Blog

  • पंजाबः बाइक सवार लुटेरों ने पैट्रोल पंप के सेल्समैन के पैर में गोली मारी, लूटे 25 हजार रुपए, देखें CCTV

    पंजाबः बाइक सवार लुटेरों ने पैट्रोल पंप के सेल्समैन के पैर में गोली मारी, लूटे 25 हजार रुपए, देखें CCTV

    अमृतसरः मेहता चौक के पास पैट्रोल पंप में लूट का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार 3 लुटेरों ने गन पॉइंट पर पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे वहां से 25 हजार रुपए छीन कर ले गए और जाते हुए सेल्समैन के पैर में गोली मारी। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पेट्रोल पंप पर सभी कर्मचारी रोज की तरह अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर 3 युवक पहुंचे। तीनों के चेहरे ढके हुए थे।

    एक लुटेरा बाइक पर ही रहा, जबकि 2 लुटेरों ने बाइक से उतरते ही पिस्टल निकाल ली। यह देख पेट्रोल डाल कर कैश ले रहा युवक पीछे हटने लगा। लुटेरों ने उसी वक्त उसके पैर पर गोरी मार दी। इसके बाद दोनों लुटेरे उसके करीब गए और जेब में रखे हुए 25 हजार रुपए निकाल लिए।

    पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बयान और घायल कर्मचारी के बयानों पर कार्रवाई को शुरू कर दिया है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो पता चला कि लुटेरे जिस स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए थे, उसका नंबर ही नहीं था। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया है, ताकि लुटेरों की लोकेशन और मूवमेंट के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके।

  • रैली के बाद कूचबिहार में हिंसा, नेताओं के दो गुट भिड़े, एक कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत

    रैली के बाद कूचबिहार में हिंसा, नेताओं के दो गुट भिड़े, एक कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत

    कूचबिहारः पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा का दौर जारी है। यहां कूचबिहार के दिनहाटा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली के एक दिन बाद हिंसा फैल गई। बताया जा रहा है कि यहां टीएमसी के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक टीएमसी कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत भी हो गई। कई कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं। बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। वोटिंग से पहले नामांकन के दौरान राज्यभर से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। हिंसा की इन घटनाओं में कई लोग जान भी गंवा चुके हैं।

    बताया जा रहा है कि दिनहाटा के जरीधल्ला में मंगलवार सुबह ये हिंसा फैली। यहां दो गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद गोलीबारी भी हुई। जानकारी के मुताबिक, 5 लोग गोली लगने से जख्मी हुए थे। इनमें से एक बाबू हक की मौत हो गई। यह स्थान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जिले के सबसे पास में है। यहां पहुंचने का साधन सिर्फ नाव है। हालांकि, पुलिस इलाके में पहुंच गई है। इतना ही नहीं आशंका जताई जा रही है कि घटना में स्थानीय नेताओं द्वारा बांग्लादेशी अपराधियों का इस्तेमाल किया गया हो। हालांकि, अब स्थिति काबू में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • आज का राशिफल, 27जून 2023

    आज का राशिफल, 27जून 2023

    आज का राशिफल, 27जून 2023

    वृष: प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है।
    मिथुन: लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
    कर्क: बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें।
    सिंह: घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। जल्दबाजी न करें। कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे।
    कन्या: संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी।
    तुला: नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।
    वृश्चिक: काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।
    धनु: प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।
    मकर: अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रमाद न करें। किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी।
    कुंभ: अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है।
    मीन: फालतू खर्च होगा। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
  • पंजाब : नवजोत सिंह सिद्धू के घर में जल्द बजेगी शहनाई

    पंजाब : नवजोत सिंह सिद्धू के घर में जल्द बजेगी शहनाई

    चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के घर जल्द ही शहनाई बजने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू के बेटे की जल्द ही शादी होने जा रही है। सिद्धू ने अपने होने वाली बहू की तस्वीरें सांझी की है। बताया जा रहा है कि इनायत रंधावा उनकी बहू बनेगी। सिद्धू ने गंगा किनारे की तस्वीरें सांझी की है, इस दौरान नवजोत सिद्धू, उनकी पत्नी, बेटी राबिया सिद्धू व उनका बेटा व होने वाली बहू हैं।

    इस संबंधी ट्वीट कर सिद्धू ने कहा कि, ”बेटा अपनी प्यारी मां की सबसे बड़ी इच्छा का सम्मान करता है… इस शुभ दुर्गा-अष्टमी के दिन मां गंगा की गोद में, एक नई शुरुआत, हमारी होने वाली बहू इनायत रंधावा से परिचय। इसर दौरान उन्होंने प्रोमिस बैंड का आदान-प्रदान किया।  

  • डेरा बाबा रुद्रानंद और प्राचीन महादेव मंदिर पहुंचे अनुराग

    डेरा बाबा रुद्रानंद और प्राचीन महादेव मंदिर पहुंचे अनुराग

    ऊना/ सुशील पंडित: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा के 30 मई से 30 जून तक चल रहे जनसंपर्क से जनसमर्थन अभियान के तहत सोमवार को जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम और प्राचीन महादेव मंदिर कोटला कलां भी पहुंचे। डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में केंद्रीय मंत्री ने स्वामी शिवानंद महाराज से मुलाकात की इसके अतिरिक्त उन्होंने श्रद्धालुओं से भी संवाद स्थापित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त अनुराग ठाकुर ने कोटला कला के प्राचीन महादेव मंदिर पहुंचकर आश्रम अधिष्ठाता स्वामी मंगलानंद महाराज से भी आशीर्वाद लिया और पार्टी के इस अभियान को लेकर चर्चा की। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार पर संत समाज का सदैव आशीर्वाद रहा है और इसी आशीर्वाद के बलबूते सरकार ने देश को आगे ले जाने के लिए ना केवल अहम फैसले लिए अपितु उनको सिद्ध भी किया है। उन्होंने भाजपा के इस अभियान के तहत वर्ष 2024 के चुनाव को लेकर संत समाज से समर्थन भी मांगा।
  • कार व स्कूटी की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत

    कार व स्कूटी की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव ललडी में कार की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ललड़ी में कार संख्या( HP72C-1224) के चालक अनिल कुमार निवासी गांव स्तोथर तहसील अम्ब ने स्कूटी संख्या ( HP80-2102 )को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी चालक कशमीरी लाल पुत्र मनसा राम निवासी गांव व डा ललड़ी तह0 हरोली जिला ऊना की मृत्यु हो गई । कार चालक अनिल कुमार विरुद्ध पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • ब्रिस्क वॉक में बढ़चढ़ कर लें भाग: मुकेश अग्निहोत्री

    ब्रिस्क वॉक में बढ़चढ़ कर लें भाग: मुकेश अग्निहोत्री

    ब्रिस्क वॉक के लिए उपमुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा
    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री ने आज नशे के खिलाफ आयोजित होने जार रही ब्रिस्क वाॅक की तैयारियों को लेकर आज कांगड़ मैदान का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान इस महाअभियान को लेकर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित लोगों आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। साथ ही इस महाअभियान से संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी सभी आवश्यक प्रबंध समयबद्ध पूर्ण करने को भी कहा ताकि इस अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाया जा सके।
    इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली से कांगड़ तक 27 जून 2023 को आयोजित होने वाली ब्रिस्क वॉक में लोगों से बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा हमारे समाज के सामने आज एक गंभीर समस्या बनकर उभरा है। इसके चलते हरोली में ब्रिस्क वॉक के आयोजन से नशे के खिलाफ संदेश दिया जाएगा। इस वॉक की थीम वॉक फॉर लाइफ-नशे के विरुद्ध एक पहल रहेगी। कार्यक्रम के तहत ब्रिस्क वॉक को सुबह 8 बजे प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल हरी झंडी दिखाएंगे। 
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में समाज़ के सभी वर्गों के लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों, महिलाओं, युवा वर्ग सहित हज़ारों लोग इस महाअभियान से जुडेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी तथा नशे के खिलाफ अपना जागरूकता का संदेश देंगी। इस दौरान पंजाबी लोक गायक कंवर ग्रेवाल और मास्टर सलीम भी अपने गायन से नशे के खिलाफ लोगों को जागरूकता का संदेश देंगे। उन्होंने नशे के महाअभियान कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की। 
    इस मौके पर परिवहन विभाग के निदेशक मंडल के सदस्य व जिला कांग्रेस प्रधान रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, हरोली मंडलाध्यक्ष विनोद बिटटू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 
    उपायुक्त राघव शर्मा ने भी कांगड़ मैदान का लिया जायजा
    नशे के खिलाफ आयोजित हो रही ब्रिस्क वाॅक एवं कांगड़ मैदान आयोजित हो रहे कार्यक्रम के लिए मुकम्मल की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थापित किए जा रहे पंडाल सहित अन्य तमाम व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा तथा उचित दिशा-निर्देश भी दिए। 
    इस दौरान पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे।
  • वाईआरजी वन स्टॉप सेंटर की ओर से नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    वाईआरजी वन स्टॉप सेंटर की ओर से नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: वाई आर जी वन स्टॉप सेंटर टाहलीवाल की और से गांव बाथू (गुरपलाह) में  नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता शिविर आयोजित किया। इस  जागरूकता शिविर में   बच्चों ने नशे के ऊपर तरह तरह के पोस्टर बना कर  स्लोगन लिख रैली निकाल लोगों को  जागरुक किया ।  संस्था की एएनएम कम  काउंसलर पूजा रानी ने मौजूद प्रवासी लोगों विशेषकर बच्चो को नशे के दुष्प्रभावों  और उनसे दूर रहने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और बच्चों को नशे से दूर रहने का प्रण दिलाया इस मौके  संस्था की और से मौजूद  बच्चों को फल  बांटे।
    इस कैंप में  संस्था के सैंटर मैनेजर रणजीत सिंह , एएनएम कम कॉन्सलर पूजा रानी ,सुरेश दरोच, प्रेम लता,शशि पाल और गांव वासी मौजूद रहे।
  • भाजपा सेवा करने, कांग्रेस मेवा खाने आती है: अनुराग ठाकुर

    भाजपा सेवा करने, कांग्रेस मेवा खाने आती है: अनुराग ठाकुर

    कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक पूर्व सैनिकों ने थामा भाजपा का दामन
    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित समूर कलां में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर , सुमित शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, प्रो.राम कुमार समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।कार्यक्रम में दो दर्जन से ज़्यादा पूर्व सैनिकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसपर अनुराग ठाकुर ने कहा की देश के सैनिक देश की पार्टी भारतीय जनता पार्टी  के साथ हैं।

    ऊना के लता मंगेशकर कला केंद्र ऑडिटोरियम में केंद्रीय मंत्री ने पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण हेतु किए गए अभूतपूर्व कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
    अनुराग ठाकुर ने कहा, “2014 और 2019 में आप सभी ने देश में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनवाई। मैं आज इसके लिए आप सभी का आभार प्रकट करने आया हूं। अनुराग ठाकुर ने कहा, “2014 में देश में ऐसी स्थिति थी कि कांग्रेस के भ्रष्ट तंत्र से कौन बचाएगा? हमारे फौजी भाइयों के वन रैंक वन पेंशन की मांग को कौन पूरा करेगा? गरीबी हटाओ का नारा देकर गरीबों को ही हटाने वालों से देश को कौन बचाएगा? किसानों की आमदनी कौन बढ़ाएगा? नौजवानों को रोजगार के अवसर कौन देगा? हमारे हिमाचल के लोगों ने 2014 और 2019 दोनों में चारों सीटें भाजपा को देकर यह जता दिया की हिमाचल इसे बदलेगा।”
    अनुराग ठाकुर ने कहा जो दुनिया के बड़े-बड़े देशों में नहीं होता है उसे मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने पूरा करके दिखाया है। उन्होंने कहा, “2014 से पहले जो कभी सोचा ना था उसे मोदी जी ने करके दिखाया। मोदी जी ने गरीबों को 3.50 करोड़ पक्के मकान, 12 करोड़ शौचालय, 12 करोड़ घरों को नल से जल की सुविधा, हर घर बिजली और चार एलईडी बल्ब,  60 करोड़ लोगों को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, 48 करोड़ लोगो के बैंक खाते खुलवा कर उन्हें वित्त प्रणाली से जोड़ना, धारा 370 हटाना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, विश्व की दसवीं बड़ी अर्थव्यवस्था से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना। इनके अलावा अनगिनत कार्य हुए हैं, जिससे आज भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
    हाल के दिनों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विदेश यात्रा पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “कल मोदी जी को मिस्र में मिस्र का सबसे बड़ा सम्मान दिया गया। पिछले महीने फीजी और पापुआ न्यू गिनी में भी मोदी जी को सर्वोच्च सम्मान दिया गया। तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर पूरा विश्व मोदीमय हुआ। यह तभी संभव हो पाया है जब आपने हिमाचल के चारों सीटों पर कमल खिलाया।”
    अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “एक दौर था जब भारत के प्रधानमंत्री विश्व भ्रमण पर जाया करते थे और दुनिया में उसकी कोई चर्चा नहीं होती थी। आज मोदी जी जब वैश्विक यात्राओं पर जाते हैं तो कंधे से कंधा और आंख से आंख मिलाकर विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से बात करते हैं। पूरा विश्व आज मोदी जी की बात सुनता है जब मोदी जी कहते हैं ‘यह युद्ध का नहीं शांति का समय है’।”
    कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए ठाकुर ने आगे कहा, “राहुल गांधी जी और सोनिया गांधी जी कान खोल कर सुन लें, आज स्वयं इटली की प्रधानमंत्री मोदी जी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बताती हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति कहते हैं कि मोदी जी मैं आपका इंतजार कर रहा हूं। आपके कार्यक्रम हेतु मेरे पास टिकट खत्म हो गए हैं। पूरे विश्व ने देखा कि जब मोदी जी अमेरिकी संसद में भाषण देने गए तो कैसे वहां के सांसदों ने उनका ऑटोग्राफ लिया। आज अगर अमेरिकी संसद में मोदी मोदी हुआ तो यह 140 करोड़ देशवासियों के लिए सम्मान की बात है।”
    “कोरोना महामारी के दौरान जो बड़े-बड़े देश नहीं कर पाए उसे मोदी जी ने करके दिखाया। बड़े देशों में पैसे पहुंचाने के लिए चेक काटे जा रहे थे। तब यहां मोदी जी ने एक बटन दबाकर ₹2 लाख 40 हजार करोड़ रुपए किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों के बैंक खातों में तुरंत भेज दिए। जन धन अकाउंट वाली बहनों के खाते में तुरंत ₹31 हजार करोड रुपए डाले गए। दिव्यांग जनों के खाते में ₹1500 करोड़ डाले गए। हमने 4 करोड़ से ऊपर फर्जी राशन कार्ड खत्म करवाएं। 4 करोड़ से ऊपर रसोई गैस के फर्जी धारकों के कनेक्शन कटवाए। पिछले 9 वर्षों में नरेंद्र मोदी जी ने देश का ₹2 लाख 70 हजार करोड रुपए सब्सिडी बचाया। यह सारे पैसे गरीब कल्याण में लगाए गए। देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि 27% गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। हमने मुद्रा योजना के द्वारा गरीबों को स्वरोजगार के अवसर दिए। आज गरीब अमीर की खाई मिटी है।”
    अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “आज पूरी दुनिया भारत को ‘रे ऑफ होप’ की नजर से देखती है। मोदी जी ने 9 वर्षों में भारत को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। ₹1 का भ्रष्टाचार तक नहीं होने दिया। आज देश की गाढ़ी कमाई का पैसा देश के विकास में लग रहा है।”
    अनुराग ठाकुर ने कहा”  मोदी जी ने उना को 400 करोड़ का पीजीआई अस्पताल दिया। 200 करोड़ का IIIT बनकर तैयार है। 30 करोड़ का केंद्रीय विद्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। बंगाणा में 28 करोड का केंद्रीय विद्यालय बन रहा है। देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन भी ऊना से ही चली। अगर मैं ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर तीनों जिलों की बात करूं तो मैंने इसी बार इन तीनों जिलों के लिए 620 करोड रुपए की सड़कें मंजूर कराई हैं। पार्लिमेंट के अन्य जिलों को मिला लिया जाए तो 710 करोड मंजूर हुए हैं। यह तो केवल 1 वर्ष में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की बात कर रहा हूं। 
    उन्होंने कहा कि, “936 करोड़ की लागत से बन रहे मंडली पुल के बन जाने से ऊना का रास्ता 18 से 20 किलोमीटर तक कम हो जाएगा। ठीक ऐसा ही उदाहरण किरतपुर से सुंदरनगर नेमचौ की बन रही सड़क का है। इस यात्रा में 3 घंटे 40 मिनट लगते थे जो अब मात्र 45 से 50 मिनट रह जाएंगे। मैं पहले हमीरपुर से चंडीगढ़ जाता था तो वाया ऊना जाता था। अब मैं पिछले 3 बार की यात्रा में मात्र 2 घंटे 40 मिनट में हमीरपुर से चंडीगढ़ पहुंच गया। यह सब पहले सपने जैसा था जो पिछले 9 वर्षों में साकार हुआ है।
    ठाकुर ने आगे कहा, “ऊना से लेकर अंब की सड़क को भी चौड़ा कर दिया गया। अब मटौर धर्मशाला से लेकर शिमला तक की सड़क जिसमें 7:30 घंटे का समय लगता था, उसे अब मात्र साडे 4 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा। हम यहां भी फोरलेन हाईवे बना कर दे देंगे। ठीक ऐसे ही हमीरपुर से लेकर मंडी तक 12 सौ करोड़ की लागत से सड़क बन रही है।”
    विकास योजनाओं की फेहरिस्त काफी लंबी है। हमने हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज बनाया, बिलासपुर में ₹1700 करोड़ का एम्स बनाया। ₹500 करोड की सेंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा में बना दी।”
    हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “हमने इतने काम करके दिए मगर इनसे कुछ भी पूछो तो यह बोलते हैं पैसे नहीं हैं। हमने उना में 25 करोड़ का जच्चा बच्चा अस्पताल बनाया। इनसे सड़क या अस्पताल की बात करो तो बोलेंगे पैसे नहीं है। भाजपा सरकार के जाने से हिमाचल का विकास थम गया है। हम सेवा करने आए थे, यह मेवा खाने आए हैं।”
  • मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत दिलाई शपथ

    पंचायत भवन परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रहे बतौर मुख्यातिथि मौजूद
    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदन सिंह सुक्खू ने नशीले पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत वर्चुअल माध्यम से आज शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम का ऊना के पंचायत भवन परिसर में भी सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। 
    इस अवसर पर बोलते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ही ऊना में नशा मुक्त ऊना अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए संगठित तौर पर नशे के खिलाफ जन जागरूकता लाना है। 
    उन्होंने कहा कि इस बार नशीले पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस का थीम “लोग पहले”- कलंक और भेदभाव से रोके, रोकथाम को मजबूत करना को केंद्र में रखा गया हैं। उन्होंने कहा कि नशे से पीड़ित व्यक्ति के प्रति लोगों व समाज़ को भी अपनी सोच को बदलना होगा ताकि नशे की आदत से पीड़ित व्यक्ति को इस दलदल से बाहर निकाला जा सके। 
    उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं का काम एक संगठित अपराध है तथा इसके लिए राष्ट्र विरोधी ताकतें धन उपलब्ध करवा रही हैं। नशे की लत से हमारे युवाओं को पहले आदत डलवाई जाती है फिर वे इस बीमारी का शिकर होकर मानसिक, शारीरिक व सामाजिक तौर पर कमज़ोर होते हैं। उन्होंने कहा कि नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति का परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि नशे की आदत घर और समाज़ से ही विकसित होती है जो बाद में एक विकराल रूप धारण कर व्यक्ति को नष्ट कर देती है। उन्होंने अभिभावाकों से बच्चों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करने पर बल दिया ताकि कोई असमाजिक तत्व हमारी युवा पीढ़ी को नशे की दलदल में न धकेल सके। 
    उपायुक्त ने नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए बहु आयामी तरीके अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही विभिन्न विभागों एवं समाज़ को मिलकर नशा मुक्त अभियान जैसे प्रयासों को सफल बनाने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया। 
    इस मौके पर जिला ऊना में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान को लेकर गैर सरकारी संस्था गुंजन के प्रतिनिधियों ने भी अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान नशे की लते से छुटकारा पाने वाले युवा ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा नशे की स्थिति में समाज के साथ-साथ मानसिक व शारीरिक होने वाले नकारात्मक प्रभावों बारे भी बताया।
    इस अवसर पर आईआईसीटी के विद्यार्थी सचिन शर्मा, आंचल तथा सिमरन धीमान ने नशे के सामाजिक बुराई पर अपने विचार भी रखे। उपायुक्त ने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्हित प्रदान कर पुरस्कृत किया।
    नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत जिला ऊना को मिला आवार्ड
    नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत अभियान को बेहतरीन ढंग से क्रियान्वित करने के लिए जिला ऊना को आज प्रदेश स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिला ऊना को पुरस्कृत किया। उपायुक्त ने यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए संबंधित विभागों के साथ-साथ समस्त जिलावासियों को बधाई दी है तथा उम्मीद व्यक्त की कि जिला प्रशासन के नशा मुक्त ऊना अभियान को क्रियान्वित करने में भी अपना सहायोग प्रदान करेंगे। 
    इस अवसर पर उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विनोद सिंह डोगरा, सीएमओ ऊना संजीव वर्मा, डीपीओ सतनाम सिंह, सीडीपीओ कुलदीप सिंह दयाल, तहसील कल्याण अधिकारी चमन लाल, जतिन्द्र कुमार व विवेक कुमार, गुंजन संस्था की ओर से विजय, आईआईसीटी संस्थान के विद्यार्थी व विभिन्न विभागों केे अधिकारी व कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।