Home Punjab>Raikot पंजाब : लूटपाट करने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : लूटपाट करने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

बठिंडा :  पुलिस ने लूटपाट करने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कृष्ण कुमार और रुपिंदर सिंह के तौर पर हुई है। डीएसपी सिटी ने बताया कि गत दिवस एनफल सुए के ट्रैक के पास एक व्यक्ति एक्टिवा पर जा रहा था। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसे तेजधार हथियार दिखाकर रोका।

जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से एक्टिवा, पर्स जिसमें चेक और कागजात छीनकर फरार हो गए। इसकी शिकायत थर्मल पुलिस को दी गई। जिसके बाद उन्होंने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर, उनके पास से एक्टिवा, वॉलेट और पेपर बरामद कर लिए है।

दोनों आरोपी बठिंडा गांव के रहने वाले हैं और एक आरोपी पर पहले भी मामला दर्ज है। आरोपियों से तेजधार हथियार बरामद करना बाकी है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here