Blog

  • पंजाब : महिला का पर्स छीनकर स्नेचर हुए फरार

    पंजाब : महिला का पर्स छीनकर स्नेचर हुए फरार

    बठिंडा: ग्रीन सिटी पैलेस के पास पैदल जा रही एक महिला का पर्स दो झपटमारों ने छीन लिया और फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना में महिला को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर झपटमारों की तलाश शुरू कर दी है।

    महिला ने बताया कि वह बाजार से आयी थी और पैदल घर आ रही थी। जब वह गली नंबर 13/3 के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर दो झपटमार आए और उसका पर्स छीनकर भाग गए। उनके पर्स में एक मोबाइल फोन और तीन हजार रुपए की नकदी थी। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है।

  • बहुमंजिला टावर की लिफ्ट में फंसे मां-बेटा,  देखें cctv

    बहुमंजिला टावर की लिफ्ट में फंसे मां-बेटा, देखें cctv

    गाजियाबाद : प्रतीक ग्रैंड सोसाइटी में एक लिफ्ट 12वीं मंजिल से अचानक तेजी से भूतल पर पहुंच गई। एक महिला अपने बच्चे साथ 20 मिनट तक फंसी रही। सोसाइटी के लोगों ने मेंटीनेंस विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सोसाइटी के पायोनिया टावर में आकाशदीप शर्मा अपने परिवार के साथ 16वीं मंजिल पर रहते हैं।आकाश के अनुसार गत रात 10 बजे उनकी पत्नी गुरप्रीत 5 वर्षीय बेटे के साथ ग्रांउड फ्लोर से ऊपर की ओर आ रही थीं।

    इस दौरान 12वीं मंजिल पर पहुंचते ही लिफ्ट अचानक झटके साथ रुक गई और फ्री फॉल करके भूतल पर झटके से पहुंच गई। भूतल पर जाने के बाद भी लिफ्ट नहीं खुली और मां- बेटे करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। इस दौरान महिला ने अलार्म बजाने से लेकर फोन करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

  • पंजाब : ग्रामीण बैंक में चोरों ने लगाई सेंध, कटर से काटी दीवार

    पंजाब : ग्रामीण बैंक में चोरों ने लगाई सेंध, कटर से काटी दीवार

    मोगा: जिले में स्थित कस्बा बाघापुराना में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज कोई न कोई घटना सामने आ रही है। एक दिन पहले कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा कर्मियों की हाजिरी में AC के पाइप चोरी किए गए। वहीं, देर रात पंजाब ग्रामीण बैंक में पीछे की साइड बाथरूम की दीवार में सेंध लगाई गई। हालांकि सूचना के बाद भी बैंक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, बल्कि पुलिस को सूचित किया गया।

    वहीं, मौके पर जा रहे राहगीर ने कहा कि रास्ते से गुजरने के दौरान बैंक की दीवार में सेंध लगी हुई देखी तो पुलिस और बैंक कर्मचारियों को सूचित किया। दीवार को कटर से काटा गया था। पास में कटर के ब्लेड भी मिले हैं। पुलिस ने मौका-मुआयना किया। परंतु बैंक का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। फिलहाल बैंक में चोरी के बारे में पता नहीं चल सका है। बैंक अधिकारियों के आने पर ही चोरी के बारे में पता चलेगा।

  • जालंधर : आप पार्टी के नए Block President की लिस्ट हुई जारी, देखे सूची

    जालंधर : आप पार्टी के नए Block President की लिस्ट हुई जारी, देखे सूची

    जालंधर (ENS) :  पंजाब में आम आदमी पार्टी सभी ब्लॉक इंचार्ज और सर्किल इंचार्ज के पदों पर नई नियुक्तियों की सूची जारी कर दी है। गौरतलब है कि आप ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आप ने अगस्त महीने में पंजाब में तीन लोकसभा क्षेत्र प्रभारी और नौ जिला प्रभारी की नियुक्ति की थी। नेशनल जनरल सेक्रेटरी संदीप पाठक, सीएम भगवंत मान और स्टेट वर्किंग कमेटी अध्यक्ष बुधराम द्वारा सूची जारी की गई है।

    कुल 1619 नेताओं को अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, खडूर साहिब, होशियारपुर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, श्री आनंदपुर साहिब, बठिंडा और राज्य के अन्य जिलों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह सूची पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक, सीएम भगवंत सिंह मान और कार्यकारी अध्यक्ष बुद्धराम के हस्ताक्षर से जारी की गई है। जालंधर में कुल 74 नए ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई हैं।

    बता दें कि आम आदमी पार्टी ने शनिवार को सभी ब्लॉक अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों को उनके पदों से हटा दिया था और जल्द ही सभी पदों पर नई नियुक्तियां करने की घोषणा की थी। जिसके बाद से शहर में कई नामों पर चर्चा हो रही थी।

  • कपल ने जीता 14 करोड़ का आलीशान घर! फिर जो हुआ…

    कपल ने जीता 14 करोड़ का आलीशान घर! फिर जो हुआ…

    नई दिल्लीः सभी चाहते हैं कि उनके पास एक आलीशान घर हो, जिसमें सारी सुख-सुविधाएं मौजूद हों। इसके लिए इंसान जी तोड़ मेहनत करता है और फिर अपने सपनों का आशियाना बना पाता है। सोचिए, अगर ये आपको बिना किसी मेहनत के सिर्फ किस्मत की वजह से मिल जाए, तो कितनी खुशी होगी। कुछ ऐसा ही हुआ एक कपल के साथ।

    रिपोर्ट के मुताबिक केविन और एंड्रिया ग्रिफिन नाम के ऑस्ट्रेलियन कपल की किस्मत कुछ ऐसी चमकी कि उन्हें बैठे-बिठाए 2-4 करोड़ के बजाय सीधे 14 करोड़ का घर मिल गया। किसी को भी इतनी बड़ी चीज़ मिलेगी तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। केविन और एंड्रिया भी इसी तरह खुश हुए लेकिन इनकी खुशी थोड़े ही वक्त में काफूर हो गई।

    कपल पिछले एक साल से Portelli के बिजनेस LMCT+ का सदस्य है। उन्होंने इसी के ज़रिये एक घर जीता था, जो 1.4 मिलियन पाउंड स्टर्लिंग यानि भारतीय मुद्रा में करीब 14,13,55,260 रुपए का था। एंड्रिया और केविन इसे देखकर इतने खुश हो गए कि उन्होंने फटाफट यहां शिफ्ट होने की भी प्लानिंग कर ली। हालांकि जब वे इस घर में पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए क्योंकि घर के अंदर कुछ सामान ही नहीं था। घर से करीब 33 लाख 43 हज़ार का सामान गायब था। उन्होंने घर के मालिक पर आरोप लगाया कि वो सारा सामान चुरा ले गया, हालांकि इस पर जो जवाब मिला, उसे सुनकर कपल और भी ज्यादा कनफ्यूज़ हो गया।

    सीसीटीवी फुटेज में खुद पोर्टेली यानि घर के मालिक को अपने कुछ लोगों के साथ घर से मीटर स्मोकर, ट्रेडमिल, किचन का सामान, लॉनमोअर्स और वाइन तक हटाते हुए देखा जा सकता है। इस घटना पर पोर्टेली ने एक वीडियो के ज़रिये बताया कि सामान इस घर के साथ नहीं मिलना था। हालांकि वीडियो में इसे दिखाया गया था। उसका कहना था कि नियम और शर्तों में ये बात लिखी हुई थी कि घर फुली फर्निश्ड होगा लेकिन अपनी पर्सनल चीज़ें देना या न देना मेरे ऊपर था।

  • जालंधर : मामला नशा तस्कर और पुलिस में हुई मुठभेड़ का,देखें वीडियो 

    जालंधर : मामला नशा तस्कर और पुलिस में हुई मुठभेड़ का,देखें वीडियो 

    कुख्यात आरोपी शिंदा गिरफ्तार , पिस्टल और लाखो की ड्रग मनी बरामद

    जालंधर ,ENS: जालंधर ,ENS: पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के निर्देशों पर फिल्लौर पुलिस जब नशा तस्करों को काबू करने गई, तो पुलिस की तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तस्कर द्वारा पुलिस पर गोलीयां चलाई गई,  पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई। 

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिमरनजीत सिंह लंग ने बताया कि देर रात उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नूर महल के पास एक कोठी में आरोपी छिपकर रह रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त कोठी में रेड की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें दो पुलिस मुलाजिम घायल हो गए। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुख्यात आरोपी शिंदा को काबू कर लिया। 

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हीरोइन पिस्टल सहित अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सुरिंदर शिंदा निवासी तलवन के पास बुर्ज गांव के रूप में हुई है।जो  कई केसों में मोस्ट वांटेड है। आरोपी पर फ्लोर में ही 5 से 6 केस दर्ज है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। जिसमे एनडीपीएस एक्ट, 307 और अन्य संगीन धाराओं के तहत मुक़दमे भी शामिल है।पुलिस ने बताया कि काबू किया गए आरोपी से 1 पिस्टल, 1 किलो हीरोइन, 5 जिंदा कारतूस, 2 चले हुए कारतूस, 2 कारें सहित 8.5  लाख की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुराने मामलों की भी जांच की जा रही है।

  • कम उम्र में परेशान कर रही कमर दर्द? तो फाॅलो करें ये 5 आसान उपाय…

    कम उम्र में परेशान कर रही कमर दर्द? तो फाॅलो करें ये 5 आसान उपाय…

    Health Tips: अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान कई बीमारियों की वजह बन सकता है। इसमें कमर दर्द टॉप पर है। इसको आम भाषा में बैक पेन भी कहा जाता है। महिला हो या फिर पुरुष, आज कल कमर दर्द एक आम समस्‍या बन गई है। इस परेशानी से आज के समय में आधी से ज्यादा आबादी परेशान है। बेशक, कमर दर्द के कई कारण माने जाते हैं, लेकिन लंबे समय तक एक ही पॉश्चर में बैठकर काम करना या शरीर में कैल्शियम और विटामिन की कमी होना इसके मूल कारणों में से एक हैं। सामान्यता ये दिक्कत 30 की उम्र के बाद शुरू होती है, लेकिन वर्तमान में यह बीमारी युवाओं को भी आगोश में ले रही है। यह दर्द लोगों का उठने-बैठने तक में भी तबाह कर देता है। हालांकि कुछ उपायों को अपनाने से आप इस दर्द को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं।

    एक्सपर्ट के अनुसार, खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए नियमित तौर पर व्यायाम बेहद जरूरी है। ऐसा करने से न केवल कमर का दर्द ठीक होता है, बल्कि शरीर की फिटनेस भी बनी रहती है। साथ ही वॉकिंग और स्विमिंग भी अच्छे विकल्पों में से एक हैं। वहीं, रोजाना कम से कम 20 मिनट पैदल चलें। ऐसा करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।

    यदि आप किसी तरह का वजन उठा रहे हैं तो ध्यान रहे कि आप इसे आराम से उठाएं। क्योंकि अचानक या गलत तरीके से वजन उठाने से आपकी कमर में दर्द हो सकता है। कोशिश करें कि झटके से उठने, बैठने या सोने से भी बचें, ताकि कमर पर अचानक प्रेशर न पड़े। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हरी सब्जियों और फलों का सेवन करें।

    अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान लगातार शरीर का मोटापा बढ़ा रहे हैं। ये शरीर के साथ कमर दर्द में भी तकलीफ देता है। इसको कंट्रोल करने के लिए नियमित एक्सरसाइज के साथ अच्छे खानपान पर ध्यान दें। ऐसा करने से कमर में होने वाला दर्द भी दूर हो सकता है।

    घंटों एक ही पोजीशन में बैठे रहना भी कमर दर्द का एक बड़ा कारण है। बेहतर होगा कि बैठने की मुद्रा को हर 15-20 मिनट में बदलते रहें, ताकि आपकी मांसपेशियां अच्छे से काम कर सकें। ऐसा करने से आप कमर दर्द से बचे रहेंगे।

    देर तक काम करते वक्त आपको कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है। यदि आप लैपटॉप और डेस्कटॉप पर काम कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि कंप्यूटर का माउस 90 डिग्री के कोण पर हो। वहीं, मोबाइल इस्तेमाल करते हुए गर्दन न झुकाएं बल्कि सिर्फ नजर नीची करें।

  • पंजाब : मुस्लिम कारीगर बना रहे रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, देखें वीडियो

    पंजाब : मुस्लिम कारीगर बना रहे रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, देखें वीडियो

    नंगल : 24 अक्तूबर को देशभर में मनाए जाने वाले दशहरा पर्व के दौरान रावण, मेधनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों को भगवान राम द्वारा आग के हवाले किया जाता है। जिसके उपरांत बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व संपन्न होता है। लेकिन आप को पता है कि रावण, मेधनाथ व कुंभकर्ण के पुतले बनाने में कारीगरों को कितनी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। यूपी से लगभग एक दर्जन से भी अधिक आए कारीगर बीते लगभग 15 दिनों से श्री लक्ष्मी नरायण मन्दिर में इन विशालकाय पुतलों को बनाने में जुटे हुए है और खास बात यह भी है कि पुतले बनाने में लगे सभी कारीगर मुस्लिम समाज से आते है और इनके पूर्वजों ने इस काम को शुरू किया था।

    जो पीढ़ी दर पीढी आगे बढ़ता गया। यही परिवार वर्ष 2005 से लगातार नंगल पंहुच कर इस काम को आगे बढ़ा रहा है। यहीं से जिला रूपनगर सहित पड़ोसी राज्य हिमाचल के विभिन्न शहरों में यहां भी दशहरा पर्व का मेल सजता है। वहां रावण, मेधनाथ व कुभकर्ण के पुतले बना कर भेजता है। इन कारीगरों की माने तो पुतले बनाने में आसाम से आए बांस की लकड़ी, सूतली, रंगीन पेपर, पराली के अलावा पटाखों का प्रयोग किया जाता है। इन कारीगरों ने कहा कि पुतलों का साईज देख कर ही इसके दाम तय किए जाते है।

    यहां तक नंगल की बात है तो श्री सनातन धर्म सभा को तीन पुतले डेढ लाख रूपए में देने तय हुए है। कारीगर मोहम्मद जाहिर व मोहम्मद शाहिद ने कहा कि जब भी हम यहां आते है धर्म की सीमाओं से उपर उठ लोगों का भरपूर प्यार उन्हें मिलता है। इन कारीगरों ने कहा कि यह काम मात्र दशहरा पर्व तक ही होता है और उसके उपरांत वह फ्लावर डैकोरेशन का काम करते है।

  • सरकारी अस्पतालों में 4 दिन के नवजात को लेकर भटकता रहा पिता, हुई मौत

    सरकारी अस्पतालों में 4 दिन के नवजात को लेकर भटकता रहा पिता, हुई मौत

    लखनऊः राजधानी लखनऊ में सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर नहीं मिलने से 4 दिन की नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। मासूम की इलाज के अभाव में मौत से परिजन बेहद सदमे में हैं। सरकारी अस्पतालों से निराशा हाथ लगने पर उन्होंने मासूम को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां के महंगा खर्च नहीं दे पाने की हालत में एक बार फिर सरकारी अस्पतालों के चक्कर काटे। इसी भागदौड़ में मासूम की सांसे उखड़ गईं। आरोप है कि केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में सांसे थमने के बाद मासूम को भर्ती कर उसके कागज तैयार किए गए, ताकि मामले को दबाया जा सके। लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र के बख्तामऊ निवासी फाजिल पेशे से मजूदर है। फाजिल ने बताया कि उसकी पत्नी शमीम बानो को प्रसव पीड़ा होने पर विगत 10 अक्टूबर को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसी दिन देर रात नार्मल डिलीवरी से बच्ची का जन्म हुआ। कुछ देर बाद बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी। इस पर डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू रेफर कर दिया। आरोप है कि परिजन बच्ची को एम्बुलेंस से केजीएमयू लेकर पहुंचे, जहां बताया गया कि पीडियाट्रिक वेंटिलेटर बेड खाली नहीं हैं।

    इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने फा​जिल को मासूम बच्ची को दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा। मासूम की हालत बिगड़ने पर आनन फानन में फाजिल उसे सिविल, लोहिया संस्थान और एसजीपीजीआई में ले गया, लेकिन कई दालिखा हीं मिला। फाजिल के मुताबिक सभी जगह से निराशा हाथ लगने पर उसने मासूम बच्ची को कृष्णानगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां महज दो दिन में 13 हजार रुपए ले लिए गए। फाजिल ने बताया​ कि पेशे से मजदूर होने के कारण वह इतना महंगा इलाज कराने में असमर्थ थे, इस वजह से उन्होंने शनिवार को एक बार फिर एम्बुलेंस से बच्ची को लेकर सरकारी अस्पतालों के चक्कर काटे। उन्होंने बताया कि वह बच्ची को लेकर केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां वेंटिलेटर बेड नहीं होने का हवाला देकर फिर वापस कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने एसजीपीजीआई समेत अन्य अस्पतालों में चक्कर काटे। बाद में एसजीपीजीआई में नर्सिंग स्टॉफ एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्ष सीमा शुक्ला ने केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने किसी तरह बच्ची को भर्ती करने का अनुरोध किया।


    इसके बाद फाजिल शाम चार बजे बच्ची को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी सांसे थम चुकी थी। इसके बावजूद डॉक्टरों ने भर्ती करने की खानापूर्ति की। अगर सही समय पर पहले ही उसकी बच्ची को इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। नवजात बच्ची की मौत के बाद फाजिल और परिजन बेहद गमगीन हैं। उधर इस प्रकरण में केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर में मरीजों का दबाव अधिक रहता है। जो भी मरीज आते हैं, उन्हें प्रमुखता से इलाज मुहैया कराया जाता है। अगर वेंटिलेटर खाली हो तो बच्ची को जरूर दिया जाता। बताया जा रहा है कि लखनऊ के सरकारी संस्थानों और अस्पतालों में एनआईसीयू के सिर्फ नौ वेंटिलेटर हैं।

    इनमें से लोहिया संस्थान में छह, बलरामपुर में एक, केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर के एनआईसीयू में दो पीडियाट्रिक वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। इनमें हमेशा कोई न कोई मरीज रहता है। ऐसे में बेहद मुश्किल से ही नए मरीज को इलाज मिल पाता है। सामान्य तौ पर एक शिशु को वेंटिलेटर से ठीक होने में दो सप्ताह का वक्त लग जाता है। इससे पहले जून माह में भी वेंटिलेटर के अभाव में नवजात की मौत हो गई थी। तब बहराइच निवासी सईद नवजात को लेकर राजधानी आए थे। उन्हें भी कई अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद पीडियाट्रिक वेंटिलेटर नहीं मिला था। बाद में केजीएमयू में एम्बुलेंस में ही मासूम की सांसे उखड़ गई। इस घटना के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों को निर्देश दिया था कि अगर वेंटिलेटर खाली नहीं हैं तो बाइपेप के जरिए इलाज दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में मरीज को वापस नहीं लौटाया जाए। हालांकि इसके बाद भी अस्पतालों की स्थिति में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, झूले से गिरकर बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, झूले से गिरकर बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : भारत-पाकिस्तान से सटे सरहदी गांव दुलचीके में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 1 बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है। यह हादसा झूला टूटने से हुआ। घटनाक्रम के अनुसार गांव दुलचीके में लगे मेले दौरान झूला झूलते समय 3 बच्चों के गले में टूटी हुई रस्सी फंस गई। जिससे बच्चे झूले से नीचे गिर गए। झूला रुकने तक तीनों बच्चे झूले से टकराने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए।

    इनमें से एक बच्चें की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर घायल है। मृतक बच्चे की पहचान अमनदीप (15) पुत्र जोगिंदर सिंह वासी कालू वाला के रूप में हुई है। बच्चे का सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम चल रहा है। मृतक के पिता ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ मेला देखने गया था और उसका बेटा झूला झूलने की जिद करने लगा, तो उन्होंने उसे झूले पर चढ़ा दिया। कुछ समय पहले झूला धीरे चल रहा था तो एकदम से झूला चलाने वाले ने झूला तेज चलाना शुरु कर दिया।

    झूले पर बैठे 2 और लड़कों ने कहा कि हमारे पैसे अभी और बचते है, झूला कुछ देर और झूलना है। गुस्साए झूला चालक ने झूले को और तेज कर दिया। जिससे कि झूले की केबल तार टूट गई और तीनों झूले पर सवार बच्चे झूले से नीचे गिर गए। वह झूला उन बच्चों पर आ गिरा। जिससे कि एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए है। आरोपी झूला चालक झूले लेकर अपने वहां से फरार हो गया है।