Home Punjab>Raikot पंजाब : सेंटर यूनिवर्सिटी में छात्र ने किया सुसाइड, देखें वीडियो

पंजाब : सेंटर यूनिवर्सिटी में छात्र ने किया सुसाइड, देखें वीडियो

0

बठिंडा : सेंटर यूनिवर्सिटी में छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्र की पहचान मनजिद वासी केरल के तौर पर हुई है। सेंटर यूनिवर्सिटी में स्टैटिक्स कोर्स में द्वितीय वर्ष का छात्र था। नंदगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। 

नंदगढ़ थाने के SHO तरनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सेंटर यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने उसके हॉस्टल के कमरे की जांच की तो वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।  मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here