Blog

  • विदेश में पंजाबी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    विदेश में पंजाबी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में अकसर युवा अपने घर के हालात सुधारने के लिए पैसा कमाने के लिए विदेश जाते है। इसी तरह जिला तरनतारन के गुरजंट सिंह अपने घर के हालात सुधारने के लिए दुबई गया। लेकिन दुबई में उसकी मौत हो गई। दुबई के कारोबारी और सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक एसपी सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से तरनतारन जिले के गांव नारला से संबंधित गुरजंट सिंह का शव दुबई से अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा।  इस संबंधी जानकारी सांझा करते हुए सरबत दा भला ट्रस्ट के नेता सुखदीप सिंह ने कहा कि एक मासूम बच्चे के पिता गुरजंट सिंह अन्य युवाओं की तरह बेहतर भविष्य का सपना लेकर 21 मार्च को दुबई आया था।

    केवल 10 दिनों के बाद 31 मोर्च को संदिग्ध परिस्थियों में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में जब मृतक के परिजनों को अमृतसर टीम के माध्यम से उन्हें इस घटना के बारे में बताया तो उन्होंने भारत से गुरजंट के रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह को दुबई बुलाया और उसके शव की पहचान करने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरजंट सिंह का शव भारत भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि गुरजंट के शव को भारत भेजने की जिम्मेदारी उनके एक रिश्तेदार ने उठाई है।

    उन्होंने कहा कि ट्ररस्ट की तरफ से गुरजंट सिंह की विधवा पत्नी को 1500 रुपये जबकि विकलांग पिता को 1000 रुपये, कुल 2500 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। गुरजंट सिंह का मृतक देह लेने पहुंचे बुजुर्ग और अपाहिज पिता काबल सिंह और मां कश्मीर कौर ने रोते हुए कहा कि गुरजंट घर के दुख दूर करने के लिए अपने हिस्से की जमीन बेचकर दुबई के रास्ते दूसरे देश जाने की कोशिश कर रहा था। तभी अचानक उन्हें एक दूर के रिश्तेदार का फोन आया कि गुरजंट की दुबई में अपनी आवासीय इमारत से गिरकर मौत हो गई है। उन्होंने भरे स्वर में बताया कि गुरजंट अपने पीछे गर्भवती पत्नी और एक मासूम बच्चा छोड़ गया है।

  • पंजाबः भाजपा पर बरसे राजा वड़िंग, मंगलसूत्र गिरवी रखने को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाबः भाजपा पर बरसे राजा वड़िंग, मंगलसूत्र गिरवी रखने को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    रवनीत बिट्टू को राजा वड़िंग ने बताया भगौड़ा

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव के दौरान कार्यक्रम में राजा वड़िंग ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के महिलाओं द्वारा मंगलसूत्र बिकने के बयान पर पलटवार किया है। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि 75 सालों में कभी महिलाओं के गले से मंगलसूत्र नहीं उतारा गया। इस दौरान भाजपा पर आरोप लगाए हुए कहा कि आपके राज में मणिपुर में जो कुछ महिलाओं के साथ हुआ है, उस पर पीएम मोदी ने एक शब्द नहीं कहा। राजा वड़िंग ने कहा कि मेरी मां सोनियां गांधी ने इस देश के लिए अपना मंगलसूत्र कुर्बान किया है। इस दौरान राजा वड़िंग ने शायराना अंदाज में कहा कि ‘मंदिर बांटा, मस्जिद बांटी, बांट दिया भगवान को, शर्म करो बीजेपी वालों मत बांटों इंसान को।’

    राजा वड़िंग ने कहाकि वह सिख होने के नाते वह गुरु ग्रंथ साहिब को मानते है। लेकिन चुनाव लड़ने से पहले आज वह मां चिंतपूर्णी दरबार में सोने का छतर चढ़ाकर आए है। बिट्टू द्वारा किसानों को रास्ते रोकने के लिए किए गए चैलेंज को लेकर राजा वड़िंग ने कहाकि बिट्टू काफी चैलेंज करते है। उन्होंने कहा कि उन्हें चाहिए था कि वह किसानों का मसला हल करवाते। उन्होंने कहाकि किसान लोग शांतिमय ढंग से बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे है। राजा ने कहा कि वह किसानों के मुद्दे से सहमत है।

    वहीं बिट्टू के चैलेंज के मामले में कहाकि नेताओं को हाथ पर Fevicol लगा रखना चाहिए, ऐसे कोई काम नहीं करना चाहिए। वहीं बिट्टू पर तंज कसते हुए कहा कि उसने लोगों में किसी का फोन नहीं उठाया है। राजा ने कहा कि बिट्टू आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़कर आ चुके है। वह वहां पर पीओ (भगौड़ा) है। राजा ने कहाकि वह जलालाबाद से चुनाव लड़कर आए है। देश के पीएम मोदी गुजरात छोड़कर बनारस से चुनाव लड़ रहे है। राजा वड़िंग ने कहा कि वह पाकिस्तान से चुनाव नहीं लड़ रहा और ना ही पाकिस्तान से आया है। उन्होंने कहाकि वह कांग्रेस प्रधान है और वह पंजाब में कहीं से भी चुनाव लड़ सकते है। 

  • पंजाबः केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के साथ नामाकंन भरने पहुंचे हंसराज हंस

    पंजाबः केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के साथ नामाकंन भरने पहुंचे हंसराज हंस

    फरीदकोटः लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन-पत्र भरने का आज तीसरा दिन है। गुरुवार को फरीदकोट सीट से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। नामांकन भरने के दूसरे दिन पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए 20 उम्मीदवारों द्वारा 22 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि लोक सभा हलका गुरदासपुर, जालंधर, आनन्दपुर साहिब और फतेहगढ़ साहिब से एक-एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किया गया।

    संगरूर से पांच उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किये गए हैं, जबकि अमृतसर और पटियाला से तीन-तीन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। पटियाला से तीनों में से दो उम्मीदवारों ने 2-2 फार्म भरे हैं। जबकि फरीदकोट से 2 और लुधियाना से 3 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। फिरोजपुर, खडूर साहिब, बठिंडा और होशियारपुर लोक सभा सीट के लिए किसी भी उम्मीदवार द्वारा बुधवार को नामांकन-पत्र दाखिल नहीं किया गया। बता दें बीते रोज 7 मई को पंजाब की 13 उम्मीदवारों द्वारा 15 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे।

  • पंजाब : चोरों ने 4 दुकानों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    पंजाब : चोरों ने 4 दुकानों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    सोना, नगदी और अन्य सामान लेकर फरार

    अमृतसर : बस स्टैंड के पास भाटिया मार्केट में लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने सुबह करीब 4 से 5 बजे दुकानों के ताले तोड़े और लाखों रुपये का सामान अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि हमने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दे दी है। अब अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

    पीड़ित दुकानदारों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें सुबह जानकारी मिली कि हमारी दुकानों के ताले टूटे हुए है। जिससे चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली। 4-5 दुकानों से और भी कई कीमती सोने के सामान चोरी कर फरार हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है।

    उन्होंने कहा कि हमने पुलिस अधिकारी को बताया कि भाटिया मार्केट जो कि बस स्टैंड के पास चोरों ने 4 से 5 दुकानों के ताले तोड़ कर नकदी और सोना सहित अन्य सामान चुराकर ले गए है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः Golden Palace में चल रहे शादी समारोह में AC ना चलने को लेकर हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    पंजाबः Golden Palace में चल रहे शादी समारोह में AC ना चलने को लेकर हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    नवांशहरः गोल्डन पैलेस में शादी के प्रोग्राम के दौरान एसी ना चलने को लेकर भारी हंगामा हो गया। इस दौरान जहां बरातियों ने पैलेस के मैनेजर पर गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए है, वहीं मैनेजर ने शादी में मौजूद व्यक्ति द्वारा जाने से मारने की धमकी के आरोप लगाए है। इस दौरान पैलेस में काफी हंगामा हुआ। वहीं व्यक्ति ने बताया कि शादी में एसी ना चलने के कारण वह 10 बार अनाउंसमेंट करवा चुके है। लेकिन एसी नहीं चला। जिसके चलते उनके शादी में आए बाराती बिना खाना खाए लौट गए, जबकि 20 प्रतिशत लोगों ने ही खाना खाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका 80 प्रतिशत खाना उन्हें अब फेंकना पड़ेगा।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए दूल्हे के भाई अर्जुन सिंह अटवाल ने बताया कि उसके भाई की शादी थी। अर्जुन ने कहा कि खाना खाकर जब वह ड्रैस चेंज करने लगे तो कमरे में ना तो एसी का रिमोट और ना एसी चल रहा था। इस दौरान उन्होंने बात कि तो कर्मी ने कहा कि मालिक से बात कर लें। अर्जुन का आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद जब कोई वहां पर नहीं पहुंचा तो उन्होंने डीजे पर अनाउंसमेंट करवाई, जिसके बाद कर्मी ने वहां आकर एसी चलवाया। लेकिन उसके कुछ देर बाद फिर से एसी बंद हो गया। इस दौरान जब अर्जुन ने आरोप लगाए कि कुछ देर बाद हॉल का सारा सिस्टम बंद हो गया और बाराती से परेशान हो गए।

    अर्जुन ने आरोप लगाए कि पैलेस के मैनेजर द्वारा मिसबिहेव किया गया, जिसको लेकर विवाद हुआ। वहीं अन्य व्यक्ति ने बताया कि पैलेस की इस हरकत के कारण उनकी शादी खराब हो गई। जिसके लड़की वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इस मामले को लेकर मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने कहाकि जरनेटर फट गया था, जिसके बाद उसने तुरंत तारी नामक युवक को फोन करके जरनेटर मंगवा लिया गया। इस दौरान परिवार के सदस्य द्वारा उन्हें धमकी दी गई। एसी ना चलने के मामले में पूछा गया कि शादी में एसी की बात हुई थी तो मैनेजर ने माना बात हुई थी, लेकिन टेक्निकल दिक्कत आने के बाद दूसरा जरनेटर मंगवाने के लिए कह दिया गया था, लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा जाने से जब मारने की धमकी दी गई तो वह मौके से चले गए। इस मामले के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।

  • पंजाबः बाउंसर के कत्ल के मामले में पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    पंजाबः बाउंसर के कत्ल के मामले में पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    मोहाली : स्पेशल सैल की टीम और गैंगस्टर में मुठभेड़ होने की बड़ी खबर सामने आई है। मोहाली के न्यू मुल्लांपुर पुलिस व गैंगस्टरों के बीच एनकाउंटर हुआ। इस बीच गैंगस्टरों की टांग में गोली लगी जिन्हें मौके पर काबू कर लिया। गैंगस्टरों की पहचान तीयुर्ड विक्रम राणा उर्फ ​​हैप्पी और किरण सिंह उर्फ धनुआ निवासी खरड़ के के तौर पर हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों ने कुछ दिन पहले बाउंसर की गोली मारकर हत्या की थी।

    पुलिस को सूचना मिली कि उक्त आरोपी न्यू मुल्लांपुर के पास बाइक से जा रहे हैं। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिस पर गैंगस्टरों ने पुलिस फायरिंग कर दी। इसी दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें दोनों गैंगस्टरों की टांग में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि जहां पर एनकाउंटर हुआ वह पूरा एरिया खाली है।दोनों गैंगस्टर मोहाली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिन्होंने 2 दिन पहले बाउंसर को गोली मार  कर हत्या कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने गैंगस्टरों से 2 पिस्टल भी बरामद किए हैं। पुलिस दोनों गैंदस्टरों को काबू कर लिया गया है। इसी तरह बाउंसर की हत्या करने वाले गैंगस्टरों को पुलिस ने 48 घंटों के अंदर काबू कर लिया है।

  • जालंधरः Indo World और ईशांत शर्मा के खिलाफ आज फिर पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई, देखें वीडियो

    जालंधरः Indo World और ईशांत शर्मा के खिलाफ आज फिर पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई, देखें वीडियो

    दूसरी बार भी थाने नहीं पहुंचा ईशांत शर्मा, पीड़ित पक्ष के हक में उतरा खालसा पंथ

    ट्रैवल एजेंट Indo World के मामले ईशांत शर्मा की अहम भूमिका आई सामने

    जालंधर, ENS: गढ़ा रोड पर स्थित इंडो ट्रैवल वर्ल्ड इमीग्रेशन दफ्तर के एजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर 6 मई को 5 लोगों से पैसे ठगने के आरोप लगे थे। जिसके बाद दफ्तर में पीड़ित लोग पैसे वापिस लेने गए। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए कि ट्रैवल एजेंट के कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। जिसको लेकर वह दफ्तर के बाहर शांतिमय ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे कि कुछ घंटों के बाद वहां पर ईशांत शर्मा साथियों सहित गाड़ी में पहुंच गया। पीड़ित लोगों ने आरोप लगाए है कि महिला सहित अन्य लोगों के साथ ईशांत और उसके साथियों ने गुंडागर्दी करते हुए मारपीट की। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट की जा रही है।

    हालांकि इस मामले को लेकर ईशांत शर्मा का कहना है कि वह अपने दोस्त की बहन को वहां पर लेने के लिए गए थे। जबकि पीड़ित लोगों द्वारा ईशांत शर्मा द्वारा गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए गए। इस मामले को लेकर पीड़ित लोगों ने ट्रैवल एजेंट और ईशांत शर्मा के खिलाफ थाने की पुलिस को शिकायत दी थी। इस दौरान वहां पर पीड़ित पक्ष तो पहुंच गया लेकिन ईशांत शर्मा नहीं पहुंचा। जिसके बाद पीड़ित लोगों ने पुलिस कमिश्नर को इस मामले की शिकायत दी थी। जिसके बाद थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को दोबारा 2 दिन का समय दिया था। आज पीड़ित लोग के साथ खालसा पंथ के कुछ सिख जत्थेबंदियां थाने पहुंची, लेकिन ट्रैवल एजेंट सहित ईशांत शर्मा फिर से थाने नहीं पहुंचा।

    जिसको लेकर सिख जत्थेबंदियां भड़क उठी। इस दौरान सिख जत्थेबंदियों ने पुलिस पर पैसे खाने के आरोप लगाए है। उनका कहना हैकि इसी के कारण अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं सिख जत्थेबंदी ने कहा कि पहले से ही पंजाब का बुरा हाल हो रहा है, वहीं गरीब लोगों के साथ ट्रैवल एजेंट द्वारा धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने कहा कि खालसा पंथ पीड़ित लोगों के कहने पर यहां पर आया है पीड़ित लोगों को इंसाफ दिलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खालसा पंथ पहले लोगों को इंसाफ दिलाता आया है, वैसे ही वह पीड़ित महिला के कहने पर उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए यहां पर आए है। 

    वहीं प्रभकौर ने कहा कि आज वह इंसाफ को लेकर थाने आए, लेकिन पुलिस ने एक बार फिर से 2 से 3 दिन का समय दे दिया है। प्रभकौर ने कहा कि ट्रैवल एजेंट नीतिश ने उनसे विदेश भेजने के नाम पर पैसे लिए थे। इस दौरान प्रभकौर ने मीडिया को बताया कि ईशांत शर्मा को वह शुक्रवार को मिले थे। इस दौरान महिला का आरोप है कि उन्हें उस दिन पता चला कि ट्रैवल एजेंट द्वारा ईशांत शर्मा को उनकी फाइले दी गई है। प्रभकौर ने कहाकि उन्हें नहीं पता था कि वह शिवसेना नेता है। प्रभकौर ने कहा कि उन्होंने नीतिश शर्मा को पैसे दिए है। पीड़ित ने कहाकि उनके दस्तावेज भी उनके पास ही मौजूद है। पुलिस ने दस्तावेज सहित इंसाफ दिलाने का उन्हें आश्वासन दिया है।

  • पंजाब : DC ने वोट डालने के लिए किया जागरुक, देखें वीडियो

    पंजाब : DC ने वोट डालने के लिए किया जागरुक, देखें वीडियो

    मोगा: पंजाब में लोकसभा के चुनाव के लिए एक जून को वोटिंग होनी है। इस बार मोगा जिले में 70 प्रतिशत वोटिंग करवाने का टीचा रखा गया है। इसको पूरा करने के लिए मोगा का सीवल प्रशासन पूरे जोरों से इस और लगा हुआ है और जनता को जागरूक कर रहा है। वही मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह धुरी लाला लाजपत राय की जन्म भूमि पहुंचे और इस समय उनके साथ मोगा जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

    वही डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह धुरी ने पहले लाला लाज पत राय की समाधि पर पहले फूल भेंट किए और लोगों को अपना वोट डालने की अपील की। वही जिन युवाओं की एक अप्रैल को 18 साल की उम्र हो गई है उनको वोटर कार्ड दिए और उन्हें सम्मानित भी किया गया।

  • पंजाबः किसानों के घेराव को लेकर बोले बिट्टू, किसी में उनका घेराव करने की नहीं है ताकत, देखें वीडियो

    पंजाबः किसानों के घेराव को लेकर बोले बिट्टू, किसी में उनका घेराव करने की नहीं है ताकत, देखें वीडियो

    कई नेता भाजपा में हुए शामिल

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू आज गिल हलके में पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मंडल प्रधान सहित कई नेता भाजपा में शामिल हुए है। वहीं खिलाड़ियों को प्रेक्टिस करने में आ रही परेशानी को लेकर बिट्टू ने आरोप लगाए हैकि बेटमेंटिन कोर्ट में सारा पैसा खा गए और धीरे-धीरे स्टेडियमों को बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक हजार करोड़ रुपए में से 12 करोड़ से अधिक वह गुरु नानक स्टेडियम में एथलेटिक ट्रैक पर लगाया है लेकिन उसे शुरू नहीं किया जा रहा। वहीं नेशनल गेम बॉस्केटबॉल के लिए 12 करोड़ रुपए लगाए जा रहे है। इसी तरह ऑल वेदर स्वीमिंग पूल के लिए लगाया गया है, लेकिन अभी शुरू नहीं किया गया।

    आप पार्टी पर निशाना साधते हुए बिट्टू ने कहाकि शायद नेता के परिवार उस स्वीमिंग का इस्तेमाल कर सके, इसलिए शुरू नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को स्वीमिंग पूल का इस्तेमाल नहीं करने दिया जा रहा है। वहीं अमृता वड़िंग के बिट्टू को बोलबाणी की पता ना चलने के बयान पर बिट्टू ने कहा कि वह इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना चाहते। वहीं किसानों द्वारा भाजपा का घेराव किया जा रहा है, इस मामले को लेकर जब पत्रकारों ने बिट्टू से पूछा कि आपका भी किसान घेराव कर रहे है, इस मुद्दे पर बिट्टू ने कहाकि उनका घेराव करने की अभी किसी में इतनी ताकत नहीं है कि वह उनका घेराव कर लें। 

  • पंजाब : कांग्रेस को झटका, सरपंच सहित कई कार्यकर्ता AAP पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस को झटका, सरपंच सहित कई कार्यकर्ता AAP पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

    अमृतसर : लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा किए जा रहे चुनाव प्रचार और कड़ी मेहनत को उस समय समर्थन मिला। जब कांग्रेस के सरपंच सुखपाल सिंह रंधावा अपनी पंचायत और सैकड़ों साथियों सहित कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

    मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों को और अधिक ताकत मिली है।

    इस मौके पर सरपंच सुखपाल सिंह रंधावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कामों को देखकर वह कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं और दिन-रात आम आदमी पार्टी के लिए काम करने के बाद लोकसभा हलका से मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को जिताएंगे।