Blog

  • पंजाबः सीएम मान और केजरीवाल ने नई बसों को लेकर किया ऐलान, इस दौरे के दौरान बाजार रहे बंद

    पंजाबः सीएम मान और केजरीवाल ने नई बसों को लेकर किया ऐलान, इस दौरे के दौरान बाजार रहे बंद

    पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पटियाला पहुंचे। जहां सीएम मान और अरविंद केजरीवाल ने पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में बने नए वॉर्ड का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों का हालचाल पूछा। इसके बाद वह पटियाला-संगरूर रोड स्थित न्यू पोलो ग्राउंड (एविएशन क्लब) में पहुंचे, जहां पर पहुंच कर उन्होंने स्वस्थ पंजाब अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 550 करोड़  रुपए की लागत से अस्पताल अपग्रेड होंगे। कम्यूनिटी सैंटर भी अपग्रेड किए जाएंगे। केजरीवाल और सीएम मान के माता कौशल्या अस्पताल में आगमन को लेकर आसपास के बाजार पूरी तरह से बंद कर दिए गए। इस दौरान किसी भी दुकानदार को दुकान खोलने की इजाजत नहीं थी। 

    अस्पताल में आईसीयू का उद्घाटन करने के बाद सी.एम मान व केजरीवाल रैली की गई। इस दौरान सी.एम मान ने संबोधितर करते हुए कहा कि 10 साल में आप राष्ट्रीय पार्टी बन कर उभरी है। पंजाब में आज से स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक अस्पतालों में लोगों रैफर करते करते ही उसकी जान चली जाती है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने आगे युवाओं के ऐलान करते हुए कहा कि गांवों से शहर व शहर से गांवों के लिए बस चालू की जाएंगी। ये बसें 30-35 सीटों वाली होंगी। पंजाब में 12 हजार गांव हैं और हर गांव में बसें दी जाएंगी जिससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगे। ये बसें आवाजाही सुबह-दोपहर व शाम की होगी। लोगों को काफी सहूलत मिलेगी और युवाओं को रोजगार।

    सीएम मान ने युवाओं को बसें दी जाएंगी जिससे उन्हें काम मिलेगा। हर बस में ड्राइवर कंडकर होने से युवाओं को काम मिलेगा। वहीं इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब की ‘आप’ सरकार के पास पैसों का पूरा हिसाब है कि कितना कर्जा उठाया और कहां-कहां पर खर्च किए हैं। पैसा खाना हमारी फितरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कल पंजाब गवर्नर को 50 हजार करोड़ रुपए के कर्ज का हिसाब देंगे।सीएम मान ने आगे कहा कि पंजाब के पास पैसों की कमी नहीं है बस नीयत साफ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 50 हजार 741 करोड़ की इंडस्ट्री लगनी शुरू हो गई है। सीएम मान ने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि आपस में कुर्सी व खाते बांटे हुए है। चींटीयों की तरह एक दूसरे से टकराते फिर रहे हैं।

    बागबानी घोटाले में 38 करोड़ 12 लाख रुपए वापस आ गए हैं। विरोधियों पर तीखा निशाना करते हुए कहा कि सभी आपस में मिले हुए हैं, कोई किसी के हक में बयान दे रहा हैं और कोई किसी के हक में। पता ही नहीं चल पा रहा है कौन किस पार्टी में है। उन्होंने आगे कहा कि देश में सबसे ज्यादा 2 लाख 79 हजार एमएसएमई पंजाब में रजिस्टर्ड हुए हैं। रोजगार को लेकर उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में वह 37 हजार नौकरियां दे चुके हैं। पंजाब में बिजली बिल जीरो किए गए। पंजाब 88 प्रतिशित घरों में बिजली जीरो आ रहे हैं। गारंटियां पूरी करने का समय आ गया है। धान के सीजन में किसानों को 11-12 घंटे बिजली मिलेगी।

  • शादी में 100 से अधिक मेहमानों की मौत, देखिए खौफनाक मंजर का वीडियो

    शादी में 100 से अधिक मेहमानों की मौत, देखिए खौफनाक मंजर का वीडियो

    हमदानिया: शादी वाला घर या चारों ओर खुशियों का माहौल। लेकिन अगर शादी वाले घर में कोई घटना हो जाए तो खुशियों के माहौल के बीच चिंता की लकीर खींच जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने इन दिनों सामने आया है। बताया जा रहा है कि जहां शादी समारोह में शामिल हुए लगभग 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं, शादी में शामिल 130 से अधिक लोग झुलस गए। अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार घटना उत्तर-पश्चिमी प्रांत निवेवेह के हमदानिया जिले की है। दुल्हन का नाम हनीन और दूल्हे का रेवान इशो है। पहले ऐसा माना गया था कि इन दोनों की भी मौत हो गई है। लेकिन फिर बाद में पता चला कि ये इरबिल के एक अस्पताल में भर्ती हैं। आग लगने की वजह पटाखों को बताया जा रहा है। उस वक्त दूल्हा और दुल्हन डांस कर रहे थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें हनीन (दुल्हन) काफी डरी हुई दिख रही हैं। आसपास की दीवारें आग से लिपट जाती हैं और छत नीचे गिरने लगती है। इसके बाद ये कपल अपनी जान बचाने के लिए रसोई के दरवाजे की तरफ भागता है।

    इस घटना में घायल हुए लोगों को शहर के कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हमदानिया वो जिला है, जो पहले आईएसआईएस के कब्जे में रह चुका है। लोगों का कहना है कि उन्हें आईएसआईएस ने उतना नुकसान नहीं पहुंचाया था, जितना कि इस आग ने पहुंचा दिया। एक मेहमान मरियम खेदर ने कहा, ‘ये कोई शादी नहीं थी, ये नरक था।’ मरियम मुर्दाघर के बाहर अपनी बेटी और तीन नाती पोतों के शव मिलने का इंतजार कर रही थीं, जिनमें से एक की उम्र महज 8 महीने है। एक अन्य मेहमान ने कहा, ‘मैंने अपनी बेटी, उसके पति और उनके तीन साल के बच्चे को खोया है। सभी जल गए थे, मेरा दिल जल रहा है।’

    देश के गृह मंत्रालय का कहना है कि इवेंट हॉल के मालिक समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सरकार ने मामले में तुरंत जांच कर 72 घंटों के भीतर नजीते बताने का ऐलान भी किया है। दूल्हे के पिता का कहना है कि वो ये मानते हैं कि आग लगने के लिए हॉल का मालिक जिम्मेदार है। इस घटना ने पूरे देश को इस कदर झकझोर दिया है कि सरकार ने होटल, स्कूल और अस्पताल जैसी सार्वजनिक जगहों के तत्काल निरीक्षण का आदेश दिया है। शादी में शामिल होने आए तीन लोगों का कहना है कि हॉल में आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं थी, केवल कुछ ही इमरजेंसी दरवाजे थे। प्राथमिक जांच में सामने आया कि इमारत में ऐसा बहुत सा सामान था, जो जल्दी आग पकड़ने में सक्षम है, इसी वजह से इसकी छत भी गिर गई।

    आग से अपनी जान बचाने वाले 34 साल के इमाद योहाना का कहना है, ‘हमने आग को धधकते हुए देखा, वो हॉल से बाहर तक आ रही थी। जो आगे तक जाने में सफल रहे वो बच गए, जो नहीं हो पाए वो वहीं फंस गए।’ काराकोश में अल ताहिरा चर्च के एक पादरी ने शोक संतप्त परिवारों से कहा कि इराक इस शोक में एकजुट है। इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार और पक्षपात करने वाले अधिकारियों की आलोचना भी की। दूसरी तरफ अमेरिका का कहना है कि मदद पेश करने के लिए वो इराक की सरकार के साथ बातचीत करने को तैयार है।

  • कपूरथला : दिन दहाड़े पुलिस लाइन के पास चोरों ने NRI को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    कपूरथला : दिन दहाड़े पुलिस लाइन के पास चोरों ने NRI को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    15 तोले गहने सहित अन्य सामान छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार

    कपूरथला : दिन दिहाड़े एनआरआई से 15 तोले सोना और कीमती सामान लेकर चोर फरार हो गए। सुबह सैर पर निकले एक एनआरआई व्यक्ति से 2 बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने लाखों रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि यह घटना पुलिस लाइन से महज कुछ ही दूरी पर ही हुई है। पीड़ित NRI के अनुसार लुटेरों ने उससे धमकाकर IPhone 14 Pro मोबाइल, राडो घड़ी तथा 15 तोले सोने के गहने लूटे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना अर्बन स्टेट पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। इस बात की पुष्टि जांच अधिकारी ASI शिंदरपाल ने भी की है।

    नॉर्वे से आये NRI सुरेश पाल शर्मा पुत्र किशनपाल हाल वासी गांव पत्तड़ कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह लगभग 5:30 बजे कांजली रोड पर सैर कर रहा था। जब वह पुलिस लाइन के नजदीक गैस एजेंसी गोदाम से थोड़ा आगे पहुंचा तो पीछे से आए 2 बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने उसे रोककर धमकाया और उससे IPhone 14 Pro मोबाइल, एक-एक तोले की 3 अंगुठियां, 8 तोले की सोने की चैन, 5 तोले का कड़ा और राडो की घड़ी छीन ली।

    उन्होंने बताया कि लुटेरे कांजली की तरफ फरार हो गए। सिटी थाना के जांच अधिकारी ASI शिंदरपाल ने बताया कि पीड़ित NRI सुरेश पाल शर्मा की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है।

  • विमान हुआ क्रैश, भारतीय खनन कारोबारी समेत 6 की मौ’त

    विमान हुआ क्रैश, भारतीय खनन कारोबारी समेत 6 की मौ’त

    जोहान्सबर्गः जिम्बाब्वे के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  इस हादसे में एक भारतीय अरबपति और उसके बेटे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब उनका निजी विमान तकनीकी खराबी के कारण एक हीरे की खदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मीडिया रिपोर्टों ने यह जानकारी दी। जिम्बाब्वे की एक समाचार और मीडिया वेबसाइट iHarare के अनुसार, सोना, कोयला, निकल और तांबा का उत्पादन करने वाली एक विविध खनन कंपनी RioZim के मालिक हरपाल रंधावा और चार अन्य लोग मारे गए जब विमान मशावा के ज़वामाहांडे क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    रियोज़िम के स्वामित्व वाला सेसना 206 विमान हरारे से मुरोवा हीरा खदान की ओर जा रहा था जब शुक्रवार को यह दुखद घटना घटी। ज़्वामाहांडे क्षेत्र में पीटर फ़ार्म में गिरने से पहले, विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके परिणामस्वरूप संभवतः हवा में विस्फोट हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दुर्घटना में जहाज पर सवार सभी यात्रियों और चालक दल की जान चली गई।सरकारी स्वामित्व वाले दैनिक समाचार पत्र हेराल्ड ने पुलिस के हवाले से कहा कि पीड़ितों में से चार विदेशी थे और अन्य दो जिम्बाब्वे के थे।

  • पंजाबः किसानों ने बासमती धान से भरे 5 ट्रक पकड़कर किए पुलिस के हवाले

    पंजाबः किसानों ने बासमती धान से भरे 5 ट्रक पकड़कर किए पुलिस के हवाले

    मोगाः डगरू गांव के पास फिरोजपुर की ओर जा रहे बासमती धान से लदे एक के बाद एक 5 ट्रकों को किसानों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग और मार्केट कमेटी को मौके पर बुलाया। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर उनके बिल और कागजात की जांच की। इतना ही नहीं उन्होंने ट्रकों में लदे माल की भी जांच की तो सभी फसलें बासमती निकलीं। खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार, बासमती की फसल को सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदती है, इसलिए खरीदार इसे बाजार शुल्क का भुगतान करके कहीं भी खरीद सकता है।

    उनका कहना है कि अगर धान की फसल होती तो केस दर्ज हो सकता था। इस मामले में मार्केट कमेटी का कहना है कि दो ट्रकों के पास ऑनलाइन टोकन नंबर हैं, जबकि अन्य ट्रक जो कि पंजाब से आए है। उनके बारे में वह मार्केट कमेटी फगवाड़ा को पत्र लिखेगी और तब तक ट्रक को पुलिस के हवाले किया जा रहा है।

    इस मौके पर किसानों का कहना है कि जब तक उनकी फसल नहीं बिक जाएगी तब तक वे ट्रकों को नहीं जाने देंगे। उनका कहना है कि वे यूपी हरियाणा से सस्ते में बासमती खरीदकर पंजाब में ऊंचे दाम पर बेचते हैं। उनका कहना है कि अगर यह फसल बाहरी राज्यों से आएगी तो उनकी फसल कैसे बिकेगी? उनका कहना है कि इस माल के कागजात भी फर्जी प्रतीत होते हैं और मार्केट कमेटी की फीस भी हाथ की पर्ची है। उनका कहना है कि ट्रकों को पुलिस के हवाले किया जा रहा है। जब तक उनकी फसल नहीं बिक जाती, इन ट्रकों को जाने नहीं दिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਹੁੰਚੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਈ ਕਾਂਗਰਸੀ ਨੇਤਾ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਨਾਲ ਮੌਜੂਦ ਰਹੇ ਅਤੇ ਭਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟਿਕਾਇਆ ਗਿਆ। ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦਾ ਨਿੱਜੀ ਦੌਰਾ ਹੈ ਅਤੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜ ਤੋਂ ਛੇ ਘੰਟੇ ਤੱਕ ਸੇਵਾ ਵੀ ਕਰਨਗੇ।

    ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਜਨਵਰੀ ‘ਚ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਆਪਣੀ ਭਾਰਤ ਜੋੜੋ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਆਏ ਸਨ। ਉਦੋਂ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਹੀ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ ਸੀ। ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੀ ਫੇਰੀ ਨੂੰ ਲੈ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਕਰੜੇ ਸੁਰਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇੱਕ ਦਿਨਾ ਨਿਜੀ ਦੌਰੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਦੌਰੇ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਨਾਲ ਗੁਪਤ ਰਖਿਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਨਾਲ ਜਿਆਦਾਤਰ ਕਾਗਰਸ ਦੇ ਆਗੂ ਨਜ਼ਰ ਨਹੀਂ ਆਏ।

  • गणपती विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूब गया बच्चा, हुआ चमत्कार

    गणपती विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूब गया बच्चा, हुआ चमत्कार

    नई दिल्ली : सूरत के स्कूल में पांचवीं कक्षा का एक छात्र मंदिर में दर्शन के लिए डुमस समुद्र तट पर गया था। लखन नाम का यह बच्चा गणेश मूर्तियों के हो रहे विसर्जन को देखने के लिए समुद्र तक पहुंच गया और गहरे पानी तक चला गया। परिवार के लोग उसे अगले दिन तक ढूंढ़ते रहे, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। सब ने सोचा कि अब वह जिंदा नहीं बचा। लेकिन इसके बाद चमत्कार हुआ और बच्चा जिंदा घर लौट आया।

    सौभाग्य से लखन को गहरे समुद्र में विसर्जित किए गए गणेश मूर्ति का सहारा मिला। वह समुद्र में 24 घंटे तक मूर्ति को पकड़े रहा। तट से 18 नॉटिकल माइल्स की दूरी पर वह समुद्र में लहरा रहा था। तभी वहां से मछली पकड़ने वाली नाव ‘नवदुर्गा’ गुजरी। लखन ने आवाज लगाई और हाथ हिलाया, जिसे देखकर मछुवारे तुरंत वहां पहुंचे। उन्होंने लखन को नाव में बिठा लिया। 

  • इस इलाके में व्यक्ति का शव बरामद, आंख से निकल रहा था खून

    इस इलाके में व्यक्ति का शव बरामद, आंख से निकल रहा था खून

    पंचकूलाः सेक्टर-1 से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। हालांकि उसकी एक आंख से खून निकल रहा था। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई है। जांच के बाद ही मौत के असली वजह का पता चल पाएगा। जिस व्यक्ति का शव पुलिस को बरामद हुआ है, उसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। उसके हाथ पर टैटू बने हुए हैं। सीधे हाथ पर उसके मेहदवान और लव-मॉम डैड लिखा हुआ है। शव की सूचना पुलिस को राहगीरों ने दी है। शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। वहां से निकलने वाले लोगों ने जब उसे देखा तो, पुलिस को फोन कर इसके बारे में बताया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

  • 3 टुकड़ों में मिली महिला की लाश

    3 टुकड़ों में मिली महिला की लाश

    देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है। सुबह 30 साल की एक महिला का शव खेत में 3 टुकड़ों में फेंका हुआ मिला। कमर से ऊपर का हिस्सा गद्दे में लपेटकर उसे प्लास्टिक की रस्सी से सिला गया था जबकि कमर से नीचे दोनों पैरों को हत्यारों ने अलग-अलग काटकर दो ट्राली बैग में भरकर सड़क के किनारे धान की खेत में फेंक दिया था। किसी ग्रामीण की नजर पड़ी तो उसने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान मौके पर गए तो उन्हें ट्रॉली में शव होने का अंदेशा हुआ क्योंकि उससे दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे बरहज सीओ ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की। हालांकि कई टुकड़ों में होने की वजह से शव की पहचान नहीं हो पायी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।

    बता दें कि भलुअनी थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव के पास धान के खेत में ये लाश मिली थी। रस्सी से सिले गद्दे में और दो ट्राली बैग में शव मिलने के बाद ग्राम प्रधान चन्द्रकेतु उर्फ धामा यादव ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि उससे बदबू आ रही थी। उन्हें अंदेशा हुआ कि इसमें किसी की लाश हो सकती है। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लाश को कई टुकड़ों में देखकर दंग रह गयी। गद्दे में सिर से कमर तक का कटा हुआ हिस्सा रखा गया था और गर्दन पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। जब दोनों ट्राली बैग को खोला गया तो उसमें दोनों पैर थे। घुटनों को अंदर मोड़कर शव को ट्रॉली में रखा गया था।

    ग्राम प्रधान की मानें तो महिला की उम्र 25 से 30 साल के आसपास होगी। टुकड़ों में शव को देखकर वहां ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया था। लेकिन उस महिला की पहचान नहीं हो सकी। वहीं इस घटना को लेकर बरहज सर्किल के सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है, गद्दे और 2 बैग में जो शव मिला है उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक महिला के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वो कौन है और उसका शव तीन टुकड़ो में यहां कैसे पहुंचा। वहीं इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी राजेश सोनकर ने बताया कि एक अज्ञात महिला का शव मुंडेरा गांव के समीप बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और इसमे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • सीगरेट फ्री न देने पर बीजेपी के पार्षद की दबंगई की वीडियो हुई वायरल

    सीगरेट फ्री न देने पर बीजेपी के पार्षद की दबंगई की वीडियो हुई वायरल

    कानपुर : रायपुरवा में भाजपा पार्षद की दबंगई सामने आई है। पार्षद ने सिगरेट के रुपये मांगने पर समर्थकों संग दुकानदार पिता-पुत्र को पीट दिया। वीडियो बनाने के शक में दुकानदार की पत्नी से भी अभद्रता की और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। गत रात घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो गया। सनिगवां तिरंगा चौराहा निवासी अजय गुप्ता की घर के पास ही परचून की दुकान है। उन्होंने बताया कि वार्ड 62 के भाजपा पार्षद भवानी शंकर राय के समर्थक सिगरेट खरीदने पहुंचे।

    आरोप है कि उन्होंने जबरन दुकान खुलवाकर सिगरेट ली और 30 रुपये के बदले 15 रुपये ही दिए। उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने पिता-पुत्र को पीट दिया। कुछ देर बाद भाजपा पार्षद भवानी शंकर राय अपने भाई भीमाशंकर के साथ पहुंचे। जिसके बाद पार्षद ने समर्थकों के साथ मिलकर पिता-पुत्र के साथ दोबारा मारपीट की।

    पार्षद भवानी शंकर राय का कहना है कि दुकानदार पूरी रात दुकान खोलकर मादक पदार्थ बेचता है। उसने कस्टम के एक अधिकारी संग मारपीट की थी। वह समझौता कराने गए थे उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की है। उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है। चकेरी थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि शिकायत आती है तो रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।