पंजाबः भाजपा पर बरसे राजा वड़िंग, मंगलसूत्र गिरवी रखने को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना, देखें वीडियो

रवनीत बिट्टू को राजा वड़िंग ने बताया भगौड़ा

लुधियानाः लोकसभा चुनाव के दौरान कार्यक्रम में राजा वड़िंग ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के महिलाओं द्वारा मंगलसूत्र बिकने के बयान पर पलटवार किया है। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि 75 सालों में कभी महिलाओं के गले से मंगलसूत्र नहीं उतारा गया। इस दौरान भाजपा पर आरोप लगाए हुए कहा कि आपके राज में मणिपुर में जो कुछ महिलाओं के साथ हुआ है, उस पर पीएम मोदी ने एक शब्द नहीं कहा। राजा वड़िंग ने कहा कि मेरी मां सोनियां गांधी ने इस देश के लिए अपना मंगलसूत्र कुर्बान किया है। इस दौरान राजा वड़िंग ने शायराना अंदाज में कहा कि ‘मंदिर बांटा, मस्जिद बांटी, बांट दिया भगवान को, शर्म करो बीजेपी वालों मत बांटों इंसान को।’

राजा वड़िंग ने कहाकि वह सिख होने के नाते वह गुरु ग्रंथ साहिब को मानते है। लेकिन चुनाव लड़ने से पहले आज वह मां चिंतपूर्णी दरबार में सोने का छतर चढ़ाकर आए है। बिट्टू द्वारा किसानों को रास्ते रोकने के लिए किए गए चैलेंज को लेकर राजा वड़िंग ने कहाकि बिट्टू काफी चैलेंज करते है। उन्होंने कहा कि उन्हें चाहिए था कि वह किसानों का मसला हल करवाते। उन्होंने कहाकि किसान लोग शांतिमय ढंग से बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे है। राजा ने कहा कि वह किसानों के मुद्दे से सहमत है।

वहीं बिट्टू के चैलेंज के मामले में कहाकि नेताओं को हाथ पर Fevicol लगा रखना चाहिए, ऐसे कोई काम नहीं करना चाहिए। वहीं बिट्टू पर तंज कसते हुए कहा कि उसने लोगों में किसी का फोन नहीं उठाया है। राजा ने कहा कि बिट्टू आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़कर आ चुके है। वह वहां पर पीओ (भगौड़ा) है। राजा ने कहाकि वह जलालाबाद से चुनाव लड़कर आए है। देश के पीएम मोदी गुजरात छोड़कर बनारस से चुनाव लड़ रहे है। राजा वड़िंग ने कहा कि वह पाकिस्तान से चुनाव नहीं लड़ रहा और ना ही पाकिस्तान से आया है। उन्होंने कहाकि वह कांग्रेस प्रधान है और वह पंजाब में कहीं से भी चुनाव लड़ सकते है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *