Home Punjab>Rupnagar पंजाबः पानी की बाल्टी में गिरने से सवा साल की बच्ची की मौ+त

पंजाबः पानी की बाल्टी में गिरने से सवा साल की बच्ची की मौ+त

0

नंगल : नंगल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर में पानी की बाल्टी में सवा साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा घर में खेल रहा था और खेलते-खेलते बाथरूम में चला गया और परिवार के सदस्यों को पता नहीं चल पाया कि कब बच्चा पानी की बाल्टी में गिर गया।   

कुछ देर बाद जब एक और बच्चे ने देखा कि बच्चा पानी की बाल्टी में जा गिरा है तो उसने तुरंत शोर मचा दिया और फिर परिवार के सदस्यों को पता चला। मौके पर जाकर जब परिवार के सदस्यों ने देखा तो बच्चा पानी में डूब चुका था। बच्चे को पानी से बाहर निकाल कर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां  डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here