पंजाब : ग्रामीण बैंक में चोरों ने लगाई सेंध, कटर से काटी दीवार

मोगा: जिले में स्थित कस्बा बाघापुराना में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज कोई न कोई घटना सामने आ रही है। एक दिन पहले कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा कर्मियों की हाजिरी में AC के पाइप चोरी किए गए। वहीं, देर रात पंजाब ग्रामीण बैंक में पीछे की साइड बाथरूम की दीवार में सेंध लगाई गई। हालांकि सूचना के बाद भी बैंक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, बल्कि पुलिस को सूचित किया गया।

वहीं, मौके पर जा रहे राहगीर ने कहा कि रास्ते से गुजरने के दौरान बैंक की दीवार में सेंध लगी हुई देखी तो पुलिस और बैंक कर्मचारियों को सूचित किया। दीवार को कटर से काटा गया था। पास में कटर के ब्लेड भी मिले हैं। पुलिस ने मौका-मुआयना किया। परंतु बैंक का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। फिलहाल बैंक में चोरी के बारे में पता नहीं चल सका है। बैंक अधिकारियों के आने पर ही चोरी के बारे में पता चलेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *