Home Punjab>Raikot पंजाब : ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप में भीषण टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

पंजाब : ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप में भीषण टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

0

बठिंडा : अमृतसर मुख्य मार्ग एनएच 54 पर गोनियाना मंडी के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ। जिसमें मुख्य राजमार्ग से स्लीप रोड पर ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। जिसके बाद ट्रॉली फुटपाथ पर चली गई और पलटने के कारण ट्रैक्टर चालक के साथ बैठे साथी की ट्रैक्टर के नीचे गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप की टक्कर के कारण हुआ है। इस दौरान ट्रैक्टर पर बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर के टायर पीछे की ओर चले गए और ट्रैक्टर पलटने से ईंटों से भरी ट्रॉली जमीन पर बिखर गई और ट्रैक्टर पर बैठा चालक का साथी ट्रैक्टर के नीचे फंस गया।

इस घटना के संबंध में जब संबंधित थाना नैयावाला के प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली ईंटों से भरी हुई स्लीपर रोड पर जा रही थी, तभी अचानक ट्रैक्टर की टक्कर पिकअप से हो गई, जिसके बाद ट्रैक्टर फुटपाथ पर चढ़ गया और असंतुलित होकर पलट गया, चालक के साथी की नीचे दबने से मौत हो गई है। फिलहाल पिकअप चालक मौके से फरार है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच कर रही है। ट्रैक्टर के नीचे दबकर मरने वाले व्यक्ति हाजे देओन गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि परिवार द्वारा लिखित बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here