Blog

  • पंजाबः अब एक और विधायक को ऑफर देने के मामले में FIR हुई दर्ज 

    जलालाबादः आम आदमी पार्टी के जलालाबाद से विधायक गोल्डी कंबोज को विदेशी नंबर से फोन कर बीजेपी जॉइन करने व बदले में 25 करोड़ का ऑफर देने पर FIR हुई है। विधायक की शिकायत पर जलालाबाद थाना सिटी पुलिस ने सेवक सिंह नाम के व्यक्ति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले की जांच के लिए विजिलेंस को भी लिखा है। ताकि इससे जुड़ी सारी सच्चाई को सामने लाया जा सके। विधायक ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्हें चार दिन पहले विदेशी नंबर से फोन कॉल आई थी। कॉल करने वाले सेवक सिंह ने 20-25 करोड़ लेकर आप छोड़ने व बीजेपी जॉइन करने के लिए दबाव बनाया।

    साथ ही उन्हें कड़ी सुरक्षा व लोकसभा चुनाव की टिकट ऑफर की गई। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में सुखबीर सिंह बादल को हराकर विधायक बने थे। वहीं, इलाके में उनके द्वारा करवाए जा रहे कामों की चर्चा है। उनके कामों से विरोधी बौखलाहट में हैं। भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने इस मामले पर तंज कसते हुए कहा था कि बीजेपी पर कभी मंदबुद्धि होने का आरोप नहीं लगा है। जो सामान पांच हजार में बाजार में बिक रहा हो, उसका 25 करोड़ कौन देगा। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपनी कीमत ज्यादा आक ली है, लोग इन्हें असली कीमत बता देंगे। वहीं, उन्होंने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर इस मामले में ईडी से जांच करवाने की मांग की थी। ताकि सारी सच्चाई को सामने लाया जा सके।

  • बड़ी खबरः लगातार हो रही बर्फबारी के चलते पलटी यात्रियों से भरी बस, देखें वीडियो 

    किन्नौरः हिमाचल के ट्राइबल जिला किन्नौर में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। नाको के पास हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस बर्फ पर फिसलने के बाद सड़क पर पलट गई। इससे बस में सवार ड्राइवर व कंडक्टर सहित 12 यात्रियों को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सूचना के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 8 बजे HRTC की बस नंबर HP-25A-5384 समदो से रिकांगपियो जा रही थी। इस दौरान बस नाको में बर्फ पर स्किड हो गई और सड़क पर पलट गई। सड़क के साथ में खाई भी थी।

    बस के पलटते ही मौके पर कुछ देर के लिए चीख-पुकार मची। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बस से बाहर निकाला और रिकांगपियो अस्पताल ले गए। परिवहन निगम के इंस्पेक्टर गोपाल नेगी ने बताया कि बस ड्राइवर मनजीत और कंडक्टर अविनाश सहित सभी 12 यात्री सुरक्षित है। कुछ को मामूली चोटें आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। किन्नौर जिला के ज्यादातर इलाकों में बीती रात से ही बर्फबारी हो रही है। इससे सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। ऐसे में सड़कों पर आवाजाही खतरनाक साबित हो सकती है। स्थानीय प्रशासन ने भी खतरनाक सड़कों को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्राएं टालने और खतरनाक सड़कों पर गाड़ी चलाने से परहेज की एडवाइजरी दी है।

  • पंजाबः नशे की शिकायत करने पर हमलावारों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें CCTV 

    पीड़ित की टूटी सिर की हड्डी, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी  

    लुधियानाः टिब्बा रोड पर युवक को नशे के खिलाफ नशेड़ियों की शिकायत करना महंगा पड़ गया। दरअसल, कुछ दिन पहले युवक पर मोटरसाइकिल सवारों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सीएमसी अस्पताल में रैफर कर दिया। 

    जानकारी देते हुए अमरजीत सिंह ने बताया कि वह राहो रोड राम बिहार गली नंबर 1, लुधियाना के रहने वाले हैं। उनके भतीजे सन्नी बिरदी ने नशे के सौदागरों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके चलते 7 से 8 नशे की डीलरों ने बाइक पर हथियार लेकर उसका पीछा किया। इस दौरान टिब्बा रोड़ राजू कालोनी के नजदीक उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में सन्नी बुरी तरह से जख्मी हो गया। पीड़ित को घायल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल भेजा गया और हालत खराब होने पर सीएमसी रेफर कर दिया गया। इस मामले में जब टिब्बा रोड पुलिस चौकी प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सन्नी बिरदी के सिर में किसी तेजधार हथियार से चोट लगी है, जिसकी मेडिकल रिपोर्ट आ चुकी है। सन्नी के सिर की हड्डी टूटी है। वहीं उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • पंजाबः क्या रवनीत बिट्टू कर सकते है घर वापसी, सासंद औजला का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का थामन थाम लिया। जिसके बाद पंजाब की राजनीति में एक अलग ही भूचाल देखने को मिला। वहीं इस मामले को लेकर आज सासंद गुरजीत सिंह औजला का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि वह रवनीत बिट्टू को घर वापिस लाने की पूरी कोशिश करेंगे। गुरजीत सिंह औजला ने दावा किया है कि वह जल्द ही रवनीत सिंह बिट्टू से बात करेंगे और उन्हें कांग्रेस में वापस लाएंगे। औजला ने कहा कि वह और बिट्टू लंबे समय से दोस्त है।

    उनका कहना है कि उन्हें घर वापिस लाने की बात की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि पिछले दिनों रवनीत सिंह बिट्टू और हरजीत ग्रेवाल के बीच जो जुबानी हमले सुनने को मिल रहे हैं, उन्हें नहीं लगता कि वे भारतीय जनता पार्टी में ज्यादा समय बिता पाएंगे। उन्होंने कहा कि बेशक यह उन दोनों का आपसी मामला है, लेकिन जितना वह रवनीत सिंह बिट्टू को जानते हैं, इस माहौल में वह कभी भी भारत जनता पार्टी में नहीं रह पाएंगे। सासंद औजला ने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि बिट्टू फिर से कांग्रेस में शामिल हो और वह दोबारा चुनाव लड़कर कांग्रेस को जीत की ओर लेकर जाएं।

  • राष्ट्रपति ने भारत रत्न से चार शख्सियतों को किया सम्मानित

    नई दिल्लीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार (30 मार्च) को देश की 4 शख्सियतों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं। सभी 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया। इनके परिजनों ने राष्ट्रपति से सम्मान लिया। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न का सम्मान मिलना था, लेकिन आज वह राष्ट्रपति भवन में उपस्थित नहीं हुए बल्कि 31 मार्च को राष्ट्रपति उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी

     इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट किया था की यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव गारू को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।‘उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक सांसद तथा विधानसभा के सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व देश को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने और देश की समृद्धि तथा विकास की एक ठोस नींव रखने में सहायक था।’

    पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को सम्मान देने की घोषणा करते हुए लिखा, हमारी सरकार का सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है।

    पीएम ने कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की भी घोषणा की थी. उन्होंने लिखा था, ‘यह बेहद खुशी की बात है कि भारत सरकार हमारे देश में कृषि और किसानों के कल्याण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए एम.एस. स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। उन्होंने भारत को आत्म-सम्मान हासिल करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चुनौतीपूर्ण समय के दौरान कृषि पर निर्भरता और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए।’

  • गार्डन के पास गाड़ी से 35 लाख रुपए बरामद

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस की नाकेबंदी कर चैकिंग की जा रही है। इसी के चलते पुलिस ने जांच के दौरान सेक्टर 35 और 36 के स्मॉल चौक के पास सेक्टर 36 के खुशबू गार्डन के पास एक गाड़ी से 35 लाख रुपए बरामद किए हैं। दरअसल, पुलिस ने यहां पर नाका लगाया हुआ था, नाके के दौरान जांच में यह रकम बरामद हुई है। इसमें कुछ विदेशी करेंसी भी है। पुलिस ने इस गाड़ी से जब्त की गई। रकम के बारे में चुनाव आयोग और आयकर विभाग को सूचना दे दी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है। जिसमें ड्राइवर राजकुमार और सवारी देशराज निवासी करनाल के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

    पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 15 टीमों का गठन किया गया है। यह टीम 24 घंटे 5 डीएसपी की मौजूदगी में निगरानी करती हैं। इनका काम आचार संहिता का पालन करने के लिए इस तरह के जगह-जगह पर नाके लगाए जा रहे हैं। इसमें यह टीम राजनीतिक गतिविधियों, अवैध शराब और अवैध कैस संबंधी संबंधी जानकारियां जुटाती हैं। इसके बाद उस पर आगे जांच की जाती है। इसके लिए इन टीमों की बाकायदा मॉनिटरिंग भी की जाती है। ​​​​​​​विभाग के द्वारा इन टीमों से हर रोज रिपोर्टिंग की जाती है। चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन किसी भी प्रकार के विवाद में नहीं पड़ना चाहता है। इसलिए आचार संहिता के पालन के लिए इन टीमों से लगातार अपडेट ली जा रही है। सभी टीम अपना-अपना रिकार्ड तैयार कर रही है।

    पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी रिपोर्ट की लगातार मॉनिटरिंग रख रहे हैं। यह टीम 8-8 घंटे की शिफ्ट में पूरे 24 घंटे काम करती हैं और शहर के चप्पे चप्पे पर नजर रखे हुए हैं। ​​​​​​​चंडीगढ़ में इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। वहीं, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी की तरफ से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशी को लेकर अभी तक मंथन कर रही हैं। पिछले दो बार से यहां पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बॉलीवुड स्टार किरण खेर सांसद बनती आ रही हैं।

  • पंजाबः 1 किलो हेरोइन और अवैध हथियारों सहित 3 गैंगस्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले की पुलिस ने नौशेरा पन्नुआं में तीन गैंगस्टरों गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नंबरदार, मोहप्रीत सिंह उर्फ मोह और शमशेर सिंह उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1.02 किलोग्राम हेरोइन, तीन अवैध हथियार, चार मैगजीन, 20 गोला बारूद और एक कार बरामद की गई है। गोपी नंबरदार आदतन अपराधी है और पीएस सरहाली पर आरपीजी फायरिंग में शामिल है। वह गैंगस्टर लखबीर लंडा से भी जुड़ा हुआ है।  

  • पंजाबः हाईवे पर लगा भारी जाम, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिबः  देर रात चली तेज आंधी और बरसात के कारण ऊना चंडीगढ़ मुख्य मार्ग के गांव कलसेड़ा के पास मार्ग पर लगाया गया साइन बोर्ड गिर जाने से मार्ग बंद हो गया, जिसके कारण इस मार्ग पर से गुजरने वााले वाहनों का बड़ा जाम लग गया । बता दे कि इस मार्ग से होकर हिमाचल से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से हिमाचल सैकड़ो वाहन गुजरते हैं जो सुबह से इस बोर्ड के गिर जाने के कारण जाम में फंसे हुए हैं। 

    हालांकि छोटे वाहनों को साइड से गुजारा जा रहा था लेकिन फिर भी बड़े वाहनों के लिए रास्ता ना होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे सैकड़ो यात्री जाम में फंस गए। नंगल नगर कौंसिल की तरफ से इसे हटाने के लिए प्रयास जारी है। पुलिस भी मोके पर पहुंच चुकी है।

  • जालंधरः महिला की मौत को लेकर थाने के बाहर परिजनों का हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: अशोक विहार में विवाहिता ने ससुराल में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान अशोक विहार निवासी रेशमा देवी के रूप में हुई है। थाना एक के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि अशोक विहार में युवती ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं आज मृतिका की परिजनों ने थाना 1 के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया है।

    परिजनों ने पुलिस पर सही से कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए है। परिजनों का कहना है कि सास-ससुर सहित पति से प्रताड़ित होकर उसने आत्महत्या की है। वहीं परिजनों ने मृतिका के साथ सास-ससुर और पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का है कि उन्होंने ससुराल को आईफोन दिया था। वहीं अब परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेत में 9 लाख रुपए की मांग के आरोप लगाए गए है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने लड़की की मां विना देवी के बयानों पर सास रेखा देवी, ससुर त्रिवेणी सिंह और पति रवि सिंह के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    दूसरी ओर परिजनों का आरोप है कि उक्त युवक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। जिसको लेकर आज भारी मात्रा में प्रवासी थाने के बाहर इकट्ठा हो गए है और जमकर हंगामा कर रहे है। सलेमपुर के रहने वाले मृतिका के भाई अमरजीत कुमार ने कहा कि उसकी बहन को ससुरालियों द्वारा परेशान किया जाता था। जब बीते दिन वह अपनी बहन के घर गया तो उनकी बहन ने उन्हें बताया कि वह अपने ससुराल वालों से परेशान है। मुझे यहां ले जाओ। जब अमरजीत ने सास से बहन को साथ ले जाने का अनुरोध किया तो उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद वह अपने घर लौट आया। अगले दिन यानी शुक्रवार को उसे फोन कर बताया गया कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली।