Home Punjab>Raikot Punjab: रेलवे स्टेशन के पास बाइक और स्कूटरी की टक्कर में 2 घायल

Punjab: रेलवे स्टेशन के पास बाइक और स्कूटरी की टक्कर में 2 घायल

0
Punjab: रेलवे स्टेशन के पास बाइक और स्कूटरी की टक्कर में 2 घायल

बठिंडाः रेलवे स्टेशन के समीप बाइक तथा स्कूटरी चालक में टक्कर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस हासे में दोनों वाहन चालक घायल हो गए। घायलों की पहचान राजेश 43 वर्षीय बांसल पुत्र अनुराग गोपाल निवासी परसराम नगर तथा 34 वर्षिय खुशिद आलम पुत्र तैयब खान निवासी अर्जुन नगर बठिंडा के तौर पर हुई। घायल दोनों वाहन चालकों के मुंह पर गंभीर चोटे आए है। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था के वालंटियर एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर द्वारा घायल दोनों वाहन चालकों का इलाज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here