Blog

  • इस जगह पर हर साल लगता है सांपों का मेला

    इस जगह पर हर साल लगता है सांपों का मेला

    समस्तीपुर: जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सैकड़ों की संख्या में लोग हाथ में सांप लिए बूढ़ी गंडक नदी के सिंघियाघाट पुल घाट पहुंचते हैं। यहां नदी में प्रवेश करने के बाद माता का नाम लेते हुए दर्जनों सांप निकालते है। इस दौरान नदी के घाट पर मौजूद भक्त नागराज और विषधर माता के नाम के जयकारे लगाते हैं। पूजा के बाद सांपों को जंगल में छोड़ दिया जाता है।

    यहां पर एक-दो नहीं बल्कि सैकड़ों सांपों से खेल रहे लोग दिखाई दे रहे हैं। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट में नागपंचमी पर हर साल सांपों का मेला लगता है। इस मेले में भगत के साथ-साथ बच्चे और युवा से लेकर बूढ़े तक गले में सांप लपेट कर खेलते करते नजर आते हैं। इसके लिए महीनों पहले से ही सांपों के पकड़ने का सिलसिला शुरू होता है जो नागपंचमी के दिन तक चलता है। वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि ये काम यहां के लोग हर साल करते हैं।

    ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर हर साल नागपंचमी पर विषहरी माता की पूजा की जाती है। यहां के लोगों के लिए सांपों से खेलना आम बात है। बता दें कि इस मेले को मिथिला का प्रसिद्ध मेला माना जाता है। यहां नाग देवता की पूजा की परम्परा सैकड़ों साल से चली आ रही है। यहां गहवरों में बिषहरा की पूजा होती है। महिलाएं अपने वंश वृद्धि की कामना को लेकर नागदेवता की विशेष पूजा करती हैं। मन्नत पूरी होने पर नागपंचमी के दिन गहवर में झाप और प्रसाद चढ़ाती है।

  • 7 जिलों से जुड़ेगा यह Expressway, 8 घंटे की यात्रा 3 घंटे में होगी पूरी

    7 जिलों से जुड़ेगा यह Expressway, 8 घंटे की यात्रा 3 घंटे में होगी पूरी

    पटनाः आम बजट के बाद पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बिहार के लिए सबसे बड़ी सौगात होगी। पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के बन जाने से मिथिलांचल कोसी, पूर्णियां और सीमांचल के करोड़ों लोगों को काफी लाभ होगा। यमुना और आगरा एक्सप्रेसवे के तर्ज पर अब पूर्णिया भी नए एक्सप्रेस वे से जुड़ने जा रहा है। विभागीय सूत्रों की माने तो पटना से पूर्णिया के बीच बनने वाले इस एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई लगभग 275 किलोमीटर होगी, यानी अब पूर्णिया से पटना 3 घंटे में पहुंचा जा सकता है, जबकि अभी पटना जाने में 6 से 8 घंटे तक लग जाते हैं। वहीं दूरी की बात करें तो अभी पटना जाने में फोरलेन से 370 किलोमीटर और एनएच 31 से 310 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। पटना पूर्णिया एक्सप्रेस वे बनने से दूसरी की करीब 250 किलोमीटर रह जाएगी।

    यह एक्सप्रेस वे बिहार के सात जिलों से जुड़ेगा। जिसमें मुख्य रूप से पटना, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया शामिल है. यह एक्सप्रेस वे 6 लेन का होगा। इस एक्सप्रेस वे के साथ से सर्विस रोड भी गुजरेगी। सर्विस रोड के माध्यम से बीच-बीच में एक्सप्रेस वे से कनेक्ट होगा, ताकि अन्य रोड से चलने वाली गाड़ियां भी एक्सप्रेसवे पर चल सके। इस एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। एक्सप्रेसवे में 17 बड़े पुल और 6 आरओबी होंगे। पटना पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की बात करें तो इसका कुल बजट 12600 करोड़ रुपये है।

  • Photo खिंचवाने को लेकर विवादों में घिरे Elvish Yadav, जानें मामला

    Photo खिंचवाने को लेकर विवादों में घिरे Elvish Yadav, जानें मामला

    नई दिल्लीः मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव आए दिन विवादों किसी न किसी विवाद को लेकर चर्चा में रहते हैं। पहले वह कोबरा कांड में फंसे हुए थे, इस केस के सिलसिले में उनसे पूछताछ भी चल रही है. यह मामला अभी खत्म नहीं हुआ कि एल्विस यादव एक और नई मुसीबत में फंस गए।

    दरअसल, अब वह अपनी फोटो को लेकर विवादों में फंस गए है। उन्होंने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड ज़ोन क्षेत्र में फोटो खिंचवाई, जबकि उस जगह फोटो खीचने की इजाजत नहीं है। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव की तस्वीर सामने आते ही इसकी शिकायत करने के लिए जिला मुख्यालय पर पुलिस अधिकारी के दफ्तर में शिकायतकर्ता पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने जांच का आश्वासन भी दे दिया है।

    शिकायतकर्ता ने कहा कि एल्विश यादव ने किस प्रकार बाबा काशी विश्वनाथ के प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचकर फोटो खिंचवाई है? इस मामले की जांच होनी चाहिए और कार्रवाई उन लोगों के ऊपर भी होनी चाहिए जिन्होंने फोटो खींची है, क्योंकि जिस स्थान पर फोटो खींचा गया है वह पूरी तरह से प्रतिबंधित है जहां एक कलम तक नहीं ले जाया जा सकता है वहां आखिर फोटोग्राफी कैसे हो सकती है?

     

     

  • Punjab: DAP खाद के 60 फीसदी सैंपल फेल, गिर सकती है गाज

    Punjab: DAP खाद के 60 फीसदी सैंपल फेल, गिर सकती है गाज

    मोहाली: पंजाब में डीएपी खाद के 60 फीसदी सैंपल की रिपोर्ट फेल होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है सैंपल रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कहा जा रहा है कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन मोड में आ गए। वहीं इस मामले को लेकर कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेज दी है। सीएम भगवंत मान जल्द ही इस संबंध में सख्त फैसला ले सकते हैं। इसके अलावा सरकार निजी कंपनियों पर भी सख्ती कर रही है।

    मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान लगाए गए कॉड ऑफ कंडक्ट के दौरान डीएपी खाद के सैंपल लिये गये थे। पता चला है कि इनमें से 60 फीसदी सैंपल फेल हो गए हैं। यह मामला सबसे पहले मोहाली में सामने आया था। इसके अलावा कई जिलों में जांच कराई गई। बताया जा रहा हैकि लुधियाना जिले में भी जिंक के सैंपल फेल हुए हैं। अब सरकार सख्ती के मूड में है। इसके अलावा विभाग ने लंबे समय से एक ही स्थान पर बैठे अधिकारियों का रिकार्ड भी जुटाना शुरू कर दिया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले कृषि मंत्री ने इस मामले को लेकर बैठक की थी। इसमें उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया कि घटिया डीएपी सप्लाई करने वाली कंपनी को किसी भी स्तर पर कोई राहत न दी जाए। कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि जिप्सम की बिक्री तय मानकों के अनुरूप होगी। जिप्सम बेचने का काम पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के पास है। जल्द वे गुलाबी कैटरपिलर प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे।

    पता चला है कि पंजाब विधानसभा की सहकारी समितियों और अन्य गतिविधियों पर कमेटी ने डीएपी खाद के मुद्दे पर संज्ञान लिया है। बताया जा रहा हैकि कमेटी ने मार्कफेड से डीएपी खाद का रिकॉर्ड मांगा है। सूत्रों के मुताबिक मार्कफेड निदेशक को 30 जुलाई तक व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा गया है। ऐसे में मार्कफेड निदेशक सहित कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

  • 4 युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    4 युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    कटनी : कुएं में उतरे चार युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक गत शाम को कुएं में उतरे थे। जिले में एनकेजे थाना क्षेत्र में आने वाले जुहली गांव में मोटर निकालने के लिए एक युवक कुएं में उतर गया था, जिसको बचाने के लिए तीन अन्य किसान भी कुएं में उतर गए और जहरीली गैस की चपेट में आने से चारों बेहोश हो गए थे।

    सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। यहां पर एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और युवकों को बाहर निकल गया और अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  पुलिस का कहना है कि यह पूरी घटना जुहली गांव की है, यहां पर एक युवक कुएं में उतरने के बाद बेहोश हो गया था।

    जिसको बचाने के लिए तीन अन्य युवक कुएं में उतरे और तीनों बेहोश हो गए। चारों युवकों को जिला प्रशासन के सहयोग से रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला है। बताया जा रहा है कि कुएं के अंदर ऑक्सीजन की कमी थी और दम घुटने से चारों की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Saavan में क्यों जरूरी है शिव पुराण पढ़ना, सुनने से क्या होते हैं लाभ?, जानें

    Saavan में क्यों जरूरी है शिव पुराण पढ़ना, सुनने से क्या होते हैं लाभ?, जानें

    शिव जी का प्रिय माह सावन शुरू हो चुका है। सावन में शिव पुराण पढ़ने या सुनने का बड़ा महत्व है। सावन के अलावा भी आप पूरे साल कभी भी शिव पुराण का पाठ या श्रवण कर सकते हैं। शिव पुराण में भगवान शिव के महात्म और उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं का वर्णन है। शिव भक्तों के लिए शिव पुराण का विशेष महत्व है। शिव पुराण में भगवान शिव के स्वरूप का वर्णन, उनके रहस्य, महिमा और उपासना के बारे में बताया गया है। शिव पुराण सभी सिद्धांत से संपन्न भक्ति को बढ़ाने वाला, शिव जी को संतुष्ट करने वाला और अमृत के समान एक दिव्य शास्त्र है। सबसे पहले शिवजी ने ही इसका प्रवचन स्वयं किया था। गुरु वेद व्यास ने सनत्कुमार मुनि का उपदेश सुनकर इस पुराण की रचना की थी। कलयुग में यह पुराण लोगों के हितों को पूर्ण करना वाला शास्त्र है।

    शिव पुराण बहुत ही उत्तम शास्त्र है। इस धरती पर सभी लोगों को भगवान शिव के परम विशाल स्वरूप को समझना चाहिए। इसको पढ़ने और सुनने मात्र से ही सर्व चीजें सुलभ हो जाती हैं। इसका पाठ करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके प्रभाव से व्यक्ति पाप से मुक्त हो जाता है। वह संसार के सभी सुखों का उपभोग करता है और अंत में शिवलोक में स्थान पाता है।

    शिव पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति शिव भक्ति करता है, वह श्रेष्ठतम स्थिति प्राप्त करता है, उसे शिव पद प्राप्त हो जाता है। शिव पुराण को श्रद्धापूर्वक सुनने से मुनष्य सभी पापों से मुक्त हो जाता है और अपने जीवन में बड़े भोगों का उपभोग करता है। जीवन के अंत में वह शिवलोक में स्थान प्राप्त करता है।

    शिव पुराण में 24 हजार श्लोक हैं। इसमें 7 संहिताएं हैं। शिव पुराण परमब्रह्म परमात्मा के समान गति प्रदान करने वाला है। सभी व्यक्ति को संयम और भक्ति भाव से शिव पुराण को सुनना चाहिए। जो व्यक्ति प्रतिदिन शिव पुराण का पाठ प्रेम भाव से करता है, व​ह निश्चित ही परम पुण्यात्मा है। भगवान शिव उस व्यक्ति पर प्रसन्न होते हैं और उसे अपने धाम में स्थान देते हैं, जो व्यक्ति सम्मानपूर्वक शिव पुराण की पूजा करता है, वह हमेशा सुखी रहता है। ​वह शिव पद को प्राप्त करता है।

  • DGP ने दिया इस्तीफा, अब IPS अनुराग गुप्ता ने संभाली कमान

    DGP ने दिया इस्तीफा, अब IPS अनुराग गुप्ता ने संभाली कमान

    झारखंडः जिले से एक बड़ी सूचना सामने आ रही है। अजय कुमार ने DGP पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में आईपीएस अनुराग गुप्ता को झारखंड का नया डीजीपी बनाया गया है। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। दरअसल, अब 1999 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता को सरकार ने झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया है। इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को जारी कर दी है। अनुराग गुप्ता सीआईडी डीजी और एसीबी डीजी का प्रभार रहेगा।

    वर्तमान में झारखंड के डीजीपी 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष प्रबंध निदेशक बनाया गया है। झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष का प्रबंध निदेशक प्रशांत सिंह को डीजी संचार एवं तकनीकी सेवा बनाया गया है। अनुराग गुप्ता अभी सीआईडी डीजी के पद पर पदस्थापित है। वह एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के डीजी भी थे। अब उन्हें नया प्रभारी डीजीपी बनाया गया है।

    बता दें कि आईपीएस अनुराग गुप्ता झारखंड पुलिस में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके है। वह गढ़वा, हजारीबाग एसपी और रांची के एसएसपी के पद पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह बोकारो रेंज के डीआईजी के पद पर लंबे समय तक काम कर चुके हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय में उन्हें लंबे समय तक एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद पर भी थे।सीआईडी डीजी रहते हुए उन्होंने कई साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए बड़े मामलों का खुलासा किया है।

  • City Bus से सफर करने वालों के लिए अहम खबर, यह व्यवस्था होगी शुरू

    City Bus से सफर करने वालों के लिए अहम खबर, यह व्यवस्था होगी शुरू

    रांचीः सड़कों पर दोड़ने वाली सिटी बसों के कंडक्टर कई बार यात्रियों से मनमाना किराया वसूल लेते हैं, क्योंकि किराए के बदले उनको कोई रिसिप्ट नहीं दिया जाता है। इसका कोई लेखा-जोखा भी नहीं रहता। इसलिए लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। लेकिन अब निगम ने इस समस्या का समाधान निकाल लिया है।

    अब सीटी बसों में ट्रैवल करने वालों के लिए मशीन से टिकट काटने की व्यवस्था रहेगी। अब आपको एक बिल भी दिया जाएगा, यानी अब कोई भी आपसे मनमाना किराया नहीं वसूल पाएंगे। अभी इस सुविधा को ट्रायल लाया गया है। अगर यह ट्रायल सफल होता है तो आने वाले कुछ ही दिनों में यह अन्य बसों में भी लागू कर दिया जाएगा.

  • Punjab : हमलावरों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई, देखें वीडियो

    Punjab : हमलावरों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई, देखें वीडियो

    कारों और मोटरसाइकिल की तोड़फोड़ की 

    जीरकपुर : जिले में बीती रात 7-8 युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की। इस दौरान वह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे ढकोली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा गया है। जहां पर वह अब उपचाराधीन है। पीड़ित युवक की पहचान हाशिम निवासी गांव छत के तौर पर हुई है। पीड़ित जीरकपुर में गाड़ियां ठीक करने का गैरेज चलाता है। जानकारी के अनुसार यह लड़ाई किसी लड़की के मामले को लेकर हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमला करने वाले लड़के तेजधार हथियार तथा लाठियां लेकर आए थे और उन्होंने पीड़ित युवक को गांव की गलियों में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसके कारण वह युवक बेहोश हो गया। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती पर करवा दिया गया।

    इस मारपीट में हमलावरों द्वारा दो कारें और एक मोटरसाइकिल भी तोड़ दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार हाशिम बीती रात करीब 8 बजे के आसपास किसी कस्टमर की कार लेकर चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। जब वह गांव छत के सरकार स्कूल के नजदीक पहुंचा तो गांव के कुछ लोगों ने उसे कोई बात करने के लिए बुलाया। बताया जा रहा है कि जब हाशिम गांव के उक्त लोगों से बात करने गया तो उन्होंने किसी लड़की के बारे में गलत बोलने की बात कही और उसे कार से नीचे उतारकर मारपीट शुरू कर दी और कार बुरी तरह तोड़ दी। जब हाशिम के परिवार वाले उसे बचाने गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

    हाशिम की मां का आरोप है कि गांव के 7-8 लोगों ने सोची समझी साजिश के तहत उसके बेटे के साथ मारपीट की और उसके बेटे को फंसाने के लिए अपने हथियार उसके बेटे की कार में रख दिए। इस मामले में जब दूसरे पक्ष के लोगों से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है एक शिकायत के आधार पर गांव छत के रहने वाले पवन के खिलाफ डीडीआर काट दी है और दुसरी शिकायत पर ब्यान दर्ज होने है। मामले की जांच जारी है दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

  • पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, 247 ग्राम चरस बरामद

    पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, 247 ग्राम चरस बरामद

    भुंतरः 247 ग्राम चरस की खेप के साथ दियार चौक के पास पुलिस ने कुटीआगे इलाके में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह टीम के साथ गश्त पर थे, इस दौरान आरोपी को शक के आधार पर रोकर पूछताछ की तो मामला संदिग्ध लगा। जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से चरस की खेप बरामद हुई। तोलने पर चरस की यह खेप 247 ग्राम पाई गई। आरोपी की पहचान सर्वदयाल निवासी हवाई कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।