Blog

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    तरनतारन: पंजाब पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों और गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गांव सुहावा के पास पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस घटना में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है, जबकि दूसरे को भी पुलिस ने काबू कर लिया है।

    बताया जा रहा हैकि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर जैसल चंबल के करीबी है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब उनकी टीम ने सहावा गांव के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान उन्होंने होंडा सिटी कार को इशारा कर रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने गाड़ी भगाने की कोशिश की।

    पुलिस ने जब उनकी गाड़ी का पीछा किया तो गाड़ी सुहावा गांव के पास खेतों में उतर गई और इसी बीच गाड़ी में सवार दोनों बदमाशों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद उनकी टीम ने जवाबी फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

  • CM Bhagwant Mann के घर चुनाव आयोग की Raid

    CM Bhagwant Mann के घर चुनाव आयोग की Raid

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर चुनाव आयोग ने दबिश दी है। दरअसल, आप पार्टी ने वीरवार को कहा कि चुनाव आयोग की एक टीम तलाशी के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान मान के दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस आवास पर पहुंची। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बुधवार को ‘पंजाब सरकार’ के स्टिकर वाली एक गाड़ी पकड़ी थी। गाड़ी में कैश, शराब और आम आदमी पार्टी (आप) के पर्चे भी मिले हैं।

    इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पंजाब के नंबर प्लेट वाली गाड़ी को नई दिल्ली जिले में उड़न दस्ते ने पकड़ा। पंजाब सरकार ने उन दावों को खारिज कर दिया कि दिल्ली में पकड़ी गई कार उसकी है। ‘आप’ ने भी एक बयान जारी कर कहा कि कार जब्त करना पूर्व ‘प्रायोजित’ है।

    दिल्ली पुलिस ने कहा था कि अधिकारियों ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और तिलक मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि (कार की तलाशी लेने पर) हमें गाड़ी के अंदर नकदी, शराब की कई बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे मिले हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा कि मामला ‘पूरी तरह से फर्जी और हास्यास्पद’ है।

  • Punjab News: सिरिंज लेकर कार में बैठने का वीडियो वायरल, पुलिस का आया बयान

    Punjab News: सिरिंज लेकर कार में बैठने का वीडियो वायरल, पुलिस का आया बयान

    बठिंडाः नशे के खिलाफ भले ही पुलिस द्वारा सख्ती के कार्रवाई की जा रही है, लेकिन नशे में नौजवानों की मौत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं नशे की ओवरडोज से बेहोश होने की अब घटना सामने आई है। दरअसल, नशे में धुत्त होने की वीडियो वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में नौजवान की बाजू पर सीरिंज लगी हुई थी और गाड़ी अंदर से लॉक थी। वायरल वीडियो के अनुसार आल्टो कार नंबर पीबी 03 बीएल 2534 में सवार नौजवान बेसुध पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दे गई।

    मामले की जानकारी देते हुए देहात डीएसपी हीना गुप्ता ने बताया कि उक्त नौजवान की मौत के बारे में कहा जा रहा था, लेकिन उसकी मौत नहीं हुई है। डीएसपी ने कहा कि नौजवान की बाजू में सीरिंज की वीडियो वायरल हुई थी। उन्होंने कहा कि नौजवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। वह नशे के कारण बेहोश हो गया था। डीएसपी ने कहा कि जहां से नौजवान नशा लेकर आता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • हिमोत्कर्ष परिषद मुख्यालय में हर माह नेत्र जांच व उपचार शिविर का आयोजन होगा

    हिमोत्कर्ष परिषद मुख्यालय में हर माह नेत्र जांच व उपचार शिविर का आयोजन होगा

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा ऊना मुख्यालय पर परिषद मुख्यालय में हर माह नेत्र जांच व उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत पहली फरवरी को परिषद के संस्थापक स्व. कंवर हरि सिंह की 86वीं जयंती के अवसर पर होगी। पहली फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रोटरी आई अस्पताल पालमपुर से नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. रोहित गर्ग एवं टीम नेत्र रोगियों की जांच व उपचार करेंगे।

    इसके उपरांत हर माह परिषद मुख्यालय में यह शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेश महासचिव डा. रविंद्र सूद ने दी। उन्होंने कहा कि परिषद की आज संपन्न हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। वहीं परिषद के संस्थापक स्व. कंवर हरि सिंह की स्मृति में जयंती के अवसर पर 1 फरबरी शनिवार को कांगड़ गांव के श्री गुरु रविदास मंदिर परिसर में रक्तदान व नेत्र जांच शिविर का  आयोजन किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि इसमें रोटरी आई फाउंडेशन पालमपुर से चिकित्सकों की टीम जांच व उपचार करेगी। वहीं ब्रिंग स्माइल संस्था, सर्वत दा भला,श्री गुरु रवि दास हेल्प ग्रुप कमेटी ऊना, श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स हिमाचल प्रदेश, शहीद भगत सिंह क्लब पूबोवाल व बजरंग दल जिला ऊना सहित अन्य समाजसेवी संगठनों के सहयोग से  रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

  • सांसद खेल महाकुंभ जसाना टीम और मुच्छाली में जोरदार भिड़ंत

    सांसद खेल महाकुंभ जसाना टीम और मुच्छाली में जोरदार भिड़ंत

    जसाना ने मुच्छाली को 4 रन से हराया, जसाना टीम का सेमीफाइनल में प्रवेश

    रोमांचक रहा जसाना ओर मुच्छाली का क्वार्टर फाइनल मैच, अनुज शर्मा बने मैंन ऑफ दा मैच,

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ में खेल का रोमांच अपने चरम पर है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। हाल ही में हुए क्वार्टर फाइनल मैच के मुकाबलों में पहला मैच जसाना और मुच्छाली के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली, जिसमें दोनों टीमों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। वहीं, बंगाणा ने अपने शानदार प्रदर्शन से मुच्छाली को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ के प्रभारी राजेन्द्र रिंकू ने बताया कि जसाना टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 142 रन बनाए, मुछाली टीम को जीतने के लिए 15 ओवर में 143 रन चाहिए थे। लेकिन मुच्छाली टीम 139 रन पर ढेर हो गई। और जसाना टीम ने क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

    बही जसाना टीम की तरफ से अनुज शर्मा  73 रन बनाकर नाबाद रहे। ओर अनुज शर्मा को मैंन ऑफ दा मैच चुना गया। रिंकू ने बताया कि कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ के दौरान जसाना और मुच्छाली की टीमें आमने-सामने आईं, तो दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश की। जसाना की टीम ने अपनी तेज रणनीति के साथ बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन मुच्छाली की टीम ने कड़ी टक्कर दी और स्कोर बराबरी पर बनाए रखा। इस रोमांचक मुकाबले में बंगाणा और मुच्छाली की टीमों ने आमना-सामना किया। बंगाणा की टीम ने खेल की शुरुआत से ही बेहतरीन तालमेल और आक्रामक रणनीति अपनाई, जिससे मुच्छाली की टीम दबाव में आ गई। पहले हाफ में बंगाणा ने बढ़त बना ली थी, लेकिन मुच्छाली ने वापसी करने की पूरी कोशिश की।

    रिंकू ने कहा कि कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ में खेले जा रहे इन मुकाबलों को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम में उमड़ रहे हैं। हर टीम के समर्थक अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए पूरे जोश के साथ नारेबाजी कर रहे हैं। खेलों के इस महाकुंभ में खिलाड़ियों का जोश भी चरम पर है और हर टीम अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना है, और यह देखा जा रहा है कि युवा खिलाड़ी इस अवसर का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। सांसद खेल महाकुंभ में अब मुकाबले और भी रोमांचक हो गए हैं, क्योंकि अब टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी जान लगा रही हैं। रिंकू ने कहा कि जसाना ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, अब मुकाबले और अधिक कड़े हो जाएंगे। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बाकी टीमों पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

    खेल प्रेमी इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि कौन सी टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी और आखिरकार ट्रॉफी अपने नाम करेंगी। कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ के प्रभारी राजेन्द्र रिंकू ने बताया कि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में और भी ज्यादा रोमांच देखने को मिलेगा। सभी टीमें अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं, जिससे टूर्नामेंट का स्तर और भी ऊंचा हो गया है। खेलों को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की यह पहल काफी सफल होती दिख रही है। अब सबकी निगाहें सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां हर टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सांसद खेल महाकुंभ में खेल का यह जुनून और रोमांच आने वाले दिनों में और भी बढ़ने वाला है।

  • Punjab News: अवैध कब्जों के खिलाफ निगम और गलाडा ने चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध कब्जों के खिलाफ निगम और गलाडा ने चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में अवैध कब्जों के खिलाफ गलाडा और नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान गलाडा और नगर निगम की टीम ने अवैध कब्जे पर पीला पंजा चलाया। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की कार्रवाई को लेकर रेहड़ी चालको और दुकानदारों द्वारा रोष जताया गया। मिली जानकारी के अनुसार चौड़ा बाजार स्थित गलाडा मार्केट में रेहड़ी फड़ी वालों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को लेकर निगम जोन ए और गलाडा की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए गलाडा के एसडीओ देवलीन सिंह ने बताया कि गलाडा द्वारा नवनिर्मित बूथों की नीलामी की जानी है, जिसको लेकर आज इस मार्केट में किए गए अवैध कब्जों पर निगम और गलाडा द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई है। दुकानदारों द्वारा किए गए विरोध के सवालों का जवाब देते हुए एसडीओ ने कहा कि प्रशासन के खिलाफ हलका विरोध जरूर हुआ है, लेकिन यह सारी कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में की गई है। उन्होंने कहा कि कई बार अवैध कब्जाधारियों को हटाने के लिए कहा जा चुका था, लेकिन ना मानने के बाद आज यह कार्रवाई की गई।

  • महाविद्यालय बंगाणा व माध्यमिक पाठशाला अरलू के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर

    महाविद्यालय बंगाणा व माध्यमिक पाठशाला अरलू के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपाई राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंगाणा  ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरलू के साथ एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने बताया कि इस ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य विद्यालय विकास की योजना बनाना, संकाय और ढांचागत साधनों को सांझा करना, सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान. प्रदान, कौशल आधारित प्रमाणन पाठ्यक्रम संचालित करना, विद्यार्थियों को कैरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान करना, छात्रों और शिक्षकों के लिए सहयोगात्मक कार्यशाला और प्रशिक्षण आयोजित करना तथा दोनों संस्थाओं के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विविध परियोजनाओं में संलग्न करना है। कालेज प्राचार्य, स्कूल प्रधानाचार्य और वरिष्ठ शिक्षकों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि यह कदम दोनों संस्थाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो छात्रों के भविष्य को एक नई दिशा प्रदान करेगी। इस अवसर पर  अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर,  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरलू के कार्यकारी प्रिंसिपल अटल बिहारी वाजपेई राज के महाविद्यालय बंगाणा के कमेटी मेंबर डॉ. विनोद कुमार, प्रोफेसर सिकंदर नेगी, डॉ किरण ठाकुर, प्रोफेसर कमलेश और स्कूल के सभी स्टॉफ आदि मौजूद रहे।
  • रावमापा गोंदपुर जयचंद में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता शिविर आयोजित

    रावमापा गोंदपुर जयचंद में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला ऊना में सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गोंदपुर जयचंद में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना अशोक कुमार ने की।

    अशोक कुमार ने इस अवसर पर बताया कि सड़क सुरक्षा माह मनाने का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक बनाना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, तेज गति से वाहन चलाना और लापरवाही से आवेरटेक करना अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। उन्होंने सभी से अपील कि की हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सड़क पर सतर्कता बनाए रखनी चाहिए।

    आरटीओ ने बच्चों को नशे से दूर रहकर पूरी सतर्कता के साथ वाहन चलाने की सलाह दी। साथ ही सडक दुर्घटनाओं में घायलों हुए व्यक्तियों की मदद करने की अपील  भी की। उन्होंने गुड सेमेरिटन योजना के बारे मंे बच्चों को जागरूक करते हुए बताया कि योजना के तहत दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को (गोल्डन आवर) पहले एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र और 5 हज़ार रूपये नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

    शिविर में स्कूली बच्चों ने सड़क सुरक्षा नियमों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिताओं में भी बढ़चढ़ भाग लिया।इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य दिलावर सिंह, संजीव कुमार, दविंदर सिंह, जोगिंदर पटेल, विपन कंग, संदीप संधू सहित स्कूली स्टाफ और अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • Punjab News: विवादों में घिरा स्कूल ऑफ एमिनेंस, परिजनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरा स्कूल ऑफ एमिनेंस, परिजनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    टीचर पर लगे बच्चों को पीटने के आरोप

    लुधियानाः जवाहर नगर स्कूल ऑफ एमिनेंस एक बार फिर से विवादों में आ गया है। दरअसल, हाल ही में छात्रों से बोझ उठवाने वाली वीडियो वायरल होने के चलते शिक्षा मंत्री ने स्कूल की प्रिंसीपल को सस्पेंड किया था। जिसके बाद टीचर द्वारा बच्चों की पिटाई करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिसके चलते आज परिजनों द्वारा स्कूल के बाहर भारी हंगामा किया गया। इस दौरान परिजनों ने कहा कि अपने बच्चों के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ न्याय और जांच की मांग कर रहे थे। उनका आरोप है कि बीते दिन 2 टीचरों द्वारा छात्रों को बुरी तरह पीटा गया। जिसको लेकर पेरेंट्स में रोष पाया जा रहा है। 10 वीं कक्षा के छात्र के माता-पिता ने बताया कि उनका बेटा स्कूल की प्रार्थना सभा में शामिल था, जब शारीरिक शिक्षा (पी.टी.) टीचर ने बिना किसी कारण बच्चे की पीटाई कर दी, जब छात्र ने टीचर से पिटाई का कारण पूछा, तो उसे फिर टीचर ने फिर से मारना शुरू कर दिया। वहीं, एक अन्य छात्र की मां ने बताया कि उनका बेटा अपने दोस्त को परीक्षा में साथ ले जाने की अनुमति मांग रहा था, जिसे पहले पी.टी. टीचर ने मारा था। आरोप है कि इस मामले टीचर मनिंदर कौर ने भी उसके बेटे की भी पीटाई की। पेरेंट्स का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चों का मेडिकल परीक्षण सिविल अस्पताल में करवाया है और कोचर नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर स्कूल की कार्यवाहक प्रभारी, विश्वकीरत कालोन ने कहा कि वह पूरी घटना की जांच करेंगी और उचित कार्रवाई करेंगी। इस घटना से अभिभावकों में गहरा रोष है और वे स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले स्कूल ऑफ एमिनेंस में कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों से देर से आने पर रेत से भरी बोरियां उठवाने के मामले में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने एक्शन लेते हुए प्रिंसीपल को निलंबित कर दिया था। जिसके बाद अब फिर से स्कूल विवादों में आ गया है।
  • भगदड़ की घटना के बाद अब Mahakumbh में आग लगने से कई पंडाल जलकर राख, देखें वीडियो

    भगदड़ की घटना के बाद अब Mahakumbh में आग लगने से कई पंडाल जलकर राख, देखें वीडियो

    प्रयागराजः महाकुंभ में आए दिन घटना हो रही है। बीते दिन भगदड़ मचने से 30 की मौत हो गई थी, जबकि 60 लोग घायल थे। वहीं एक दिन बाद महाकुंभ में आग लगने की घटना सामने आई है। दरअसल, सेक्टर 22 छतनाग झूंसी में बने टेंट सिटी में आज आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते आगे ने विकराल रूप धारण कर लिया।

    टेंट सिटी के दर्जन भर से अधिक टेंट जलकर राख हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुूंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस अफसर प्रमोद शर्मा ने बताया कि टेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची। 15 टेंट में आग लगी थी। जिस पर काबू पा लिया गया। जहां आग लगी थी, वहां एक्सेस रूट पर नहीं था। इसलिए, टीम को पहुंचने में थोड़ी देरी हुई। हालात अब अंडर कंट्रोल है। कोई जनहानि नहीं हुई।

    बता दें कि महाकुंभ के मेला क्षेत्र में 19 जनवरी को भी आग लगी थी। उस दौरान शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 में गीता प्रेस के कैंप में ये आग लगी थी। गीता प्रेस के 180 कॉटेज आग में जल गए थे। महाकुंभ प्रशासन के अनुसार, गीता प्रेस की रसोई में छोटे सिलेंडर से चाय बनाते समय गैस लीक होने के कारण आग लगी थी। आग लगने से रसोई में रखे 2 गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुए थे। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई थी।