Blog

  • मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के पर्यवेक्षण पर बैठक आयोजित

    मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के पर्यवेक्षण पर बैठक आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के दौरान 27 अक्तूबर से 09 दिसम्बर, 2023 तक पुनरीक्षण की गतिविधियों के पर्यवेक्षण हेतू मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने कांगड़ा, शिमला व मण्डी के मण्डलायुक्तों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी प्रक्षेकों को पुनरीक्षण अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों के संदर्भ में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी राघव शर्मा ने बताया कि इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची प्रेक्षक, प्राप्त हो रहे दावे व आक्षेपों के निपटारे की गुणवत्ता, मतदाता सूचियों में लिंग अनुपात, जनसंख्या अनुपात व आयु वर्गवार पंजीकरण में अंतर को कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों का प्रेक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण अवधि के दौरान प्रेक्षक 3 बार क्षेत्रीय दौरे करना सुनिश्चित करें। पहले दौरे में विद्यमान सांसदों/विधायकों/राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे और प्रत्येक दौरे के पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से आयोग को रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल अथवा सर्वसाधारण को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 में यदि कोई विषय प्रस्तुत करना हो तो वे मतदाता सूची प्रेक्षकों से दूरभाष पर सम्पर्क कर सकते हैं।


    इसके लिए मण्डलायुक्त कांगड़ा से दूरभाष नम्बर 94970-34035, मण्डलायुक्त शिमला से 94180-39998 और मण्डलायुक्त मण्डी से 94180-88701 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों और आम लोगों से मतदाता सूचियों के इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी पात्र नागरिकों को 9 दिसम्बर, 2023 से पहले अपने नाम सम्बंधित मतदाता सूची में सम्मिलित करवाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है, ताकि वे देश के लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

  • जालंधरः Civil Hospital में चोर को रंगे हाथों किया काबू, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। हालात यह हो गए है कि चोर अब दिन दहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला सिविल अस्पताल से सामने आया है। जहां टूटियां चोरी करने के मामले में चोर को रंगे हाथों काबू किया है। वहीं अन्य साथी गगन जोकि बस्ती पीरदाद का रहने वाला है वह मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि उन्हें एक कर्मी ने बताया कि उक्त व्यक्ति काफी समय से बच्चा वार्ड के पास चक्कर लगा रहे है। इस दौरान सफाई कर्मी ने मौके पर चोरी की गई टूटियां सहित अन्य सामान चोर से बरामद किया गया है। घटना की सूचना थाना 4 की पुलिस को दे दी गई है।

    इस दौरान सफाई कर्मी ने बताया कि उसने उक्त व्यक्ति को मौके से काबू किया है। सफाई कर्मी ने आरोप लगाए है कि टूटियां सहित पर्स भी चोरी किया गया है। चश्मदीद ने बताया कि आरोपी के कब्जे से पेचकस सहित अन्य औजार बरामद किए गए। उक्त चोर को उसने पहली बार अस्पताल में देखा था। बता दें कि सिविल अस्पताल में ट्रेनिंग कर रहे युवक का कुछ दिन पहले बाइक भी चोरी हो गया था। सिविल अस्पताल में आए दिन चोरी की वारदातों के मामले लगातार सामने आ रहे है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਟਾਕੇ ਚਲਾਉਣ ਲਈ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਆਦੇਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਦਿਵਾਲੀ, ਗੁਰਪੁਰਬ, ਕ੍ਰਿਸਮਿਸ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਪਟਾਕੇ ਚਲਾਉਣ ਦਾ ਸਮਾਂ ਨਿਰਧਾਰਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਨਿਰਧਾਰਿਤ ਕੀਤੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਜਾਂ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਟਾਕੇ ਚਲਾਉਣ ਅਤੇ ਗਰੀਨ ਪਟਾਕਿਆਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਪਟਾਕੇ ਚਲਾਉਣ ਤੇ ਪੂਰਨ ਤੌਰ ਉੱਪਰ ਪਾਬੰਦੀ ਲਗਾਈ ਗਈ ਹੈ। 

    ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਦੀਵਾਲੀ ਗੁਰਪੁਰਬ ਅਤੇ ਕ੍ਰਿਸਮਸ ਮੌਕੇ ਪਟਾਕੇ ਚਲਾਉਣ ਸਬੰਧੀ ਸਮਾਂ ਨਿਰਧਾਰਿਤ ਹੈ। ਦੀਵਾਲੀ ਮੌਕੇ 8 ਵਜੇ ਤੋਂ 10 ਵਜੇ ਤੱਕ ਅਤੇ ਕ੍ਰਿਸਮਸ ਮੌਕੇ 11:55 ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ 12:30 ਰਾਤ ਤੇ ਗੁਰਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਸਵੇਰੇ 4:00 ਵਜੇ ਤੋਂ ਸਵੇਰੇ 5 ਵਜੇ ਤੱਕ 1 ਘੰਟਾ, ਰਾਤ 9 ਵਜੇ ਤੋਂ 10 ਵਜੇ ਤੱਕ 1 ਘੰਟਾ ਚਲਾਉਣ ਦੀ ਛੋਟ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। 

  • जालंधरः फिर मशूहर कपल का गर्माया मामला, थाना 4 के बाहर पहुंची विनीत कौर, देखें Live

    जालंधर, ENS: मशहूर कपल और पास्टर अकुंर नरूला के मामले को लेकर एक बार फिर से विनीत कौर थाना 4 में पहुंची है। जहां वह दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर थाना प्रभारी से बातचीत कर रही है। बता दें कि हाल ही में प्राइवेट वीडियो के वायरल होने का मामला थमने के बाद मशहूर कपल सोशल मीडिया पर दोबारा एक्टिव हुआ था। लेकिन अब विनीत कौर के थाना 4 में पहुंचने के बाद एक बार से मामला गरमाता हुआ दिखाई दे रहा है।

    विनीत कौर ने कहा कि हाल ही में मशहूर कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो वायरल की थी। जिसमें सहज की पत्नी ने अपना आउटफिट दिखाया। इस दौरान विनीत कौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सहज और उसकी पत्नी को शर्म आनी चाहिए। इस दौरान विनीत कौर ने कहा कि वह आज थाना प्रभारी गुरप्रीत से मिली और उन्होंने उसे मशहूर कपल के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

    इस दौरान उन्होंने पास्टर अंकुर नरूला के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। विनीत कौर ने कहा कि उन्होंने पुलिस को मशहूर कपल के खिलाफ शिकायत दे दी है। इस दौरान शिकायत में विनीत ने कहा कि मशहूर कपल की मां के खिलाफ भी शिकायत दी है। हालांकि इस मामले को लेकर थाना प्रभारी का पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन थाने के बाहर मौजूद कर्मी ने मीटिंग का हवाला देे दिया। जिसके कारण थाना प्रभारी का इस मामले को लेकर अभी को बयान सामने नहीं आया है।

    दरअसल, हाल ही में विनीत कौर को पुलिस ने डीसी दफ्तर के बाहर से हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद जेल से बाहर आने बाद विनीत कौर ने पास्टर अकुंर नरूला के खिलाफ प्रेस वार्ता के दौरान जमकर भड़ास निकाली थी। इस दौरान उसने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को लेकर कुछ सबूत भी प्रेस वार्ता में रखे थे और सीएम भगवंत मान से विनीत कौर ने न्याय दिलाने की मांग की थी।

  • पंजाबः पुलिस ने 12 घंटे में महिला के कत्ल की सुलझाई गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला पूजा के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा लिया है। इस दौरान पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि महिला का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कत्ल को अंजाम देने का कारण आपसी झगड़ा बताया जा रहा है।

    पुलिस कमिश्नर मंदीप सिद्धू ने बताया कि मृतक की शादी को 6 साल हो गए थे, आरोपी की पहली पत्नी से 2 बच्चे थे, जबकि जिस पूजा की हत्या हुई उसके भी 2 बच्चे थे। पूजा आरोपी की पहली पत्नी के बच्चों के साथ मारपीट करती थी। जिसके चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या में बच्चे की कोई भूमिका नहीं थी, हालांकि जानते हुए भी उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने कहा कि हम बच्चे को आरोपी नहीं बना रहे हैं।

  • पंजाबः इस इलाके में CA के घर NIA की रेड, देखें वीडियो

    बटाला: गुरदासपुर के बटाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां NIA की द्वारा अंकाउट्स का काम करने वाले युवक के घर पर रेड की गई। मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने रोहित ग्रोवर नामक व्यक्ति के घर पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम घर की दीवार फांद कर अंदर चली गई और कुछ अधिकारी घर का गेट खोलकर अंदर दाखिल हुए। एनआईए की टीम द्वारा फिलहाल छापेमारी चल रही है, लेकिन अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल ग्रोवर उफ बंटी को 5 महीने पहले सीबीआई की टीम ने पूछताछ के लिए बुलाया था। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि सीए के घर पर एनआईए द्वारा छापेमारी किस मामले में की गई है। बताया जा रहा है कि रोहित घर पर नहीं मिला। जिसके बाद एनआईए की टीम रोहित के पिता को पूछताछ के लिए साथ ले गई है। एनआईए की टीम को रोहित के फोन की लोकेशन उसके घर से मिली थी जिसके चलते घर पर रेड की गई। 

  • ਪੰਜਾਬ: ਮੁਹੱਲਾ ਕਲੀਨਿਕ ‘ਚ 4 ਵਾਰੀ ਕਰਵਾਇਆ ਟੈਸਟ, ਰਿਪੋਰਟ ਆਈ ਖਰਾਬ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਮੁਹੱਲਾ ਕਲੀਨਿਕ ਬਣਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਿ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਿਹਤ ਦਾ ਮੁਫਤ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਵੀ ਮਰੀਜ਼ ਦਾ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ, ਉਸ ਦਾ ਬਾਇਓਡਾਟਾ ਕੰਪਿਊਟਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰਿਕਾਰਡ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ। ਹੁਣ ਪਿੰਕ ਪਲਾਜ਼ਾ ਸਥਿਤ ਮੁਹੱਲਾ ਕਲੀਨਿਕ ਚਰਚਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇੱਥੇ ਇੱਕ ਰਮੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨਾਮਕ ਮਰੀਜ਼ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਦਵਾਈ ਲਿੱਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਟੈਸਟ ਕਰਵਾਏ ਗਏ। ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਰਮੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਦੀਆਂ ਰਿਪੋਰਟਾਂ ਖਰਾਬ ਆਈਆਂ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਰਮੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪਿਛਲੇ 6 ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਮੁਹੱਲਾ ਕਲੀਨਿਕ ਪਿੰਕ ਪਲਾਜ਼ਾ ਵਿਖੇ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ 4 ਵਾਰ ਉਸ ਦੇ ਖੂਨ ਦੇ ਸੈਂਪਲ ਲੈ ਕੇ ਟੈਸਟ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਤੇ ਚਾਰੇ ਵਾਰ ਹੀ ਰਿਪੋਰਟਾਂ ਖਰਾਬ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ।

    ਰਮੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਮੁਹੱਲਾ ਕਲੀਨਿਕ ਦੇ ਚੱਕਰ ਕੱਟ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਤੇ ਡਾਕਟਰ ਵੀ ਉਸਦੀ ਕੋਈ ਗੱਲ ਦਾ ਸਪਸ਼ਟ ਜਵਾਬ ਨਹੀਂ ਦੇ ਰਹੇ। ਰਮੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਜਰੀਏ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੱਕ ਗੱਲ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਕਿ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਸਰਕਾਰ ਲੱਖਾਂ ਦਾਅਵੇ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਮੁਹੱਲਾ ਕਲੀਨਿਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਰੀਜ਼ ਦਾ ਤਸੱਲੀ ਬਖਸ਼ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਤਰੀਕੇ ਮੁਹੱਲਾ ਕਲੀਨਿਕਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਖੱਜਲ ਖਰਾਬ ਹੋਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਜਦੋਂ ਪਿੰਕ ਪਲਾਜਾ ਮੁਹੱਲਾ ਕਲੀਨਿਕ ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੱਕ ਦੋ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਇਸ ਤਰੀਕੇ ਦੀ ਦਿੱਕਤ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ ਹੈ।

    ਇਸ ਦਾ ਕਾਰਨ ਹੈ ਕਿ ਜਿਸ ਲੈਬੋਟਰੀ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਉਹ ਖੂਨ ਦੇ ਸੈਂਪਲ ਨਾਲ ਰਿਪੋਰਟ ਬਣਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਉਸ ਲੈਬੋਟਰੀ ਦੀ ਮਸ਼ੀਨ ਦੀ ਟੈਕਨੀਕਲ ਪ੍ਰੋਬਲਮ ਆਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲਿਖ ਕੇ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਲਦ ਹੀ ਇਸ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨੂੰ ਸਹੀ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਜੇਕਰ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦੇ 75ਵੇਂ ਵਰੇਗੰਢ ਮੌਕੇ 75 ਮਹੱਲਾ ਕਲੀਨਿਕਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਜਿਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਪਿੰਕ ਪਲਾਜ਼ਾ ਮੁਹੱਲਾ ਕਲੀਨਿਕ ਵੀ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਇਸ ਮੁਹੱਲਾ ਕਲੀਨਿਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੇ ਖੂਨ ਦੇ ਸੈਂਪਲ ਭਰ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਰਿਪੋਰਟਾਂ ਗਲਤ ਆਉਣ ਕਰਕੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਇਹ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਟੈਕਨੀਕਲ ਪ੍ਰੋਬਲਮ ਨੂੰ ਕਿੰਨੀ ਦੇਰ ਤੱਕ ਸਹੀ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

  • बड़ा बदलावः 21 IAS अधिकारियों की हुई नियुक्तियां

    पंजाब के अधिकारी अनुराग अग्रवाल को मिली अहम जिम्मेदारी

    नई दिल्लीः नौकरशाही में बड़े फेरबदल के तहत सरकार ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 21 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। सरकार ने एक आदेश में कहा कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पंजाब कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अनुराग अग्रवाल को विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वहीं केंद्र ने बड़े नौकरशाही फेरबदल के तहत आईएएस हितेश कुमार एस मकवाना को भारत का महासर्वेक्षक (सर्वेयर जनरल) नियुक्त किया है। तमिलनाडु कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी मकवाना वर्तमान में गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं। कार्मिक मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक पद के लिए भर्ती नियमों को कुछ समय तक टालते हुए मकवाना को अतिरिक्त सचिव के पद और वेतन पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत भारतीय सर्वेक्षण विभाग का महासर्वेक्षक नियुक्त किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सिंह को अब गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

    वहीं, असम मेघालय कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी नीरज वर्मा को दूरसंचार विभाग में यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड का प्रशासक बनाया गया है। कर्नाटक कैडर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी ऋत्विक रंजनम पांडे को 16वें वित्त आयोग, आर्थिक मामलों के विभाग के एडवांस सेल के लिए विशेष कर्तव्य अधिकारी बनाया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग अग्रवाल को विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश कैडर की 1994 बैच की आईएएस अधिकारी पल्लवी जैन गोविल पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में हाइड्रोकार्बन की महानिदेशक होंगी।

    रूपिंदर बरार कोयला मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव होंगे, दीप्ति गौड़ मुखर्जी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया। सुदीप जैन को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अमित कुमार घोष को अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। शकील पी अहमद को कपड़ा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। गीतांजलि गुप्ता नीति आयोग में अतिरिक्त सचिव होंगी, कार्लिन खोंगवार देशमुख को ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त सचिव और राजीव कुमार मित्तल को परमाणु ऊर्जा विभाग में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार बनाया गया है।

    इसके अलावा श्रीकांत नागुलापल्ली को बिजली मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, राहुल शर्मा को कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव और मनमीत कौर नंदा को कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने चार अधिकारियों के इन-सीटू अपग्रेडेशन को भी मंजूरी दे दी है। इनमें अनीता सी मेश्राम उर्वरक विभाग में अतिरिक्त सचिव, पंकज कुमार बंसल सहकारिता मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। वहीं विशाल चौहान अतिरिक्त सचिव के पद व वेतन पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में सदस्य (प्रशासन) होंगे। आकाश त्रिपाठी को अतिरिक्त सचिव के रैंक और वेतन में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माईगॉव का सीईओ बनाया गया है।

  • पराली जलाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, पंजाब सहित इन राज्यों को दिए आदेश

    चंडीगढ़ः दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण की समस्या पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार (7 नवंबर) सुनवाई हुई। इस दौरान जस्टिस कौल ने पंजाब, हरियाणा, UP और राजस्थान सरकारों को सख्त आदेश दिया है कि पराली जलाना तुरंत बंद किया जाए। उन्होंने कहा- प्रदूषण को देखते हुए हमारा सब्र खत्म हो रहा है, अगर हमने एक्शन लिया तो हमारा बुलडोजर रुकेगा नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को भी निर्देश दिया कि नगर निगम शहर का ठोस कचरा खुले में न जलाए, क्योंकि दिल्ली को हर साल प्रदूषण से जूझने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता है।

    जस्टिस कौल ने केंद्र से कहा कि वह किसानों को सब्सिडी देने और दूसरी फसलों की पैदावार के लिए प्रेरित करे, ताकि ठंड से पहले पराली जलाना बंद हो सके। मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी।यह फैसला दिल्ली में वायु प्रदूषण के लगातार खतरनाक स्तर को कम करने के लिहाज से अहम है। यहां की हवा पिछले 8 दिनों से बेहद खराब है। सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 470 था। 31 अक्टूबर को कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर चिंता जताई थी। कोर्ट ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को निर्देश दिया था कि वे एक हफ्ते में हलफनामा दाखिल कर बताएं कि उन्होंने वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए क्या कदम उठाए हैं। साथ ही कहा था कि कोर्ट इस बात की निगरानी करेगा कि मामले में क्या हो रहा है।

    कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग दिल्ली एनसीआर रीजन (CAQM) की रिपोर्ट देखने के बाद चार्ट के रूप में और डीटेल्ड रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। साथ ही दिल्ली एनसीआर रीजन के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से था कहा कि वह प्रदूषण की समस्या शुरू होने का ड्यूरेशन और AQI के साथ खेतों में पराली जलाने की जमीनी स्थिति बताते हुए सारी चीजें चार्ट के रूप में पेश करे। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रदूषण के आकलन के लिए जिला स्तर पर एक स्थायी विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग वाली जनहित याचिका दाखिल हुई। हालांकि, कोर्ट ने इस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि यह पूरी तरह से नीतिगत मामला है। उन्होंने कहा, ‘क्या आपको लगता है कि अगर देश भर के सभी जिलों में समितियां होंगी तो प्रदूषण खत्म हो जाएगा।’ बाद में याचिकाकर्ता के वकील ने जनहित याचिका वापस ले ली।

  • पंजाब : दीये बनाने वालों ने सरकार से की अपील, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब : दिवाली का त्योहार सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मनाया जाता है। अगर सिख धर्म की बात करें तो सिखों के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने अपने साथ 52 राजाओं को ग्वालियर के किले से रिहा कर दिया था और चले गए थे। श्री अमृतसर साहिब में पहुंचे थे। जिसके बाद भक्तों ने खुशी से दीपमाला की और देसी घी के दीपक जलाकर जश्न मनाया। वहीं अगर हिंदू धर्म की बात करें तो हिंदू धर्म के अनुसार भगवान श्री राम, सीता और लक्ष्मण 14 साल बाद वनवास से अयोध्या लौटे थे। इसलिए अयोध्या के लोगों ने घी के दीपक जलाकर जश्न मनाया था। अगर आज की बात करें तो समय बदलने के साथ-साथ देशी घी और मिट्टी के दीपक गायब होते जा रहे है। मिट्टी के दीपकों की जगह अब चीनी बिजली चेन ने ले ली है। लोग पलायन कर रहे है। अपनी संस्कृति और एक अलग संस्कृति को अपनाते हुए इस समय हम एक ऐसे गांव में खड़े है। जहां लोग आज भी पीढ़ी-दर-पीढ़ी दीये बना रहे है। आज भी पूरा परिवार पूरी मेहनत से दीये बना रहा है।

    वे कहते हैं कि समय के बदलाव के साथ, उनके व्यापार पर काफी असर पड़ रहा है। क्योंकि हमारे लोगों ने दीया छोड़ कर अपना ध्यान चाइनीज सामानों पर केंद्रित कर दिया है। उनका कहना है कि आज से 5-6 साल पहले जो बिक्री होती थी। वह आज काफी कम हो गई है। जिसके कारण कभी-कभी हम कम दाम पर भी मिट्टी का सामान बेचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से दूर होती जा रही है और हमारी अनमोल विरासत यहां लुप्त होती जा रही है। बात करें तो अलग-अलग साइज में अलग-अलग डिजाइन के मिट्टी के दीये बनाते हैं, मेहनत बहुत ज्यादा है। लेकिन कभी-कभी उनकी मेहनत का कोई मोल नहीं होता। उन्होंने सरकार से यह भी अनुरोध किया कि जिस तरह हिमाचल में दीये बनाने वालों को सारी मशीनरी मुहैया करवाई जाती है। उसी तरह पंजाब सरकार भी हमें इस काम में जरूरी मशीनरी मुहैया करवाएं। ताकि हम अपने काम को बचा सकते है।