Home Punjab>Raikot पंजाब : ट्रक चालकों को लूटने वाले महिला सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : ट्रक चालकों को लूटने वाले महिला सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

बठिंडा :पंजाब में ट्रक ड्राइवरों को रात के अंधेरे में निशाना बनाने वाला गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह रात को ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट मांगने का बहाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देते है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। पुलिस ने ट्रक चालकों को लूटने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने महिला सहित 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। केनाल पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि बठिंडा के रिंग रोड पर एक ट्रक ड्राइवर अपना ट्रक लेकर जा रहा था कि रास्ते में एक महिला ने उसे लिफ्ट मांगने के बहाने उसे रोका और बाद में उसके दो साथी आ गए।

जिसके बाद उन्होंने ट्रक ड्राइवर को 2 हजार की नकदी लूट ली और 15000 पेटीएम के जरिए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने इसकी शिकायत बठिंडा के कनाल पुलिस स्टेशन में की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here