Blog

  • CM का बड़ा ऐलान, लोगों को मिलेगी यह सहूलियत

    CM का बड़ा ऐलान, लोगों को मिलेगी यह सहूलियत

    दुमकाः झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान कर झारखंड वासियों को सौगात दी है। इस ऐलान के अनुसार जो झारखंड वासी इनकम टैक्स भरने के दायरे से बाहर हैं और उनका बकाया बिजली बिल माफ कर दिया जाएगा, साथ ही झारखंड के गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली बी दी जाएगी। इस पहल से राज्य के गरीब वर्ग को आर्थिक सहायता मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार हो सकेगा।

    सीएम ने अपने भाषण में कहा कि अभी वह बिना कागज देखे यह घोषणा कर रहे हैं। लेकिन, जल्द ही अधिकृत रूप से भी इसकी घोषणा जारी कर दी जाएगी। इस घोषणा में थोड़ा उलटफेर के साथ कुछ नियम भी बनाए जा सकते हैं। पहले चरण में सभी गरीब परिवारों का बिजली बिल बकाया माफ कर दिया जाएगा।

  • Punjab News: International Airport पर बने Lounge में चूहे ने मचाया कहर, वीडियो वायरल

    Punjab News: International Airport पर बने Lounge में चूहे ने मचाया कहर, वीडियो वायरल

    अमृतसरः अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बने प्राइमस लाउंज एंड बार में चूहों ने कहर भरपाया है। इसकी वीडियो पेसेंजर कुणाल ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी को लिखित में सुझाव और शिकायत दी है। दरअसल, यात्री ने बताया कि आज सुबह अमृतसर से लखनऊ की फ्लाइट से जा रहा था। इस दौरान यात्री ने बताया कि उसने एयरपोर्ट पर बने बने लाउंज एंड बार में नाश्ता किया।

    यात्री ने कहा कि उसने लाउंज एंड बार में देखा कि सभी टेबल ओर कुर्सियों पर चूहा घूम रहा है। यात्री ने कहा कि अगर चूहे के सभी टेबल और कुर्सियों पर घूमने ऐसी हरकत हो रही है। तो वहां नाश्ता करने आ रहे यात्रियों की सेहत खराब हो सकती है। कुणाल ने वीडियो के जरिये प्रशासन से पूछा कि अगर यात्रियों की सेहत के साथ कुछ होता है तो उसका कौन जिम्मेदार होगा। ऐसे में कुणाल ने इस मामले को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन से कार्रवाई करने की अपील की है।

     

  • Punjab : Train की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : Train की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें वीडियो

    मोगा – ट्रेन के नीचे आने से महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला की उम्र करीब 30-35 साल है। महिला की अभी तक पहचान नही हो पाई है। पुलिस ने समाज सेवा सोसायटी के सहयोग से मृतका के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 8.20 पर मोगा लुधियाना रेल मार्ग पर मतवानी गांव के पास एक महिला ट्रेन के नीचे आ गई। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से मोर्चरी में रखवा दिया। समाज सेवा सोसाइटी के प्रधान ने बताया कि उनको रेलवे चौकी से फोन आया था। हम अजीतवाल ओर मतवानी के बीच से रेलवे ट्रैक से शव लेकर जा रहे है, महिला के पास काफी कपड़े थे और उसके पीले रंग का सूट पहना हुआ है, हाथों में चूड़ियां भी है। महिला की उम्र करीब 30-35 साल की है। उन्होंने कहा कि अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला दिमागी परेशानी से ग्रस्त हो।
  • Punjab News: पार्टी छोड़ने के बाद Dimpy Dhillon के बयान से सियासी हलचल तेज, Sukhbir Badal के खिलाफ लड़ सकते है चुनाव

    Punjab News: पार्टी छोड़ने के बाद Dimpy Dhillon के बयान से सियासी हलचल तेज, Sukhbir Badal के खिलाफ लड़ सकते है चुनाव

    गिद्दड़बाहाः शिरोमणि अकाली दल (शिअद) छोड़ने के बाद हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने अकाली दल के प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं डिंपी ढिल्लों के पार्टी छोड़ने के बाद से सियासी हलचल भी तेज हो गई है। दरअसल, डिंपी ढिल्लों ने निजी चैनल से बातचीत में कहा कि अगर मुझे दूसरी पार्टी से टिकट मिलता है तो मैं गिद्दड़बाहा में शिअद प्रधान सुखबीर बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने को भी तैयार हूं।

    वहीं दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार पहले सुखबीर गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़ने का विचार बना रहे थे, लेकिन मनप्रीत की एंट्री से उन्होंने मन बदल लिया है। उन्होंने कहा कि मैंने टिकट के लिए पार्टी नहीं छोड़ी है। मैं मनप्रीत बादल के साथ बिल्कुल भी काम नहीं कर सकता, क्योंकि मनप्रीत छोटी-छोटी बातों पर दिल में दुश्मनी पाल लेते हैं।

    मौका आने पर अपने ही साथी को नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन सुखबीर बादल अपने चचेरे भाई मनप्रीत का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने पार्टी छोड़ दी, क्योंकि उन्हें साफ दिखाई दे रहा था कि दोनों भाई अब एक हो चुके हैं। सुखबीर मनप्रीत को शिअद में शामिल करवाएंगे, इसलिए उन्होंने दोनों के बीच से किनारे होने का विचार बना लिया।

    गिद्दड़बाहा में मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी कटाक्ष किया है। राजा वड़िंग ने कहा कि मैं तो वर्षों से कह रहा हूं कि सुखबीर और मनप्रीत एक हैं। यह बस लोगों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा में होने के बावजूद मनप्रीत ने शिअद प्रत्याशी रहे डिंपी ढिल्लों का गिद्दड़बाहा से समर्थन किया था।

  • Punjab: थेरेपी करवाने आई महिलाओं ने एक महिला को बेहोश कर बेड में किया बंद, देखें वीडियो

    Punjab: थेरेपी करवाने आई महिलाओं ने एक महिला को बेहोश कर बेड में किया बंद, देखें वीडियो

    खटखटाने की आवाज सुन बेटे ने बेड खोला तो बेसुध पड़ी मिली मां, हालत गंभीर

    लुधियानाः इस्लाम गंज के इलाके में मंगलवार शाम एक घर में थेरेपी करवाने आई दो महिलाओं ने एक महिला ने बेहोश कर बेड में बंद कर दिया। जब उसे होश आया तो उसने जोर-जोर से बेड खटखटाना शुरू कर दिया। जिस दौरान महिला का बेटा घर पर आ चुका था। जिसने तुरंत मां को बाहर निकाल सिविल अस्पताल में पुहंचाया। जहां महिला बेसुध हालत में बैठी रही। अस्पताल में महिला पूनम ने बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थी, शाम करीब 5 बजे दो महिलाएं उनके कमरे में दाखिल हुई। जिन्होंने बताया कि उनके पेट में दर्द चल रहा है, जिसकी वह उससे थेरेपी करवानी है। जैसे ही पूनम बेड से नीचे उतरी तो एक महिला ने उसके पैरों से खींच कर उसे नीचे गिरा दिया। वहीं दूसरी महिला ने बेड पर से सिरहाना उठा उसका मुंह दबा दिया। इसी दौरान उक्त महिला ने सिर पर जोरदार किसी चीज से हमला किया। जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने अपने आपको अंधेरे में देख जोर-जोर चिल्लाना शुरू कर दिया और बेड को खटखटाने लगी। जिसे उसके बेटे काफी समय बाद खोला। मामले की जानकारी देते इस्लाम गंज निवासी हेमंत ने बताया कि वह मंगलवार की शाम काम के सिलसिले में मार्केट में गया हुआ था। 6 बजे घर पहुंचा, तो उसने कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ देख शोर मचाया। जब मां को तलाशने के लिये इधर-उधर जोर से आवाजे लगाई, तो उसे ज़ोर-जोर से बेड खटखटाने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही बेड खोला तो बेड के अंदर उसकी मां लेटी हुई लंबे लंबे सांस ले रही थी। उसने शोर मचाकर अपने रिश्तेदारों को छत पर बुला मां को बेड से बाहर निकलवा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए परिजनों से उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उक्त घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। जहां एक कमरे में तीन संदिग्ध महिलाएं जाती दिखाई दी, जिसमें से दो महिलाओं को पुनम ने पहचान लिया। उसके अनुसार उक्त महिलाओं में से दो महिलाएं उनके कमरे में दाखिल हुई थी। वहीं तीसरी महिला घर के बाहर रेकी करती दिखाई दी।
  • Punjab: गुरुद्वारा मंजी साहिब में हुई एक और घटना, शराब पीकर गुरुद्वारा साहिब में घुसा व्यक्ति, देखें वीडियो

    Punjab: गुरुद्वारा मंजी साहिब में हुई एक और घटना, शराब पीकर गुरुद्वारा साहिब में घुसा व्यक्ति, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के गुरुद्वारा मंजी साहिब आलमगीर में लंगर की बालटी में मांस मिलाने की घटना के बाद अब व्यक्ति द्वारा शराब पीकर गुरुद्वारा साहिब परिसर में घुसने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर संगत में काफी रोष पाया जा रहा है।

    इस घटना में देर रात एक प्रवासी व्यक्ति शराब के नशे में गुरुद्वारे से बाहर निकल रहा था, तभी उसे टहलते हुए पकड़ लिया और इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ और उस व्यक्ति की पिटाई भी की गई और मौके पर पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    आरोपी की पहचान सुरजीत के रूप में हुई है, जो बिहार का मूल निवासी बताया जा रहा है। जब उससे पूछा गया तो उसने खुद स्वीकार किया कि उसने शराब पी रखी है। उसने बताया कि वह गलती से गुरदुआरा साहिब में दाखल हो गया था, वह अपनी गलती को स्वीकार करता है।

    वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हम उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि उसके आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई है। वह आरोपी बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हम मामले की जांच कर रहे हैं।

  • Kapurthala : Truck और Activa की भीषण टक्कर, RCF कर्मी की मौत

    Kapurthala : Truck और Activa की भीषण टक्कर, RCF कर्मी की मौत

    ​​​​​कपूरथला – ट्रक और एक्टिवा की भीषण टक्कर होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार देर रात सुलतानपुर लोधी रोड पर ट्रक और एक एक्टिवा की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरीक सिंह (59) निवासी गांव सुखिया नांगल के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक एक्टिवा सवार रेल कोच फैक्ट्री(RCF) का कर्मचारी था।

    वह अस्पताल से अपनी भाभी का पता लेकर वापस घर लौट रहा था। रात लगभग 8 बजे अमरीक सिंह आरसीएफ अस्पताल भर्ती अपनी भाभी का हालचाल पूछ कर अपनी एक्टिवा से वापस घर जा रह था। गांव भुलाना के नजदीक एक ट्रक ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

    मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अमरीक सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया सदर थाना SHO सोनमदीप कौर ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक तथा ट्रक ड्राइवर लखविंदर सिंह पुत्र लछमन सिंह को राउंडअप कर मामले की जांच की जा रही है। मृतक के भाई गुरबक्श सिंह के बयान दर्ज कर लिए है।

  • Punjab News: Airport पर 3 घंटे की देरी से उड़े विमान, मची हलचल

    Punjab News: Airport पर 3 घंटे की देरी से उड़े विमान, मची हलचल

    अमृतसरः श्री गुरू रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पिछले बीती रात को ड्रोन की मूवमैंट के कारण करीब 3 घंटे के देरी से विमान उड़े। सूत्रों को कहना है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार रात 10 बजे से लेकर 11:00 बजे तक ड्रोन की हलचल देखने को मिली। सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ते हुए कभी दिखाई देते थे कभी गायब हो जाते थे। कहा जा रहा है कि कहीं जन्माष्टमी के कारण ड्रोन उड़ाए गए हो।

    लेकिन कोई भी एयरपोर्ट अथॉरिटी या पुलिस अधिकारी इस पर बोलने के लिए तैयार नहीं है। यह भी बताया जा रहा है कि रात 1:00 बजे के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से विमान उड़ाए गए। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि दिल्ली से आए और इंडिया की रन कम से कम 20 से 30 मिनट तक आसमान में ही उड़ती रही और बाद में वापस दिल्ली लौट गई। जिसके बाद अगले दिन सुबह 4:00 बजे यह फ्लाइट अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची। बता दें कि एयरपोर्ट के 4 किलोमीटर के आसपास ड्रोन उड़ने की किसी को भी इजाजत नहीं है, लेकिन ऐसा अमृतसर में पहली बार देखा गया है।

    देर रात ड्रोन को उड़ते हुए। अगर पुलिस प्रशासन की बात करें तो उनका कहना है कि हमारे पास किसी की भी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर सही मायने में किसी ने एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन को उड़ाया है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    सूत्रों के हवाले से पता चला कि एयरपोर्ट अथॉरिटी सुरक्षा व पुलिस प्रशासन की ओर से स्पेशल एयरपोर्ट के अंदर और बाहर जांच भी की गई, लेकिन दो कि किसी भी हरकत की खबर कोई सामने नहीं आई। एयरपोर्ट और पुलिस सुरक्षा की ओर से जो सर्च अभियान चलाया गया उसमें कोई भी ड्रोन दिखाई नहीं दिया। हालांकि एयरपोर्ट पर जैमर लगे हुए हैं। ऐसे में जैमर के कारण किसी भी तरह का कोई भी रिमोट काम नहीं कर सकता।

  • पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 को लगी गोली

    पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 को लगी गोली

    हरियाणा – बहादुरगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गोलियां चली। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 3 अवैध पिस्तौल बरामद किए हुए हैं। तीनों के पैर में गोली लगी हुई है।

    जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5:30 बजे बहादुरगढ़ सीआईए-2 को सूचना मिली थी कि तीन बदमाश हथियारों से लैस होकर बहादुरगढ़ से बराही रोड पर जा रहे हैं। बराही रोड़ पर ड्रेन के पास जब पुलिस ने तीनों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

    जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों पर गोलियां चलाई। तीनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में भिजवाया। जहां भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

  • Jalandhar News: Himachal के CM Sukhu से मिले MP Channi, इस मुद्दे पर की चर्चा

    Jalandhar News: Himachal के CM Sukhu से मिले MP Channi, इस मुद्दे पर की चर्चा

    जालंधर, ENS: पंजाब के जालंधर से कांग्रेस के सांसद व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से खास मुलाकात की है। चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल के मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात दौरान पंजाब और हिमाचल में खास मुद्दों को लेकर चर्चा की है।

    इस अवसर पर चन्नी ने सुक्खू से पंजाबी भाषा को हिमाचल प्रदेश की दूसरी भाषा बनाने की अपील की। क्योंकि हिमाचल प्रदेश के बड़े हिस्सों में पंजाबी भाषा को आज भी बोली के रूप में समझा जाता है। उन्होंने उन्हें इस मामले पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो के साथ इसकी जानकारी दी है।