पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने कहा का मनुष्य को आगे बढऩे के लिए साकारात्मक सोच रखना जरूरी है। वह व्यक्ति अपना और समाज का भला कर सकता है। उन्होंने स्कूली बच्चों को जीवन में आगे बढऩे से कुछ टिप्स दिए। जिसमें उन्होंने बच्चों को अपनी जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने, उसे पाने के लिए कडी मेहनत करने की बात कही। मेहनत का फल जरूर मिलता है। साथ ही उन्होंने अपने बडों व गुरू जनो का आर्शिवाद लेने को भी कहा। तभी मनुष्य जीवन में तरक्की कर सकता है। इस मौके पर डॉ श्रीकांत शर्मा, खेडा स्कूल के प्रधानचार्य अक्षत ठाकुर, मंधाला की प्रधानाचार्य किरण ठाकुर, प्रवक्ता वंदना अवस्थी, प्रवक्ता दीपक शर्मा, आचार्य हेमदीप, सेवानिवृत नायब तहसीलदार विरेंद्र ठाकुर, पूनम शर्मा, चंद्रकांता, स्कूल की प्रधानाचार्य कृष्णा शर्मा ने भाग लिया।
Blog
-

समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे लोगों को मिला विद्या गौरव पुरुस्कार
बददी/सचिन बैंसलविद्या देवी मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से मेधावी छात्रों व समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को विद्या गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एस.एस.पी मोहित चावला ने छात्रों व लोगों को सम्मानित किया। बरोटीवाला के न्यू माडल स्कूल सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यअतिथि की ओर से दीप प्रज्जवलन और छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। उसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्कूली बच्चों ने पहाड़ी नाटी पेश कर वाहवाही लूटी।वसुंधरा ने राग भैरवी सुना कर पंडाल में उपस्थित दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। मुख्य अतिथि ने स्कूल में अव्वल रहने वाले बरोटीवाला स्कूल की साक्षी, अर्चना यादव, आरूषी, मुस्कान, दून पब्लिक स्कूल की कनिष्का, दृष्टि, दिशा शर्मा, मिडल स्कूल शेरां के अनिल और ऊमा, न्यू माडल के अक्षित मेहता, अनन्या शर्मा, पलक परमार, खुशी कुमारी, सोनाली, दिव्यांशी, तनवी, सुरजपुर स्कूल की ईशा, मुस्कान व गुरप्रीत, मधाला स्कूल के विकास, मनीषा व तन्या, गुल्लरवाला स्कूल के अशीष व काजल को सम्मानित किया। वहीं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्योगपित खेल मेें सुनील शर्मा, डाक्टर हीना शर्मा, समाज सेवी अनिल शर्मा, गायन में वसुंधरा नालागढ़, डॉ. धर्मेंद्र वशिष्ट, उत्कृष्ट पत्रकारिता व सामाजिक कार्यकर्ता के लिए रणेश राणा मुसाफरु, समाज सेवक रक्तदान क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस अच्छर पाल कौशल, मुआथाई खेल में भारत का नाम चमकाने वाले खिलाडी अनिल मेहता, कुनाल मेहता, शारीरक प्रवक्ता मिथलेश चौहान, विवेक शास्त्री, न्यू मॉडल स्कूल के संस्थापक डा. तारा चंद शर्मा व हिमुडा संस्था के अध्यक्ष मनु शर्मा को शाल व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने कहा का मनुष्य को आगे बढऩे के लिए साकारात्मक सोच रखना जरूरी है। वह व्यक्ति अपना और समाज का भला कर सकता है। उन्होंने स्कूली बच्चों को जीवन में आगे बढऩे से कुछ टिप्स दिए। जिसमें उन्होंने बच्चों को अपनी जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने, उसे पाने के लिए कडी मेहनत करने की बात कही। मेहनत का फल जरूर मिलता है। साथ ही उन्होंने अपने बडों व गुरू जनो का आर्शिवाद लेने को भी कहा। तभी मनुष्य जीवन में तरक्की कर सकता है। इस मौके पर डॉ श्रीकांत शर्मा, खेडा स्कूल के प्रधानचार्य अक्षत ठाकुर, मंधाला की प्रधानाचार्य किरण ठाकुर, प्रवक्ता वंदना अवस्थी, प्रवक्ता दीपक शर्मा, आचार्य हेमदीप, सेवानिवृत नायब तहसीलदार विरेंद्र ठाकुर, पूनम शर्मा, चंद्रकांता, स्कूल की प्रधानाचार्य कृष्णा शर्मा ने भाग लिया। -

45 हजार रुपये राशन किटटों को पैक कर भेजा साई
साई पंचायत व बुआसनी पंचायत के ग्रामीणों के साथ है पूरा समाज: अनिल शर्मा
बददी/सचिन बैंसल:दून क्षेत्र के साई व बुआसनी पंचायत के आपदाग्रस्त गांवों के लोगो को राहत देने के लिए बरोटीवाला पीजीआई लँगर सेवा कमेटी आगे आई है। कमेटी ने वहां पर 45000 रुपये का राशन एकत्रित किया था जो कि किटट के रुप में था। पीजीआई लँगर सेवा कमेटी को बुआसनी पँचायत के युवा नीलू ठाकुर व बलविंदर ने फोन पर वहां के परिवारों की हालात बताए और आग्रह किया कि पीजीआई लँगर सेवा कमेटी को वहां के उन परिवारों जिनका इस आपदा में घर, जमीन सब तबाह हो गए और वे टेंटो व सत्संगघर व सरकारी स्कूलों में पनाह लिए है उनकी सहायता करनी चाहिए। पीजीआई लंगर सेवा कमेटी ने सोशल मीडिया पर आपदाग्रस्त परिवारों की मदद से एक अभियान चलाया जिसमें हर वर्ग से स्थानीय व बाहरी राज्यो व सरकारी मुलाजिमों व प्राइवेट सेक्टर व पँचायत प्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने सहयोग किया।पीजीआई लंगर सेवा कमेटी के सदस्यों अनिल शर्मा बताया कि ने व्यापक तौर पर लोगो को इस कार्य मे सहयोग के लिए जोडा और 45000 का अमाउंट व राशन एकत्रित किया , ऐसे समय में पीजीआई लँगर कमेटी को ऐसी माताओं ने अधिक प्रभावित किया जिन्होंने हर दिन भगबान ने नाम पर निकाले अपने पैसे ये कहकर दिए कि भगवान भी तभी प्रसन्न होंगे जब उनके नाम पर निकाले पैसे हम ऐसे समय मे लोगो की मदद के लिए लगाएं। अमरजीत चौधरी व गौरव गुप्ता ने बताया कि यहां के परिवारजनों से मिलकर और उनका दु:ख देखकर लगता है कि जो सहयोग दिया वो भी कम है, शुभम गुप्ता व विशाल शर्मा की आंखों में 75 साल के बुजुर्ग से बात करते आंखे नम हो गई जब उन्होंने की इस उम्र में अब जिंदगी नए सिरे से कैसे शुरू करूँ और आसमान की तरफ शून्यता से निहारते चुप हो गए । वहीं सुनील नेगी व अनिल शर्मा से जब एक माँ ने कहा कि बच्चे आप सब सरकार से कहना हमे मकान, जमीन दे हमने कभी किसी की नौकरी न की थी हम अपनी जमीन में टमाटर, सब्जी इतना उगाते थे कि उन्हें बेचकर अपना जीवन यापन चला रहे थे ,पर अब कहते कहते उस बूढी मां की रुलाई फुट गई , पीजीआई लँगर कमेटी ने सबको हौसला दिया। अब पीजीआई कमेटी सदस्य सब निजी संस्थाओं व उधोगपतियों व प्रशासन से मांग करते है इन परिवारों का जीवन फिर से पटरी पर लाने के लिए संयुक्त योजना बनाएं ताकि इनके जख्म जल्द से जल्द भरे जाएं। -

पंजाब : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 2 गिरफ्तार
होशियारपुरः थाना टांडा इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शनिवार देर शाम नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में थाना टांडा पुलिस ने नाबालिगा के बयान पर 3 आरोपियों के खिलाफ पुलिस को बयान दिए थे। जिस पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी टांडा इंस्पेक्टर ओंकार बराड़ की तरफ से इंस्पेक्टर कमलेश कौर और उसके साथ एएसआई मनिंदर कौर की बनाई टीम ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान गौतम निवासी रोशनी पीर मोहल्ला टांडा और उसके साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी रोशनी मोहल्ला टांडा के रुप में हुई है।
काबू किए आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और उनके तीसरे साथी को भी काबू किया जाएगा। सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए थाना प्रभारी टांडा इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने यह मामला पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर गौतम पुत्र विजय निवासी टांडा और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ दर्ज किया है। लड़की ने अपने बयान में बताया कि शनिवार शाम 8 बजे के करीब जब वह घर से दुकान पर कुछ सामान लेने आई थी तो उसे फोन कर गौतम वहां आ गया। उसने कपड़े खरीदने जाने के बहाने से उसे मोटरसाइकिल पर बैठाया और वह उसे कहीं खेतों में मोटर वाले कमरे में ले गया। जहां उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि जब वह कपड़े पहन रही थी तो उसी समय बुलेट मोटरसाइकिल पर दो अन्य युवक वहां आ गए। उन्होंने पहले गौतम के कान में कुछ कहा और बाद में गौतम ने उसे कहा कि वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए नहीं तो वे उसका वीडियो बनाकर वायरल कर देंगे।
गौतम के कमरे से बाहर जाने पर उन दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अब पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर कमलेश कौर इस मामले की जांच कर रही हैं। नाबालिगा ने यह भी बताया कि गौतम के साथ उसकी पहले से ही जान पहचान थी। वह दोनों अच्छे दोस्त थे। यही कारण है कि वह गौतम पर विश्वास करके उसके कहने पर उसके मोटर साइकिल पर बैठ कर बाजार जाने के लिए तैयार हो गई। मगर उसे गौतम की नीयत के बारे बिल्कुल भी नही पता था। गौतम और उसके दोस्तों ने साजिश से उसके साथ दुष्कर्म किया है।
-

घरों में आई दरार,7 परिवार हुए बेघर
सरकार से उचित मुआवजा और सहायता की गांव वासियों ने उठाई मांग
सचिन बैंसल/बद्दी:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से जहां पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार नुकसान हो रहा है वही दून विधानसभा क्षेत्र की पहाड़ी पंचायत के लगभग आधा दर्जन गांव के लगभग 50 परिवार पूरी तरह से बेघर हो चुके हैं और अपनी खड़ी फसलो और मकानों को छोड़ने के लिए मजबूर हो चुके है सरकार व प्रशासन द्वारा इन परिवारों को दोबारा से विस्थापित करने के लिए कोशिश तो की जा रही है पर गांव की भूमि को धसने से रोकने के लिए किसी प्रकार का भी प्रयास नहीं किया जा रहा है औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भटोलिकला इंडस्ट्रियल एरिया के साथ लगती पहाड़ी पंचायत सोड़ी के गांव माजरी के 7 परिवार जहां प्रशासन की अनदेखी के चलते खुद ही अपना सामान लेकर आसपास के इलाकों में स्थानीय लोगों की मदद से अपना सामान गांव से निकाल कर तो ले जा रहे हैं पर अगर प्रशासन द्वारा जल्द ही इस गांव की जमीन को धसने से बचाने के लिए प्रयास नहीं किए गए तो इसका खामियाजा बद्दी बरोटीवाला इंडस्ट्रियल एरिया जो कि बालद नदी के किनारे पर बसा हुआ है।उन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है आपको बता दें कि हाल ही में जहां तेज बारिश के चलते बद्दी बरोटीवाला का संपर्क मार्ग लगभग बंद ही हो चुका था। अगर माजरी गांव की जमीन धसती है तो व बालद नदी का रास्ता पूरी तरह से रोक देगी जिससे आने वाले समय में निचले इलाकों में जल प्रलय आने का खतरा बना हुआ है। सोड़ी पंचायत के प्रधान ने बताया कि गांव की भूमि में लगभग आधा किलोमीटर लम्बी दरार पढ़ चुकी है। जिसमें गांव की लगभग 50 बीघा भूमि चपेट में आ गई है जो की धीरे-धीरे धंसने लगी है और लगातार अगर बारिश होती रही तो यह जमीन कभी भी पूरी तरह धस सकती है। फिलहाल गांव को स्थानीय लोगों की मदद से खाली करवाया जा रहा है और आसपास के इलाकों में उन्हें ठहराया जा रहा है। उन्होंने सरकार वह प्रशासन से मांग की है कि गांव वासियों को जल्द से जल्द विस्थापित किया जाए और उनकी फसलों मकानों का उचित मुआवजा उन्हें दिया जाए ताकि वह अपने बच्चों और खुद का जीवन अच्छे से व्यतीत कर सकें।इस दुख की घड़ी में जहां प्रशासन गांव वासियों तक नहीं पहुंच पा रहा वहीं कुछ समाजसेवी लोग गांव वासियों तक पहुंच रहे हैं और उनकी मदद कर रहे हैं और लगातार सरकार व प्रशासन से मांग की जा रही है कि जल्द इन गांव वासियों के लिए उचित व्यवस्था की जाए और पहाड़ों धसने से बचाने के लिए भी सरकार व प्रशासन कोशिश करें।वही एसडीएम नालागढ़ दिवांशु सिंघल ने कहा कि उन्हें आज ही सूचना मिली है कि सोड़ी पंचायत के गांव माजरी में जमीन धस रही है और वह बलद खड्ड को ब्लॉक कर सकती है। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग की टीम को मौके पर जायजा लेने के लिए बोल दिया है और सुरक्षा हेतु उचित कदम उठाने के निर्देश दे दिए गए है। जिन लोगो के मकान क्षतिग्रस्त हुए है उनको शिफ्ट करने की अपील की जा रही है। उन्हें सरकारी भवनों व उनके रिश्तेदारों के पास शिफ्ट करने में मदद की जा रही है और साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें टेंट मुहैया भी करवाए जा रहा है। -

ईसपुर में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजित
ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा हरोली की ग्राम पंचायत ईसपुर में आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को प्राकृतिक खेती में इस्तेमाल होने वाले घटकों बीजामृत ,जीवामृत रोगनाशी व कीटनाशी दवाइयों जैसे अग्नि अस्त्र ,ब्रह्मास्त्र इत्यादि के बारे में बताया गया व मोटे अनाज के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी से मोहन कुमार ने किसानों को फसल बीमा मुख्यतः आलू की फसल के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी व विकासखंड हरोली के खंड तकनीकी प्रबंधक अंकुश कुमार व सहायक तकनीकी प्रबंधक शिवांक जसवाल व दविंदर कौर ने किसानों को प्राकृतिक खेती व देसी गाय के गुणों से भी अव -

वाह रे पंजाब पुलिसः लोगों को कर रही जागरुक, खुद कर रही बाइक मोडिफाइड, हुई कार्रवाई, देखें वीडियो
पठानकोट : पंजाब पुलिस ना सिर्फ लोगों के बुलेट मोटरसाइकिल पर लगे मोडिफाई साइलेंसर के चालान काटती है। कानून का उल्लंघन करने वाले अपने मुलाजिमों को भी नहीं बख्शा। ऐसा ही कुछ देखने को मिला पठानकोट जिले में, जहां पर एक पुलिस मुलाजिम की ओर से अपने बुलेट मोटरसाइकिल पर मॉडिफाई साइलेंसर लगाया गया था, जिसकी वीडियो किसी ने वायरल कर दी। जैसे ही यह वीडियो एसएसपी पठानकोट हर कमलप्रीत सिंह खक के ध्यान में आई उन्होंने तुरंत इस मोटरसाइकिल पर बनती कार्रवाई करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को आदेश जारी किए।
जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस की ओर से वायरल वीडियो के आधार पर मोटरसाइकिल पर लगे नंबर से इस मोटरसाइकिल को ट्रेस करने के बाद उसका चालान काट दिया गया। ट्रैफिक इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो वायरल होने का मामला सामने आने के बाद उन्होंने मोटरसाइकिल ढूंढ कर चालान काट दिया है । उन्होंने कहा कि कानून की उल्लंगन करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा
-

पंजाबः किसानों ने टोल प्लाजा पर लगाया जाम, देखें वीडियो
गुरदासपुरः बटाला के नजदीक अमृतसर-जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे पर किसान जत्थेबंदियों ने कथूनंगल टोल प्लाजा जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि यातायात खुला है लेकिन कोई भी पर्ची निःशुल्क नहीं मिलेगी। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के बैनर तले किसानों और महिलाओं ने टोल प्लाजा पर धरना लगा दिया है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक हमारे गिरफ्तार नेताओं को रिहा नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेताओं की गिरफ्तारी से होने वाले धरने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 22 अगस्त को चंडीगढ़ में वह धरना भी जरूर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर चंडीगढ़ धरना प्रदर्शन की घोषणा की गई थी, लेकिन पंजाब सरकार के इशारे पर हमारे किसान नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि 8 टोल प्लाजा को ब्लॉक कर दिया गया है।
-

पांच कॉलेजों के रेड रिबन कल्ब के बच्चों ने मैराथन में लिया भाग
डॉ सिधू ने मैराथन को दिखाई हरी झंड़ी
ऊना, /सुशील पंडित: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला एडस नियंत्रण समिति के सौजन्य से जिला में मलाहत रेलवे फाटक से रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया। रेड रन मैराथन को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखद्वीप सिंह सिधू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होने बताया कि 5 किलोमीटर की रेड रन मैराथन रेलवे फाटक मलाहत से शुरू हुई तथा बसोली होते हुए वापिस मलाहत में समाप्त हुई। इस मैराथन में जिला के 5 कॉलेज ऊना, अम्ब, हरोली, बीटन व खड्ड कॉलेज के रेड रिबन कल्ब के बच्चों द्वारा भाग लिया गया। डॉ सिधू ने बताया कि रेड रिबन रेस आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को एचआईवी/एडस के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि यूथ-डे जागरूकता अभियान के तहत ऐसे कार्यक्रम 31 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे।मैराथन के अतिरिक्त कॉलेज के बच्चों में ड्रामा, क्विज़ व रील में किंग अर्थात वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। उन्होंने बताया कि लड़कों की रेड रन मैराथन में ऊना कॉलेज से हरप्रीत सिंह ने प्रथम, अभिषेक द्वितीय व मोहित कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की रेड रन में ऊना कॉलेज से निकिता ने प्रथम, अम्ब कॉलेज से ज्योति ने द्वितीय व स्वाति ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अम्ब कॉलेज से निखिल राणा ने चौथा व पंकज चौधरी ने 5वां स्थान हासिल किया। लड़कियों में अम्ब कॉलेज से भारती ने चौथा व ऊना कॉलेज से काज़ल कुमारी ने 5वां स्थान प्राप्त किया।रेड रेस मैराथन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सीय सहायता के लिए एम्बूलेंस और टैªफिक पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था का प्रबंध किया गया। इसके अलावा गुंजन संस्था द्वारा रेड रेस मैराथन कार्यक्रम में सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया जिसमें बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूकता का संदेश दिया गया।जिला एडस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रमेश रत्तू, जिला युवा सेवा एंव खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, बीसीसी समन्वयक कंचन माला, प्राध्यापक शषि कंवर, गौरव शर्मा, अल्का, गुरजीत कौर, डॉ कर्ण, कोच राकेश चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे। -

पंजाबः एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी से मची अफरा-तफरी
अमृतसरः इंग्लैंड के बर्मिंघम से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी से अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट की सिक्योरिटी में तैनात सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की टीम ने फ्लाट को चारों तरफ से घेरकर जांच शुरू कर दी। कई घंटे चली इस जांच में क्या कुछ मिला? इसका खुलासा फिलहाल नहीं किया गया। सोमवार दोपहर 2.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट से यही फ्लाइट वापस बर्मिंघम के लिए जानी थी मगर शाम 5 बजे तक विमान ने उड़ान नहीं भरी।
कहा जा रहा है कि अगर जांच में सबकुछ सही निकला तो फ्लाइट अपने तय समय से साढ़े 3 घंटे लेट यानि 6 बजे के बाद ही टेकऑफ कर पाएगी। सोमवार सुबह करीब 8 बजे बर्मिंघम से एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI118 अमृतसर के गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसके बाद सभी यात्री चेक आउट कर गए। यात्रियों के चले जाने के बाद विमान को हैंगर में लगाकर साफ-सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान विमान के टॉयलेट में सफाई कर्मचारी को एक पर्ची मिली, जिस पर बम लिखा हुआ था।
सफाई टीम ने तुरंत इसकी जानकारी एयरपोर्ट के अधिकारियों को दी। इसके बाद आनन-फानन में सिक्योरिटी पर्पज से विमान को आइसोलेट कर CISF की टीम विमान की जांच में जुट गई। विमान के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया गया। दोपहर ढाई बजे एयर इंडिया के इसी विमान को वापस अमृतसर-बर्मिंघम रूट पर रवाना होना था मगर इस पूरी घटना की वजह से ये फ्लाइट लेट हो गई। शाम 5 बजे तक विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर ही खड़ा रहा। इस घटना के बाद अमृतसर एयरपोर्ट पर सीनियर अधिकारियों, एयर इंडिया स्टाफ और सीआईएसएफ अधिकारियों की बैठक शुरू हो गई। अमृतसर एयरपोर्ट की ऑफिशिएटिंग डायरेक्टर का कहना है कि इस बैठक के बाद ही वह पूरी स्थिति के बारे में कुछ बता पाएंगी।
-

ਜਲੰਧਰ : ਇਸ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਸੀਵਰੇਜ ਦੇ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਤੋਂ ਲੋਕ ਹੋਏ ਪਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ
ਜਲੰਧਰ : ਵੈਸਟ ਹਲਕੇ ਦੇ ਮੁਹਲਾ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਮੰਜੀਤ ਨਗਰ ਰੋੜ ਮੁਹਲਾ ਦੇ ਸਮਾਰਟ ਸਿਟੀ ਮੁਹਲਾ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਜਿਥੇ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਵੈਸਟ ਦੇ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਏਰੀਏ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਿਛਲੇ ਕਾਫ਼ੀ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਮੁਹਲੇ ਵਿੱਚ ਸੀਵਰੇਜ ਦੇ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆਂ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਆਨ ਜਾਨ ਵਾਲ਼ੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦਿਕਤਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਕੂਲਾ ਤੋਂ ਆਨੰਦੇ ਜਾਂਦੇ ਛੋਟੇ ਬੱਚੇ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚ ਡਿੱਗ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਕਈ ਵਾਰ ਛੋਟੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਟਾ ਵੀ ਲਗਿਆਂ ਅਤੇ ਕਈ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਕਿਸਮਾਂ ਦੀਆਂ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਨੇਂ ਘੇਰਿਆਂ ਹੋਇਆ ਹੈ।
ਇਸ ਵਜ਼ੋਂ ਸਾਰੇ ਮੁਹਲਾ ਵਾਸੀ ਬਹੁਤ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹਨ, ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਈ ਵਾਰ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਕੌਂਸਲਰ ਨਾਲ ਵੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਕਈ ਵਾਰ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾ ਵੀ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਪਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆਂ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਹਲ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਫ਼ੀ ਦਿਕਤਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮੁਹਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰ ਕੋਲੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਹੱਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।