Home Punjab>Raikot Punjab: इस इलाके में सरपंच पर चली ताबतोड़ गोलियां, देखें वीडियो

Punjab: इस इलाके में सरपंच पर चली ताबतोड़ गोलियां, देखें वीडियो

0
Punjab: इस इलाके में सरपंच पर चली ताबतोड़ गोलियां, देखें वीडियो

बठिंडा: जिले के  गांव भगता में गोलिया चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की है। इस घटना मे सरपंच को कई गोलियां लगी है। जिसे सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया है। घायल कुलविन्द्र सिंह किंगरा की पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि गांव के जसवंत सिंह व बेअंत सिंह पर गोलिया चलने का आरोप लगाया है। 

घायल कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि वह कल्याण सुक्खा से भगता अपनी कार पर जा रहा था। इस दौरान हमलावरों ने उसे रोककर तेजधार हथियारों से हमला कर फायरिंग की ओर वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है जबकि आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक रंजिश के कारण सरपंच के बेटे रुपिन्द्र सिंह पर गांव की एक लड़की ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। उक्त लड़की की शादी जसवंत सिंह से हो गई थी और समझौते के नाम पर 20 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। जिसे देने से उसने मना कर दिया। जिसके बाद घायल के बेटे को जेल हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here