Home Punjab>Raikot पंजाब : किसान ने की आत्महत्या, जाने मामला

पंजाब : किसान ने की आत्महत्या, जाने मामला

0

बठिंडा : तलवंडी साबो उपमंडल के गांव लेलेवाला के एक किसान की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक किसान की पहचान बलजीत सिंह (40) के तौर पर हुई है। मृतक किसान 8 लाख रुपए के कर्ज के कारण काफी परेशान था। मृतक के पोस्टमॉर्टम में देरी से नाराज किसानों ने सिविल अस्पताल के बाहर प्रदर्शन भी किया है।

परिवार के मुताबिक लेलेवाला गांव के किसान बलजीत सिंह (40) पांच एकड़ जमीन के मालिक थे। बलजीत सिंह पर आढ़तियों का करीब 8 लाख रुपए कर्ज था, जिसके चलते वह अक्सर परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसकी मौत हो गई। रात में उसने घर में फांसी लगा ली।

मृतक किसान अपने पीछे माता-पिता और पत्नी, एक बेटा और एक नवविवाहित बेटी छोड़ गया है। किसान नेताओं ने मृतक किसान के परिवार का पूरा कर्ज चुकाने और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक पोस्टमॉर्टम और पुलिस कार्रवाई के बाद मृतक किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here