Blog

  • पंजाबः ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौ+त

    पंजाबः ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौ+त

    संगरूरः रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर मां-बेटी ने आत्महत्या कर ली है। मौत के वक्त दोनों महिलाएं एक ही रेलवे ट्रैक पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर लेटी हुई थीं। जिसकी जानकारी सुबह पुलिस को मिली, जिसके बाद परिवार को सूचना दी गई। परिजनों के मुताबिक, वे रात को घर आए, लेकिन सुबह जानकारी मिली कि दोनों ने आत्महत्या कर ली है। दोनों में से किसी को कोई परेशानी नहीं करता था।

    पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर मां-बेटी की दो लाशें मिली हैं, जो मानसिक रूप से परेशान थीं। मृतक लड़की की दो बार शादी हुई थी, लेकिन मानसिक परेशानी के कारण उसका तलाक हो गया। जिससे मां भी परेशान थी और करीब 12 साल पहले बेटे की भी मौत हो गई। दोनों महिलाएं गरीब परिवार से थीं। परिवार के सदस्य काली ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में एक उसकी पत्नी और एक बेटी है। सुबह 6 बजे उन्हें पता चला कि दोनों की मौत हो गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • गत्ते के बक्से में ले जाया जा रहा था कैश, एक्सीडेंट पर सड़क पर बिखरे करोड़ों रुपए, देखें वीडियो

    गत्ते के बक्से में ले जाया जा रहा था कैश, एक्सीडेंट पर सड़क पर बिखरे करोड़ों रुपए, देखें वीडियो

    गोदावरीः आंध्र प्रदेश में पुलिस ने भारी मात्रा में कैश जब्त किया है। पूर्वी गोदावरी जिले में एक हादसे के दौरान कैश से भरे बक्से रोड पर बिखर गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नल्लजर्ला मंडल के अनंतपल्ली में लॉरी की चपेट में आने से एक वाहन पलट गया था। उस वाहन में नकदी से भरे 7 गत्ते के बक्से ले जाए जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी विजयवाड़ा से विशाखापट्टनम की ओर जा रही थी।

    पलटे हुए वाहन के चालक को चोटें आईं और उसे इलाज के लिए गोपालपुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने बताया कि ये बक्से यूरिया की बोरियों के बीच छिपाकर रखे गए थे। सड़क हादसे में मिले सात करोड़ रुपये ने पुलिस और चुनाव अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। जिस गाड़ी से पैसे बरामद हुए हैं वो टाटा ऐस बताई जा रही है। बता दें कि 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में कैश मिलने की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले गुरुवार को राज्य के एनटीआर जिले में एक चेकपोस्ट पर एक ट्रक से 8 करोड़ रुपये का कैश बरामद किया गया था। इस पैसे को पाइप से लदे ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा था। आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान वोट डाले जाएंगे।

  • BCCI का एक्शन, ऋषभ पंत को किया सस्पेंड

    BCCI का एक्शन, ऋषभ पंत को किया सस्पेंड

    नई दिल्ली :  दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को बड़ी गलती करने के कारण बीसीसीआई द्वारा बड़े एक्शन का शिकार होना पड़ा। दरअसल पंत को 7 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए एक मैच का बैन लग गया है। साथ ही 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अंतिम ओवर की शुरुआत में डीसी समय से 10 मिनट पीछे खेल थी।

    निलंबन और भारी जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि इस सीजन में डीसी का यह तीसरा ऐसा अपराध था। डीसी के बाकी खिलाड़ियों – जिसमें इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट भी शामिल है – पर 12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50%, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया है। डीसी ने मैच रेफरी के इस फैसले को चुनौती देते हुए एक अपील दायर की जिसे समीक्षा के लिए बीसीसीआई लोकपाल के पास भेजा गया।

    लोकपाल ने एक आभासी सुनवाई की और कहा कि मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है। पंत अब बैंगलोर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रविवार (12 मई) की शाम को होने वाले महत्वपूर्ण मैच में नहीं खेल पाएंगे। जबकि डीसी अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में जीवित है

  • जेल से बाहर आते ही अलग अंदाज में दिखे केजरीवाल, भाजपा पर जमकर बरसे, देखें वीडियो

    जेल से बाहर आते ही अलग अंदाज में दिखे केजरीवाल, भाजपा पर जमकर बरसे, देखें वीडियो

    CM योगी को लेकर दिया बड़ा बयान  

    नई दिल्लीः दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाली 39 दिन बाद तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए। इस दौरान केजरीवाल ने पार्टी ऑफिस में पहला चुनावी भाषण दिया। उन्होंने 21 मिनट की स्पीच की शुरुआत हनुमान जी से की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तानाशाही, भ्रष्टाचार, देश, विपक्षी गठबंधन से होते हुए प्रभु यानी भगवान पर खत्म की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो जाएंगे। क्या भाजपा उन्हें लालकृष्ण आडवाणी की तरह रिटायर करेगी। अगर भाजपा ये चुनाव जीतती है तो मोदी अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे। सरकार बनने के दो महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के CM योगी जी को पद से हटाया जाएगा।

    केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने आडवाणी, मुरली मनोहर, सुमित्रा महाजन, शिवराज, वसुंधरा राजे, खट्टर, रमन सिंह की राजनीति खत्म कर दी। अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है। अगर चुनाव जीते तो 2 महीने के भीतर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बदल देंगे। यही तानाशाही है। वन नेशन-वन लीडर। ये चाहते हैं कि एक ही तानाशाह देश के भीतर बचेगा। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के सबसे बड़े चोर-उचक्कों और डकैतों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। जिस आदमी को कहते हैं कि 70 करोड़ का घोटाला कर दिया, उसे ही मंत्री, डिप्टी सीएम बनाते हैं।

    कहते हैं कि भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं। तुम अपनी पार्टी में चोर-उचक्कों को रख लो और कहो कि भ्रष्टाचार से लड़ रहे हो। देश को बच्चा मत समझो। केजरीवाल ने कहा पीएम ने मिशन शुरू किया है। वन नेशन-वन लीडर। मोदी जी देश के सारे नेताओं को खत्म करना चाहते हैं। जितने विपक्ष के नेता हैं, उन्हें जेल भेजेंगे। जितने भाजपा के नेता हैं, उन्हें निपटा देंगे। अगर ये चुनाव जीत गए तो लिखवा लो कि थोड़े दिन बाद ममता, तेजस्वी, स्टालिन, विजयन, उद्धव और सभी विपक्षी नेता जेल के भीतर होंगे।

  • पंजाबः चुनावों के बीच हाथों में पुराने नोट लेकर व्यक्ति ने PM मोदी से पूछे जवाब, देखें वीडियो

    पंजाबः चुनावों के बीच हाथों में पुराने नोट लेकर व्यक्ति ने PM मोदी से पूछे जवाब, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों द्वारा नामाकंन भरे जा रहे है। वहीं नामाकंन भरने के बाद अब प्रचार की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। इसी बीच एक व्यक्ति हाथों में पुराने नोट लेकर भाजपा पर तंज कसता हुआ दिखाई दे रहा है। व्यक्ति ने हाथों में पुराने नोट लेकर पीएम मोदी से कुछ सवालों के जवाब पूछे है।

    इस दौरान व्यक्ति कह रहा है कि उसके पास 500 और 1000 के पुराने नोट पकड़े हुए है। व्यक्ति कह रहा है कि यह उसके खून पसीने की कमाई है, अब वह इस कमाई को कहां दे। व्यक्ति ने कहाकि वह गरीब आदमी है और उस समय वह बीमार चल रहा था। इस दौरान उसके नोट बदले नहीं गए थे।

    वहीं पीएम मोदी के 15 लाख रुपए बैंक खाते में डालने को लेकर भी व्यक्ति ने जवाब पूछा। उन्होंने कहाकि अभी तक किसी के खाते में नहीं आया। वहीं पुराने नोटों को लेकर कहाकि उनके घर पर भी पुराने नोट पड़े हुए है, अब वह किसे यह नोट दे। 

  • पंजाब : भारी मात्रा में नशीली गोलियों और ट्रामाडोल पाउडर बरामद, 7 गिरफ्तार

    पंजाब : भारी मात्रा में नशीली गोलियों और ट्रामाडोल पाउडर बरामद, 7 गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम ने हिमाचल प्रदेश से चल रहे एक अंतरराज्यीय मेडिकल नशे के स्कैंडल का भांडा फोड़ किया है। एसटीएफ द्वारा अलग अलग राज्यों के करीब 7 ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि फार्मा ओपियोइड्स की बड़ी चेन पंजाब पुलिस द्वारा ब्रेक की गई है। डीजीपी ने यादव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अवैध साइकोट्रोपिक पदार्थों और आपूर्ति इकाइयों के निर्माण के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है।

     जानकारी के अनुसार आरोपियों से पंजाब पुलिस की एसटीएफ टीम ने 70.42 लाख नशीली गोलियां और कैप्सूल, 725.5 किलोग्राम नशीली ट्रामाडोल पाउडर, 2.37 लाख की नशीली दवाओं के साथ अन्य सामान जब्त किया गया है। सभी नशीले पदार्थों के सेंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। जिससे पता चल सके कि उक्त दवाएं कितनी नशीली थी और क्या क्या मीटरियल उसमें यूज हुआ था। बता दें कि फिलहाल पंजाब पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान डिसक्लोज नहीं की गई है।

    पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ये सारा नेटवर्क पांच राज्यों से जुड़ा हुआ था। हर जगह पर बड़े स्तर पर ये नेटवर्क चल रहा है। इन राज्यों में सबसे पहला नाम पंजाब का है। जिसके बाद हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के नाम हैं।यादव ने दावा किया है कि केस में पुलिस ने जिन 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है, वह कोई और नहीं बल्कि सारी चेन के आका है। जल्द आरोपियों के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। जोकि फिलहाल बाहरी राज्यों में है।

  • जालंधरः एक बार फिर से सुशील रिंकू पर बरसे चन्नी, कहा किराये के लोग लेकर पहुंचे थे नामाकंन भरने, देखें वीडियो

    जालंधरः एक बार फिर से सुशील रिंकू पर बरसे चन्नी, कहा किराये के लोग लेकर पहुंचे थे नामाकंन भरने, देखें वीडियो

    व्यापारी वर्ग से मिलने पर दिया ‘जालंधर शहर चन्नी की लहर’ का नारा

    जालंधर, ENS: कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी आज रैणक बाजार में बालाजी धाम के पास मशहूर वैष्णों भटूरे वाला की दुकान में पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीते दिन उन्होंने नामाकंन भरा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान भारी संख्या में लोग उनके साथ कागज भरने के लिए पहुंचे। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए चन्नी ने कहा कि चुनावी मुकाबले में भाजपा कम संख्या में लोग लेकर नामाकंन के लिए पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा किराये पर लोगों को लेकर पहुंची थी। इस दौरान चन्नी ने कहा कि लोगों ने उन्हें बयान भी दिए कि उन्हें दिहाड़ी पर लाया गया। चन्नी ने कहा कि हमारे साथ लोग खुद चल रहे है।

    इस दौरान उन्होंने कहाकि आज रैणक बाजार में वह आए, जहां पहले तो ऑटो चालक उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दे रहे थे। वहीं उन्होंने कहा कि रैणक बाजार में व्यापारी वर्ग से वह मुलाकात करने पहुंचे है जो उन्हें चुनावों में जीत का आश्वासन दिला रहे है। इस दौरान उन्होंने ‘जालंधर शहर चन्नी की लहर’ का नारा दिया। वहीं रिंकू के बाहर से आए उम्मीदवार के बयान पर चन्नी ने कहा कि बाहर का रिंकू है जो चार घरों की सीमा पार कर गया। चन्नी ने कहा कि उनके दादा यहां रहते थे। चन्नी ने कहा कि उन्होंने यहां पर घर ले लिया है और वह रिंकू की तरह भागने वाले नहीं है। 

    इस दौरान चन्नी, राजिंदर बेरी और शैरी चड्ढा दुकान में चावलों का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दिए। दरअसल, आज चन्नी रैणक बाजार में व्यापारियों से मुलाकात करने पहुंचे। जहां उन्होंने व्यापारियों को साफ सुथरा प्रशासन देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जालंधर के हालात ऐसे हो गए है कि सुनकर भी डर लगता है कि यहां पर नशा बिकता है, फिरौतियों की मांग हो रही है। चन्नी ने कहा कि प्रचार के दौरान उन्होंने सैनी साहिब से पूछा कि आपसे किसी ने फिरौती की मांग तो नहीं की, इस दौरान सैनी ने कहाकि उनकी अंगूठी किसी ने उतार ली। कहीं स्नेचिंग की वारदातें हो रही है।

    वहीं चन्नी ने कहा कि उन्हें पता चला है कि यहां पर फड़ी वालों से और रेहड़ी वालों से पैसे लिए जाते है। चन्नी ने कहा कि इस माहौल को हमने खत्म करके लोगों को अच्छा माहौल देना है। वहीं चन्नी ने कहा कि अच्छा मेडिकल कॉलेज, इडस्ट्री सहित अन्य सुविधाएं लोगों दी जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए अच्छे उम्मीदवार की जरूरत है।वहीं चन्नी ने एक बार फिर से सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल पर निशाना साधते हुए कहा कि रिंकू और अंगुराल जैसे सुच्चे मुंह लोकसभा और विधानसभा में गए थे, वहीं ही वह सुच्चे मुंह वापिस आ गए।

    चन्नी ने कहा कि जैसे तीन दिन पहले रिंकू के घर के पास व्यक्तियों से पुलिस को नशा बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि नशा किसी के घर से बरामद हुआ और भाग शीतल अंगुराल गया और हाईकोर्ट में जमानत करवा रहा है। चन्नी ने कहा कि इससे जाहिर होता है कि ऐसे नेताओं को कारण सारी अराजिकता फैली हुई है। अगर यह साइड हो जाए तो अच्छा माहौल हो जाएगा। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि चन्नी चुनाव के दौरान मस्ती करते हुए दिखाई दिए हो, इससे पहले वह देहात में लोगों के साथ ताश खेलते हुए भी दिखाई दे चुके है।

    भाजपा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के बयान पर कहा कि वह अपने गुजरात का काम करें यहां पर उनका कुछ नहीं होगा।अरविंद केजरीवाल पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कहा कि जमानत पर बेशक जेल से आए हैं बाहर लेकिन दोबारा जाना पड़ेगा जेल। शराब नीति के तहत बोले की हजारों करोड रुपए इन्होंने लूट हैं और ऐसे ही लूट शराब नीति के तहत पंजाब में भी हुई है। चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार ने थोक और रिटेल में रुपए लूट हैं जिसे दिल्ली भेजा गया है और आम आदमी पार्टी के लिए खर्च किया गया है उसका भी हिसाब लिया जाएगा।

    बीबी जागीर कौर के साथ चरणजीत सिंह चन्नी की वीडियो वायरल होने पर चन्नी ने कहा कि बीबी जागीर कौर मेरी बड़ी बहन है और मेरी मां के बराबर है, मैंने उनको झुककर नमन किया था। मैंने उनकी छोटी के नीचे हाथ लगाया था जैसी अपने बड़े बुजुर्गों को लगाते हैं और वैसे ही मैंने भाई बहन के प्यार दिया था और हमारा भाई बहन  रिश्ता काफी पुराना है।

  • पंजाब : मां की हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : मां की हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : कस्बा ममदोट की ढाणी कश्मीर सिंह वाला में एक बेटे ने अपनी ही माँ के सिर पर ईंट से बार-बार वार कर उसकी हत्या कर दी थी। जब यह मामला फिरोजपुर पुलिस के ध्यान में आया तो पुलिस ने मां की हत्या करने वाले उसके लड़के की तलाश शुरू कर दी थी।

    जिसको पुलिस ने 24 घंटो में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए एसपीडी रणधीर कुमार ने बताया कि आरोपी बेटा मेहनत दिहाड़ी कर वापिस आया, तो घर में गर्मी से बचने के लिए मां नया इनवेटर लाई थी। जिससे बड़े बेटे को गुस्सा आ गया कि मैं मेहनत मज़दूरी कर रहा हूँ और आप खर्च कर रहे है।
    उन्होंने बताया की जिसके चलते इनकी आपस में कोई बात हुई। जिससे मां बचने के लिए पड़ोसियों के घर भागी। जिससे लड़के ने ईट मार कर अपनी मां की हत्या कर दी थी। जिसको पुलिस ने 24 घंटो में गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

  • पंजाबः CBI का एक्शन, इंस्पेक्टर-ASI और 2 महिला कॉन्स्टेबल पर FIR दर्ज

    पंजाबः CBI का एक्शन, इंस्पेक्टर-ASI और 2 महिला कॉन्स्टेबल पर FIR दर्ज

    लुधियानाः थाना दुगरी में महिला के सुसाइड मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इस केस में इंस्पेक्टर दलबीर सिंह (2534), ASI सुखदेव सिंह (1332), महिला कॉन्स्टेबल राजविंदर कौर और अमनदीप कौर को आरोपी बनाया है। CBI के अधिकारी जल्द सभी पुलिसकर्मियों को पूछताछ के लिए बुलाएंगे। फिलहाल इस केस में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पहले इस केस में स्थानीय पुलिस जांच कर रही थी। SIT रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर परिवार ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद जज पंकज जैन ने CBI को केस दर्ज करने के आदेश दिए।

    थाना दुगरी पुलिस ने महिला रमनदीप कौर और उसके पति को गिरफ्तार किया था। रमनदीप और उसका पति अलग-अलग बैरक में थे। 4 अगस्त 2017 को रमनदीप ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जब ये वारदात हुई, तब रमनदीप की सुरक्षा के लिए महिला कॉन्स्टेबल राजविंदर कौर और अमनदीप कौर तैनात थीं। दोनों की मौजूदगी में रमनदीप ने सुसाइड किया। पुलिस के अनुसार, रमनदीप कौर क्रेडिट कार्ड इत्यादि से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह में शामिल थी। उस पर मोहाली व अन्य जगह कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसे लेकर लुधियाना सिटी पुलिस ने 3 अगस्त 2017 को IPC की धारा 379, 420, 465, 467, 468, 471, 201, 120-बी और IT एक्ट में केस दर्ज किया था।

    इस मामले में पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन रमनदीप का परिवार CBI जांच करवाने पर अड़ा रहा। इसे लेकर मुकुल गर्ग ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की। जिसमें उसने कहा कि रमनदीप कौर को पुलिस ने अवैध रूप से कस्टडी में लिया गया था। केस में रमनदीप का कोई कसूर नहीं था। कस्टडी के दौरान रमनदीप के साथ पुलिस के अधिकारियों ने बुरा सलूक किया। इससे रमनदीप काफी परेशान हो गई थी। घटना के 2 साल बाद 13 जून 2019 में पंजाब पुलिस ने FIR दर्ज की थी। मुकुल ने याचिका में आरोप लगाए की पंजाब पुलिस इस केस में गड़बड़ी कर सकती है।

  • करंट लगने से महिला की मौ’त, जाने मामला

    करंट लगने से महिला की मौ’त, जाने मामला

    फतेहाबाद : भूना खंड के नाडोढ़ी गांव में जांडली खुर्द रोड़ पर खेतों में बनी ढाणी में बीती रात चारा काटने की मशीन में आए करंट से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया। जानकारी के मुताबिक नाडोढ़ी निवासी 32 वर्षीय की पत्नी किरण पत्नी सुभाष चंद्र शुक्रवार को हरा चारा काटने की मशीन पर चारा काट रही थी।

    तभी मशीन में करंट आ गया। चीख पुकार सुनकर पास के ही खेत में काम कर रहा किरण का देवर विनोद मौके पर पहुंचा और चारा मशीन का बिजली का तार काटकर अपनी भाभी को बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक महिला करंट की चपेट में झुलस चुकी थी।

    परिजनों द्वारा तुरंत उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के 2 बच्चे है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।