Blog

  • बड़ी ख़बरः अन्नपूर्णा चोटी फतह करने के बाद पर्वतारोही बलजीत कौर का निधन

    बड़ी ख़बरः अन्नपूर्णा चोटी फतह करने के बाद पर्वतारोही बलजीत कौर का निधन

    नई दिल्लीः नेपाल में आठ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित अन्नपूर्णा चोटी फतह करने के बाद पर्वतारोही बलजीत कौर का निधन हो गया। बलजीत कौर चोटी फतह करने के बाद जब वापस नीचे की तरफ उतर रही थी, उस समय वे लापता हो गई। बलजीत कौर कैंप-4 से लापता हो गई थी। उन्होंने बिना सप्लीमेंट ऑक्सीजन को इस्तेमाल किए ही चोटी फतह कर ली थी। वे एक महीने से भी कम समय में आठ हजार मीटर की चार चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय पर्वतारोही थी।

    बलजीत कौर का शव ढूंढने के लिए भेजे 3 हैलीकॉप्टर

    कैंप के आयोजकों ने बलजीत कौर के शव को ढूंढने के लिए तीन हेलीकॉप्टर भेजे हैं। फिलहाल बलजीत कौर का शव नहीं मिला है। इससे पहले सोमवार को राजस्थान के रहने वाले 36 वर्षीय पर्वतारोही अनुराग मालू की भी मौत हो गई थी। अब तक इस कैंप में तीन पर्वतारोही अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें भारत के अनुराग मालू और बलजीत कौर के साथ आयरलैंड के नोएल हन्ना शामिल हैं। नोएल हन्ना ने शिखर बिंदु से लौटने के बाद कैंप-4 में अंतिम सांस ली थी।

    बलजीत ने 30 दिन के अंतराल में 5 चोटियों को किया था फतह

    19 साल की छोटी-सी उम्र में बलजीत कौर ने मनाली के देओ टिब्बा को फतह कर अपने करियर की शुरुआत की थी। बलजीत कौर माउंट पमोरी को फतह करने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं। इसके अलावा बलजीत कौर ने 30 दिन के अंतराल में लगातार आठ हजार मीटर की ऊंचाई वाली पांच चोटियों को फतह कर दिखाया था। इनमें अन्नपूर्णा, कंचनजंगा, एवरेस्ट, लोतसे और मकालु चोटी शामिल थी। बलजीत कौर जिला सोलन के ममलीग के एक सामान्य परिवार से संबंध रखती थीं। साल 2003 में उनके पिता बतौर एचआरटीसी ड्राइवर रिटायर हुए। वह घर पर अब खेती-बाड़ी करते हैं। बलजीत कौर की मां गृहिणी हैं और उन्हें अपने माता-पिता का माउंटेनियरिंग में आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग मिलता था।

  • पंजाबः जग्गू भवानपुरिया की हो सकती है हत्या, बंबीहा गैंग की धमकी, कहा- जल्द गिरने वाला विकेट

    पंजाबः जग्गू भवानपुरिया की हो सकती है हत्या, बंबीहा गैंग की धमकी, कहा- जल्द गिरने वाला विकेट

    चंडीगढ़ः गैंगस्टरों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को धमकियां देने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं अब गैंगस्टरों ने सोशल मीडिया के जरिए फिर से धमकी दी है। यह धमकी बंबीहा गैंग ने लारेंस ग्रुप को दी है। जिसमें बंबीहा गैंग ने लिखा है कि वह अब लारेंस ग्रुप की दूसरी विकेट जल्द गिराने जा रहे है। ये पोस्ट बंबीहा गैंग के नीरस सहरावत एनसीआर दिल्ली ने पोस्ट की है। नीरज ने ये पोस्ट एनबी ग्रुप, टील्लू, सुनिल मान, बल्ली ब्रद्रज,दविंदर बंबीहा ग्रुप, कौशल तौधरी, रोहित चौधरी को टेग की है। ऐसे में एक बार फिर से पंजाब में गैंगवार होने की आंशका जताई जा रही है। हालांकि इस घटना से पहले पुलिस चौकस हो गई है। 

    बता दें दिल्ली में टाइट सिक्योरिटी वाली तिहाड़ जेल के अंदर गैंगवार में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया के मर्डर के बाद पुलिस बेशक अलर्ट हो गई है लेकिन गैंगस्टरों की पोस्टें लगातार सोशल मीडिया पर चल रही है। प्रिंस तेवतिया के मर्डर में दूसरे गैंगस्टर रोहित चौधरी का नाम सामने आ रहा है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस व क्राइम ब्रांच को शक है कि उसके मर्डर का कोई रिएक्शन न हो जाए। तेवतिया लारेंस गैंग का खास था।

    प्रिंस पहले बंबीहा गैंग में ही था लेकिन उसकी गैंगस्टर रोहित चौधरी के साथ दुश्मनी पड़ गई स कारण उसने खुद को सेफ रखने के लिए दिल्ली के एक और नामी गैंगस्टर हासिम बाबा से हाथ मिला लिया। हासिम बाबा लॉरेंस सिंडिकेट का मेंबर था, जिसके चलते उसने जेल में ही लॉरेंस से मुलाकात करा दी। इसके बाद प्रिंस भी लॉरेंस सिंडिकेट का मेंबर बनकर काम करने लग गया। ये गैंग है लॉरेंस सिंडिकेट के खास-लॉरेंस, गोल्डी बराड़, संदीप उर्फ काला जठेड़ी, संपत नेहरा, कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग, हाशिम बाबा, जितेन्द्र मान उर्फ गोगी गैंग, नीटू दाबोदिया गैंग, सुनील राठी, अशोक प्रधान, राजेश बवानिया, मोहित मोई के अलावा पंजाब की कुछ अन्य गैंग शामिल हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਮੁੰਡੇ ਨੂੰ ਕੋਰਟ ਮੈਰਿਜ ਕਰਾਉਣੀ ਪਈ ਮਹਿੰਗੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਮੁੰਡੇ ਨੂੰ ਕੋਰਟ ਮੈਰਿਜ ਕਰਾਉਣੀ ਪਈ ਮਹਿੰਗੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰੂਹਰਸਹਾਏ : ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਹਲਕਾ ਗੁਰੂਹਰਸਹਾਏ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਲੜਕੇ ਨੂੰ ਕੋਰਟ ਮੈਰਿਜ ਕਰਾਉਣੀ ਉਸ ਸਮੇਂ ਮਹਿੰਗੀ ਪੈ ਗਈ ਜਦੋਂ ਲੜਕੀ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਇਸ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਘਰ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਹੋ ਭੰਨਤੋੜ ਕਰਦਿਆਂ ਪੂਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਪੀੜਤ ਰਵੀ ਸੈਣੀ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਸੋਹਣਗੜ ਰੱਤੇਵਾਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦੇ ਤਾਏ ਦੇ ਲੜਕੇ ਨੇ ਕੁੜੀ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਨਾਲ ਕੋਰਟ ਮੈਰਿਜ ਕਰਾਈ ਸੀ। ਅਤੇ ਇਸ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਲੜਕੀ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰ ਤੇਜਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਘਰ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਹੋ ਭੰਨਤੋੜ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਕੱਪੜੇ ਪਾੜ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬੇਇੱਜ਼ਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇੰਨਸਾਫ਼ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਜਦੋਂ ਇਸ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਐਸ.ਪੀ.ਡੀ. ਰਣਧੀਰ ਕੁਮਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਅੱਗੇ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਗਿਰਫਤਾਰ ਵੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। 

  • पंजाबः आज प्रदेश भर में रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे किसान, जानें मामला

    पंजाबः आज प्रदेश भर में रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे किसान, जानें मामला

    चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने ऐलान किया है कि पंजाब भर में आज 18 जगहों पर रेलों का चक्का जाम करेंगे। यह मोर्चा आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक खोला जाएगा। किसान मोर्चा गत दिनों आम जनता के लिए पहले ही ऐलान कर दिया था कि अगर 18 अप्रैल को ट्रेन में सफर करना है तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा जिसके चलते आम जनता ट्रेन में सफर न करें। बता दें कि वेल्यू कट को लेकर किसानों द्वारा मोर्चा लगाया जा रहा है। किसानों ने केंद्र के खिलाफ योग्य मुआवजा नहीं दिए जाने के इल्जाम लगाए हैं। किसानों ने कहा कि उन्हें प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। अगर फसल 100 प्रतिशत खराब है तो 50 हजार रुपए, अगर 50 प्रतिशत खराब है तो 25 हजार रुपए मुआवजा दिया जाए। 

  • पंजाबः 2 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोचा, अस्पताल में भर्ती

    पंजाबः 2 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोचा, अस्पताल में भर्ती

    अबोहरः पंजाब के अबोहर में पिछले कुछ समय से लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। इनकी बढ़ती संख्या शहरवासियों के लिए सिरदर्दी बन रही है। इसी के चलते स्थानीय गुरु कृपा कॉलोनी में घर के बाहर खड़े एक दो वर्षीय बच्चे को लावारिस कुत्ते ने नोच लिया। मोहल्ला वासियों ने बड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते से बच्चे को छुड़ाया और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

    जानकारी के अनुसार गुरु कृपा कॉलोनी निवासी दो वर्षीय खुशदीप सिंह पुत्र हरदीप सिंह रात अपने घर के बाहर खड़ा था। उसके पास ही कुछ पड़ोसी भी आपस में बातें कर रहे थे। इसी दौरान एक लावारिस कुत्ता आया और बच्चे को उठाकर काफी दूर तक घसीटते ले गया और उसे बुरी तरह नोच लिया। आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्ते से छुड़वाया। घायल बच्चे को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे का उपचार शुरू कर दिया है।

  • IPL नियमों का उल्लंघन करने पर BCCI ने कोहली को सुनाई यह बड़ी सजा

    IPL नियमों का उल्लंघन करने पर BCCI ने कोहली को सुनाई यह बड़ी सजा

    नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 24वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नहीं चल पाया। मैच के दौरान टीम की भी हार हुई। लेकिन इससे भी ज्यादा बुरी खबर यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने विराट कोहली को जुर्माना लगाया है। मैच के दौरान विराट कोहली ने सीएसके के खिलाफ IPL के नियमों का उल्लंघन किया जिस कारण उन पर यह जुर्माना लगाया गया है। 

    आईपीएल की ओर से मीडिया रिलीज जारी की गई है जिसमे बताया गया है कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में आईपीएल 2023 के मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध को कोहली ने स्वीकार किया है।

    आपको बता दें कि आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का जो निर्णय होता है वही अंतिम निर्णय होता है और इस पर आगे कोई सुनवाई नहीं होती। हालांकि, किस वजह से विराट को यह फाइन लगाया गया है इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

  • आज का राशिफल, 18 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 18 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 18 अप्रैल 2023

    मेष: सही काम का भी विरोध होगा। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। कोई बड़ी समस्या बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चैन बना रहेगा।

    वृष: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। झंझटों में न पड़ें। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

    मिथुन: शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐश्वर्य के साधनों पर सोच-समझकर खर्च करें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि बाद में पछताना पड़े। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। नकारात्मकता हावी रहेगी।

    कर्क: प्रतिद्वंद्विता कम होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बिगड़ सकती है। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्त्री वर्ग से सहायता प्राप्त होगी। नौकरी व निवेश में इच्छा पूरी होने की संभावना है।

    सिंह: भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। देनदारी कम होगी। नौकरी में मनोनुकूल स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट आदि से बड़ा फायदा हो सकता है। परिवार की चिंता बनी रहेगी।

    कन्या: शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। झंझटों में न पड़ें।

    तुला: शत्रुओं का पराभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेवजह किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के बहकावे में न आएं। फालतू बातों पर ध्यान न दें। लाभ में वृद्धि होगी।

    वृश्चिक: पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि तथा सम्मान में वृद्धि होगी।

    धनु: किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। राजभय रहेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। सही काम का भी विरोध हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें।

    मकर: कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में लापरवाही न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है।

    कुंभ: मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है या समय पर नहीं मिलेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यश बढ़ेगा।

    मीन: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय की गति बढ़ेगी। चिंता रह सकती है। थकान रहेगी। प्रमाद न करें।
  • शिव शक्ति राइस मिल की इमारत गिरी, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    शिव शक्ति राइस मिल की इमारत गिरी, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    करनाल: शिव शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मलबे के नीचे 20-25 मजदूर दबे होने की सूचना है। फिलहाल बताया जा रहा है कि मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इमारत गिरने से हुए हादसे के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

    पुलिस और रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। राइस मिल की तीन मंजिला इमारत गिरने पर सवाल उठने लगे हैं। तीन मंजिला इमारत में 200 मजदूर रहते थे। फिलहाल बिल्डिंग के गिरने के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

  • पंजाब : जेलों में गैंगवार की आशंका, पुलिस हुई चौकस

    पंजाब : जेलों में गैंगवार की आशंका, पुलिस हुई चौकस

    चंडीगढ़ : पंजाब की जेलों में गैंगवार की आशंका है। हालांकि जेल विभाग और पंजाब पुलिस चौकस है। दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक साथी के कत्ल के बाद मिले खुफिया इनपुट के आधार पर पंजाब में उन सभी जेलों में निगरानी बढ़ा दी गई है, जिनमें गैंगस्टर और उनके साथी बंद हैं।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार जेलों में पहले से ही गैंगस्टरों को अलग-अलग रखा जाता है लेकिन उनके गुर्गों की गतिविधियों पर अब गंभीरता से नजर रखी जा रही है। खुफिया इनपुट पंजाब के अलावा हरियाणा और दिल्ली पुलिस को दिया गया है। इसमें कहा गया है कि गैंगस्टर गुटों के बीच विवाद जेलों में भी गैंगवार की शक्ल ले सकता है। इसे रोकने के लिए तीनों राज्यों की पुलिस के बीच तालमेल बनाने की बात भी कही गई है।

    लॉरेंस बिश्नोई के साथी प्रिंस तेवतिया की हत्या में फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं लेकिन यह आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या से जेलों में गैंगवार छिड़ सकती है। दरअसल, बीते दिनों लॉरेंस बिश्नोई ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान पंजाब में गैंगस्टर गुटों के परस्पर तार और टकराव के राज खोले थे। गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद भी मूसेवाला के पक्ष और विपक्ष वाले गैंगस्टर एक-दूसरे पर हमले की चेतावनी दे चुके हैं।

    पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सूबे की जेलों में पहले से गैंगस्टरों को अन्य कैदियों से अलग रखने की व्यवस्था है लेकिन अभी तक इन गैंगस्टरों के गुर्गों को लेकर कोई खास व्यवस्था नहीं की गई, जिसके लिए अब फैसला ले लिया गया है कि अलग-अलग गुटों से संबंधित गुर्गों को भी एक-दूसरे से अलग रखा जाए।

  • पंजाब :  पुलिस का इस जिले में सर्च ऑपरेशन जारी, कोठी के बाहर भारी फोर्स तैनात

    पंजाब : पुलिस का इस जिले में सर्च ऑपरेशन जारी, कोठी के बाहर भारी फोर्स तैनात

    चंडीगढ़ : मोहाली में पुलिस की बड़ी हलचल देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि मोहाली में दिल्ली पुलिस व पंजाब पुलिस का सांझा आप्रेशन चलाया जा रहा है। मोहाली में एक कोठी के बाहर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती गई है।

    खबर मिली है कि पुलिस द्वारा एक गाड़ी को ट्रेस किया जा रहा था, जिसके बाद मोहाली में उक्त कोठी को घेरा गया है। लेकिन इस बारे अभी किसी भी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि यह घेराव अमृतपाल को लेकर है या किसी अन्य गैंगस्टर को लेकर।

    लेकिन इतना जरूर बताया जा रहा है कि पुलिस को मिली इनपुट के बाद कोठी को घेरा गया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल के छिपे होने की आशंका है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने मोहाली के सेक्टर 89 में एक घर की घेराबंदी की। भगोड़े अमृतपाल के करीबी गुरजंत सिंह और निशा रानी नाम की एक महिला को पुलिस ने मोहाली के सेक्टर 89 से हिरासत में लिया है।

    बताया जा रहा है कि जिन दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है उन पर आरोप है कि दोनों ने अमृतपाल को फरार होने में मदद की थी। दोनों ने उसे संसाधन मुहैया कराए थे। जानकारी के मुताबिक गुरजंट सिंह अमृतपाल सिंह का बहुत करीबी है।