Blog

  • पंजाबः इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस सरपंच को किया गिरफ्तार 

    पंजाबः इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस सरपंच को किया गिरफ्तार 

    अमृतसरः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। पुलिस ने गांव मन्नावाला के कांग्रेस सरपंच सुखराज रंधावा को गिरफ्तार किया है। दरअसल, हाल ही में कांग्रेसी सरपंच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें कांग्रेसी सरपंच ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की थी। बताया जा रहा है कि इस विवाद के दौरान कांग्रेसी सरपंच ने महिलाओं को धमकी भी दी थी।

    जिसके चलते आज पुलिस ने कांग्रेसी सरपंच को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अमृतसर की पॉश कॉलोनी में एक गेट को लेकर विवाद हुआ था। यहां के कुछ लोग सरपंच सुखराज को जानते थे, जिन्होंने उसे अपनी कॉलोनी में बुलाया। इस दौरान सरपंच ने महिलाओं को जुत्तियां मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने पीड़ितों के बयानों के आधार पर सरपंच के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाबः पुलिस जवान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से प्रेमिका को मारी गोली, मौत

    पंजाबः पुलिस जवान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से प्रेमिका को मारी गोली, मौत

    लुधियानाः शहर के न्यू प्रेम नगर एरिया में पीजी में रहती एक युवती की गोली लगने से मौत हुई है। मृत्तका की शिनाख्त मनदीप कौर निवासी मक्खू फिरोजपुर के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि कल मनदीप कौर का जन्मदिन था और एडीसीपी के साथ तैनात कांस्टेबल सुखविंदर सिंह उक्त युवती के पास आकर रात को रुका हुआ था।

    जानकारी के अनुसार प्रेम नगर स्थित एक गैस्ट हाऊस में दोनों लिविंग रिलेशन में रहते थे। कल मनदीप कौर के जन्मदिन के दौरान दोनों में मोबाइल गिफ्ट को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। दोनों में बात इतनी बढ़ गई कि देर रात सुखविंदर सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से प्रेमिका को गोली मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

    सुबह करीबन 4 बजे आस-पड़ोस के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी और कुछ समय बाद पड़ोसियों को पता चला कि गोली मनदीप कौर को लगी है। मनदीप को घायल अवस्था में डीएमसी में दाखिल करवाया गया लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। थाना डिवीजन नंबर आठ प्रभारी नीरज चौधरी के अलावा कई सीनियर अधिकारी इस मामले की जांच में जुट गए हैं। मगर इस संबंधी कोई भी जानकारी देने से इंकार कर रहा है।

  • केंद्र की बड़ी कार्रवाईः प्रतिबंध के बाद कट्टरपंथी संगठन के आधिकारिक अकाउंट को किया बंद

    केंद्र की बड़ी कार्रवाईः प्रतिबंध के बाद कट्टरपंथी संगठन के आधिकारिक अकाउंट को किया बंद

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और इसके आठ सहयोगियों पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाने के बाद अब ट्विटर ने भी कार्रवाई की है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने वीरवार कट्टरपंथी संगठन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया। केंद्र ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसके आठ सहयोगियों की वेबसाइटों और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया ताकि उन्हें गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्रतिबंधित किए जाने के बाद उनकी गतिविधियों का प्रचार करने से रोका जा सके।

    गृह मंत्रालय (एमएचए) ने बुधवार को कट्टरपंथी संगठन पर आतंकी फंडिंग और वैश्विक आतंकी समूहों से संबंधों में उनकी कथित भूमिका के लिए प्रतिबंध लगा दिया। केंद्र की कार्रवाई विभिन्न राज्यों में पीएफआई पदाधिकारियों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा दूसरे दौर की कार्रवाई के बाद आई है। दो छापों के दौरान 250 से अधिक पीएफआई सदस्यों / कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।

  • पंजाबः इस बीमारी के शिकार हुए पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी!

    पंजाबः इस बीमारी के शिकार हुए पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी!

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी विधानसभा चुनाव के बाद से ही राज्य से गायब हैं। सत्ता पक्ष और विरोधी दल राज्य में उनकी गैरमौजूदगी को लेकर सवाल कर रहा है। हालांकि जब सीएम भगवंत मान ने उन पर डर के मारे विदेश भागने के आरोप लगाए तो उन्होंने को बताया कि वह ‘फोटोफोबिया‘ नामक बीमारी के शिकार हो गए हैं और अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे हैं।

    चिकित्सकों के मुताबिक फोटो फोबिया प्रकाश संवेदनशीलता के कारण आंखों में होने वाली असुविधा है। प्रकाश के प्रति संवेदनशील लोग कभी-कभी केवल अत्यधिक उज्ज्वल प्रकाश से ही असुविधा का अनुभव करते हैं। कई मामलों में प्रकाश की कोई भी मात्रा असुविधा का कारण बन सकती है।

    पीएचडी के ल‍िए लिख रहे हैं थीसिस

    चरणजीत चन्नी ने बताया कि वह ‘फोटो फोबिया’ की बीमारी का शिकार होने के बाद अमेरिका आ गए थे। इसका उपचार अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें इस बीमारी की दवाएं दी हैं और वह काफी रिकवर कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह इसके अलावा अपनी पीएचडी के लिए थीसिस भी पूरी कर रहे हैं। चन्नी कांग्रेस पर ही थीसिस लिख रहे हैं कि भारत में किस तरह से कांग्रेस का उत्थान हुआ है। पूर्व सीएम ने कहा कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर भारत लौट आएंगे।

  • मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से मची अफरा तफरी, कई लोग बीमार

    मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से मची अफरा तफरी, कई लोग बीमार

    अलीगढ़ः उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के तालसपुर इलाके में गुरुवार सुबह मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव होने से अफरा तफरी मच गई। 50 से अधिक मजदूरों की हालत बिगड़ गई है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। 47 मजदूरों को जेएन मेडीकल कॉलेज एएमयू में भर्ती कराया गया है। सीओ प्रथम व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है।

    डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसएसपी कलानिधि नैथानी मेडिकल पहुंच गए। डीएम ने बताया कि मजदूरों की हालत स्थिर है। प्राथमिक उपचार दिलाया जा रहा है। अमोनिया गैस लीक होने के बाद फैक्‍ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन कुछ बेहोश हुए मजदूरों को जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया है। मजूदरों की संख्‍या बढ़ने पर जेएन मेडिकल प्रशासन व डाक्‍टर अलर्ट हो गए। मजदूरों के स्‍वजन  का भी जेएन मेडीकल कॉलेज एएमयू पहुंचना शुरू हो गया। व्‍यवस्‍थाएं जुटाने में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग एवं प्रशासनिक अफसर जुट गए हैं। मामले की जानकारी शासन तक पहुंचाई जा रही है। 

  • पंजाबः शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलाें को जारी किए निर्देश, 4 अक्तूबर तक निपटा लें ये जरूरी काम

    पंजाबः शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलाें को जारी किए निर्देश, 4 अक्तूबर तक निपटा लें ये जरूरी काम

    चंडीगढ़ः पंजाब शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों (सेकेंडरी), प्राइमरी को निर्देश दिए हैं कि 4 अक्तूबर से पहले विद्यार्थियों का डाटा ई-पंजाब पोर्टल पर अपडेट किया जाए। बता दें कि राज्य के सभी स्कूलों के विद्यार्थी ई-पंजाब (E-Punjab) पर रजिस्टर्ड हैं जिसमें दाखिल हुए स्टूडेंट्स का डाटा रेगुलर अपडेट किया जाता है। शिक्षा विभाग ने बताया कि उनके ध्यान में आया है कि राज्य के सरकारी स्कूलों में साल 2021-22 दौरान स्कूलों में जो बच्चे इनरोल हुए थे, उनमें से कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो किसी कारणवश साल 2022-23 में स्कूलों में दाखिल नहीं हो सके थे जिसका ब्याेरा पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया। 

    स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं कि स्कूल स्तर पर ई-पंजाब पोर्टल पर लागइन करने के बाद विद्यार्थी-ड्रापआउट विद्यार्थी आप्शन पर क्लिक कर इन बच्चों संबंधी जरूरी सूचना अपडेट की जाए। स्कूलों को इसे लाजिमी तौर पर अपडेट करने की हिदायत नहीं गई है। स्कूलों को बकायदा इसके लिए चार अक्तूबर तक का समय दिया गया। अगर फिर भी स्कूल निर्धारित समय तक उक्त डाटा अपडेट नहीं करते तो विभागीय कार्रवाई हो सकती है। बताया जाता है कि अभी तक कई स्टूडेंट्स का डाटा अपडेट नहीं हाे सका है।

    स्कूलों को यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगर डाटा अपडेट करते समय किसी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो ब्लाक, जिला एमआइएस को-आर्डिनेटर से संपर्क किया जाए। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि स्कूल प्रमुखों से उक्त सूचना ई-पंजाब पोर्टल पर निर्धारित समय पर अपडेट करना यकीनी बनाया जाए। गाैरतलब है कि पंजाब में काेविड के बाद अब पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हाे रही है।

  • पंजाबः AGTF Police ने दंवीदर बंबीहा ग्रुप के इस मोस्ट वांटेड गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

    पंजाबः AGTF Police ने दंवीदर बंबीहा ग्रुप के इस मोस्ट वांटेड गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार गैंगस्टरों पर लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। वहीं आज पंजाब पुलिस की पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को बड़ी सफलता हासिल हुई है। एजीटीएफ ने गैंगस्टर दंवीदर बंबीहा ग्रुप के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नीरज चस्का को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक नीरज चस्का गुरलाल बराड़ के हत्याकांड में शामिल था। नीरज चस्का हत्या की करीब 7 वारदातों में वांटेड था। AGTF टीम अब शूटर से पूछताछ करने में जुटी है, ताकि उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य शूटरों का पता करके उन्हें भी काबू किया जा सके। नीरज चस्का पर पंजाब समेत हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में कई आपराधिक केस दर्ज हैं।

    गैंग के शॉर्प शूटर नीरज चस्का को गिरफ्तार करने पर बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड करके पंजाब पुलिस को चेतावनी दी है। पंजाब पुलिस विभाग को नीरज चस्का को गिरफ्तार करने पर बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। पंजाब पुलिस भी लगातार गैंगस्टरों द्वारा इस्तेमाल में लाए जा रहे सोशल प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए हुए हैं। चंडीगढ़ में गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद से गैंगवार शुरू हुई थी। लॉरेंस और बंबीहा ग्रुप में लगातार वर्चस्व की जंग देखी गई।

    गुरलाल बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ का भाई था। संदीप नांगल, मिड्डूखेड़ा की हत्या की गई। इसके बाद मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की कई। हालांकि मूसेवाला की हत्या का मकसद गैंगवार ही था या कोई अन्य कारण थे, फिलहाल इस संबंध में अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन गैंगवार बढ़ती जा रही है। पंजाब पुलिस एक आपराधिक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद खरूड़ नामक आरोपी को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। पंजाब पुलिस को आरोपी खरूड़ से मूसेवाला हत्याकांड मामले में अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

  • सरकार का बड़ा फैसला, अब साल में केवल मिलेंगे इतने गैस सिलिंडर

    सरकार का बड़ा फैसला, अब साल में केवल मिलेंगे इतने गैस सिलिंडर

    नई दिल्लीः  घरेलू गैस सिलिंडर के कालाबाजारी पर नकेल कसने के लिए सरकार ने गैस सिलिंडर का कोटा तय कर दिया है। इस कोटा के तहत एक उपभोक्ता एक कनेक्शन पर महीने में केवल दो ही घरेलू गैस सिलिंडर ले सकता है। यही नहीं सरकार ने सलाना कोटा भी लगाया है जिसके तहत किसी भी उपभोक्ता को साल के केवल 15 घरेलू गैस सिलिंडर ही मिलेंगे। बताया जाता है कि सरकार के इस कदम से घरेलू गैस सिलिंडर के उपभोक्ता को काफी फायदा होगा और इससे घरेलू गैस सिलिंडर को लेकर जो कालाबाजारी चल रही है, उस पर रोक लग पाएगी। 

    क्या है नया आदेश 

    सरकार द्वारा जारी इस नए आदेश के अनुसार, सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर के सप्लाई के लिए महीने और साल में कितना गैस सिलिंडर लिया जाएगा इसका एक कोटा तय किया है। इसके तहत, किसी भी घरेलू गैस सिलिंडर के उभोक्ता को महीने में केवल दो ही सिलिंडर मिलेंगे। यही नहीं उन्हें साल के केवल 15 सिलिंडर ही दिया जाएगा। 

    इस कैप से ज्यादा उभोक्ताओं को एक भी गैस सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। अगर फिर भी कोई उपभोक्ता यह दावा करता है कि उसके घर में गैस की खपत ज्यादा है तो ऐसे में अपने खपत को लेकर उसे सबूत भी देने होंगे। 

  • उधमपुर में पेट्रोल पंप पर खड़ी यात्री बस में हुआ विस्फोट, 2 घायल, धमाके का CCTV फुटेज आया सामने

    उधमपुर में पेट्रोल पंप पर खड़ी यात्री बस में हुआ विस्फोट, 2 घायल, धमाके का CCTV फुटेज आया सामने

    उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा टल गया। बुधवार की देर रात डोमेल चौक पर स्थित पेट्रोल पंप के पास में खड़ी यात्री में विस्फोट हो गया। राहत की बात रही बस में यात्री सवार नहीं थे। इसके बाद भी विस्फोट इतना तगड़ा था कि आसपास के दो लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई है। राहत की बात रही कि विस्फोट की वजह से पेट्रोल पंप को कोई नुकसान नहीं हुआ वरना खतरा बड़ा हो सकता था। बस में विस्फोट का एक वीडियो भी सामने आया है।

    जिसमें आप देख सकते हैं कैसे एक खड़ी बस में विस्फोट हो जाता है। घटना को लेकर अब सवाल यह उठ रहा है कि कहीं यह आतंकियों की कोई साजिश तो नहीं थी या फिर विस्फोट के पीछे कोई और वजह थी? विस्फोट बस के बीच वाले हिस्से में हुआ और इतना तगड़ा था कि एक हिस्सा पूरा उड़ गया। बस के बगल में ही एक और बस खड़ी थी। उसको भी मामूली नुकसान पहुंचा है।

  • जालंधरः निगम की तह बाजारी टीम आज सड़कों पर अवैध कब्जों को लेकर कर सकती हैं कार्रवाई

    जालंधरः निगम की तह बाजारी टीम आज सड़कों पर अवैध कब्जों को लेकर कर सकती हैं कार्रवाई

    जालंधर/वरुणः नगर निगम टीम आज ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर सड़कों पर हुए अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई कर सकती है। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों और निगम के तह बाजारी विभाग के बीच बुधवार को मीटिंग हुई। इस मीटिंग में शहर की सड़कों पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर चर्चा की गई थी। मीटिंग में तय हुआ कि वीरवार से ही ट्रैफिक पुलिस और तह बाजारी विभाग की टीमें संयुक्त रूप से शहर में कार्रवाई के लिए उतरेंगी। पुलिस और तहबाजारी विभाग का ज्यादा फोकस पॉश इलाकों में होगा।

    कुछ रेस्टोरैंट के मालिकों ने सड़क पर टेबल कुर्सियां लगा रखी है जिस कारण पार्किंग की जगह पर कब्जे किए हुए हैं। यह कारवाई शहर के अंदरूनी और बाहरी स्थानों में होगी। वीरवार को ट्रैफिक पुलिस तहबाजारी विभाग की टीमें बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो अवैध कब्जों को लेकर ट्रैफिक पुलिस और तहबजारी विभाग काफी गंभीर है। किसी भी तरह सड़कों को कब्जा मुक्त करने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों की मानें को इस बार चालान हुए तो चालान के जुर्माने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस और तहबाजारी विभाग पर किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव न हुआ तो जल्द ही शहर की सड़कों को कब्जा मुक्त किया सकता है।