Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • हिमाचल में झूठी गारंटियां देकर जनादेश हथियाने वाले किस मुंह से चलाएंगे वोट चोरी अभियान: जयराम ठाकुर

    हिमाचल अब हिमाचल के लोगों से आंखें मिलाते भी कतराते है 

    ऊना/सुशील पंडित: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश में 10 झूठी गारंटियों के नाम पर जनादेश हथियाने वाले वाले कांग्रेस के नेता और सुक्खू सरकार के मंत्री वोट चोरी का अभियान चला रहें हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह नेता किस मुंह से इस तरीके का अभियान चला सकते हैं। अपनी ही दी हुई गारंटियों से सड़क से लेकर सदन तक में मुकर जाने वाले नेता हिमाचल के लोगों से कैसे नजर मिलाएंगे। प्रदेश के लोग कांग्रेस के नेताओं को सड़क–चौराहे पर रोक–रोक कर 10 गारंटियों का हिसाब मांग रही है। जिसका कोई जवाब न तो प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास है और न ही मंत्रियों तथा विधायकों के। जिस पार्टी ने पहले कैबिनेट में ही एक लाख सरकारी नौकरी की गारंटी देकर हिमाचल की सत्ता हथियाई हो और सत्ता में आने के बाद डेढ़ लाख से ज्यादा पद एक साथ समाप्त कर दिए हों तथा 15000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाल दिया हो, वह जनता के बीच कैसे जाएगी और उनका सामना कैसे करेगी?

    जयराम ठाकुर ने कहा कि यह वही मंत्री और नेता हैं जिन्होंने भगवान की झूठी कसमें खा कर, अपने आला नेताओं का हवाला देकर प्रदेश के लोगों को झूठी गारंटियां दी थी। आज उन गारंटियों के बारे में कहने के लिए उनके पास कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्री सरेआम अपनी कही बातें नकार चुके हैं। विकास के नाम पर सिर्फ मित्रों और अपने परिवार जनों का विकास हो रहा है और प्रदेश की जनता छोटी से छोटी सुविधाओं के लिए तरस रही है। आपदा की वजह से जिन लोगों ने अपने घर, बगीचे, पशुशालाएं, दुकानें खोई हैं उन्हें कोई राहत नहीं मिल पाई है। मैंने प्रदेश के कोने-कोने में जाकर देखा कि बहुत सारे लोगों को फौरी राहत भी नहीं मिल पाई है।

    दूर–दराज की सड़कें तो दूर मुख्य मार्ग भी बहाल नहीं हो पाए हैं। लोगों की सब्जियां, सेब, अन्य उत्पाद खेतों में सड़ गए। सरकार की तरफ से उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। सरकार के मंत्री और विधायक इसलिए भी लोगों के पास नहीं जा रहे हैं क्योंकि उनके हाथ में कोई ताकत मुख्यमंत्री ने छोड़ी नहीं है। दूसरे प्रदेश की जनता उनसे आपदा राहत के साथ-साथ पूर्व में किए गए वादे और चुनाव के समय दी गई गारंटियों का हिसाब मांगती है। जिसका जवाब सरकार के लोगों  के पास नहीं है। इसीलिए मंत्री और कांग्रेस के विधायक प्रदेश के आम आदमियों से कन्नी काटते फिर रहे हैं और प्रदेश के लोग उनका इंतजार कर रहे हैं कि किसी बहाने से सामना हो जाए।

    दशहरा, गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    नेता प्रतिपक्ष ने सभी प्रदेशवासियों को दशहरा, गांधी जयंती और शास्त्री जयंती की शुभकामनाएँ दी।  उन्होंने कहा कि दशहरा हमें असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। महात्मा गांधी की जयंती हमें सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है, वहीं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हमें उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के अमर मंत्र की याद दिलाती है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से दशहरा और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

    राष्ट्रीय सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर नेता प्रतिपक्ष ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं 

    नेता प्रतिपक्ष ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को 100 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक सदी पूर्व राष्ट्रभक्ति, सेवा और संगठन के विचार को लेकर स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज जन-जन में देशभक्ति की अलख जगाई है। शिक्षा, संस्कार, समाज सेवा, आपदा प्रबंधन, गांवों के विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का योगदान अत्यंत प्रेरणादायक और अनुकरणीय रहा है। संघ ने न केवल भारत को जोड़ने का कार्य किया है, बल्कि हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर पीढ़ी को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने  ऐतिहासिक शताब्दी वर्ष पर आरएसएस के सभी स्वयंसेवकों को उनके समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के लिए कोटि-कोटि नमन कर उनकी सेवाओं के लिए आभार जताया।

    दुर्गा नवमी के शुभ अवसर पर नेता प्रतिपक्ष ने किया कन्या पूजन 

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी डॉक्टर साधना ठाकुर के साथ अपने आधिकारिक निवास पर दुर्गा नवमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन कल उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।

  • ऊना: पुलिस ने जुआ खेलते 14 लोग पकड़े, करीब साढ़े पांच लाख रुपए बरामद, मामला दर्ज

    ऊना: पुलिस ने जुआ खेलते 14 लोग पकड़े, करीब साढ़े पांच लाख रुपए बरामद, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजिमों ने मैहतपुर वैरियर के पास एक दुकान में रेड कर 14 जुआ खेल रहे लोगों को हिरासत में लिया है और करीब साढ़े पांच लाख रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात  करीब 2.30 पर एसआई नरेन्द्र सिंह, अधिकारी पुलिस थाना मैहतपुर पर आधारित पुलिस टीम ने निरीक्षक अंकुश कुमार प्रभारी थाना मैहतपुर की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर मैहतपुर बाजार, टोल बैरियर के पास दीपक कुमार(44) पुत्र लक्ष्मण दास निवासी  फोकल प्वांईट नजद अजौली मौड़, नगंल जिला रूपनगर पंजाब की दुकान की तलाशी ली तो तालाशी के दौरान 14 लोग जुआ खेलते पकड़े गए। जिनसे 5,47,020/- रूपये,  ताश के पत्तों के 15 पैकट व  ताश के 218 पत्ते बरामद किए गए।

    जो लोग दुकान के अन्दर जुआ खेलते हुए पकड़े गए हैं उन में दीपक कुमार, राहुल पुत्र अनिल कुमार निवासी वाल्मिकी मोहल्ला, होशियारपुर पंजाब, विजय कुमार पुत्र शकंर दास निवासी DCM चौक हरियाना, जिला-होशियारपुर पंजाब, दीपक शर्मा पुत्र शिव कुमार निवासी शशि नगर गुज्जा पीर तह0 व जिला जालधंर पंजाब, दीक्षित पुत्र राजकुमार हंस निवासी हरियाना जिला होशियारपुर, पजांब, सुरेन्द्र पाल पुत्र रत्न लाल निवासी वहादुरपुर नजदीक वाल्मीकि मौहल्ला होशियारपुर पंजाब,त्रिलोचन सिंह पुत्र जसविन्दर सिंह निवासी धालीवाल डोना, तह0 व जिला कपूरथला पंजाब, तनुज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी राजनगर तह0 नगंल, जिला रोपड़, पंजाब, अमनदीप पुत्र सतिन्दर कुमार निवासी दशमेश कलोनी रुपनगर जिला रुपनगर पंजाब,चंद्रशेखर पुत्र बाल कृष्ण निवासी न्यू गोविंद नगर अमन नगर जालंधर पंजाब, चन्दन ओबराय पुत्र सतपाल निवासी माता रानी मोहल्ला रुपनगर पंजाब, विकास पुत्र त्रिलोक निवासी टैगौर नगर जालंधर सिटी पंजाब, रोहित हंस पुत्र सुभाष चंद निवासी नंगल जिला होशियारपुर पंजाब, राजेश कुमार पुत्र जगवीर सिंह निवासी नंगल टाऊनशिप जिला रुपनगर पंजाब के विरुद्ध धारा गैमवलिंग एक्ट के तहत पुलिस थाना मैहतपुर जिला ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • बरोटीवाला स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता शुरू

    बरोटीवाला स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता शुरू

    उपप्रधान हितेंद्र सोनू नई किया खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    ऊना/सचिन बैंसल: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 19 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरोटीवाला पंचायत के उपप्रधान हितेंद्र सोनू ने शिरकत की। विधिवत दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और वंदे मातरम गीत के बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। प्रधानाचार्य बबीता परमार बताया कि जिले के 6 जॉन से आए हुए लगभग 550 विद्यार्थी इस खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें धर्मपुर, कंडाघाट,अर्की, रामशहर, बद्दी, व पट्टा महलोग शामिल है।

    उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सरकारी व माध्यमिक प्राइवेट विद्यालयों में अध्ययन प्रतिभाशाली छात्रों को चिन्हित करना करके राज्य स्तरीय मंच तक पहुंचना है उन्होंने कहा की खेलकूद से आपसी प्रेम व भाईचारा पड़ता है और युवा नशे से दूर रहते हैं इस मौके पर मुख्य अतिथि जितेंद्र सोनू ने सभी खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर अनुशासन से में रहकर वह खेल को खेल से भावना से खेलने की हिदायत दी ।वही पहले दिन बद्दी ब्लॉक व रामशहर ब्लॉक के बीच में खो-खो का मैच हुआ जिसमें बद्दी ब्लॉक विजय रहा वहीं ।कबड्डी में राम शहर व अर्की का मैच हुआ  जिसमें अर्की विजयी  रहा और वॉलीबॉल में रामसर और कुठाड की भिंड़त हुई जिसमें 2-0 से रामशहर ने मुकाबला जीत लिया।

  • मेजर सुभाष चंद मेमोरियल U-19 फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

    मेजर सुभाष चंद मेमोरियल U-19 फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  ऊना के मैदान में आज मेजर सुभाष चंद मेमोरियल U-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल जिलाभर  से 180 खिलाड़ी और 20 अधिकारियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ ऊना व्यापार मंडल शहरी के प्रधान प्रिंस राजपूत  ने किया।

    उन्होंने  कहा की खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक, मानसिक व आत्मिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। आजकल सरकार खेलो के लिए आगे बढ़ाने में बहुत बढ़ावा दे रही है।

    कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुरेंद्र कोंडल, वंदना सूद, रितु कुमारी, संजय वशिष्ठ, वीरेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, परविंद्र कौर, सुरजीत कौर और विकास डोगरा मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त अरुण शर्मा, शमशेर सिंह, वीरेन्द्र कुमार और अपर्णा कुमारी उपाध्याय भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • मोदी सरकार ने जीएसटी स्लैब में कमी कर मध्यम वर्गीय दुकानदारों को दिया बड़ा तोहफा: अनुराग ठाकुर

    मोदी सरकार ने जीएसटी स्लैब में कमी कर मध्यम वर्गीय दुकानदारों को दिया बड़ा तोहफा: अनुराग ठाकुर

    बंगाणा पहुंचे अनुराग ठाकुर का भाजपा नेता दविंदर भुट्टो के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित: हिंदू पावन पर्व नवरात्रों के शुभ अवसर पर केंद्र की मोदी सरकार ने देश के मध्यम वर्गीय दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत प्रदान की है। सरकार ने कई आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं और दैनिक उपयोग की सामग्री पर जीएसटी की स्लैब कम कर दी है, जिससे व्यापारियों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा। इस फैसले से विशेषकर त्योहारों के मौसम में बाज़ार में रौनक लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बंगाणा बाजार का दौरा किया। बंगाणा पहुंचने पर उनका स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता दविंदर भुट्टो के नेतृत्व में बैंड-बाजों के साथ स्वागत किया। जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई और व्यापारी वर्ग ने मोदी सरकार के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

    कुटलैहड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता भुट्टो अपने समर्थकों सहित इस अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने अनुराग ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हमेशा छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देती आई है।

    सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि देश का मध्यम वर्ग मजबूत हो और व्यापारी वर्ग आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि जीएसटी की जटिलताओं को कम करना और टैक्स स्लैब घटाना सरकार की दूरदर्शी नीतियों का हिस्सा है। ठाकुर ने कहा कि छोटे दुकानदार देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार उनकी हर समस्या को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। सांसद ठाकुर ने यह भी स्पष्ट किया कि जीएसटी में कमी से कारोबारियों को राहत मिलेगी, टैक्स का बोझ कम होगा और बाज़ार में वस्तुओं के दाम भी घटेंगे।

    उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय यह कदम लाखों परिवारों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने स्थानीय व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है और आने वाले समय में और भी जनहितैषी फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने सभी दुकानदारों और व्यापारियों को नवरात्रों की शुभकामनाएं दीं और उन्हें आगे बढ़कर समाज एवं देश के विकास में योगदान करने का आह्वान किया।इस अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा,जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू,महामंत्री लखविंदर लक्की ,सूरम सिंह,विजय शर्मा,महिंद्र सिंह राणा,सुषमा ठाकुर, सुदर्शन शर्मा के अलावा पदाधिकारी, अनेक व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधि, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • दीपावली पर रेलगाड़ियों के अस्थाई तौर पर डिब्बे बढ़ाने की उठाई माँग

    दीपावली पर रेलगाड़ियों के अस्थाई तौर पर डिब्बे बढ़ाने की उठाई माँग

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना से युवा भाजपा नेता अरुण कौशल द्वारा सीपी ग्राम पोर्टल के माध्यम से रेलवे को माँग पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने भारतीय रेलवे से दीपावली पर्व पर रेलगाड़ियों के डिब्बे बढ़ाने की माँग उठाई है जिससे उन्होंने कहा कि लाखों हिमाचली दीपावली पर्व पर देश के विभिन्न हिस्सों से अपने घर आते हैं ऐसे में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिये उन्होंने रेलवे से अनुरोध किया है कि वह जिला ऊना आगमन करने वाली दैनिक व साप्ताहिक रेलगाड़ियों के डिब्बों में बढ़ोतरी करें।

  • ग्राम पंचायतों में 2 अक्तूबर को आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर आयोजित होंगी विशेष बैठकें

    ग्राम पंचायतों में 2 अक्तूबर को आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर आयोजित होंगी विशेष बैठकें

    31 अक्तूबर तक चलेगा जन-जागरूकता अभियान

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान समर्थ 2025 का आयोजन 31 अक्तूबर, 2025 तक किया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान के तहत जिला की सभी पंचायतों में 2 अक्तूबर को आपदा जोखित न्यूनीकरण विषय पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि इन विशेष ग्राम सभाओं में आपदा जोखिम कम करने से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी जिनमें भूस्खलन से बचाव के उपाय, सुरक्षित एवं पारंपरिक भवन निर्माण पद्धतियों को बढ़ावा, पहाड़ियों को असुरक्षित रूप से काटने से बचाव, मलबे का सुरक्षित निपटान, उचित वर्षा जल निकासी प्रणाली का विकास, प्राकृतिक नालों/नदियों में निर्माण पर रोक, अतिक्रमण हटाकर जल निकासी चैनलों को सुरक्षित बनाना जैसे मुद्दे शामिल रहेंगे।

    आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर पंचायतों की विशेष जिम्मेदारी

    इस अभियान के तहत राज्य की सभी ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित किया गया है कि वे अपनी आगामी बैठकों में आपदा प्रबंधन को विशेष एजेंडा विषय के रूप में शामिल करें। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर तैयारी, जागरूकता और सामुदायिक कार्रवाई को मजबूत करना है। आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 41 के अनुसार, पंचायतों की जिम्मेदारी है कि वे आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षित करें, आपदा से संबंधित संसाधनों का रखरखाव करें और निर्माण कार्यों में रोकथाम एवं जोखिम न्यूनीकरण के मानकों का पालन सुनिश्चित करें।

    समुदाय स्तर पर आपदा से निपटने के उपाय

    उन्होंने बताया कि समर्थ 2025 अभियान लोगों को सरल और जीवन-रक्षक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इनमें स्थानीय खतरों की पहचान और जोखिम कम करना, भूकंप प्रतिरोधी भवनों का निर्माण, पुराने घरों की सुरक्षा जाँच और आवश्यक सुधार, आपातकालीन किट तैयार रखना (सूखा भोजन, दवाइयाँ, पानी, टॉर्च, रेडियो आदि), प्राथमिक चिकित्सा व खोज-बचाव प्रशिक्षण प्राप्त करना (डीडीएमए टोल फ्री 1077), शुरुआती चेतावनियों पर सतर्क रहना और तुरंत कार्रवाई करना, आग बुझाने वाले यंत्र का उपयोग सीखना, अफवाहों से बचना और केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करना और परिवार के लिए पहले से आपातकालीन योजना तैयार रखना शामिल हैं।

    स्वयंसेवी टास्क फोर्स और पंचायत इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर

    महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि एचपीएसडीएमए ने प्रत्येक पंचायत में 10-15 प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स गठित करने की योजना शुरू की है। ये स्वयंसेवक पंचायत प्रधान के नेतृत्व में आपदा की स्थिति में तैयारी और प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेंगे। साथ ही, पंचायत स्तर पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर स्थापित करने की योजना भी जारी की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव की क्षमता और अधिक मजबूत होगी।

  • स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान के महत्व को उजागर करने के लिए रैली निकाली

    स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान के महत्व को उजागर करने के लिए रैली निकाली

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रेड क्रॉस सोसाइटी के स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदान के महत्व को उजागर करने के लिए रैली निकाली गई। रैली में “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” जैसे नारे, पोस्टर और बैनर का उपयोग किया गया। यह कार्यक्रम विशेष दिवस पर आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों और संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    रैली की शुरुआत सम्माननीय प्राचार्या डॉ॰ मीता शर्मा द्वारा की गई| उनके मार्गदर्शन ने छात्रों को इस पुण्य कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्या ने रैली को संबोधित करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान की आवश्यकता पर बल दिया और बताया कि युवा पीढ़ी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

    इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रमुख सदस्य डॉ. अलका, प्रो. अनीता, प्रो. प्रवीन, डॉ॰ वरुण और डॉ. शिवानी भी उपस्थित थे। उन्होंने रैली में सक्रिय रूप से भाग लिया और छात्रों से बातचीत कर रक्तदान से जुड़े मिथकों और तथ्यों के बारे में जागरूकता फैलायी।रैली ने परिसर और आसपास के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़रते हुए लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

  • ऊना में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

    ऊना में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

    वरिंद्र शर्मा बोले…समाज की अमूल्य धरोहर हैं वरिष्ठ नागरिक

    ऊना/सुशील पंडित: अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से जिला कल्याण भवन ऊना में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की गई। समारोह की अध्यक्षता सहायक आयुक्त ऊना वरिंद्र शर्मा ने की।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन अनुभव, संघर्ष और मार्गदर्शन से ही आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा मिलती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने जीवन में बुजुर्गों के प्रति आदर, सहयोग और संवेदनशीलता बनाए रखें।

    कार्यक्रम के दौरान जिला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की मुख्यधारा में सक्रिय रूप से जुड़े रहें और उन्हें सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

    इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने प्राथमिकता आधार पर चिकित्सीय सुविधाएं और रेलवे बुकिंग को लेकर सहायक आयुक्त के समक्ष अपनी बात रखीं। इस पर सहायक आयुक्त ने कहा कि इन सभी बातों को प्राथमिकता के आधार पर उपायुक्त के पास रखा जाएगा ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं का त्वरित निदान किया जा सके।

    जीवन के अनुभव किए साझा
    समारोह के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन के विभिन्न उतार-चढ़ाव, संघर्ष और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने समाज में युवाओं को गजल, चुटकले और कविताओं के जरिए प्रेरणादायक संदेश भी दिए।

    इन वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित
    अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य पर ऊना जिले के वरिष्ठ नागरिकों को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इनमें 95वर्षीय किशन चंद, 87 वर्षीय बक्तावर सिंह, 85 वर्षीय शिव किशोर वासुदेव, 83 वर्षीय तिलक राज, 80 वर्षीय सुभाष चंद, 78 वर्षीय मस्त राम और दौलत राम शामिल रहे।

    ये रहे उपस्थित
    इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित, तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जतिंद्र कुमार,  तहसील कल्याण अधिकारी बंगाणा विवेक कुमार, जिला के वरिष्ठ नागरिक फार्म के प्रधान जीआर वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।