Blog

  • निडर व्यक्तिः कंदे पर उठाया 80 किलो का मगरमच्छ, इलाके में जुटी भारी भीड़, देखें वीडियो

    निडर व्यक्तिः कंदे पर उठाया 80 किलो का मगरमच्छ, इलाके में जुटी भारी भीड़, देखें वीडियो

    कोटाः घर में घुसे एक मगरमच्छ को व्यक्ति द्वारा कंधे पर उठाने का मामला सामने आया है। इससे पहले भी वन्य जीवों का रेस्क्यू कर चुके व्यक्ति ने भारी-भरकम मगरमच्छ का पहले मुंह और पैर बांधे और बाद में उसे चंबल नदी में छोड़ दिया। घटना कोटा के बंजारी गांव में बीती रात 10 बजे की बताई जा रही है।

    जानकारी देते बंजारी गांव के लटूरलाल ने बताया कि गांव में उसके घर के सामने ही एक तलाबा है, जिसमें कई मगरमच्छ हैं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वो परिवार के साथ घर के कमरे में बैठे हंसी-मजाक कर रहे थे। इतने में एक मगरमच्छ तेजी से उनके घर में घुस गया और वो कुछ समझ पाते इससे पहले मगरमच्छ पीछे वाले एक कमरे में चला गया। मगरमच्छ के घर में घुस जाने से सभी लोग घबरा गए और चिल्लाते हुए बाहर आ गए। घर में मगरमच्छ घुसने की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हंगामा हो गया। फिर इसकी जानकारी ​​​​​​वन्यजीवों का रेस्क्यू करने वाले हयात खान टाइगर को दी।

    हयात ने बताया कि वो अपने 2 साथियों के साथ घर में गया। पहले मगरमच्छ के मुंह को कब्जे में करके उसके टेप लगाई, उसके बाद आगे के पैरों को रस्सी से बांधा फिर पीछे वाले पैरों को रस्सी से बांधा। इस दौरान उसकी पूछ को पकड़कर रखा। रात करीब 11 बजे घर से 8 फीट लंबे और 80 किलो वजनी मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को शनिवार सुबह गेता क्षेत्र स्थित चंबल नदी में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

  • आईपीएस सुसाइड मामले में SIT का गठन, SP नरेंद्र बिजारनिया पद से हटाए

    आईपीएस सुसाइड मामले में SIT का गठन, SP नरेंद्र बिजारनिया पद से हटाए

    रोहतक: हरियाणा सरकार ने शनिवार को रोहतक के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया का तबादला कर दिया। वहीं सुरेंद्र भोरिया को रोहतक का नया एसपी लगाया गया है। दरअसल, 4 दिन पहले ही आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले को लेकर लगातार कई अधिकारी विवादों में आ गए हैं। खुदकुशी से पहले अधिकारी ने एक नोट छोड़ा था। इस नोट में बिजारनिया सहित 8 वरिष्ठ पुलिसकर्मियों पर “जाति-आधारित भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान और अत्याचार” का आरोप लगाया गया था।

    अभी तक आईपीएस पूरन के शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। इसी के कारण वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड को लेकर रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया को हटा दिया गया। अब उनकी जगह आईपीएस सुरेंद्र भौरिया को एसपी पद का कार्यभार संभालेंगे। रिपोर्ट के अनुसार बिजारणिया को अभी कहीं भी पोस्टिंग नहीं दी गई है। बताया जा रहा हैकि बिजारनिया की नियुक्ति का आदेश अलग से जारी किया जाएगा।

    गौर हो कि आईपीएस पूरन का शव 5 दिनों से शवघर में रखा गया है। वहीं मृतक पुलिसकर्मी की नौकरशाह पत्नी ने एफआईआर में अधूरी जानकारी पर सवाल उठाया है। मृतक पुलिस अधिकारी की पत्नी, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार ने एफआईआर में “सभी आरोपियों के नाम सटीक रूप से दर्शाने” के लिए संशोधन की मांग की है।

    चंडीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को ‘आत्महत्या’ मामले की जांच” के लिए 6 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। चंडीगढ़ के आईजी पुष्पेंद्र कुमार एसआईटी का नेतृत्व करेंगे। वहीं, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने शाम को सेक्टर 24 स्थित अपने आवास पर अमनीत पी कुमार और उनके परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। बाद में पत्रकारों से कहा, “मैं परिवार का दर्द साझा करने आया हूं। मैं उन्हें यह भी बताने आया हूं कि उन्हें पूरा न्याय मिलेगा।

    वहीं इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने 6 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया है। इस एसआईटी का इंचार्ज आईजी पुष्पेंद्र कुमार को बनाया गया है जबकि इसमें एसएसपी कंवरदीप कौर, एसपी सिटी केएम प्रियंका, डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क, डीएसपी गुरजीत कौर और सेक्टर-11 थाना एसएचओ जयवीर राणा को भी शामिल किया गया है।

     

     

  • मामूली बात को लेकर JLN Hospital की महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने बुजुर्ग को जड़े थप्पड़, देखें CCTV

    मामूली बात को लेकर JLN Hospital की महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने बुजुर्ग को जड़े थप्पड़, देखें CCTV

    अजमेरः जिले के सरकारी हॉस्पिटल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने बुजुर्ग को थप्पड़ मारे। सिक्योरिटी गार्ड ने बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया, लेकिन महिला रेजिडेंट उसे थप्पड़ मारती रही। बुजुर्ग ने माफी भी मांगी, लेकिन रेजिडेंट पीटती रही। यह कृत जेएलएन हॉस्पिटल का है। घटना के बाद मुख्यमंत्री ऑफिस ने घटना की रिपोर्ट मांगी है। जानकारी मुताबिक, एक बुजुर्ग आई पोर्च ओपीडी से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही 2 महिला रेजिडेंट डॉक्टर में से एक के साथ बुजुर्ग का कंधा टकरा गया। इसी से महिला रेजिडेंट डॉक्टर चिड़ गई और बुजुर्ग को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे, उपाधीक्षक डॉ. अमित यादव कंट्रोल रूम पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे की जांच करवाई। हॉस्पिटल अधीक्षक का कहना है कि रेजिडेंट के खिलाफ कार्रवाई होगी। गार्ड के भी बयान लिए जाएंगे। हालांकि मामले में कोई भी शिकायत रेजिडेंट या बुजुर्ग की ओर से नहीं दी गई है। प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज की अनुशासनात्मक कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा एक और जांच कमेटी बनाई गई है, जो तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करेगी।
  • Jalandhar News: नगर निगम की गाड़ी की चपेट में आया सड़क पार कर रहा व्यक्ति, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नगर निगम की गाड़ी की चपेट में आया सड़क पार कर रहा व्यक्ति, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: टीवी सेंटर के पास नगर निगम की गाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना में पीड़ित व्यक्ति का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। पीड़ित की पहचान अजय कुमार निवासी बस्ती दानिशमंदा के न्यू रसीला नगर के रूप में हुई है। अजय पैदल सड़क पार कर रहा था, इस दौरान सामने से आ रहे नगर निगम के ट्रक की चपेट में आ गया। बताया जा रहा हैकि ट्रक नंबर पीबी 08 डीजी9741 गलत दिशा से आ रहा था।

    पीड़ित धोबीघाट में कपड़े धोने का काम करता है। लोगों के अनुसार घटना में पीड़ित के एक पैर की हालत इतनी खराब हो गई कि हड्डी तक साफ दिखाई दे रही थी। लोगों ने बताया कि रास्ता बंद होने के कारण वाहन गलत दिशा से आ रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया। घायल अजय को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

  • Punjab News: CM Mann ने 100 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित ओवरब्रिज का किया उद्धाटन, देखें Live

    Punjab News: CM Mann ने 100 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित ओवरब्रिज का किया उद्धाटन, देखें Live

    बठिंडाः जिले के रामपुरा फूल में नवनिर्मित ओवरब्रिज का आज सीएम भगवंत मान ने उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ रामपुरा फूल के विधायक बलकार सिद्ध मौजूद रहे। नवनिर्मित ओवरब्रिज को 100 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि रामपुरा फूल में नशे के खिलाफ चलाए गई मुहिम के तहत 20 गांवों ने नशे के खिलाफ खुद राखी करने का ऐलान किया है।

    इस दौरान सीएम मान ने विरोधियों पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने शिरोमणि अकाल दल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके सामने जब भी उनका नाम ले लो, वह परेशान हो जाते है। सीएम मान ने कहाकि मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई करने को जिगरा चाहिए। इस कार्रवाई को लेकर उन्हें कई फोन आए थे।

    लेकिन उनके द्वारा फिर भी कार्रवाई की गई। जिसके बाद मजीठिया अब जेल की बैरक बदलने की मांग करने लगा। सीएम ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह, सासंद चरणजीत सिंह चन्नी, सुखपाल खैहरा, रवनीत सिंह बिट्टू बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के हक में उतर आए। सीएम मान ने कहा कि सफेद गाड़ी में चिट्टे का मजीठिया द्वारा व्यापार किया जाता था।

  • Punjab News: अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, साढ़े 7 किलो हेरोइन के साथ 6 सदस्य काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, साढ़े 7 किलो हेरोइन के साथ 6 सदस्य काबू, देखें वीडियो

    मोगाः जिला पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए खुफिया अभियान के दौरान एक मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसमें 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर साढ़े 7 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है, गिरफ्तार किए गए संदिग्ध देश के बाहर स्थित तस्करों के साथ सीधे संपर्क में थे, जिससे सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी के एक व्यापक नेटवर्क का संकेत मिलता है। अधिकारियों का मानना ​​है कि यह कार्रवाई भारत और विदेशी क्षेत्रों के बीच संचालित एक बड़े सिंडिकेट का हिस्सा है। मोगा के सदर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और वर्तमान में नेटवर्क की पूरी सीमा का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

    जानकारी देते SSP मोगा अजय गांधी ने बताया कि युद्ध नशेयां विरुद्ध तहत मोगा पुलिस के सीआईए स्टाफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें सीआईए स्टाफ ने 2 मामलों में कुल 7 किलो 520 ग्राम हेरोइन बरामद की है। वहीं मामले में 6 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पहले मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को 5 किलो 17 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी दिलजीत सिंह निवासी फाजिल्का पर पहले भी 2 केस दर्ज हैं और यह पाकिस्तान सहित अन्य देश के तस्करों के साथ संपर्क में था।

    वह बड़े स्तर पर मोगा, फिरोजपुर व अन्य स्थानों पर नशे की स्पलाई करते थे। पुलिस ने दिलजीत सहित अन्य को रिमांड पर लेकर जांच शुरू कर दी है, ताकि उनके बेकवर्ड और फोरवर्ड लिंक का पता चल सके। इसी तरह दूसरे मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को 2 किलो 503 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। इनमें एक दोषी की पहचान अकाशदीप सिंह वासी थाना गरिंडा, अमृतसर के रूप में हुई है। इन आरोपियों से भी पूछताछ जारी है।

  • फर्जी बैंक गारंटी केस में ED ने Anil Ambani Group के CFO Ashok Pal को किया गिरफ्तार

    फर्जी बैंक गारंटी केस में ED ने Anil Ambani Group के CFO Ashok Pal को किया गिरफ्तार

    नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय ED ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप ऑफ कंपनीज के मुख्य वित्तीय अधिकारी CFO और कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार पाल के खिलाफ एक्शन लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी फर्जी बैंक गारंटी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि रिलायंस पावर कंपनी के सीएफओ अशोक कुमार पाल को दिल्ली कार्यालय में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

    ईडी की टीम करोड़ों रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामलों में अनिल अंबानी समूह की कंपनियों की जांच कर रही है। बोर्ड के प्रस्ताव ने उन्हें (और अन्य लोगों को) एसईसीआई के बीईएसएस निविदा के सभी दस्तावेजों को अंतिम रूप देने, अनुमोदित करने, हस्ताक्षर करने और निष्पादित करने और बोली के लिए आरपीएल की वित्तीय क्षमता का उपयोग करने का अधिकार दिया। उन्होंने इस सार्वजनिक उपक्रम को धोखा देने के इरादे से एसईसीआई को 68 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी बैंक गारंटी जमा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने एसईसीआई निविदा में प्रयुक्त जाली बैंक गारंटी योजना, पर्यवेक्षण, वित्त पोषण और उसे छिपाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    आरोप है कि उन्होंने फर्जी बैंक गारंटी प्रदान करने के लिए बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड को चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीटीपीएल एक छोटी सी इकाई है, जो एक आवासीय पते से संचालित होती है, जिसका कोई विश्वसनीय बैंक गारंटी रिकॉर्ड नहीं है। विक्रेता की जांच-पड़ताल के बिना, एक नकली बैंक गारंटी निष्पादित की गई। बीटीपीएल के निदेशक श्री पार्थ सारथी बिस्वाल पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं।

    अशोक कुमार पाल ने करोड़ों रुपये के फर्जी परिवहन चालान के माध्यम से पैसों की हेराफेरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामान्य एसएपी/विक्रेता मास्टर वर्कफ़्लो से हटकर, टेलीग्राम/व्हाट्सएप के माध्यम से रिलीज को मंजूरी दी और कागजी कार्रवाई में मदद की। धोखाधड़ी की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रिलायंस पावर समूह ने फर्स्टरैंड बैंक, मनीला, फिलीपींस से बैंक गारंटी जमा की थी। जबकि सच्चाई यह है कि फिलीपींस में फर्स्टरैंड बैंक की कोई शाखा मौजूद नहीं है।

     

  • Punjab News: मेडिकल स्टोर के संचालक पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार, व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: मेडिकल स्टोर के संचालक पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार, व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

    तरनतारनः हलका खेमकरण के अंतर्गत भीखी विंड में बलेर रोड पर स्थित बाबा दीप सिंह जी मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार 2 नौजवान गोलियां चलाकर फरार हो गए। वहीं दुकान मालिक वरिंदर सिंह पुत्र फकीर सिंह, निवासी माड़ी मेघा ने बताया कि घटना के दौरान वह शौच करके दुकान पर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उनकी जांघों में गोली मार दी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਵਪਾਰੀ ’ਤੇ ਗੋਲੀਬਾਰੀ : ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ

    घटना में घायल वरिंदर सिंह को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। भीखी विंड पुलिस का कहना हैकि गोली मारने वाले बाइक सवार दोनों युवकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    गौरतलब है कि तीन महीने पहले भी बाइक सवार बदमाशों ने इसी मेडिकल स्टोर के बाहर करीब 6 गोलियां चलाई थीं, लेकिन उस समय स्टोर बंद होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई थी। तरनतारन में यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले सरहाली थाना अंतर्गत नौशहरा पन्नू गांव में बाइक सवार बदमाशों ने बिजली विभाग के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा दो सप्ताह पहले भीखीविंड स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर बाइक सवारों ने गोलियां चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। चोहला साहिब थाना अंतर्गत रुरीवाला गांव में बाइक सवारों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।

  • 83 की उम्र में ऐसी डाइट लेते हैं Amitabh Bachchan, लंबी उम्र का राज ये Fitness Tips

    83 की उम्र में ऐसी डाइट लेते हैं Amitabh Bachchan, लंबी उम्र का राज ये Fitness Tips

    सेहत: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर यानी आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में बिग बी ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल कई बार जीता है। पांच दशकों तक उनके द्वारा किए गए हर किरदार के फैंस दीवाने रहे हैं। 83 साल की उम्र में भी बिग बी इतने फिट हैं कि फैंस उनकी अच्छी सेहत का राज जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह कई बॉलीवुड एक्टर्स को टक्कर देते हुए दिखते हैं।

    हेल्दी रुटीन फॉलो करते हैं अमिताभ

    अपनी हेल्दी बॉडी और फिटनेस को लेकर वह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। अपने अनुशासित लाइफस्टाइल के कारण वह इंड्स्ट्री में अभी भी एक्टिव तौर पर भूमिका निभा रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी फिटनेस को लेकर अहम खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह खुद को फिट रखने के लिए समय निकालते हैं। बिग बी का कहना था कि यदि उम्र के इस पड़ाव पर एक्टर अपनी फिटनेस के लिए समय निकाल सकते हैं तो बाकी लोग भी अपने आप को फिट रखने के लिए समय निकाल सकते हैं।

    योग और प्राणायाम रुटीन का हिस्सा

    अमिताभ ने बताया कि वह अपना दिन ब्रीदिंग एक्सरसाइज के साथ करते हैं। वह सांस लेने वाले व्यायाम के बाद प्राणायाम और फिर कुछ खास तरह के योग करते हैं। एक्टर अपनी फिटनेस को लेकर सुबह, दोपहर या फिर शाम कभी भी समय निकाल ही लेते हैं।

    तुलसी के पत्तों से शुरु करते हैं दिन

    एक्टर हमेशा हेल्दी और बैलेंस डाइट का ही सेवन करते हैं। अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने कई व्लॉग पोस्ट किए हैं जिसमें उन्होंने फैंस को बताया था कि वह अपना दिन तुलसी के पत्ते खाकर शुरु करते हैं। नाश्ते में वह प्रोटीन शेक, दलिया या नारियल पानी पीना पसंद करते हैं। आंवले का जूस उन्हें काफी पसंद है। ऐसे में अपनी डाइट में विटामिन-सी से भरपूर यह जूस पीने के कारण ही वह एनर्जेटिक फील करते हैं और इससे उनके चेहरे पर ग्लो भी दिखता है।

    मीठी चीजों से करते हैं परहेज

    अमिताभ नॉन वेज, मीठी चीजें और चावल नहीं खाते। इसके अलावा वह मिठाईयों से भी परहेज करते हैं।
  • Jalandhar News: एक रात में 6 चोरों ने कई दुकानों और घर को बनाया निशाना, देखें CCTV

    Jalandhar News: एक रात में 6 चोरों ने कई दुकानों और घर को बनाया निशाना, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: चोरों द्वारा आए दिन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं ताजा मामला फिल्लौर के सब डिवीजन के थाना गोराया से सामने आया है। जहां चोरों द्वारा एक रात में कई दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। तस्वीरों में देखा जा सकता हैं कि किस तरह चोर लोगों की दुकानों के शटर तोड़ रहे हैं और चोरी करके भाग रहे है।

    इस घटना को लेकर पीड़ित दुकानदारों द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। हालांकि पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का भरोसा जताया है। वहीं एक महिला ने बताया कि उसने नहर के पास से ट्रंक बरामद किया, जिसमें दस्तावेज मौजूद है। लेकिन गहने लेकर चोर फरार हो गए।

    मामले की जानकारी देते हुए शिव कुमार ने बताया देर रात चोर ने 4 दुकानों सहित एक घर को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान गनीमत यह रही कि उनकी दुकान में चोरी होने से बच गई। हालांकि घर और अन्य दुकानों का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बताया कि घटना को अंजाम 6 चोरों द्वारा दिया गया। वहीं पुलिस का कहना हैकि पीड़ित लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए है, जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।