Blog

  • पंजाबः प्राइवेट बस कर्मचारियों ने की हड़ताल, आज नहीं चलेगी कोई बस, देखें वीडियो

    पंजाबः प्राइवेट बस कर्मचारियों ने की हड़ताल, आज नहीं चलेगी कोई बस, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में आज से निजी बस यूनियन हड़ताल पर चले गए हैं। निजी बस यूनियन (संचालकों) ने बसें लगाकर सड़कों को जाम कर दिया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंजाब के निजी बस ऑपरेटरों के संगठन पंजाब मोटर यूनियन ने राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगों और समस्याओं की उपेक्षा के विरोध में एक दिवसीय ‘चक्का जाम’ की घोषणा की है। यूनियन का आरोप है कि लंबे समय से मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री व अन्य अधिकारियों से मिलकर उनकी समस्या बताने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सरकार यूनियन से बात करने को तैयार नहीं है।

    केंद्रीय सचिव राजिंदर सिंह बाजवा और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि आज निजी बस संचालक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं और अगर सरकार इस व्यवसाय को बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाती है तो यह व्यवसाय अपने आप बंद हो जाएगा, जिससे लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है, जिससे निजी बसों के मालिकों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार से शनिवार और रविवार को निजी और सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने की मांग की और इसके लिए निजी और सरकारी बसों में महिलाओं की यात्रा के लिए उचित राशि दी जानी चाहिए।

    ये हैं प्राइवेट बस कर्मचारियों की मांगे

    • प्रदेश भर में 2200 के करीब निजी बड़ी यात्री बसें है और 4500 के लगभग मिनी बसें हैं। 
    • महिलाओं को पंजाब रोडवेज एवं पीआरटीसी में निशुल्क यात्रा सुविधा देने के चलते निजी बस ऑपरेटरों को हो रहे वित्तीय नुकसान का हल निकाला जाना चाहिए।
    • मोटर व्हीकल टैक्स 1 रुपए प्रति किलोमीटर किया जाए। मोटर व्हीकल टैक्स पर 10 फ़ीसदी सरचार्ज खत्म किया जाए।
    • टोल प्लाजा एवं नेशनल हाईवे अथॉरिटी की हिदायतों के हो रहे उल्लंघन को खत्म किया जाए।
    • यात्री किराए में बढ़ोतरी की जाए। प्रथम चरण का न्यूनतम किराया 20 रुपए निश्चित किया जाए।
    • दिन में एक बार ही अड्डा फीस निश्चित की जाए। टाइम टेबल मोटर पॉलिसी के मुताबिक बनाए जाएं।
  • पंजाबः फिर विवादों में घिरे मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, खैहरा ने लगाए ये आरोप

    चंडीगढ़: पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर बड़े विवाद में घिर गए हैं। दरअसल पिछले साल 26 जनवरी को लाल किला पर हुई हिंसा के समय वह भी मौजूद थे। वह किसान आंदोलन में शामिल रहे दीप सिद्धू की वीडियो में नजर आए हैं। इसी दिन लाल किले पर तिरंगे की जगह किसान आंदोलन में शामिल उपद्रवियों ने केसरी झंडा लगा दिया था।

    इसके बाद दीप सिद्धू समेत कई युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के चेयरमैन विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने भी यह वीडियो ट्वीट कर आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान से जवाब मांगा है। मगर अभी इस पर मंत्री की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुखपाल खैहरा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को वीडियो ट्वीट कर पूछा कि वह स्पष्ट करें कि क्या उनके ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लाल किले पर केसरी निशान साहिब फहराने में दीप सिद्धू के साथ शामिल थे या नहीं?। अगर हां तो क्या हमारे सीएम उन्हें राष्ट्रविरोधी कहेंगे और अपनी कैबिनेट में रखेंगे?

    इससे पहले ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर स्टंट करते हुए नजर आ चुके हैं। जिसमें वह कार के रूफ से बाहर निकले हुए हैं जबकि गनमैन दरवाजों पर लटके हुए हैं। हालांकि बाद में उन्होंने पल्ला झाड़ लिया कि वीडियो उनकी विधायक के तौर पर चुनाव जीतने के समय का है। उनके साथ सिक्योरिटी देख विरोधियों ने उनकी सफाई पर भी सवाल खड़े किए थे।

  • पंजाबः अवैध खनन के मामले मंत्री हरजोत बैंस की बड़ी कार्रवाई, Executive engineer किया निलंबित

    पंजाबः अवैध खनन के मामले मंत्री हरजोत बैंस की बड़ी कार्रवाई, Executive engineer किया निलंबित

    चंडीगढ़ः अवैध खनन को लेकर सीएम भगवंत मान द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक अन्य बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यपालक इंजीनियर खनन रूपनगर पुनीत शर्मा को ड्यूटी के दौरान लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य के खनन भू-विज्ञान और जल संसाधन मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पुनीत शर्मा के खिलाफ उनके अधिकार क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार शिकायतें और रिपोर्टें आ रही थीं।

    इसे देखते हुए कार्रवाई अमल में लाई गई। बरसात के मौसम में खनन पर रोक के बावजूद रूपनगर जिले के खेड़ा कलमोट और अन्य क्षेत्रों में रात में खनन की शिकायतें आती रहीं। पुनीत शर्मा, कार्यपालक इंजीनियर, जल निकासी एवं खनन प्रमंडल, रूपनगर ने अपनी ड्यूटी के दौरान जिले में पड़ने वाले छोटे आकार के कांटें, जोकि सभी वाहनों के लिए उपयुक्त नहीं थे, उन्होंने उनको समय पर नोटिस नहीं भेजे गए। 

    उन्होंने कहा कि अधिकारी ने रूपनगर जिले में प्रतिदिन होने वाले वैध खनन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पर्याप्त कार्रवाई नहीं की जिससे सरकार को आर्थिक नुकसान हुआ और आम लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।

    बैंस ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में किसी को भी अवैध खनन नहीं करने देगी और खनन से संबंधित गलत कार्य करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट फटकार लगाते हुए कहा कि किसी भी लापरवाही करने वाले अधिकारी के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Mankirt Aulakh की बड़ी मुश्किलें, कोर्ट में हुआ केस दर्ज

    Mankirt Aulakh की बड़ी मुश्किलें, कोर्ट में हुआ केस दर्ज

    चंडीगढ़। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नाम आने से चर्चा में आए पंजाबी गायक मनकीरत औलख के खिलाफ अब एक कोर्ट केस दायर हुआ है। दरअसल चंडीगढ़ जिला अदालत में दायर केस में उनके गीत ‘8 रफलां’ में कथित रूप से वकीलों के लिए आपत्तिजनक शब्दावली प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। एडवोकेट सुनील मल्लन ने यह केस दायर किया है।

    आज चंडीगढ़ अदालत इस केस की सुनवाई करेगा। पिछले वर्ष यह एल्बम रिलीज हुई थी। इससे पहले एडवोकेट मल्लन दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गीत ‘संजू’ में भी कथित रूप से वकीलों की छवि खराब करने को लेकर केस दायर कर चुके हैं। उस मामले में मूसेवाला की मौत के बाद भी अन्यों के खिलाफ केस जारी है।

    पिछले साल भेजा था लीगल नोटिस 

    एडवोकेट मल्लन ने बताया कि मनकीरत औलख को 15 मई 2021 को लीगल नोटिस भी भेजा गया था। इसका संतोषजनक जवाब नहीं आया। कोर्ट से मांग की गई है कि यह गीत सोशल मीडिया से हटाया जाए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को साथ लेकर यह आदेश जारी हों। इसके अलावा हर्जाना लेकर एडवोकेट वेलफेयर फंड में डाली जाए।

    मूसेवाला हत्याकांड में औलख को क्लीन चिट

    सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 गोलियां मार हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम इसमें आया था। कई शार्प शूटर पकड़े जा चुके हैं। मामले की जांच के दौरान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स(AGTF) ने करीब महीनेभर की जांच के बाद जून में मनकीरत औलख को क्लीन चिट दे दी थी।

  • पंजाब: प्रेम संबंधो के चलते परिवार ने अपनी बेटी का किया कत्ल, ऐसे हुआ खुलासा

    पंजाब: प्रेम संबंधो के चलते परिवार ने अपनी बेटी का किया कत्ल, ऐसे हुआ खुलासा

    तलवंडी साबो। तलवंडी साबो अनुमंडल के नंगला गांव में हत्या का मामला सामने आया है। एक परिवार ने कथित तौर पर अपनी ही बेटी की बेइज्जती के लिए उसकी हत्या कर दी है। बता दें तलवंडी साबो में पुलिस ने मृतक के माता-पिता और दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस परिवार पर अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या करने और उसके शरीर को क्षत-विक्षत करने का आरोप लगाया गया है।

    गौरतलब है कि पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, परिवार ने कथित तौर पर अपनी बेटी की हत्या कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार को उस लड़की का किसी लड़के के साथ प्रेम संबंधो के होने का संदेह था। इस मामले में लड़की के दादा के बयान पर पुलिस ने मृतक लड़की के माता-पिता और दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक लड़की के मुख्य आरोपी भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरूआती जांच में मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है।

  • आज का राशिफल, 09 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 09 अगस्त 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करके उसे ऊंचे मुकाम तक लेकर जाने में कामयाब रहेंगे। आपको आलस्य को पीछे छोड़कर अपने कामों के पीछे लगना होगा। आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपसे मदद मांग सकता है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होती दिख रही है। यदि पहले आपके किसी मित्र से कोई वाद विवाद हुआ था,तो उसके लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपकी किसी महान पुरुष से मुलाकात होगी। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे,जहां आपको तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपकी कोई बात आपके किसी परिजन को बुरी लग सकती है। छात्र एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटेंगे,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको बिजनेस करने के लिए कोई नया आइडिया आ सकता है,जिसे आपको तुरंत आगे बढ़ाना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज विवाह बंधन में बध सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। आप कार्यक्षेत्र में भी लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करेंगे,जिसका आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारियों के कृपा से आपको पदोन्नति व वेतन वृद्धि मिल सकती है। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश सोच विचार कर करना होगा। परिवार के किसी सदस्य को अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोग किसी फ्रॉड के चक्कर में आ सकते हैं,इसलिए सावधान रहें।

    कर्क राशिफल। दिन की शुरुआत आपके लिए खुशियां लेकर आएगी,क्योंकि संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं,जिसमें उन्हे सफलता प्राप्त होगी। परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित यदि कोई फैसला लिया जाए,तो बहुत ही सोच विचार कर लें,नहीं तो बाद में उसके लिए पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार भी लेकर आएंगे,जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर उपहार लाना बेहतर रहेगा। नवविवाहित जातक कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको नौकरी में कोई नया पद मिल सकता है,दूसरी तरफ आपका ट्रांसफर भी हो सकता है,जिसके लिए आपको दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार में यदि कोई सदस्य आपसे नाराज है,तो आपको उसे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। आप अपने घर पूजा पाठ,हवन, कीर्तन आदि कराने का विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके जूनियर भी आपका पूरा साथ देंगे। आप किसी संपत्ति की खरीदारी में भी हाथ डाल सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आप उत्साह व जोश से भरपूर रहेंगे,जिसके चक्कर में आप किसी अनजान व्यक्ति के कहने में आकर किसी निवेश की योजना में ध्यान लगा सकते हैं। पिताजी आपसे किसी बात पर नाराज रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल मिलाप करते समय आपको रुपए पैसे के लेनदेन की कोई बात नहीं करनी है। आप अपनी दैनिक सुख-सुविधाओं कि कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं,जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप पारिवारिक कलह के चलते कार्यक्षेत्र में अपने कार्य पर भी ध्यान नहीं लगाएंगे,लेकिन आपको अपने किसी मित्र से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। यदि आपको किसी कानूनी कार्य में जीत लेनी है,तो उसके लिए आपको किसी अधिकारी की बात माननी पड़ सकती है। संतान आपसे अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा करेंगी,जिनका समाधान आपको खोजना होगा। पिताजी को कोई रोग अपनी चपेट में ले सकता है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने जूनियर से कुछ ऐसी बातें कहेंगे,जिसके कारण वह अपना पूरा काम समय पर करके देंगे। आपको कोई अपनी मीठी बातों में फंसाने की पूरी कोशिश कर सकता है। यदि आपसे कोई धन के निवेश का जिक्र करें,तो आपको उसे करने से बचना होगा। धन का संचय भी आप कर पाएंगे,जिससे आपके आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई कोई बड़ा पद मिल सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपको परेशानियों से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा।आप कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े,तो उसमें सभी की राय अवश्य लें। आपका मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि और बढ़ेगी। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी,लेकिन आपको बहुत लंबे समय बाद अपने किसी प्रियजन से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। कारोबार में वृद्धि के पूरे योग बनते दिख रहे हैं।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करके आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है,जिसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार का कोई सदस्य विदेश में नौकरी पा सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। आपको किसी अपने के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। भाई व बहनों से आपको हर संभव मदद मिलती दिख रही है। मित्र आपसे किसी निवेश को करने के लिए कहे,तो उसमें पिताजी से बातचीत करना बेहतर रहेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने घर व बाहर दोनों जगह तालमेल बनाकर चलना होगा,नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके कुछ ऐसे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे,जो आपको कार्य में सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है,क्योंकि उनकी कोई बड़ी डील लटक सकती है,जो उनकी परेशानी का कारण बनेगी। पारिवारिक जीवन में नोकझोंक होती रहेगी,लेकिन रिश्तों में परस्पर प्रेम रहेगा।

    मीन राशिफल। आज आपके घर परिवार में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। आप मीठी बातों से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको अपने शत्रुओं को मात देने के लिए चतुराई का प्रयोग करके किसी कार्य को करना होगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपने सीनियर्स के द्वारा प्रशंसा सुनने को मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों से यदि आप इसी प्रकार की कोई मदद मांगेंगे,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।

  • जालंधर : जाली वीजा लगवाने के मामले में Saar Enterprises का मालिक गिरफ्तार

    जालंधर : जाली वीजा लगवाने के मामले में Saar Enterprises का मालिक गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एजेंटों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुर्तगाल का जाली वीजा थमा कर ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंट को पुलिस ने काबू कर लिया है। ठग कोई और नहीं बल्कि सार इंटरप्राइजेज का मालिक संजय शर्मा ही निकला है।ठगी के आरोपों के बाद तीन महीने पहले पुलिस कमिश्नर जालंधर की ही शिकायत पर तत्कालीन डीसी घनश्याम थोरी ने सार इंटरप्राइजेज का कंसल्टैंसी का लाइसेंस रद कर दिया था। इसके बाद सार इंटरप्राइजेज के मालिक संजय शर्मा ने ठगी के लिए इमी नामक नई कंपनी बना ली थी। ठगी की दुकान बिना लाइसेंस के नए बैनर के नीचे शुरु कर दी थी। 

    पिछले दिनों फतेहगढ़ साहिब न अन्य शहरों से आए युवकों ने संजय शर्मा के आफिस में आकर जाली वीजा को लेकर जब शिकायत की थी तो वह उनसे झगड़ने लगे थे। संजय ने यहां तक धमकी दे डाली थी कि जो करना है वह कर लो। कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसके बाद युवकों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी थी। 

    पुलिस ने दफ्तर में जाकर युवकों और ठग एजेंट संजय को थाने में ले आई थी। थाने में आकर युवकों की शिकायत पर पुलिस ने संजय के खिलाफ जालसाजी के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और जाली वीजा देकर लाखों रुपये ठगने के लिए भारतीय दंड संहिता की 406 के तहत मामला दर्ज किया है। 

    थाना प्रभारी नवीं बारादरी अनिल कुमार ने बताया कि युवकों की शिकायत के बाद ठग एजेंट संजय के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ठग एजेंच के खिलाफ पहले भी ठगी के मामले दर्ज हैं और पुलिस और कहां-कहां पर किस-किस से इस एजेंट ने ठगी की है इसका भी पता लगाया जा रहा है। 

    युवकों ने कहा पांच लेकर थमाया था जाली वीजा

    फतेहगढ़ साहिब से आए दो युवकों बिक्रमजीत औऱ परमप्रीत ने बताया कि उन्होंने सार इंटरप्राइजेज जो कि अब इमी के नाम से चल रही थी में विदेश जाने के लिए संपर्क किया था। पहले इन्होंने एक लाख रुपया ऑफऱ लेटर देने की एवज में लिया। युवकों ने कहा कि एक लाख रुपये की पेमेंट उन्होंने चैक के माध्यम से की थी। इसके बाद सार इंटरप्राइजेज ने उन्हें वाट्स एप पर वीजे की कापी भेजी। वीजे की कापी भेजने के बाद कहा कि चार लाख रुपया और जमा करवाओ। चार लाख रुपया भी जमा करवा दिया। 
    युवकों ने कहा जब उन्होंने वीजा चैक करवाया तो वह जाली निकला। इसके बाद जब सार इंटरपाइजेज में आकर संजय को कहा कि वीजा जाली है तो वह पहले मानने को तैयार नहीं थे। बाद में वह बहस करने लगे और धमकियों पर आ गए कि जो करना है वो कर लो। जहां मर्जी शिकायत कर लो कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

  • ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਮਹਾਨ ਕੀਰਤਨ ਦਰਬਾਰ 28 ਅਗਸਤ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗਾ: ਭਾਟੀਆ

    ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਮਹਾਨ ਕੀਰਤਨ ਦਰਬਾਰ 28 ਅਗਸਤ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗਾ: ਭਾਟੀਆ

    ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਰਾਗੀ, ਅਤੇ ਕਥਾਵਾਚਕ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਗੁਰ ਇਤਿਹਾਸ ਤੋਂ ਜਾਣੂੰ ਕਰਵਾਉਣਗੇ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ  ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮਾ ਦੀ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਭੁਪਾਲ ਜਠੇਰੇ ਦੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ 28  ਅਗਸਤ, ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਮਹਾਨ ਕੀਰਤਨ ਦਰਬਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਸਮਾਗਮ ਸਬੰਧੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਮਾਸਟਰ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨਿੱਝਰ ਅਤੇ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 26ਅਗਸਤ ਸ਼ੁਕਰਵਾਰ ਸਵੇਰੇ 11 ਵਜੇ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਹੋਣਗੇ, ਜਿਹਨਾਂ ਦੇ ਭੋਗ 28 ਅਗਸਤ, ਐਤਵਾਰ ਸਵੇਰੇ 11 ਵਜੇ ਪਾਏ ਜਾਣਗੇ ਉਪਰੰਤ ਭਾਈ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਜ਼ੂਰੀ ਰਾਗੀ, ਭਾਈ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੇਲ ਕੋਚ ਫੈਕਟਰੀ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਜਥੇ ਕੀਰਤਨ ਦੁਆਰਾ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕਰਨਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮਾਂ ਵਿੱਚ ਹਾਜ਼ਰੀ ਭਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ।
     

  • मेहतपुर और गोराया पुलिस ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार….

    मेहतपुर और गोराया पुलिस ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार….

    जालंधर (वरुण/हर्ष)। थाना मेहतपुर की पुलिस ने नशा तस्करी का कारोबारी करने वाले 2 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी महिन्दर पाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोटर मकेनिक की आड़ में 2 व्यक्ति नशे के कारोबार को अंजाम दे रहे है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जगदीश सिंह, देसराज दोनों पुत्र चनन सिंह वासी धर्मेदिया छन्ना को काबू किया। पुलिस ने आरोपियों से 13 नशीले टीके, 6 ग्राम हेरोइन, 270 नशीली गोलियां और 12500 रूपये की ड्रग मनी बरामद की है। आरोपियों को ऊपर पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज है। 

    इसी तहर थाना गोराया की पुलिस ने नशीली गोलियों सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सन्नी पुत्र बुधु राम गांव गोहावर गोराया के तौर पर हुई है। 

    थाना प्रभारी हरिन्दर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी को 205 नशीली गोलियों सहित काबू किया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी एनडीपीएस एक्ट के अधीन मुक्द्दमा नंः 109 में वांछित था। इस मुक्द्दमें में पकड़ी गई दोषी आरोपी महिला जगीरो और कमला ने आरोपी सन्नी की जानकारी पुलिस को दी थी।

  • जालंधरः कब्रिस्तान में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रांसफार्म गिरने से घोड़े और भैंस की मौत

    जालंधरः कब्रिस्तान में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रांसफार्म गिरने से घोड़े और भैंस की मौत

    जालंधर/हर्षः महानगर में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिलें के कब्रिस्तान के मालिक द्वारा सफेदे कटाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान सफेदा काटते समय सफेदे का पेड़ ट्रांसफार्म पर जा गिरा। ट्रांसफार्म वहां पर मौजूद जानवरों पर गिर गिया।

    जिससे वहां पर मौजूद एक घोड़ा और एक भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। इस मामले को लेकर वहां पर मौजूद जेसीबी के ड्राइवर ने कब्रिस्तान के मालिक को हादसे को लेकर पहले से ही आगाह कर दिया था, लेकिन इन सबके बावजूद मालिक ने सफेदा कटाने का काम जारी रखा।

    इस हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हादसे को लेकर फतेहपुर चौंकी के एएसआई मदन ने बताया कि दो जानवरों की मौत को लेकर कब्रिस्तान के मालिक सहित 7 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।