Home Punjab>Raikot पंजाब: यह पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा, देखें वीडियो

पंजाब: यह पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा, देखें वीडियो

0

बठिंडा: पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने लाखों रुपये का निवेश करने के बाद 2021 में पार्क को महल्ला निवासियों को सौंप दिया। यह पार्क बठिंडा के अमरपुरा कोठे वार्ड नंबर एक थर्मल कॉलोनी के पास स्थित है। मोहल्ला निवासियों ने बताया कि अब हमें पार्क में आने से डर लगता है, इसमें 24 घंटे नशेड़ी बैठे रहते हैं, यहां लड़के-लड़कियां गलत काम भी करते है, हम पार्क में आते है तो शर्मिंदा होते है।

उन्होंने कहा कि यह पार्क कम और जंगल अधिक दिखाई देता है। पार्क नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। नशेड़ियों ने पार्क में बने शौचालय की टूटियां चोरी कर ले गए है। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन और पंजाब सरकार से मांग करते हैं कि इस पार्क को फिर से साफ किया जाए और पार्क की संभाल की जाए। ताकि मोहल्ला निवासी पार्क में टहलने आ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here