Blog

  • Health Tips: सर्दियों में मोजे पहनकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान

    Health Tips: सर्दियों में मोजे पहनकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान

    नई दिल्ली। सर्दियां आते ही लोग ठंड से बचने के लिए कई उपाय करते हैं। खुद को गर्म रखने के लिए लोग सिर से लेकर पैर तक ढंककर रखते हैं। दिनभर गर्म कपड़े पहनने के अलावा कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो रात में सोते समय मोजे पहनकर सोते हैं। ठंड में खुद को गर्म रखने के लिए ज्यादातर लोग इस तरह से सोना पसंद करते हैं। सर्दियों में मोजे पहनकर सोने से बेशक आपको गर्मी मिलती हो,लेकिन इससे आपकी सेहत को कई तरह के नुकसान भी होते हैं, जिससे ज्यादातर लोग अनजान हैं। ऐसे में अगर आप भी इस आदत का शिकार हैं, तो हम आपको बताएंगे रात में मोजे पहनकर सोने से होने वाले नुकसानों के बारे में, जिसे सुन आप तुरंत अपनी इस आदत में सुधार कर लेंगे।

    ब्लड सर्कुलेशन में होती है परेशानी

    अगर आप भी सोते समय मोजे पहनते हैं, तो इससे आपके ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी हो सकती है। दरअसल, टाइट मोजे पहनने से शरीर में खून का प्रवाह कम और धीमा हो सकता है,जिससे सही तरह से ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी आ सकती है। ऐसे में अगर आप रात में मोजे पहनना चाहते हैं, तो कोशिश करें कि ढीले मोजे ही पहनें।

    बढ़ सकता है शरीर का तापमान

    रात को सोते समय मोजे पहनने से आपके शरीर का तापमान भी बढ़ सकता है। अगर मोजे पहनकर सोते समय हवा सही ढंग से पास नहीं हो पाई, तो इससे ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपके सिर पर गर्मी चढ़ सकती है, जिससे आपको बैचेनी भी महसूस हो सकती है।

    सर्दियों में अक्सर कई लोग दिनभर मोजे पहनकर घूमते हैं। इसके अलावा अगर आप रात में भी मोजे पहनकर सो रहे हैं, तो आपको स्किन एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इतना ही नहीं कई लोगों नाएलॉन के मोजों से भी दिक्कत हो सकती है, जो स्किन से जुड़ी समस्या की वजह बन सकती है।

    हृदय पर पड़ता है बुरा प्रभाव

    रात में मोज पहनकर सोने से आपके हृदय पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। दरअसल, कसे हुए मोजे पहनने से आपकी पैरों की नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे आपके हार्ट को ब्लड पंप करने में ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। इस वजह से कई बार सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है।

  • IPS राजविंदर सिंह भट्टी नए DGP नियुक्त…

    IPS राजविंदर सिंह भट्टी नए DGP नियुक्त…

    पटना : आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी को बिहार का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सीमा सुरक्षा बल पूर्वी कमान के एडीजी के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल कल (19 दिसंबर) को खत्म हो रहा है।

    बता दें कि भट्टी 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले वह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के डीजी पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। भट्टी मूल रूप से पंजाब के हैं लेकिन बिहार कैडर होने की वजह से उन्होंने राज्य में क्राइम को कम करने के लिए काफी काम किया है।

    बिहार में भट्टी की छवि एक कड़क अधिकारी की है। कहा जाता है कि उन्होंने शहाबुद्दीन, प्रभुनाथ सिंह, दिलीप कुमार सिंह जैसे बाहुबलियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दौरान बिना किसी हिचकिचाहट के काम किया था। उन्हें सीवान में डीआईजी के तौर पर काम करने का भी मौका मिला। भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत 2 बार सीबीआई में भी रहे हैं और उन्होंने एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में चीफ विजिलेंस ऑफिसर (CVO) के रूम में भी सेवाएं दी हैं।

  • धुंध का कहरः दर्जनभर गाड़ियां की हूई आपस में टक्कर 

    धुंध का कहरः दर्जनभर गाड़ियां की हूई आपस में टक्कर 

    यमनुनागर/करनाल: सर्दी का सितम बढ़ने के साथ-साथ, घना कोहरे ने भी अपना कहर दिखाना शुरू कर  दिया है। हाईवे पर लगातार विजिबिल्टी कम होने के कारण हादसे बड रहे हैं, रविवार को अंबाला-यमुनानगर सहारनपुर हाईवे पर सड़क हादसे देखन को मिले। लगभग एक दर्जन गाडियां आपस में भिड़ गईं। हादसे में चार लोग गंभीर रूप सा घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है. हादसे में दर्जन भर वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और हाईव पर जाम जैसी स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे किया।

    उधर, करनाल में नेशनल हाईवे-44 पर कुटेल के पास दो जगह हादसे हो गए। इन हादसों में कई वाहन आपस में भिड़ गए। इन वाहनों में गाडियां, बस, ट्रक शामिल हैं। हादसे 2 जगह हुए. एक जगह 4 से 5 वाहन आपस में भिड़े तो वहीं दूसरी तरफ 5 से 6 वाहन आपस में भिड़े। ये हादसा चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जाने वाली सड़क पर हुए हैं। हादसों में गाडियां क्षतिग्रस्त हो गई और सवारों को हल्की चोटें आई।

  • 14 महीने भी नहीं टिक सका 14 करोड़ की लागत का पुल, हुआ धराशायी

    14 महीने भी नहीं टिक सका 14 करोड़ की लागत का पुल, हुआ धराशायी

    बेगूसराय: इस वक्त बिहार के बेगूसराय जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जो ना सिर्फ सरकारी तंत्र पर भ्रष्टाचार का मुहर लगा रही है बल्कि आम लोगों की परेशानी के बारे में भी बता रही है। दरअसल शाहेबपुर कमाल प्रखंड के विष्णुपुर आहोक के समीप गंडक नदी पर बना पुल आज सुबह एकाएक टूटकर नदी में विलीन हो गया। गौरतलब है कि विष्णुपुर आहोक एवं साहेबपुर कमाल को जोड़ने वाली यह अकेला पुल था। साथ ही साथ इस पूल के सहारे बेगूसराय जिले के बखरी, गढ़पुरा एवं मुंगेर जिले के कुछ इलाकों के साथ-साथ खगरिया जिला के लोग भी आवागमन करते थे। अब यहां के आम लोग एक बार फिर नाव के सहारे आर पार करने को विवश हो रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार पिछले 2 महीनों से इस पुल में दरार आनी शुरू हुई थी। लेकिन लोगों का परिचालन अनवरत जारी था और आज सुबह एकाएक यह पुल बीच से टूटकर नदी में विलीन हो गया। राहत की खबर यह है कि उस वक्त पुल पर कोई बड़ी गाड़ी या लोग मौजूद नहीं थे नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। अब यहां यह सवाल उठता है कि 14 करोड़ की लागत से बना यह पुल 14 महीने तक भी लोगों को सुविधा नहीं मिल पाई जो कहीं ना कहीं पुल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है। लोगों के माने तो उक्त पुल के निर्माण में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के घालमेल की वजह से इसके निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई। 

    लोगों का कहना है कि पुल में कम से कम 32 एमएम के छड़ का प्रयोग होता है लेकिन इस पुल के निर्माण में मात्र 8 एमएम के सरिया का प्रयोग किया गया था। साथ ही साथ सीमेंट के प्रयोग में भी लापरवाही बरती गई थी। फिलहाल पुल गिरने की वजह जो भी हो लेकिन अब स्थानीय लोगों के लिए यह एक बड़ा परेशानी का सबब बन चुका है और लोग एक बार फिर नाव के सहारे गंडक आर पार करने को विवश है।

  • हिमाचल में चिट्टे सहित पकड़ा गया पंजाब का युवक…

    हिमाचल में चिट्टे सहित पकड़ा गया पंजाब का युवक…

    कांगड़ाः जिला चंबा में पंजाब के अमृतसर का एक युवक चिट्टे सहित पकड़ा गया। यह सफलता हिमाचल पुलिस के नारकोटिक्स कंट्रोल स्पेशल यूनिट कांगड़ा के हाथ लगी। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय संदीप सिंह निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई।

    जानकारी के अनुसार हिमाचल पुलिस का नारकोटिक्स कंट्रोल स्पेशल यूनिट कांगड़ा का एक दल एसआई करता ठाकुर की अगुवाई में शनिवार रात को जब गश्त पर था। गश्त के दौरान सूचना मिली कि तुन्नुहटृी के पास मौजूद एक ढाबे के पास एक युवक बैठा हुआ है। युवक के पास चिट्टा मौजूद है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची पुलि्स टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

  • चालक को नींद का झोंका आने से कार डिवाइडर से टकराई, दंपती की मौके पर मौत

    चालक को नींद का झोंका आने से कार डिवाइडर से टकराई, दंपती की मौके पर मौत

    शिकोहाबाद। दिल्ली से जिला पश्चिमी बितिया बिहार जा रही स्विफ्ट डिजायर कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चालक को नींद का झोंका आने से डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपीडा व पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

    चालक मोहम्मद अजहरुद्दीन पुत्र यासीन अंसारी निवासी गली नंबर 1 कौशिक पुरी दिल्ली से बेतिया बिहार के लिए जा रहा था। उसके साथ मे उसके पिता मोहम्मद यासीन अंसारी पुत्र सलामत अंसारी, पत्नी इननियारा खातून, बेटी सायरा, भाई नसबुद्दीन अंसारी बैठे हुए थे। रविवार की सुबह चालक को नींद का झोंका आ गया जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर पर चढ़कर अंडरपास पर बनी पुलिया से टकराकर गई।

    हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे से कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में मोहम्मद यासीन अंसारी व इननियारा खातून की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य शेष तीन लोग घायल हो गए हैं। जिनमें बच्ची सायरा व भाई नसीमुद्दीन अंसारी गंभीर रूप से घायल है। घायलों को यूपीडा के कर्मचारियों ने पीजीआई सैफई भेजा गया है। जबकि मृतकों के शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा गया है।

  • यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का अनुरोध फीफा ने किया खारिज, जानें वजह 

    यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का अनुरोध फीफा ने किया खारिज, जानें वजह 

    नई दिल्ली: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 में शांति का संदेश देने वाला अनुरोध फीफा ने खारिज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेलेंस्की फाइनल शुरू होने से पहले कतर के स्टेडियम में प्रशंसकों को वीडियो के माध्यम से एक संदेश देना चाहते थे, लेकिन फीफा के जवाब से वे निराश दिखे। हालांकि, यूक्रेन और खेल के शासी निकाय के बीच बातचीत अभी भी जारी है। बता दें कि आज(18 दिसंबर) रात साढ़े आठ बजे से फ्रांस और अर्जेंटिना के बीच फाइनल खेला जाएगा।

    पहले भी कर चुके हैं शांति की अपील

     यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बार-बार सरकार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विश्व मंच पर शांति और सहायता की अपील की है, जिसमें इस्राइल की संसद, अमेरिकी सांसदों, ग्रैमी अवार्ड्स, कान फिल्म महोत्सव और जी20 शिखर सम्मेलन शामिल हैं।  जेलेंस्की ने सीन पॉल और डेविड लेटरमैन सहित विभिन्न प्रकार के पत्रकारों और प्रसिद्ध मनोरंजनकर्ताओं के साथ साक्षात्कार और बातचीत भी की है।फीफा प्रमुख ने खेल में 

    राजनीति को लाने पर जताई नाराजगी

    यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के अनुरोध पर फीफा प्रमुख जियानी इन्फेंटिनो ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खेल में राजनीतिक संदेश देना सही नहीं है। जियानी इन्फेंटिनो ने इस मामले को बढ़ाने के लिए यूरोप और पश्चिम को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे एक तरह का पाखंड बताया। 

    खिलाड़ियों को भेदभाव-विरोधी आर्मबैंड पहनने पर प्रतिबंध 

    फीफा ने खिलाड़ियों को इंद्रधनुष-थीम वाले भेदभाव-विरोधी आर्मबैंड पहनने पर भी प्रतिबंध लगा दिया और प्रशंसकों को खेलने और अन्य राजनीतिक संदेश देने वाली टीमों के अलावा झंडे दिखाने से रोक दिया। हालांकि, विश्व कप के आयोजकों ने फिलीस्तीनी ध्वज के लिए एक अपवाद बनाया है, जो मुख्य रूप से खेलों के दौरान प्रदर्शित किया गया है।

  • पंजाबः शराब फैक्ट्री को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारी हुए आमने-सामने, देखें वीडियो 

    पंजाबः शराब फैक्ट्री को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारी हुए आमने-सामने, देखें वीडियो 

    पुलिस ने लोगों को लिया हिरासत में

    जीरा: फिरोजपुर के जीरा में शराब फैक्टरी के बाहर जो धरना लगाया गया है उसे लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पुलिस प्रदर्शनाकिरयों को खदेड़ने पहुंची हैं। इस तरह पुलिस ने कई रास्तों को बंद कर दिया है। पूरा एरिया छावनी में तबदील हो गया है। इस दौरान प्रदर्शनाकिरयों द्वारा पुलिस की कार्रवाई का सख्त विरोध किया जा रहा है। प्रदर्शनाकारी और पुलिस आमने-सामने खड़े हैं। स्थानीय लोगों द्वारा बठिंडा-अमृतसर 54 नेशनल हाईवे जाम करने की कोशिश की गई परंतु पुलिस ने वहां से भी लोगों को खदेड़ दिया है। रास्ता साफ करवा दिया है। पुलिस द्वारा हलके बल का प्रयोग किया गया।

    महिलाओं प्रदर्शनकारियों और 100 के करीब धरनाकारियों को हिरासत में लिया गया है। धरने के नेता फतेह सिंह हटौंल को हिरासत में लिया गया है इसके साथ ही जगसीर सरां और बलराज भी पुलिस हिरासत में हैं। तनावपूर्ण माहौल के चलते वहां खाली कैंटर, जेसीबी मशीन, दंगा रोकू वाहन का इंतजाम किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने जो टैंट लगाया था उसे उखाड़ दिया गया और अन्य सामान भी कैंटर में भर लिया गया है। प्रदर्शनाकिरयों के शैड जेसीबी मशीनों द्वारा उखाड़ा जा रहा है। महिलाओं का आरोप है कि गांव में रात को लाइटें बंद कर उन्हें घर से गिरफ्तार किया गया है।

  • जालंधर: देसी शराब को लेकर राजा वेडिंग और परगट सिंह ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना

    जालंधर: देसी शराब को लेकर राजा वेडिंग और परगट सिंह ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना

    दिन-ब-दिन पंजाब में लॉ एंड आर्डर की स्थिति को लेकर सरकार को लिया आड़े हाथों

    जालंधर/वरूण :  पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वेडिंग देर शाम जालंधर की कांग्रेस भवन में पहुंचे। वहां मौजूद विधायकों और लीडरों ने उनका स्वागत किया। राजा वडिंग और परगट सिंह ने जमकर पंजाब की मान सरकार पर निशाने साधे और कहा सरकार का फेलियर पंजाब के लिए बड़ा नुकसान है। चौथा स्तंभ बोलकर मीडिया पर तंज कस रहे परगट सिंह पत्रकारों के सवाल से यू-टर्न लेते हुए बोले कि मैंने सभी मीडिया वालों को गलत नहीं कहा, कुछ पत्रकार सही भी होते हैं।

    जालंधर पहुंचे पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वेडिंग और विधायक परगट सिंह ने कहा पंजाब के लोगो को शराब की आदत नहीं डालनी चाहिए। श्री मुक्तसर साहिब में फिरौती ना देने पर बच्चे की कत्ल पर बोले कि यह किसी गैंगस्टर का काम नहीं है बल्कि डकैती करने वाले लोगों का काम है। परगट सिंह द्वारा कांग्रेसी लीडरों कार्यकर्ताओं की खींचातानी वाले बयान पर कहा कि उन्होंने सही बयान दिया है और जिस कारण कांग्रेस जीत नहीं पाती हार जाती है। कांग्रेस का नुकसान आपसी खींचातानी के कारण हुआ है ना कि आप के कारण हुआ है । उन्होंने कहा की कांग्रेस दुबारा बहुमद लेकर वापस आयेगी। उन्होंने कहा की जो कांग्रेस पार्टी का नुकसान करते हैं उनको चलता कर देना चाहिए। जनवरी के पहले हफ्ते में राहुल गांधी पंजाब आ रहे हैं।

    जालंधर के लतीफ पूरा न पहुंचने पर परगट सिंह ने कहा की पिछले 10 साल से लतीफ पूरा के लोगो के साथ है।वह लोग सुप्रीम कोर्ट से केस हारे है लेकिन मैं उनके साथ खड़ा हूं।सस्ती और हेल्दी देसी शराब पर उन्होंने कहा की सरकार ने कहा था 10 हजार करोड़ का रिवीन्यू लेकर आएंगे लेकिन उनको नहीं लगता है ऐसा कुछ हो पाएगा। वह लोग सुप्रीम कोर्ट से केस हारे है लेकिन मैं उनके साथ खड़ा हूं। परगट ने कहा इस सही में कांग्रेसी आपस में खींचातानी कर लड़ते झगड़ते हैं और प्रधान को कहा उनको बाहर का रास्ता दिखाएं।  

    परगट सिंह ने कहा कि जो विजिलेंस द्वारा इंक्वायरी उन पर खोली गई है उसका उनको कोई फर्क नहीं पड़ता । पंजाब की हालत खराब हो रही हैं इसमें कोई दो राय नहीं है और पंजाब सरकार को चाहिए कि लॉयन ऑर्डर को मेंटेन कर स्थिति में सुधार करें।

  • जालंधर: पड़ोसियों में जमकर चले लात घूंसे, छत से हुई गमलों की बारिश, देखें विडियो

    जालंधर: पड़ोसियों में जमकर चले लात घूंसे, छत से हुई गमलों की बारिश, देखें विडियो

    जालंधर/वरुण: महानगर के ईश्वर नगर इलाके में दो पड़ोसियों के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी मामूली तकरार को लेकर विवाद हुआ। लेकिन इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी।

    इसकी सीसीटीवी भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दोनों पक्ष आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में एक बच्चा भी दिखाई दे रहा है जो लड़ाई के दौरान घर से निकलकर परिजनों के पास आता है। तभी छत से गमले फैंके जा रहे है। जिससे बच्चा घायल भी हगो सकता था। इस दौरान दोनों पक्षों में कई लोग घायल हुए है।