Home Punjab>Raikot पंजाबः सिविल अस्पताल में युवक की मौ+त को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

पंजाबः सिविल अस्पताल में युवक की मौ+त को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

0

बठिंडाः गांव विरक कलां में बीते दिन 20 वर्षीय युवक कुलदीप सिंह ने सुसाइड कर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर आज परिजनों ने सरकारी अस्पताल के मोर्चरी के बाहर जमकर हंगामा किया। उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। गांव विर्क कलां निवासी कुलदीप सिंह ने बुधवार को गांव के रास्ते पर ही एक पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली थी।

मृतक की मां रानी कौर ने आरोप लगाया कि उनका बेटा पत्नी को लेने ससुराल गया था। वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। इस वजह से दुखी होकर उसने आत्महत्या कर ली। लेकिन, पुलिस उनके बयान दर्ज नहीं कर रही है। न ही आत्महत्या के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में थाना सदर प्रभारी दविंदर सिंह का कहना है परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लाश का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई मारपीट की बात सामने आती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here