को नुकसान हुआ है।

हालांकि इस इमारत के नीचे के हिस्से में स्थित कोटक महिंद्रा बैंक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जानकारी अनुसार कपूरथला शहर के माल रोड पर स्थित एक इमारत में सुबह लगभग 9 बजे धुआं निकलता हुआ लोगों ने देखकर फायर बिग्रेड को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने इमारत के उक्त हिस्से में लगी आग पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तुरंत काबू पा लिया।

इमारत में आग से फैले धुएं के कारण इमारत के शीशों को भी तोड़ना पड़ा। इमारत के मालिक हरिंदर सिंह ने बताया कि उक्त हिस्से में पड़ा फर्नीचर तथा वायरिंग को नुकसान हुआ है। इसके अलावा इमारत के अन्य हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *