Home Punjab>Raikot पंजाब : पुलिस ने ड्रग तस्करों की गाड़ियां की जब्त, देखें वीडियो

पंजाब : पुलिस ने ड्रग तस्करों की गाड़ियां की जब्त, देखें वीडियो

0

बठिंडा :  नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने ड्रग तस्करों की गाड़ियां जब्त की। एसएसपी बठिंडा ने कहा कि आज हमारे पास 2 ड्रग तस्कर है। जिनके खिलाफ टेंट पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज किए गए हैं। एक कार की कीमत ढाई लाख रुपये और दूसरी कार की कीमत सवा 2 लाख रुपये है।

पिछले दिसंबर से अब तक हमने ड्रग तस्करों की 1 करोड़ 88 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। कुल मिलाकर हमने 24 ड्रग तस्करों को उनकी संपत्ति जब्त करने के लिए दिल्ली भेजा है। जिनमें से हमने दस ड्रग तस्करों की संपत्ति फ्रीज कर दी है। पुलिस की ओर से नशे के सौदागरों के खिलाफ आगे भी इसी तरह से कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here