Blog

  • Punjab News: Train की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Train की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले अम्रपाली ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 5708 अम्रपाली ट्रेन की चपेट में व्यक्ति के आने की सूचना मिली है। भीषण हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि रेलवे क्रॉस करने के दौरान यह हादसा हुआ है।

    हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति ट्रेन में बुरी तरह से फंस गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पास से कोई दस्तावेज बरामद ना होने के चलते व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हुई है।

  • Punjab News: इलाके में बढ़ती समस्या से परेशान लोगों ने किया रोड जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: इलाके में बढ़ती समस्या से परेशान लोगों ने किया रोड जाम, देखें वीडियो

    अमृतसरः मकबूलपुरा इलाकावासियों ने बढ़ती समस्याओं के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना कि इलाके में समस्याए लगातार बढ़ती जा रही है। इलाके में सीवरेज, सड़कों और स्ट्रीट लाइटों का बुरा हाल है। जिसका आज तक किसी ने भी कोई हल नहीं निकाला। लोगों का कहना है कि सीवरेज जाम से गंदा पानी उनके घरों में घुस रहा है। वहीं पीने वाला पानी भी दूषित होने के चलते घरों बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग बीमार हो रहे है। इलाके में स्ट्रीट लाइटें न चलने से शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डरते है।

    उनका कहना है कि इलाके में बाबा जीवन सिंह जी का यादगारी गेट का निर्माण किया जा रहा था। जिसका काम भी काफी समय से बंद है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टूटी सड़कों में लोग गिर कर जख्मी हो रहे है। प्रशासन को कई बार समस्याओं से अगवत करवाया जा चुका है, लेकिन आज तक कोई भी सुनवाई नहीं हो पाई। जिसका खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आज मजबूरन उन्हें धरना देना पड़ रहा है।

    वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि धरने में नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। जिनकों लोगों की समस्या से अवगत करवाया। जिसके बाद अधिकारियों ने जल्द ही समस्या का हल करवाने का आश्वासन दिया।

  • Punjab News: श्मशान घाट पुली के पास गैस सिलेंडर को लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: श्मशान घाट पुली के पास गैस सिलेंडर को लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में एक ओर आग लगने का मामला सामने आया है। दरअसल, चन्द्र नगर की श्मशान घाट पुली के पास गैस सिलेंडर में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। सिलेंडर को आग लगने के दौरान लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाल कर सड़क पर फेंक दिया और घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया।

    इससे पहले प्रताप चौक में ट्रांसफार्म में आग लगने का मामला सामने आया था। गनीमत ये रही कि सिलेंडर को आग लगने के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

  • Punjab News: Chandigarh bomb blast मामला में Mastermind हैप्पी पासी के परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Chandigarh bomb blast मामला में Mastermind हैप्पी पासी के परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सैक्टर-10 में हुए बंब ब्लास्ट के मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। वहीं पुलिस इस मामले में मास्टरमाइंड हैप्पी पासी की गतिविधि पर नजर बनाई रखी है। पुलिस मामले में हेप्पी पासी का अहम रोल मानकर चल रही है। जो विदेश में बैठा है। जिसको लेकर पुलिस की ओर से लगातार उसके घरों में छापेमारी की जा रही है।

    ब्लास्ट के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने अब तक की कार्रवाई में 4 के करीब दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हैप्पी के पारिवारिक मेंबरों का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर घर में छापेमारी कर उन्हें तंग परेशान कर रही है। परिवार का कहना है कि अब पुलिस उनके रिश्तेदारों को भी परेशान कर रही है। हमारे पासपोर्ट भी पुलिस के पास है।

    पुलिस जब भी घर में छापेमारी करने आती है तो वह घर से हमेशा कुछ पैसे और मोबाइल साथ में लेकर चली जाती है। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ कभी भी कोई महिला कर्मी साथ में नहीं होती। परिवार को बदनाम करने कोशिश की जा रही है।

  • Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से महिला सहित 4 की मौत, विरोध में लोगों ने की सड़क जाम

    Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से महिला सहित 4 की मौत, विरोध में लोगों ने की सड़क जाम

    संगरूरः सुनाम उधम सिंह वाला में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां आज दोपहर पटियाला रोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से महिला सहित 4 नरेगा मजदूरों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार निकटवर्ती गांव बिशनपुरा (अकालगढ़) के कुछ नरेगा मजदूर सुनाम पटियाला रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई का काम कर रहे थे।

    वहीं दोपहर को जब मजदूर सड़क किनारे बैठकर रोटी खा रहे थे, तभी महलां चौक की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक चालक ने खाना खा रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जरनैल सिंह उर्फ ​​जैला, हरपाल सिंह पाला, छोटा सिंह और गुरदेव कौर के रूप में हुई है। वहीं इस घटना के विरोध में नरेगा मजदूरों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम दी। घटना की सूचना मिलते ही सुनाम पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक से पूछताछ की जा रही है।

     

  • New SIM Card को लेकर सरकार ने बदले नियम, मिली यह सुविधा

    New SIM Card को लेकर सरकार ने बदले नियम, मिली यह सुविधा

    नई दिल्लीः दूरसंचार विभाग (DoT) ने नया सिम कार्ड लेने के नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने दूरसंचार विभाग द्वारा सिम कार्ड खरीदने की प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए हैं। Airtel, Jio, BSNL और Vi जैसे बड़े टेलीकॉम कंपनीयों की सिम खरीदना बहुत आसान और सुरक्षित हो गया है। इन नए नियमों के तहत, पूरी प्रक्रिया पेपरलेस हो गई है, जिससे भारतीय यूजर्स के लिए यह अधिक सुविधाजनक और धोखाधड़ी से मुक्त हो गया है।

    इन नए नियमों के साथ आपको सिम कार्ड खरीदने या अपना टेलीकॉम ऑपरेटर बदलने के लिए कंपनीयों के ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। आगर आप भी सिम कार्ड लेना चाहते हैं या अपना टेलीकॉम ऑपरेटर बदलना चाहते हैं,ऑनलाइन अपने डॉक्टूमेंट्स वेरिफाई कर यह सुविधा का फायदा उठा सके हैं।

    इन नियमों से धोखाधड़ी रुक जाएगी और सिम कार्ड खरीदना आसान हो जाएगा। सरकार का लक्ष्य लोगों को धोखाधड़ी से बचाना और भारत को डिजिटल देश बनाना है। सरकार ने e-KYC और सेल्फ KYC शुरू किया है।

  • NSA को लेकर Amritpal Singh के साथी ने High Court में दायर की याचिका, Centre-Punjab व Dibrugarh Jail अधिकारी को नोटिस जारी

    NSA को लेकर Amritpal Singh के साथी ने High Court में दायर की याचिका, Centre-Punjab व Dibrugarh Jail अधिकारी को नोटिस जारी

    चंडीगढ़ः खालिस्तान समर्थक और खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह साथी कुलवंत सिंह राउके ने NSA एक्ट को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। दरअसल, राउके ने खुद पर दूसरी बार लगाए गए NSA एक्ट को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। राउके ने खुद पर लगाए NSA एक्ट को गलत बताया है। वहीं अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए डिब्रूगढ़ जेल के सुपरिटेंडेट, केंद्र सरकार और पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है।

    अगली सुनवाई पर उन्हें अपना जवाब दाखिल करना होगा। बता दें कि कुलवंत सिंह अमृतपाल सिंह का करीबी है। कुलवंत सिंह पर 23 फरवरी 2023 को अमृतपाल और उनके समर्थकों द्वारा कथित तौर पर अजनाला पुलिस स्टेशन परिसर हमला करने का केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने कुलवंत को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसे डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था। गिरफ्तारी से पहले कुलवंत सिंह पंजाब स्टेट कॉर्पोरेशन में बतौर क्लर्क तैनात था।

     

  • लूट का विरोध कर रहे युवक की चाकू मारकर हत्या

    लूट का विरोध कर रहे युवक की चाकू मारकर हत्या

    नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में लूट का विरोध करने पर लुटेरों ने गत रात रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अब्दुल कयूम(32) निवासी शास्त्री पार्क के डी ब्लॉक के तौर पर हुई है। पुलिस हत्या के मामले में  दो नाबालिगों को पकड़ा है।

    उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉ. जॉय टीर्की ने बताया कि गत रात करीब 8 बजे शास्त्री पार्क फ्लाईओवर के पास बुलंद मस्जिद के सामने एक युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

     डीसीपी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम से कराया गया। इसके बाद घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जिसमें दो नाबालिगों की पहचान कर उन्हें काबू कर लिया। आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने रिक्शा चालक का मोबाइल लूटने की कोशिश की थी। इसी का विरोध करने पर उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

  • Punjab News: प्रताप चौक में ट्रांसफार्म में लगी आग, दुकानदारों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रताप चौक में ट्रांसफार्म में लगी आग, दुकानदारों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः प्रताप चौक में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां ट्रांसफार्मर को आग लगने से दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया गया। दुकानदारों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कुछ समय में ही आग पर काबू पा लिया। घटना में गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए रवि ने बताया कि वह दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान अचानक ट्रांसफार्म में धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते ट्रांसफार्म को आग लग गई। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्म को आग लगी है। रवि ने बताया कि दमकल विभाग की एक गाड़ी से ही आग पर काबू पा लिया गया।

  • Aadhaar Card धारको को बड़ी राहत, मिली यह सुविधा

    Aadhaar Card धारको को बड़ी राहत, मिली यह सुविधा

    नई दिल्ली: सरकार ने फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने का लोगों को एक ओर मौका दिया है। अगर आपको भी फ्री में अपना आधार कार्ड अपडेट करना है तो यह खबर आपके लिए काम की है। आधार कार्ड नि:शुल्क अपडेट करने की समय सीमा 14 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दी है। पहले बताई गई समयसीमा 14 सितंबर, 2024 थी। 14 दिसंबर के बाद, केवल शुल्क का भुगतान करके ही अपडेट करने के लिए दस्तावेज अपलोड करना संभव होगा।

    आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करने के लिए अन्य दसतावेज़ जैसे कि राशन कार्ड, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आदि दस्तावेज की ज़रूरत पड़ेगी। आधार को कम से कम 10 साल में एक बार अपडेट करना सबसे अच्छी प्रैक्टिस है, खासकर अगर आपको इसके बारे में कोई मैसेज मिलता है। उदाहरण के लिए, अगर आपको अपना पता अपडेट करना है तो मायआधार पोर्टल के माध्यम से या किसी भी आधार नामांकन केंद्र पर पते के वैध प्रमाण दस्तावेज का उपयोग करके किया जा सकता है।