Home Punjab>Raikot पंजाबी गायक बब्बू मान के शो के दौरान चले धारदार हथियार, देखें वीडियो

पंजाबी गायक बब्बू मान के शो के दौरान चले धारदार हथियार, देखें वीडियो

0

बठिंडाः बठिंडा में गांव दियोण के पास बाबा फरीद इंस्टीट्यूट में गायक बब्बू मान के शो में झगड़ा हो गया। समारोह के दौरान 30 से 40 युवाओं ने जानलेवा हमला किया। बताया जा रहा है कि यह हमलावरों ने एक परिवार पर किया था। जिसमें परिवार के दो लोग जख़्मी हो गए। जिनमें महिलाओं को भी चोटें लगी हैं। जहां दो युवकों को गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में दाखिल हरप्रीत सिंह ने बताया कि वो बाबा फरीद कालेज में चल रहे गायक बब्बू मान के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पत्नी, बच्चों व साली के साथ गए थे। जब वो शाम 4ः30 बजे के करीब अंदर दाखिल हुए तो कुछ युवक जो हुल्लड़बाजी कर रहे थे।

उसकी पत्नी व साली पर गलत कमेंट किए। जिसका उसने विरोध किया। आरोपियों ने पहले से ही तलवारें निकाल रखी थीं। देखते-ही-देखते उनपर हमला बोल दिया। आरोपी उसे गंभीर घायल करने के बाद फरार हो गए। जहां पुलिस ने उनके बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here