Blog
-

बकरियां चराने गई 2 बहनों पर गिरी कई टन वजनी चट्टान, 1 की मौत
छतरपुरः लवकुशनगर में 2 बहनों के चट्टान के नीचे दबने का मामला सामने आया है। गांववालों ने बच्चियों को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। करीब एक घंटे बाद जेसीबी की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। घटना में बड़ी बहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटी बहन जिला अस्पताल में भर्ती है।
जानकारी मुताबिक, गांव के ही राजेश रजक की बेटियां खुशबू (10) और सोनम (12) बकरी चराने खेत में गई थीं। बारिश होने पर दोनों चट्टान के नीचे बैठ गईं। इसी दौरान मिट्टी धंसने से चट्टान दोनों बहनों के ऊपर आ गई। इस दौरान सोनम ने वहीं दम तोड़ दिया। खुशबू गंभीर घायल हो गई। खुशबू को 112 की मदद से लवकुशनगर अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बच्चियां अपने चाचा के पास रहती थीं। बच्चियों के पिता राजेश रजक दिल्ली में मजदूरी करते हैं। मां भी उन्हीं के साथ रहती है। घर पर दादी कुसुम और चाचा राकेश बच्चों की देखभाल करते हैं। परिवार में एक छोटा बेटा लवकुश (5) है।
परिजनों का आरोप है कि पास की पत्थर खदान संचालक की लापरवाही से खेत में पत्थरों का ढेर डाला गया था। किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की वजह से यह हादसा हुआ। संदीप रजक (चचेरा भाई) ने बताया कि यह घटना पूरी तरह खदान संचालक की लापरवाही के कारण हुई है।
लवकुशनगर थाना प्रभारी अजय अंबे ने बताया कि खेत की मेड़ पर रखे पत्थर पर बच्चियां बैठी थीं। मिट्टी धसकने से चट्टान खिसकी और दोनों दब गईं। एक बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, दूसरी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-

Jalandhar News: दुकान में घुसी तेज रफ्तार थार, खुले एयरबैग, चालक घायल, देखें वीडियो
थार चालक पर नशे में धुत्त होने के लगे आरोप
जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल स्थित डरोना गार्डन के सामने मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गुप्ता सेंटरी स्टोर में घुस गई। हादसे के दौरान थार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं चालक को गंभीर चोटें आईं है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति पैदल जा रहा था, इस दौरान थार चालक ने उसे भी कुचलने की कोशिश की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। जिसके बाद थार दुकान में घुस गई। वहीं घटना में जोरदार धमाके की आवाज सुनकर लोग तुरंत बाहर आ गए। मामले की जानकारी देते हुए दलजीत सिंह ने बताया कि आज सुबह 6.30 बजे की घटना है। इस दौरान जब थार चालक को बाहर आने के लिए कहा तो वह लोगों के साथ बहसबाजी करने लग गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना के दौरान थार में 2 लोग सवार थे, थार में एक नाबालिग था और दूसरा 20 से 22 साल का युवक मौजूद था। दुकान मालिक भूपिंदर गुप्ता ने कहा कि सुबह उन्हें फोन आया कि उनकी दुकान में थार चालक ने टक्कर मार दी है। दुकानदार ने कहा कि वह नशे में धुत्त लग रहा था। जिसके बाद उन्होंने अपने साथी के साथ जाकर घायल युवक का अस्पताल में उपचार करवाया। भूपिंदर ने कहा कि थार मालिक घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा और वह थार के नुकसान का अंदाजा लगाने लगा, लेकिन उसने दुकान के हुए नुकसान को लेकर कोई बात नहीं की। भूपिंदर ने कहा कि रोजाना दुकान में वह, उसका बेटा और 4 कर्मी मौजूद होते है। लेकिन दुकान बंद होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। भूपिंदर का कहना हैकि थार से शराब की बोतलें बरामद हुई। वहीं हादसे में थार के एयरबैग खुल गए। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में दुकान का शटर टूट गया है। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान दुकान बंद थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। तेज रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान का शटर टूटकर अंदर रखा सामान भी बिखर गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत चालक को वाहन से बाहर निकाला और नज़दीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। थार की पिछली सीट पर शराब की बोतल भी बरामद हुई है। -

खांसी सिरप पीने से 2 बच्चों की मौत, परिजनों का आरोप
सीकरः राजस्थान में निशुल्क दवा योजना से मिली खांसी की सिरप बच्चों की ज़िंदगी के लिए खतरा बन गई है। परिवार का आरोप है कि इस दवा के पीने से सीकर में 5 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। यह घटना सीकर के खोरी ब्राह्मणान गांव का है। परिवार का दावा है कि निशुल्क दवा योजना की सिरप पीने से 5 साल के नितियांस की मौत हो गई। जबकि जयपुर में 2 साल की एक बच्ची जीवन और मौत से लड़ रही है। वहीं भरतपुर में भी ऐसा मामला सामने आया है।
आरोप है कि सरकारी अस्पतालों में दी जानेवाली दवा dextromethorphan hydrobromide syrup पीने के बाद ही बच्चों की तबीयत ख़राब हो गई। जहां एक बच्चे की मौत हो गई। ऐसे में अब सीकर और भरतपुर में 2 बच्चों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने इन मामलों को देखते हुए खांसी की सिरप के एक बैच (19 नंबर बैच) के वितरण पर पूरे राज्य में रोक लगा दी है। खास बात यह है कि इसी साल जून में जांच के बाद सप्लाई शुरू हुई थी।
जिस कंपनी का ये सिरप है। उसकी एक दवा पहले भी ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड’ पाई गई थी। इधर, लगातार मामलों के बाद आरएमएससीएल ने दवा की वितरण पर रोक लगा दी है। ड्रग डिपार्टमेंट ने दवाओं के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि भरतपुर में डॉक्टर ने खुद इसे पीकर जांच की थी। उनकी भी तबीयत बिगड़ गई थी। नितियांस के चाचा बसंत शर्मा ने बताया- भतीजे को 4- 5 दिन से खांसी थी। नजदीक के चिराना सीएचसी पर भाभी खुशी उसे लेकर गई थी। सीएचसी से ही खांसी की दवा ली गई थी। रात करीब 11:30 बजे उसे दवा दी गई थी।
रात 3:30 बजे के करीब उसे हिचकी आई। इस पर उसे पानी पिलाया था। सोमवार सुबह उसे उठाया तो, नहीं उठा। इस पर सीकर के एसके हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चाचा का दावा है कि सिरप पीने से ही भतीजे की मौत हुई है। बच्चे के पिता का झारखंड में होटल है। बच्चे का एक 7 साल का बड़ा भाई है। दादिया एसएचओ बुद्धिप्रसाद ने कहा- परिवार ने बच्चे का पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया था। उनका कहना है कि बच्चा खांसी से परेशान था। दवा पीने से उसकी मौत हुई है।
-

Punjab Police की नौकरी छोड़ Singing में आए Jawanda लड़ रहे मौत से जंग, देखें वीडियो
सलामती के लिए राजवीर के पैतृक गावं में रखवाया अखंड पाठ साहिब
लुधियानाः पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायक राजवीर जावंदा की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वह पिछले तीन दिन से वेंटिलेटर पर है। हादसे के बाद लुधियाना स्थित उनके पैतृक गांव पौना के लोग भी सदमे में हैं। हर तरफ जवंदा के जल्द ठीक होने को लेकर अरदासें की जा रही है। जहां तक की लोग गुरुद्वारा साहिब में पहुंच गए। जवंदा की सलामती के लिए लोगों ने सिधवां कलां में 6वें गुरु हरगोबिंद राय जी के चरण छू गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ रखवाया है। गांव पौना में जवंदा का पैतृक घर बंद मिला है, गांव के ज्यादातर लोग मोहाली में है। जहां के फोर्टिस अस्पताल में जवंदा 3 दिन से एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। गांव पौना में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी गुरमीत सिंह ने बातचीत में बताया कि जब राजवीर छोटा था तो उनकी मां परमजीत कौर गांव की सरपंच हुआ करती थीं। तब दूरदर्शन की टीम मेरा पिंड–मेरा खेत की शूटिंग करने गांव में आई। कुछ शूटिंग राजवीर के घर भी हुई। तब राजवीर ने 2 लाइनें गाईं तो टीम के सदस्यों ने उसे शाबाशी दी और कहा कि तेरी आवाज अच्छी है। वहीं से उसका सिंगिंग की तरफ झुकाव हुआ। जिसके बाद उसने रियाज शुरू कर दिया। राजवीर ने जगराओं के सन्मति विमल जैन स्कूल से स्कूली पढ़ाई की। फिर जगराओं के DAV कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद पढ़ाई के लिए पटियाला गए। जहां पंजाबी यूनिवर्सिटी से थिएटर एवं टेलीविजन में MA की डिग्री हासिल की। राजवीर के पिता कर्म सिंह पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर थे। इसलिए राजवीर का झुकाव भी पंजाब पुलिस की तरफ हुआ। राजवीर 2011 में पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के तौर पर भर्ती हुए। उन्होंने जगराओं में ड्यूटी भी की। मगर, सिंगिंग का शौक भी बरकरार रहा। करीब 8 साल बाद 2019 में जब राजवीर को लगा कि अब सिंगिंग में करियर की लाइन क्लियर है तो उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ दी। ग्रंथी गुरमीत सिंह ने आगे बताया कि राजवीर जवंदा या उसके परिवार का कोई भी सदस्य गांव आता तो गुरुद्वारा साहिब में अरदास करने जरूर आते हैं। राजवीर अक्सर दिन के समय गुरुद्वारा साहिब में आते हैं और मिठाइयां व अन्य खाने की चीजें लेकर आते। -

Womens World Cup में बढ़ाई गई प्राइज मनी, Champion बनने वाली टीम को मिलेगी इतनी राशि
खेल: एशिया कप 2025 खत्म होने के बाद अब आईसीसी महिला वनडे कप शुरु होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट का 13वां एडिशन है और इस वजह से खास है क्योंकि इस बार प्राइज मनी में अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। सिर्फ इतना ही नहीं महिला वर्ल्ड कप की प्राइज मनी अब पुरुषों के वर्ल्ड कप और आईपीएल से भी ज्यादा हो गई है।चैंपियन बनने वाली टीम के मिलेंगे 20 करोड़
आईसीसी ने यह घोषणा की है कि इस बार महिला वनडे वर्ल्ड कप की प्राइज मनी बढ़ा दी गई है। वर्ल्ड कप की कुल प्राइज मनी 13.88 मिलियन डॉलर होगी। यह पिछले वर्ल्ड कप की तुलना में करीबन 300 प्रतिशत ज्यादा होगी। वहीं जो टीम चैंपियन बनेगी उनके 4.48 मिलियन डॉलर यानी की लगभग 40 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। फाइनल में रनरअप टीम को भी करीबन 20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस बार सिर्फ जीतने वाली टीम ही नहीं बल्कि सभी टीमों को प्राइज मनी दी जाएगी। सेमीफाइनल तक जो टीम पहुंचेगी उन चारों टीमों को 10-10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा जो टीमें ग्रुप स्टेज में कोई भी मैच नहीं जीत पाएंगी उन्हें भी कम से कम 2.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे यह साफ हो चुका है कि इस बार कोई भी टीम इस टूर्नामेंट से खाली हाथ वापिस नहीं जाएगी।2 नवंबर को होगा फाइनल मैच
महिला वर्ल्ड कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। यह टूर्नामेंट 34 दिनों तक चलेगा और इसमें 31 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला महिलाओं में 2 नवंबर को होगा। ज्यादातर मैच भारतीय समय के अनुसार, दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे। भारत और श्रीलंका इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं।मैच में शामिल होंगी ये टीमें
भारत ने मेजबान होने के नाते सीधे तौर पर क्वालिफाई कर लिया है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका ने महिला चैंपियनशिप रैंकिंग के आधार पर जगह बना ली है। पाकिस्तान और बांग्लादेश ने लाहौर में हुए क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिए ही वर्ल्ड कप का टिकट हासिल किया है।भारत और ऑस्ट्रेलिया में मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तक 7 बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपनी नाम कर चुकी है। इसके अलावा वह मौजूदा चैंपियन भी हैं। दूसरी ओर भारत अभी भी खिताब की तलाश कर रहा है। घरेलू सरजमीं पर खेलते हुए भारतीय महिला टीम के पास यह सुनहरा मौका है कि वह ट्रॉफी जीतकर इतिहास अपने नाम कर लें। -

Punjab News: America जाने के नाम पर ठगे 37 लाख, Mexico में फंसे हरदीप सिंह का दर्दनाक वीडियो आया सामने
मोहालीः डेराबस्सी ब्लॉक के गांव समगोली के युवक हरदीप सिंह की मैक्सिको में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत बताई जा रही है, लेकिन अभी तक किसी ने इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं अब हरदीप सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एजेंटों पर गंभीर आरोप लगा रहा है और अपनी किसी भी हानि पर उनको जिम्मेदार ठहरा रहा है।
वीडियो में उसने बताया कि एजेंटों ने उसे अमेरिका भेजने के नाम पर परिवार से 37 लाख रुपए ऐंठ लिए। हरदीप के भाई मलकीत सिंह के अनुसार उसका भाई हरदीप सिंह जुलाई 2024 में घर से निकला था। हरदीप सिंह ने वीडियो में कहा कि एजेंट नीतिन सैनी निवासी बरनाला और नीतिन के जीजा सुखविंदर ने उसे डोंकी के जरिए मैक्सिको से होते हुए अमेरिका भेजने का भरोसा दिलाया था, लेकिन मैक्सिको पहुंचने के बाद डोंकरों ने उसे एक कमरे में भूखा-प्यासा रखा। परिवार द्वारा 37 लाख रुपये देने के बावजूद वहां खर्च नहीं भेजा गया, जिसके चलते मजबूरी में उनके परिवार को 4 लाख रुपये और भेजने पड़े, लेकिन फिर भी उसे अमेरिका नहीं भेजा गया। पिछले 8-9 महीनों से उसे मेक्सिकों में ही रखा गया है जहां उसने सीएम भगवंत मान, एमएलए और पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई।
वहीं दूसरी ओर शनिवार रात परिवार को खबर मिली कि हरदीप सिंह की मौत हो गई है। परिवार में मातम का माहौल है। हरदीप पहले अपने भाई के साथ मिलकर मेडिकल स्टोर चलाता था, जबकि उसका दूसरा भाई पुर्तगाल में रहता है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नितिन सैनी निवासी बरनाला और सुखविंदर सिंह सैनी निवासी भांखरपुर के खिलाफ धारा 316(2), 318(4), 61(2) बीएनएस और 24 इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
-

Jalandhar News: अवैध उसारी को लेकर प्रशासन का एक्शन, तस्कर सचिन के घर की कार्रवाई, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आज नगर निगम व पुलिस प्रशासन और तहसीलदार की मौजूदगी में बस्ती गुजा में महर्षि वाल्मीकि मंदिर के पास तस्कर के घर पर कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रशासन ने सचिन नामक तस्कर के घर अवैध उसारी किए जगह को धवस्त कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि सचिन के खिलाफ तस्करी के 10 मामले दर्ज है।
सचिन ने नशा बेचकर अवैध उसारी बनाई हुई थी। जिसको लेकर नगर निगम की टीम ने उन्हें पत्र जारी करके अवैध उसारी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस की तैनाती को लेकर अपील की थी। जिसके बाद आज नगर निगम की ओर से जारी पत्र के बाद आज पुलिस की मौजूदगी में अवैध की गई उसारी को गिराने का काम किया जा रहा है।
वहीं एटीपी ने कहा कि सचिन को अवैध उसारी को लेकर नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद आज सचिन के घर पर यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर 5 फीट की जगह बनाई हुई थी, जिसे आज प्रशासन द्वारा गिराया गया है।
-

Punjab News: Agent ने 10 लाख रुपए लेकर विदेश नहीं भेजा, परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो
फिरोजपुरः विदेश जाने का सपना पंजाब के कई युवा की आंखों में होता है। नौजवान सोचते हैं कि वह विदेश जाकर मेहनत करके पैसे कमाएं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारे, लेकिन इसी की आड़ में कुछ एजेंट युवाओं के सपनों से खेल रहे हैं और उन्हें ठग रहे हैं। फिरोजपुर के सोदेवाला गांव में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां अर्शदीप नाम के एक युवक को एजेंट ने ठगी का शिकार बना लिया जिससे आहत होकर युवक ने आत्महत्या कर ली।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ‘ਚ ਵਿਦੇਸ਼ ਜਾਣ ਦੇ ਝੂਠੇ ਸੁਪਨੇ: ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਏਜੰਟਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ!
जानकारी मुताबिक, अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अर्शदीप विदेश जाना चाहता था जिसके लिए अर्शदीप ने रिश्ते में लगने वाली एक महिला वीरपाल कौर से बात की जिसने कहा कि वे उसको विदेश भेज देंगे, जिस पर लगभग 10 लाख रुपए खर्च होंगे। किसी तरह उन्होंने पैसे इकट्ठा किए और वीरपाल कौर को दे दिए। वीरपाल कौर ने कुछ और ठगों को भी अपने साथ मिला लिया और उन्हें भी लाखों रुपये दे दिए। कई महीने बीत जाने के बाद भी आरोपी ने अर्शदीप को विदेश नहीं भेजा, तो उसने एजेंटों से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया और उसे धमकियां भी दी गई।
मृतक अर्शदीप सिंह की मां राजवीर कौर ने बताया कि उनके पति की 2 साल पहले मौत हो चुकी है और अपने घर की आर्थक स्थिति को ठीक करने के लिए उनका बेटा विदेश जाना चाहता था, लेकिन वीरपाल कौर ने उनके साथ लाखों की ठगी कर ली। पैसे इकट्ठे करने के लिए उन्होंने अपनी जमीन बेच दी थी और घर भी 8 नंबर चुंगी वाले रंजीत सिंह के पास गहने रख दिया। उसने भी उनके साथ ठगी मारी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी। उन्होंने इंसाफ के लिए पुलिस अधिकारियों के खूब चक्कर काटे, लेकिन उन्हें कहीं से भी न्याय नहीं मिला। न्याय की लड़ाई लड़ते-लड़ते आखिरकार अर्शदीप ने आत्महत्या कर ली।
अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की बात कही जा रही है, लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि अगर समय रहते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती तो शायद अर्शदीप को आज यह भयानक कदम नहीं उठाना पड़ता और परिवार का इकलौता जवान बेटा इस दुनिया से इतना दूर न होता। पीड़ित महिला का रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है।
-

गाजा-इजरायल युद्ध खत्म करने के लिए Donald Trump ने बनाया Plan, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने जताई सहमति
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब गाजा का युद्ध खत्म करने के लिए एक नया प्लान बना लिया है। उनके इस प्लान पर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतान्याहू भी सहमत हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के इस प्लान की सराहना की है। पीएम का कहना है कि यह प्लान फिलिस्तानी और इजरायली लोगों के साथ-साथ व्यापक वेस्ट एशियाई इलाके के लिए भी लंबे, स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास का रास्ता खोलेगा।ट्रंप के प्लान पर सहमत हुए पीएम
पीएम मोदी ने ट्रंप के प्लान पर सहमति जताते हुए एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि – ‘हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से गाजा संघर्ष को खत्म करने के लिए एक व्यापक प्लान के ऐलान का स्वागत करते हैं। यह प्लान फिलिस्तानी और इजरायली लोगों के साथ-साथ व्यापक वेस्ट एशियाई क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक और स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास का एक रास्ता प्रदान करेगा। हमें आशा है कि सभी संबंधित पक्ष राष्ट्रपति ट्रंप की पहल के पीछे एकजुट होंगे और संघर्ष को खत्म करने के साथ-साथ शांति सुनिश्चित करने के प्रयास से भी इसका समर्थन करेंगे’।
व्हाइट हाउस की ओर से सोमवार को 20 सूत्री दस्तावेज जारी किए गए हैं। इसमें तत्काल युद्ध विराम, हमास की ओर से बंधक बनाए गए लोगों की इजरायल की ओर से बंधक बनाए गए फिलिस्तानी कैदियों के साथ-साथ अदला-बदली, गाजा से इजरायल की चरणबद्ध वापसी, हमास का निरस्त्रीकरण और एक अंतरराष्ट्रीय निकाय के नेतृत्व में एख संक्रमणकालीन सरकार की मांग की गई है।We welcome President Donald J. Trump’s announcement of a comprehensive plan to end the Gaza conflict. It provides a viable pathway to long term and sustainable peace, security and development for the Palestinian and Israeli people, as also for the larger West Asian region. We…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2025ट्रंप ने दी हमास को चेतावनी
ट्रंप ने यह प्रस्ताव ओवल ऑफिस में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हुई बैठक के बाद जारी किया। इस साल जनवरी में ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से इजरायली के नेता का व्हाइट हाउस में यह चौथा दौरा था। व्हाइट हाउस ने नेतन्याहू के साथ बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि वे एक मायवी समझौते के बहुत पास है परंतु उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि हमास इस प्लान को अस्वीकार करेगा तो इजरायल को कार्रवाई करने के लिए अमेरिका का पूरा समर्थन हासिल होगा। इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप की इजरायल के दोस्त के तौर पर तारीफ की है परंतु इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका नेता की प्लान के कुछ पहलुओं से भी दूरी बना ली है जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त फिलिस्तानी अथॉरिटी में मांगे जा रहे सुधार और फिलिस्तानी राज्य की संभावनाएं शामिल हैं।ट्रंप के प्लान पर कई देशों ने दी प्रतिक्रिया
एक संयुक्त बयान में सऊदी अरब, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, तुर्की, कतर और मिस्न के विदेश मंत्रियों ने ट्रंप के नेतृत्व और ईमानदार प्रयासों की प्रशंसा की है। इसके अलावा उन्होंने संघर्ष को खत्म करने, गाजा के पुर्ननिर्माण और वेस्ट बैंक पर इजरायल के कब्जे को रोकने के लिए भी इस प्लान का स्वागत किया है। इसके अलावा पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भी प्रस्ताव का स्वागत किया है। ट्रंप के नेतृत्व की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद टू-स्टेट समाधान का समर्थन करेगा। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि – ‘मुझे पक्का विश्वास है कि राष्ट्रपति ट्रंप इस बेहद जरुरी और तत्काल समझौते को वास्तविकता में बदलने के लिए हर संभव मदद करने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं’।
