पंजाबः फिर विवादों में घिरे मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, खैहरा ने लगाए ये आरोप

चंडीगढ़: पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर बड़े विवाद में घिर गए हैं। दरअसल पिछले साल 26 जनवरी को लाल किला पर हुई हिंसा के समय वह भी मौजूद थे। वह किसान आंदोलन में शामिल रहे दीप सिद्धू की वीडियो में नजर आए हैं। इसी दिन लाल किले पर तिरंगे की जगह किसान आंदोलन में शामिल उपद्रवियों ने केसरी झंडा लगा दिया था।

इसके बाद दीप सिद्धू समेत कई युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के चेयरमैन विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने भी यह वीडियो ट्वीट कर आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान से जवाब मांगा है। मगर अभी इस पर मंत्री की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुखपाल खैहरा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को वीडियो ट्वीट कर पूछा कि वह स्पष्ट करें कि क्या उनके ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लाल किले पर केसरी निशान साहिब फहराने में दीप सिद्धू के साथ शामिल थे या नहीं?। अगर हां तो क्या हमारे सीएम उन्हें राष्ट्रविरोधी कहेंगे और अपनी कैबिनेट में रखेंगे?

इससे पहले ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर स्टंट करते हुए नजर आ चुके हैं। जिसमें वह कार के रूफ से बाहर निकले हुए हैं जबकि गनमैन दरवाजों पर लटके हुए हैं। हालांकि बाद में उन्होंने पल्ला झाड़ लिया कि वीडियो उनकी विधायक के तौर पर चुनाव जीतने के समय का है। उनके साथ सिक्योरिटी देख विरोधियों ने उनकी सफाई पर भी सवाल खड़े किए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *